Shuru
Apke Nagar Ki App…
मोहद्रा. सिमरिया। शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: फरार पूर्व कांग्रेस नेता अजयपाल लोधी गिरफ्तार। भेजा गया जैल।
Sitaram ray
मोहद्रा. सिमरिया। शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: फरार पूर्व कांग्रेस नेता अजयपाल लोधी गिरफ्तार। भेजा गया जैल।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मोहद्रा. सिमरिया। शराब तस्करी मामले में बड़ी कार्रवाई: फरार पूर्व कांग्रेस नेता अजयपाल लोधी गिरफ्तार। भेजा गया जैल।1
- बड़े ही भव्यता के साथ मनाई गई भगवान निषाद राज जयंती डीजे व बैंड की धुन में जमकर थिरका जनसमूह अजयगढ:-आज भगवान निषाद राज जयंती पर इसे अजयगढ में बड़े ही भव्यता के साथ मनाया गया।इस अवसर पर अजयगढ़ में डीजे व बैंड की धुन में भगवान निषाद राज का जन्मोत्सव पर एक रैली निकाली गई जिसमे सैकड़ो की संख्या में समाज के युवक युवतियां सम्मलित हुई।रैली से पहले पुराने पावर हाउस के सामुदायिक भवन में सर्वप्रथम पूजा अर्चना की गई इसके बाद रैली की शुरुआत पावर हाउस से होते हुए छोटे बस स्टैंड,कछियाना मोहल्ला,गल्ला मंडी,बस स्टैंड काली माता मंदिर,खोए मोहल्ला से होते हुए वापस से सामुदायिक भवन पावर हाउस में समाप्त हुई।शोभायात्रा के दौरान जगह जगह यात्रा का स्वागत भी किया गया।यात्रा की समाप्ति पावर हाउस को सामुदायिक भवन में हुई।रैली की दौरान समाज के युवक युवतियों के द्वारा जमकर डांस किया गया।रैली की समाप्ति पर सभी सामाजिक लोगो का सामूहिक भोज का आयोजन किया गया।शोभायात्रा के दौरान जगह जगह भगवान निषाद राज की पूजा आरती भी की गई।रैली के दौरान समाज के संजय कुमार रैकवार,मुनुवा रैकवार,राजीव रैकवार,महेंद्र रैकवार,अमन,महेंद्र रैकवार,कामता,कल्लू,गोविंद रैकवार,रिंकू,बबली,आदित्य, बंटी,रामकुमार केवट,कमलेश केवट,जगदीश,छोटे,संजू,बबली और पूजा रैकवार,प्रिंस रैकवार,सौरव रैकवार,लकी रैकवार सहित समाज के कई युवक,युवतियां,पुरुष,बुजुर्ग व बच्चे सम्मिलित रहे।4
- नवरात्र सप्तमी दिवस पर मिनी वृंदावन धाम पन्ना भगवान जुगल किशोर महाराज जी के दर्शन प्राप्त करें।1
- आज सतना में प्रिय दर्शी चक्रवर्ती सम्राट अशोक महान जी को जन्म जयंती बड़े धूम धाम से मनाई गई। सैकड़ों सामाजिक बंधुओ शामिल हुए1
- "प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत छोटे व्यापार शुरू करने के लिए बिना गारंटी लोन की सुविधा दी जा रही है।"SMALL BUSINESS LOAN SCHEME1
- बिरसिंहपुर बिजली विभाग की मनमानी के खिलाफ रितेश त्रिपाठी का 'हल्लाबोल', दो दिन का दिया अल्टीमेटम बिरसिंहपुर: क्षेत्र के गरीब किसानों के साथ बिजली विभाग द्वारा की जा रही तानाशाही और लापरवाही के खिलाफ मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता रितेश त्रिपाठी ने मोर्चा खोल दिया है। हाल ही में बिजली विभाग द्वारा गांवों का कनेक्शन काटने की घटनाओं से आक्रोशित होकर रितेश त्रिपाठी भारी संख्या में किसान भाइयों के साथ बिजली कार्यालय पहुंचे। उन्होंने विभाग की कार्यप्रणाली पर कड़े सवाल उठाते हुए कहा कि यदि किसी एक घर का बिल बकाया है, तो उसके आधार पर पूरे गांव का कनेक्शन काट देना सरासर अन्याय है। प्रदर्शन के दौरान यह चौंकाने वाले तथ्य सामने आए कि विभाग की भारी लापरवाही के चलते उन घरों में भी लाखों के बिल और हजारों के नोटिस भेजे जा रहे हैं, जहाँ मात्र एक बल्ब जलता है या जिनके पास कोई कनेक्शन तक नहीं है। किसानों की इस पीड़ा को देखते हुए रितेश त्रिपाठी ने जेई (JE) को सख्त चेतावनी दी और दो टूक शब्दों में कहा कि जिन गांवों की बिजली काटी गई है, उन्हें अगले दो दिनों के भीतर वापस जोड़ा जाए। उन्होंने अधिकारियों को चुनौती देते हुए कहा कि यदि विभाग के पास ऐसा कोई लिखित आदेश है कि बकाया बिल के नाम पर पूरे गांव का अंधेरा किया जाए, तो उसे सार्वजनिक करें। त्रिपाठी ने स्पष्ट किया कि यदि दो दिनों में किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो अगला कदम बिजली विभाग के कार्यालय का कनेक्शन काटना होगा। उन्होंने कहा कि जो किसान पूरे देश का पेट भरता है, उसे इस तरह दर-दर भटकने और परेशान होने के लिए मजबूर करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस उग्र प्रदर्शन ने विभाग की नींद उड़ा दी है और अब पूरे क्षेत्र की नजरें प्रशासन के अगले कदम पर टिकी हैं।3
- महेश्वर - कुंभ में चर्चित हुई मोनालिसा ने अपने माता-पिता सहित फिल्म डायरेक्टर पर लगाया गंभीर आरोप।1
- पन्ना में पहली बार निकली ट्रेन फुलवारी रेलवे स्टेशन पर पर 74 किलोमीटर लंबा ट्रैक पर रेलवे लाईन का ट्रायल हुआ सफल पन्ना में ऐतिहासिक पल 24 मार्च दिन मंगलवार जहां पहली बार जिले में खुशी की लहर गूंज उठी पन्ना में पहली बार दौड़ी ट्रेन फुलवारी रेलवे स्टेशन ऐतिहासिक पल 24 मार्च दिन मंगलवार जहां पहली बार जिले में खुशी की लहर गूंज उठी1