Shuru
Apke Nagar Ki App…
मामूली कहा सुनी में युवक को मारी गोली जाँच में जुटी पुलिस कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना में अच्छेलाल पाठक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बाइट जारी कर कहा है कि पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
Kamalpresh Kamal tiwari
मामूली कहा सुनी में युवक को मारी गोली जाँच में जुटी पुलिस कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना में अच्छेलाल पाठक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बाइट जारी कर कहा है कि पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Raju.u.p.441
- कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के अन्दा रायपुर गांव में आपसी विवाद के दौरान गोली चलने से सनसनी फैल गई। घटना में अच्छेलाल पाठक घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गोली उनके पैर में लगी है। फायरिंग की आवाज सुनते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कादीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी कादीपुर विनय गौतम ने बाइट जारी कर कहा है कि पुलिस आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।1
- Post by Mahnoor fatima1
- सिंगर पंकज सिंघानिया की आवाज Lulu music world पर आया हुआ Raj Bhai Babu hamari up ke rajya1
- अमेठी में भीषण सड़क हादसा: डीसीएम पलटी, महिला की मौत, एक गंभीर अमेठी। अमेठी के कमरौली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गढ़ा के पास मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार और ओवरलोडिंग के चलते एक डीसीएम अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसकी चपेट में आने से साइकिल सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डीसीएम के पलटते ही वहां से गुजर रहे दो साइकिल सवार उसके नीचे दब गए। वाहन के नीचे दबने से महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, दूसरे साइकिल सवार को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से जगदीशपुर स्थित ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी है। दुर्घटना के कारण नेशनल हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।1
- आगामी त्योहार होली को लेकर जनपद अमेठी में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से अमेठी पुलिस द्वारा “ऑपरेशन चक्रव्यूह” अभियान चलाया जा रहा है। एसपी सरवणन टी. के निर्देश पर जिले के सभी सर्किल ऑफिसर्स और थानाध्यक्षों ने अपने-अपने क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान मुख्य मार्गों, चौराहों, संवेदनशील स्थानों और अंतरजनपदीय बॉर्डर पर केंद्रित रहा, ताकि किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि पर समय रहते रोक लगाई जा सके। पिछले दो दिनों और रातों में चले इस व्यापक अभियान के दौरान अमेठी पुलिस ने कुल 1923 वाहनों की चेकिंग की। वहीं 3390 व्यक्तियों की गहन तलाशी ली गई। पुलिस टीमों ने संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की बारीकी से जांच की और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने वालों, तीन सवारी बैठाकर वाहन चलाने वालों और बिना वैध दस्तावेज के वाहन संचालन करने वालों पर विधिक कार्यवाही की गई। इस दौरान 05 वाहनों को सीज किया गया, जबकि 06 संदिग्ध व्यक्तियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन में सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाना है, ताकि त्योहारों के दौरान कोई भी अराजक तत्व माहौल खराब न कर सके। ऑपरेशन चक्रव्यूह के जरिए पुलिस लगातार संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर सख्त कार्रवाई भी की जा रही है। होली जैसे बड़े त्योहार के मद्देनजर प्रशासन की यह सक्रियता साफ संकेत दे रही है कि किसी भी तरह की लापरवाही या हुड़दंग बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि त्योहारों को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं, कानून का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। कुल मिलाकर, अमेठी में “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के तहत पुलिस का यह अभियान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। आने वाले दिनों में भी इसी तरह की चेकिंग और गश्त जारी रहेगी।4
- अमेठी। पुलिस अधीक्षक सरवणन टी के निर्देश पर जिले भर में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत पुलिस ने दो दिनों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। होली पर्व को सकुशल संपन्न कराने और अपराध पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से रातभर सघन अभियान चलाया गया। सीओ और थाना प्रभारियों के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के दौरान सोमवार को 1115 वाहनों की जांच की गई और 2312 व्यक्तियों को चेक किया गया। इस दौरान 127 वाहनों का चालान किया गया तथा दो वाहनों को सीज किया गया। वहीं सोमवार की रात चले अभियान में 808 वाहनों की जांच करते हुए 1078 लोगों की तलाशी ली गई। मौके पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन वाहनों को सीज किया गया। दो दिनों में कुल 3390 व्यक्तियों और 1923 वाहनों की चेकिंग की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखते हुए पुलिस हर उस व्यक्ति और वाहन की जांच कर रही है, जो रात में संदिग्ध हालात में सड़कों पर घूमते पाए जा रहे हैं।2
- Post by Raju.u.p.441