logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बांदीकुई क्षेत्र चौबडियाला में चैची की ढाणी में क्रेशर के पास सरसों के खलान (खेत) में लगी आग सरसों का खलान जलकर हुआ राख.. पुलिस मौके पर पहुंचे व दमकल की गाड़ी ने आकर आग को किया काबू पीड़ित ने बताया कि 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटने से लगी आग

2 hrs ago
user_Ganesh Yogi
Ganesh Yogi
Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
2 hrs ago

बांदीकुई क्षेत्र चौबडियाला में चैची की ढाणी में क्रेशर के पास सरसों के खलान (खेत) में लगी आग सरसों का खलान जलकर हुआ राख.. पुलिस मौके पर पहुंचे व दमकल की गाड़ी ने आकर आग को किया काबू पीड़ित ने बताया कि 11 हजार वोल्ट बिजली का तार टूटने से लगी आग

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • आज स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाहेरी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
    4
    आज स्थानीय विद्यालय आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय बालाहेरी मे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
    user_MOHAN Lal JOSHI
    MOHAN Lal JOSHI
    Photographer बेजुपाड़ा, दौसा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर दूसरी लेन में जाकर बस से टकराई, हादसे में कार सवार एक जने की मौत, 2 अन्य घायल, घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती, घटना के बाद हाइवे पर लगा जाम, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस, क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर ट्रैफिक कराया सुचारू, बस्सी के जयपुर–दौसा हाईवे स्थित बांसखोह फाटक के पास का मामला। एंकर - बस्सी (जयपुर ग्रामीण), बस्सी के जयपुर–दौसा हाईवे स्थित बांसखोह फाटक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दौसा से जयपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर सड़क पर जाकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। टोल प्रशासन की एंबुलेंस और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    4
    तेज रफ़्तार कार बेकाबू होकर दूसरी लेन में जाकर बस से टकराई,
हादसे में कार सवार एक जने की मौत, 2 अन्य घायल,
घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती,
घटना के बाद हाइवे पर लगा जाम,
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,
क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड में करवाकर ट्रैफिक कराया सुचारू,
बस्सी के जयपुर–दौसा हाईवे स्थित बांसखोह फाटक के पास का मामला।
एंकर - 
बस्सी (जयपुर ग्रामीण),
बस्सी के जयपुर–दौसा हाईवे स्थित बांसखोह फाटक के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दौसा से जयपुर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए दूसरी ओर सड़क पर जाकर सामने से आ रही बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बस में सवार कुछ यात्रियों को भी हल्की चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही बस्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुर्घटना के बाद हाईवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। टोल प्रशासन की एंबुलेंस और क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू किया गया। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।
    user_Yogesh Kumar Gupta
    Yogesh Kumar Gupta
    पत्रकार बस्सी, जयपुर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव 2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल.. गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद । कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।
    4
    लालसोट में होली महोत्सव 2026 की धूम, लौगौ का उमड़ा जनसैलाब, लालसोट मे होली महोत्सव
2026 की धूम इंडियन आइडल ने दी भजनों की प्रस्तुति लालसोट में मचा धमाल..
गणगौर हैला ख्याल संगीत दंगल समिति द्वारा आयोजित
वैशाली रायकवार परशुराम सर्किल पर भव्य होली महोत्सव का आयोजन । कार्यक्रम का आयोजन नगर परिषद एवं गणगौर हेला ख्याल लालसोट द्वारा किया गगा। हेला ख्याल दंगल समिति के महामंत्री अशोक चौधरी, अध्यक्ष रामफूल सैनी ने बताया की महोत्सव में प्रसिद्ध लोक गायिका व इंडियन आईडल वैशाली रायकवार ने राजस्थानी लोकगीतों व हेला ख्याल की प्रस्तुतियों से समां बांधा। इस दौरान
एडिशनल एसपी विनोद सीपा व समिति के सदस्यों द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माँ की तस्वीर के आगे दीप, गणेश वन्दना के साथ शुरूवात हुई।इस दौरान कार्यक्रम इंडियन आइडल एवं सारेगामा फेम वैशाली गायकवार ने अपनी टीम के साथ अपनी प्रस्तुति दी। भोपाल से अभिषेक शर्मा द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। जिस सुनकर लोग मंत्र मुग्ध हो गये। इस दौरान लोगों द्वारा जमकर नाचे इस मौके पर लालसोट विधायक रामविलास मीणा, निवर्तमान सभापति पिंकी चतुर्वेदी, समाज सेवी सोनू बिनोरी, डां. शभू कुईवाला, सुभाष भिवाल, रामजीलाल सैनी, मुरारी माली, सुरज सैनी, शिव शंकर जोशी, चन्द शेखर सौनी, बृजमोहन पार्षद, जितू बड़ाया, विनोद गोयल, रोहित पंसारी, सहित हजारों की संख्या महिलाएं व पुरुष रहे मौजूद ।
कार्यक्रम स्थल को भव्य सजाया सवारा गया।
    user_पत्रकार  : ‌ प्रकाश सैनी
    पत्रकार : ‌ प्रकाश सैनी
    Advertising agency लालसोट, दौसा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • लालसोट के रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में राहुवास तहसील के पास स्थित रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सड़क किनारे खेत में जा पलटा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी ढलान में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे वाहन को सीधा किया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    4
    लालसोट के रामगढ़ पचवारा उपखंड क्षेत्र में राहुवास तहसील के पास स्थित रोड पर शुक्रवार को बड़ा हादसा टल गया। ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर करीब 50 फीट नीचे सड़क किनारे खेत में जा पलटा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रैक्टर अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी ढलान में जा गिरा। गनीमत रही कि चालक उछलकर दूर जा गिरा, जिससे उसकी जान बच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य में जुट गए।
ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दूसरे ट्रैक्टर की मदद से पलटे वाहन को सीधा किया। हालांकि ट्रैक्टर-ट्रॉली पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।
    user_Girdhari lal Sahu
    Girdhari lal Sahu
    Lalsot, Dausa•
    15 hrs ago
  • 4 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा श्री सांवलिया सेठ का फागोत्सव महोत्सव, 2 मार्च को डेढ माह में खुलेगा ठाकुरजी का भंडार, 3 मार्च को चंद्र ग्रहण से बंद रहेंगे सांवरा के कपाट चितौडगढ सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में 4 मार्च को ठाकुरजी के मंदिर परिसर में फागोत्सव महोत्सव मनाया जाएगा। जिससे पूर्व 2 मार्च को डेढ़ माह में भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाएगा। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है, लेकिन गत चतुर्दशी को होलीका रोपण होने की वजह से ठाकुरजी का भंडार नहीं खोला गया जो 2 मार्च को डेढ़ माह में खोला जाएगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से ठाकुरजी के कपाट बंद रहेंगे, ठाकुरजी के कपाट बंद रहने से श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठ के दर्शन नहीं हो पाएंगे। 4 मार्च को भगवान श्री सांवलिया सेठ के फागोत्सव के तहत ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें ठाकुरजी के बाल स्वरूप को चांदी के रथ में विराजित कर नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करवाया जाएगा। ठाकुर जी के फागोत्सव महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे जो ठाकुरजी के फागोत्सव का लाभ लेंगे। इसी को लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं से मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अपील भी की गई। बाइट- राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी
    4
    4 मार्च को धूमधाम के साथ मनाया जाएगा श्री सांवलिया सेठ का फागोत्सव महोत्सव,
2 मार्च को डेढ माह में खुलेगा ठाकुरजी का भंडार,
3 मार्च को चंद्र ग्रहण से बंद रहेंगे सांवरा के कपाट
चितौडगढ सांवलियाजी- मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के दरबार में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल की वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार फागोत्सव महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इसी क्रम में 4 मार्च को ठाकुरजी के मंदिर परिसर में फागोत्सव महोत्सव मनाया जाएगा। जिससे पूर्व 2 मार्च को डेढ़ माह में भगवान श्री सांवलिया सेठ का भंडार खोला जाएगा। ज्ञात हो की प्रतिमाह कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को ठाकुरजी का भंडार खोला जाता है, लेकिन गत चतुर्दशी को होलीका रोपण होने की वजह से ठाकुरजी का भंडार नहीं खोला गया जो 2 मार्च को डेढ़ माह में खोला जाएगा। 3 मार्च को चंद्र ग्रहण होने की वजह से ठाकुरजी के कपाट बंद रहेंगे, ठाकुरजी के कपाट बंद रहने से श्रद्धालुओं को सांवलिया सेठ के दर्शन नहीं हो पाएंगे। 
4 मार्च को भगवान श्री सांवलिया सेठ के फागोत्सव के तहत ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें ठाकुरजी के बाल स्वरूप को चांदी के रथ में विराजित कर नगर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण करवाया जाएगा। ठाकुर जी के फागोत्सव महोत्सव में हजारों श्रद्धालु पहुंचेंगे जो ठाकुरजी के फागोत्सव का लाभ लेंगे। इसी को लेकर मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं, साथ ही मंदिर प्रशासन के द्वारा श्रद्धालुओं से मंदिर की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग के लिए अपील भी की गई। 
बाइट- राजेंद्र सिंह, प्रशासनिक अधिकारी
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by Rakesh Kumar Swami
    1
    Post by Rakesh Kumar Swami
    user_Rakesh Kumar Swami
    Rakesh Kumar Swami
    पत्रकार सांगानेर, जयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Ganesh Yogi
    1
    Post by Ganesh Yogi
    user_Ganesh Yogi
    Ganesh Yogi
    Local News Reporter दौसा, दौसा, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.