ब्रेकिंग न्यूज़ सवाई माधोपुर लू तापघात को ले कर चिकित्सा विभाग कि एडवाइजरी जारी* लू और तापघात से करें बचाव सवाई माधोपुर,31 मार्च। लू-तापघात से से बचाव के लिये चिकित्सा विभाग ने तैयारी कर ली है और साथ ही आमजन के लिए दिशा जारी किये है। ताकि लू तापघात से आम जनता अपना बचाव कर सके। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार जेमिनी ने बताया कि गर्मी के प्रकोप मे लू से कोई भी ग्रसित हो सकता है। परन्तु बच्चे, वृद्ध, गर्भवती महिलाएँ धूप में व दोपहर में कार्यरत श्रमिक, यात्री, खिलाड़ी व ठंडी जलवायु में रहने वाले व्यक्ति अधिक प्रभावित होते है। लू व तापघात के लक्षण शरीर में लवण व पानी अपर्याप्त होने पर विषम गर्म वातावरण में लू व तापघात के कई लक्षण होते है। सिर का भारीपन व सिरदर्द, अधिक प्यास, लगना व शरीर में भारीपन के साथ थकावट, जी मिचलाना, सिर चकराना व शरीर का तापमान बढना, शरीर का तापमान अत्यधिक (105°F या अधिक) हो जाना व पसीना आना बंद होना, मुँह का लाल हो जाना व त्वचा का सूखा होना, अत्यधिक प्यास का लगना बेहोशी जैसी स्थिति का होना / बेहोश होना। समुचित उपचार के अभाव में मृत्यु भी संभव है। ये सभी लक्षण, लवण पानी की आवश्यकता व अनुपात विकृति के कारण होती है। मस्तिष्क का एक केन्द्र जो मानव के तापमान को सामान्य बनाये रखता है, काम करना छोड़ देता है। लाल रक्त कोशिकायें रक्त वाहिनायों में टूट जाती है व कोशिकाओं मे जो पोटेशियम लवण होता है व रक्त संचार में आ जाता है। जिसमें हृदय गति व शरीर के अन्य अवयव व अंग प्रभावित होकर लू तापघात के रोगी को मृत्यु के मुँह में धकेल देते हैं। तापघात से बचाव लू तापघात से प्रायः कुपोषित बच्चे, वृद्ध गर्भवती महिलाऐं, श्रमिक आदि शीघ्र प्रभावित हो सकते हैं। इन्हें प्रायः 10 बजे से सांय 6 बजे तक तेज गर्मी से बचाने हेतु छायादार ठंडे स्थान पर रखने का प्रयास किया जाना चाहिए, तेज धूप में निकलना आवश्यक हो तो ताजा भोजन करके उचित मात्रा में ठंडे जल का सेवन करके बाहर निकले, थोडे अन्तराल के पश्चात् ठंडे पानी, शीतल पेय, छाछ, ताजा फलों का रस का सेवन करते रहें, तेज धूप में बाहर निकलने पर छाते का उपयोग करें अथवा कपड़े से सिर व बदन को ढककर रखें। श्रमिकों के कार्यस्थल पर छाया एवं पानी का पूर्ण प्रबन्ध रखा जाये। लू तापधात से प्रभावित रोगी को तुरन्त छायादार ठंडे स्थान पर लिटा दें, रोगी की त्वचा को गीले कपड़े से स्पंज करते रहें तथा रोगी के कपड़ों को ढीला कर दें।रोगी होश में हो तो उसे ठंडे पेय पदार्थ देवें, रोगी को तत्काल नजदीक के चिकित्सा संस्थान में उपचार हेतु लेकर जावें। सीएमएचओ ने बताया कि चिकित्सा संस्थानों के एक वार्ड मे दो-चार बैड लू तापघात के रोगियों के उपचार हेतु आरक्षित रखे जाने, वार्ड का वातावरण कूलर व पंखे से ठंडा रखा जाने, मरीज तथा उनके परिजनों के लिये शुद्ध व ठंडे पेयजल की व्यवस्था रखने, संस्थान में रोगी के उपचार हेतु आपातकालीन किट में ओ.आर.एस., ड्रीपसेट, जी.एन.एस./जी.डी., डब्ल्यू /रिंगरलेकटेट (आर.एल.) फ्लूड एवं आवश्यक दवाईयां तैयार रखने, चिकित्सक एवं नर्सिंग स्टॉफ को इस दौरान ड्यूटी के प्रति सतर्क रहने, जन साधारण को लू तापघात से बचाव के उपायों की जानकारी देने व कार्य व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाया रखा जाने हेतु दिशा निर्देश प्रदान किये गये हैँ। छोटी ब्रेकिंग न्यूज़होना

- गंगापुर सिटी में यातायात नियमों पर सख्ती, नियम मानने वालों का हुआ सम्मान 🌹 गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी में पुलिस मुख्यालय जयपुर के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में यातायात नियमों की पालना सुनिश्चित करने के लिए 15 दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में भी यह अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया गया। पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत यातायात प्रभारी राजवीर सिंह ने सड़कों पर उतरकर वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के प्रति जागरूक किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों को समझाइश दी गई, वहीं नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को प्रोत्साहन स्वरूप गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जुर्माना भी वसूला गया। इस मौके पर यातायात प्रभारी राजवीर सिंह के साथ एएसआई कुशल, एएसआई मोतीलाल सहित यातायात पुलिस के अन्य जवान भी मौजूद रहे। 👉 पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके।2
- Post by Anil Kumar journalist1
- गंगापुर सिटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक चोर बाइक चुराते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। देखें कैसे बड़ी चालाकी से चोर ने दिया वारदात को अंजाम और क्या हुआ उसका अंजाम। #BikeTheftGangapurCity #GangapurCity Theft #CctvFootageBikeTheft #ThiefCapturedInCCTV #RajasthanCrimeNews #AutoTheft #BikeThiefCaught #ViralVideo Theft #GangapurCityBikeTheft1
- कुड़गांव थाना पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने सोमवार दोपहर 12:00 बजे बताया कि एसपी लोकेश सोनवाल की निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत मय टीम द्वारा कस्बा कुडगांव में खाटूश्यामजी मंदिर के पीछे सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों पर रूपयों की हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलते हुए आरोपी विष्णु पुत्र ओमप्रकाश ब्राहाण निवासी सलेमपुर, प्रकाश मीना पुत्र मीठ्यालाल मीना निवासी भडक्या को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से जुआ राशि 1620 रुपए जप्त किए गए1
- चामुंडा माता मंदिर बिलोनी धौलपुर राजस्थान jai mata di ⚜️🙏1
- नादौती के गूढाचंद्र जी कस्बे मे बने नाले मे कूड़ा जमा होने ओर पानी की निकाशी नही होने से बीमारीयो के घर बन चुके है । नालो मे से गंदी बदबू आने मे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है । प्रशासन का ध्यान इस ओर जाता नही है ।1
- तेज अंधड़ और बारिश से बिजली पोल गिरा, करंट फैलने से टला बड़ा हादसा सपोटरा (करौली)। क्षेत्र में आए तेज अंधड़ और बारिश ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। नगरपालिका सपोटरा के जोगमंडी इलाके में तेज हवा के कारण एक बिजली पोल टूटकर जमीन पर गिर गया, जिससे बिजली के तार जमीन पर फैल गए और इलाके में करंट का खतरा बन गया। गनीमत रही कि समय रहते लोगों ने सतर्कता बरती, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। बिजली पोल गिरने के कारण पूरे इलाके की बिजली सप्लाई रातभर से ठप है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों ने बिजली विभाग के अधिकारियों से जल्द से जल्द पोल को दुरुस्त कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। जोगमंडी निवासी विजय योगी ने बताया कि तेज अंधड़ के कारण बिजली का पोल टूटकर गिर गया, जिसके चलते इलाके में रातभर से बिजली नहीं है और लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली विभाग ने कार्रवाई नहीं की तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।1
- Post by Anil Kumar journalist1