Shuru
Apke Nagar Ki App…
yah ghatna 2 March ki hai pidit ko abhi tak Insaaf nahin mila hai
Fridge AC geyser technician Sarvesh Singh
yah ghatna 2 March ki hai pidit ko abhi tak Insaaf nahin mila hai
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- समस्तीपुर जिला के ररियाही गाँव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मजनू अपने लैला को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को भी बुलाना पड़ा बिधायक जी को सुनिए1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली के कोहड़ा पीर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रशासन ने बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी। अतिक्रमण हटाने की इस कार्रवाई से इलाके के व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिला। कई दुकानों पर बुलडोजर चलते ही व्यापारियों ने विरोध जताया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल मौके पर पहुंचा और प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने व्यापारियों के साथ खड़े होते हुए इस कार्रवाई को जल्दबाजी और अन्यायपूर्ण बताया। सपा नेताओं ने कहा कि बिना उचित नोटिस और वैकल्पिक व्यवस्था के इस तरह की कार्रवाई करना व्यापारियों के साथ अन्याय है। उन्होंने प्रभावित व्यापारियों के लिए मुआवजे की मांग उठाई और भरोसा दिलाया कि उनकी लड़ाई को मजबूती से उठाया जाएगा। मौके पर मौजूद सपा नेताओं ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान कराने की कोशिश की जाएगी। वहीं प्रशासन का कहना है कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है और अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा। पूरे मामले में समाजवादी पार्टी के नेताओं ने आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 1:00 बजे जानकारी देते हुए बताया1
- Jitendra Kumar Yadav PNP News state buro chief Uttar Pradesh ग्रामीणों ने उन्हें पकड़कर उसावां पुलिस के हवाले कर दिया। उसावां थाना क्षेत्र में ग्रामीणों ने साधु के भेष में ठगी करने वाले एक गिरोह को पकड़ा है। यह गिरोह उसैहत थाना क्षेत्र के ग्राम मूजखेड़ा में एक महिला से सोने के आभूषण ठगकर भाग रहा था। जानकारी के अनुसार, उसैहत थाना क्षेत्र के ग्राम मूजखेड़ा में तीन साधु अपनी मोटरसाइकिल से गांव में भिक्षा मांग रहे थे। भिक्षा मांगने के दौरान वे पिंकी पत्नी पप्पू के घर पहुंचे और महिला से कहा कि उसके घर पर ऊपरी संकट है और पहले भी किसी की मौत हो चुकी है। जब महिला ने साधुओं से उपाय पूछा, तो उन्होंने उसे सोने का आभूषण आटे पर रखकर लाने को कहा। महिला ने पहले अपनी नाक की लौंग आटे के साथ रख दी। साधुओं ने और भारी आभूषण लाने को कहा, जिस पर महिला ने अपना मंगलसूत्र भी उतारकर आटे के साथ उन्हें दे दिया। ठगों ने महिला से भगवान को याद करते हुए पूरब की ओर मुंह करके खड़े होने और स्तुति करने को कहा। इसी दौरान, साधु के भेष में ठगों ने सोने के आभूषण अपनी पोटली में छिपा लिए और महिला को आटा देकर कहा कि इसे तीन दिन बाद खोलना, जिससे उसके कष्ट दूर हो जाएंगे। महिला ने कमरे के अंदर जाकर तुरंत आभूषण देखने चाहे, लेकिन उसे वे नहीं मिले। आभूषण न मिलने पर महिला ने शोर मचाया, जिसके बाद गांव के लोग साधुओं के पीछे भागे। ग्रामीणों ने उसावां के समीप आकर इन ठगों को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने उनके साथ अभद्रता भी की और बाद में उन्हें उसावां थाना पुलिस को सौंप दिया। उसावां थाना अध्यक्ष राजेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना उसैहत थाना क्षेत्र के ग्राम मूजखेड़ा की है। उन्होंने उसैहत थाना अध्यक्ष को घटना की सूचना दे दी है। उसैहत थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि तहरीर प्राप्त होने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।3
- बरेली के थाना नवाबगंज का मामला पीड़ित ने लगाई एसएसपी ऑफिस जाकर इंसाफ की गुहार1
- फीनिक्स मॉल के पास अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं, जिससे लोग डर गए और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।1
- Post by Raunak Ali Ansari1
- बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मामूली रास्ते के विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। शाहगढ़ मोहल्ले के निवासी शाहिद नवी ने आरोप लगाया है कि पड़ोसी राशिद समेत पांच लोगों ने मिलकर उनके घर पर देर रात हमला कर दिया। पीड़ित के अनुसार, 8 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे आरोपी रॉड और चाकू लेकर घर में घुस आए और महिलाओं समेत पूरे परिवार पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में शाहनाज का गाल फट गया, गुलफशा के हाथ में गंभीर चोट आई, जबकि कहकशा के सिर पर जानलेवा वार किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने छत पर चढ़कर पहले से जमा की गई ईंटों से भी हमला किया, जिससे परिवार के कई सदस्य घायल हो गए। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां कुछ को एक्स-रे के लिए बरेली रेफर किया गया। पीड़ित ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि मुख्य आरोपी राशिद का नाम जानबूझकर रिपोर्ट में शामिल नहीं किया गया, क्योंकि वह एक राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। अब पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है और मांग की है कि मुख्य आरोपी का नाम भी मामले में जोड़ा जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग दोपहर के 3:00 दी गई जानकारी1
- डिजिटल अरेस्ट साइबर ठगी का प्रयास विफल कर थाना प्रेमनगर की तत्परता से 10 मिनट में 6 लाख रुपये सुरक्षित1