Shuru
Apke Nagar Ki App…
समस्तीपुर जिला के ररियाही गाँव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मजनू अपने लैला को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को भी बुलाना पड़ा बिधायक जी को सुनिए
Raunak Ali Ansari
समस्तीपुर जिला के ररियाही गाँव में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक मजनू अपने लैला को पाने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ गया। मौके पर भारी भीड़ जुट गई और पुलिस को भी बुलाना पड़ा बिधायक जी को सुनिए
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सड़क विद्युत एवं नाला की समस्याओं को लेकर पीलीभीत के वरहा एवं जोशी कॉलोनी की महिलाओं ने पीलीभीत सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र किसान नेता एवं प्रांतीय संरक्षक क्रांतिकारी विचार मंच उत्तर प्रदेश देव स्वरूप पटेल को सोंपा जिसमें वरहा और जोशी कॉलोनी की महिलाओं ने कहा कि उनके यहां कई घरों में बरसों से बार-बार विद्युत कनेक्शन के लिए अप्लाई करने के बाद भी विद्युत कनेक्शन न होने से अंधेरा रहता है एवं सड़क भी एक कॉलोनी की अत्यधिक खराब है यह रास्ता पीलीभीत के वरहा रेलवे फाटक से होते हुए भाजपा कार्यालय के पास पुरनपुर पीलीभीत हाइवे पर मिलता है उसी से कॉलोनी काे जानें वाला लगभग ढाई सौ मीटर रास्ता अतिअधिक खराब है जोशी कॉलोनी में नाला निर्माण न होने से वर्षा में अत्यधिक पानी भर जाता है किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने वरहा एवं जोशी कॉलोनी की महिलाओं की समस्याओं के समाधान को उनके द्वारा केंद्रीय राज्य मंत्री श्री जितिन प्रसाद के नाम संबोधित ज्ञापन को व्हाट्सएप के माध्यम से कालोनी की महिलाओं के सामने ही श्री जितिन प्रसाद को भेज दिया तथा समस्याओं का जल्द समाधान कराने का किसान नेता देव स्वरूप पटेल ने आग्रह किया ज्ञापन सौंपने में जगरानी आरती देवी पूर्णमा देवी ज्योति प्रजापति सहित कई महिलाएं उपस्थित थी4
- बरेली में इन दिनों सड़क चौड़ीकरण और विकास कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। खास तौर पर कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड और कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चल रहे काम अब लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बन गए हैं। नगर आयुक्त संजीव मौर्य ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले चरण में कोहड़ा पीर से धर्म कांटा रोड तक चिन्हांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस दौरान जहां-जहां अतिक्रमण मिला, वहां नोटिस जारी कर कार्रवाई की गई और अवैध कब्जों को हटा दिया गया है। अब प्रशासन दूसरे चरण में प्रवेश कर चुका है। इस फेज में कोहड़ा पीर से नैनीताल रोड तक चिन्हांकन और सर्वे का काम तेजी से जारी है। नगर निगम की टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर जांच कर रही है। इस सर्वे के जरिए यह तय किया जा रहा है कि— सड़क चौड़ीकरण में कितनी संपत्तियां प्रभावित होंगी और कितनी जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा लेकिन दूसरी ओर, जिन मकानों पर निशान लगाए जा रहे हैं, वहां रहने वाले लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि— उनके पास जमीन की वैध रजिस्ट्री है, ऐसे में अगर उनकी जमीन सड़क निर्माण में जाती है, तो क्या उन्हें उचित मुआवजा मिलेगा या नहीं, यह अब सबसे बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल प्रशासन की ओर से सर्वे और चिन्हांकन का काम जारी है, लेकिन लोगों को अब मुआवजे और पुनर्वास को लेकर साफ जवाब का इंतजार है। देखना होगा कि विकास की इस रफ्तार के बीच प्रशासन जनता की चिंताओं का समाधान कैसे करता है। हिंदुस्तान खबर 7 के लिए शाहबुद्दीन की रिपोर्ट1
- पीलीभीत जिले से एक बेहद हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक युवक अपनी मां को सांप काटने के बाद न सिर्फ उन्हें अस्पताल ले गया, बल्कि उस जहरीले सांप को भी पकड़कर साथ ले आया। अस्पताल में हाथ में सांप का डिब्बा देख डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी भी दंग रह गए। क्या है पूरा मामला? घटना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के गाँव मधईया की है। यहाँ की रहने वाली गंगादेवी घर के काम में व्यस्त थीं, तभी अचानक एक जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे। आमतौर पर सांप के काटने के बाद लोग दहशत में आ जाते हैं, लेकिन गंगादेवी के बेटे ने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए उस सांप को सुरक्षित तरीके से एक डिब्बे में कैद कर लिया। अस्पताल में मची अफरा-तफरी बेटा अपनी मां को लेकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचा। जैसे ही उसने डॉक्टरों को बताया कि उसकी मां को सांप ने काटा है और सबूत के तौर पर सांप भी साथ लाया है, तो वहां मौजूद लोग और स्टाफ अचंभे में पड़ गए। डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सांप को एक तरफ सुरक्षित रखवाया और तत्काल महिला का उपचार शुरू किया। डॉक्टरों ने क्या कहा? अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अक्सर मरीज यह नहीं बता पाते कि उन्हें किस सांप ने काटा है, जिससे इलाज (Anti-venom) में थोड़ी देरी या दुविधा होती है। हालांकि, सांप को साथ लाना जोखिम भरा हो सकता है, लेकिन इस मामले में इससे सांप की प्रजाति पहचानने में मदद मिली। "महिला का इलाज जारी है और उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सांप को बाद में सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया।" चर्चा का विषय बनी घटना सोशल मीडिया और स्थानीय इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग बेटे के साहस की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सांप को पकड़ने की कोशिश करना जानलेवा हो सकता है, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है।1
- Post by Pankaj gupta1
- वेनहर गुरुकुल की बेटी तनिष्का राणा का कमाल, टीम इंडिया अंडर-17 में चयन — DM ने किया सम्मानित। पीलीभीत वेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का राणा ने सीबीएसई की टीम इंडिया अंडर-17 में चयनित होकर जिले का नाम रोशन किया है। इस शानदार उपलब्धि पर जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में तनिष्का को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। तशिका की इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और युवाओं के लिए वह प्रेरणा बनकर उभरी हैं। "देखिए कैसे पीलीभीत की बेटी ने रचा इतिहास, DM ने किया सम्मानित।2
- Post by Devdatta Raj1
- Post by Raunak Ali Ansari1
- बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूॅ की फसल में हुये नुकसान का जिलाधिकारी ने लिया जायजा फसल में हुये नुकसान का आंकलन करने हेतु अधिकारियों को दिए निर्देश पीलीभीत सूचना विभाग 09 अप्रैल 2026/जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने आज न्यूरिया क्षेत्र में पहुंचकर बेमौसम बारिश से प्रभावित गेहूं की फसल का स्थलीय निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों हुई बेमौसम बारिश और तेज हवाओं के कारण जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि तेज हवाओं और जलभराव के कारण गेहूं की तैयार फसल जमीन पर गिर गई है, जिससे उत्पादन और गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने खेतों में जाकर फसल की स्थिति देखी और किसानों से वार्ताकर उनकी समस्याओं को सुना और लेखपाल को गेहूॅ की फसल में हुये नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को फसल में हुए नुकसान का मुआवजा दिलाया जा सके। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सुकीर्ति माधव, उप जिलाधिकारी सदर श्रद्धा सिंह, लेखपाल सहित अन्य उपस्थित रहे।4
- पीलीभीत। जनपद की होनहार खिलाड़ी तनिष्का राणा ने खेल जगत में जिले का मान बढ़ाते हुए सीबीएसई की अंडर-17 भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की कर ली है। बेनहर गुरुकुल स्कूल की छात्रा तनिष्का की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर जनपद के जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने उन्हें कलेक्ट्रेट कार्यालय में आमंत्रित कर विशेष रूप से सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट में गूँजा तनिष्का का गौरव सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी ने तनिष्का को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्रा के अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा: "तनिष्का की सफलता न केवल उनके परिवार और स्कूल के लिए, बल्कि पूरे पीलीभीत जिले के लिए प्रेरणा का स्रोत है। आज बेटियाँ हर क्षेत्र में परचम लहरा रही हैं और तनिष्का ने यह साबित कर दिया है कि कड़ी मेहनत से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।" खाकी का मान: कांस्टेबल पिता का अहम योगदान तनिष्का की इस सफलता के पीछे उनके परिवार का अटूट संघर्ष और सहयोग रहा है। उनके पिता, आकाश, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं, अपनी बेटी की उपलब्धि पर भावुक और गौरवान्वित नजर आए। एक पुलिसकर्मी की चुनौतीपूर्ण और व्यस्त दिनचर्या के बावजूद, उन्होंने तनिष्का के प्रशिक्षण और खेल की जरूरतों में कभी कमी नहीं आने दी। स्कूल और खेल जगत में खुशी की लहर बेनहर गुरुकुल स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने भी अपनी छात्रा की जीत का जश्न मनाया। शिक्षकों के अनुसार, तनिष्का केवल खेल में ही नहीं बल्कि पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल रही हैं। उनका चयन उनकी वर्षों की कड़ी तपस्या का परिणाम है। लक्ष्य: देश के लिए पदक जीतना सम्मान पाकर उत्साहित तनिष्का राणा ने अपनी भविष्य की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य देश के लिए खेलना और पदक जीतना है। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा मिले प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे उनका मनोबल दोगुना हो गया है। इस अवसर पर जिला प्रशासन के उच्चाधिकारी, तनिष्का के परिजन और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सोशल मीडिया पर भी जनपद वासियों द्वारा तनिष्का को बधाइयां देने का तांता लगा हुआ है, जिससे पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल बना हुआ है।1