एडीएम न्यायिक की अगुवाई में टीम ने गौरी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, आयुष्मान एम्पैनलमेंट की तैयारी उरई (जालौन)। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के मरीजों को बेहतर व नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के गौरी हॉस्पिटल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद भूषण और आयुष्मान योजना डीआईयू डॉ. आशीष कुमार झा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक ने अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू, जनरल व प्राइवेट वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही भर्ती और ओपीडी में आए मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। इस मौके पर अस्पताल संचालक डॉ. सुधा गंगवार व डॉ. सचान उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि जिले के प्रमुख पंजीकृत निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ने का प्रयास जारी है, जिसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 41 सरकारी व निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। जिले में लगभग 4.8 लाख आयुष्मान कार्डधारक हैं और अब तक 1 लाख से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके हैं। कुठौंदा स्थित काशी प्रसाद और उरई का गौरी हॉस्पिटल एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया में हैं।
एडीएम न्यायिक की अगुवाई में टीम ने गौरी हॉस्पिटल का किया निरीक्षण, आयुष्मान एम्पैनलमेंट की तैयारी उरई (जालौन)। आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के मरीजों को बेहतर व नि:शुल्क इलाज मुहैया कराने के उद्देश्य से सोमवार को अपर जिलाधिकारी न्यायिक योगेंद्र सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शहर के गौरी हॉस्पिटल का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण टीम में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अरविंद भूषण और आयुष्मान योजना डीआईयू डॉ. आशीष कुमार झा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान एडीएम न्यायिक ने अस्पताल की ओपीडी, आईपीडी, ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू, एनआईसीयू, जनरल व प्राइवेट वार्डों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही भर्ती और ओपीडी में आए
मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सुविधाओं का हाल जाना। इस मौके पर अस्पताल संचालक डॉ. सुधा गंगवार व डॉ. सचान उपस्थित रहे। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने बताया कि जिले के प्रमुख पंजीकृत निजी अस्पतालों को योजना से जोड़ने का प्रयास जारी है, जिसके लिए पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया नि:शुल्क है। वहीं कार्यक्रम प्रभारी डॉ. आशीष ने बताया कि जनपद में वर्तमान में 41 सरकारी व निजी अस्पताल सूचीबद्ध हैं। जिले में लगभग 4.8 लाख आयुष्मान कार्डधारक हैं और अब तक 1 लाख से अधिक मरीज इसका लाभ ले चुके हैं। कुठौंदा स्थित काशी प्रसाद और उरई का गौरी हॉस्पिटल एम्पैनलमेंट की प्रक्रिया में हैं।
- हर्ष, अर्पित और अमन का SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ चयन ICSE नेशनल कबड्डी में जालौन के खिलाड़ियों का जलवा, यूपी को दिलाया गोल्ड और ब्रॉन्ज जालौन। ICSE नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता में जालौन के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। U-17 वर्ग में हर्ष और अर्पित ने उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया और यूपी को राष्ट्रीय चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं U-14 वर्ग में अमन ने उत्तर प्रदेश की टीम के साथ खेलते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। तीनों खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से जालौन के खेलप्रेमियों में खुशी का माहौल है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद हर्ष, अर्पित और अमन का चयन SGFI Games के लिए ICSE की कबड्डी टीम में हुआ है। अब तीनों खिलाड़ी SGFI Games में ICSE टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों खिलाड़ी ग्राम लौना, जालौन में कबड्डी का अभ्यास करते रहे हैं। लौना से लगातार प्रतिभाशाली कबड्डी खिलाड़ी जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं। खिलाड़ियों की लगातार सफलता के चलते ग्राम लौना जालौन में कबड्डी के हब के रूप में उभरता नजर आ रहा है। तीनों खिलाड़ियों की उपलब्धि पर स्थानीय खेलप्रेमियों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही SGFI Games में भी बेहतर प्रदर्शन कर जालौन का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं।1
- जालौन जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 जालौन में अपनों का छूटा साथ, पेट की मार के बीच 6 बहने बेसहारा, बेसहारा हुई 6 नाबालिग बहनों के जिंदगी की जद्दोजहद, माता-पिता के बाद अब दादी का भी मासूमों से सिर से उठा साया, माता-पिता के गुजरने के बाद दादी के भरोसे रह रहीं थीं 6 सगी बहनें, कच्चे मकान में हो रही थी गुजर बसर, जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे रिश्तेदार, नाबालिग बच्ची अंजली ने जिला प्रशासन से वीडियो के जरिए लगाई मदद की गुहार, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल, जालौन तहसील क्षेत्र के सींगपुरा गांव का मामला।2
- मिशन AI से यूपी की तरक्की को मिलेगी नई रफ्तार, युवाओं के लिए खुलेंगे नए अवसर लखनऊ। उत्तर प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के बढ़ते इस्तेमाल के साथ प्रदेश के विकास को नई दिशा और रफ्तार देने की तैयारी है। मिशन AI के माध्यम से तकनीक, शिक्षा, रोजगार और नवाचार के क्षेत्र में युवाओं के लिए नए अवसर विकसित किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। AI के जरिए सरकारी सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने के साथ-साथ उद्योगों, स्टार्टअप और शिक्षा क्षेत्र को भी नई संभावनाएं मिलने की उम्मीद है। इससे युवाओं को आधुनिक तकनीकी कौशल हासिल करने, रोजगार के नए अवसर तलाशने और अपने स्टार्टअप विकसित करने में मदद मिल सकती है। मिशन AI के तहत युवाओं को AI, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स और डिजिटल तकनीक जैसे क्षेत्रों में कौशल विकास से जोड़ने पर विशेष जोर दिया जा सकता है। इससे प्रदेश के युवा बदलती तकनीकी जरूरतों के अनुरूप खुद को तैयार कर सकेंगे। उत्तर प्रदेश में AI आधारित नवाचार को बढ़ावा मिलने से उद्योगों की कार्यक्षमता बढ़ाने, समस्याओं के बेहतर समाधान और रोजगार के नए क्षेत्रों के सृजन की संभावनाएं मजबूत होंगी। सरकार और तकनीकी संस्थानों के प्रयासों से प्रदेश को डिजिटल और तकनीकी रूप से और सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। मिशन AI से उत्तर प्रदेश के युवाओं को तकनीक के नए अवसरों से जोड़ने और प्रदेश को आधुनिक, आत्मनिर्भर एवं तकनीक-सक्षम बनाने की दिशा में नई संभावनाएं सामने आ रही हैं।1
- क्या महेंद्र कठेरिया को समाजवादी पार्टी से उरई जालौन विधानसभा से फिर मिल सकता है टिकट1
- ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन: कानपुर-झांसी हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, डंपर की टक्कर से गेहूं लदा ऑटो खंती में पलट विजय शर्मा जालौन मो 9662116534 ऑटो चालक और किसान गंभीर रूप से घायल, राहगीरों ने पहुंचकर बचाई जान जालौन। एट कोतवाली क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे (NH-27) पर सोमई गांव के पास मंगलवार को तेज रफ्तार डंपर ने गेहूं लदे ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खंती में पलट गया। हादसे में ऑटो चालक और उसमें सवार किसान गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर खंती में पलटे ऑटो से दोनों घायलों को बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। तेज रफ्तार डंपर की टक्कर को हादसे की प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुलिस द्वारा घटना से जुड़े तथ्यों और वाहनों की स्थिति की जांच की जा रही1
- प्रधानमंत्री आवास योजना की जांच के लिए तहसील पहुंचा फरियादी, एसडीएम ने दो दिन में जांच का दिया आश्वासन1
- 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे 47 आवासों की जांच या ‘दो दिन’ का अनंत इंतजार? एक माह से जांच टीम रास्ते में! शिकायतकर्ता बोले—लखनऊ से दिल्ली तक जाएंगे, जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे! जालौन। सालाबाद गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना के 47 नामों की जांच का मामला अब ऐसा लग रहा है जैसे जांच टीम ने गांव जाने के लिए नहीं, बल्कि लंबी छुट्टी मनाने का प्लान बना लिया हो! 😂 करीब एक माह बीत गया, शिकायत हुई, अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिए गए, जांच टीम भी बनी—लेकिन मौके पर जांच का इंतजार आज भी जारी है। ऊपर से पिछले 15-20 दिनों से कानूनगो और लेखपाल की ओर से फोन आता रहा कि “जांच करने आ रहे हैं”… मगर जांच है कि आने का नाम ही नहीं ले रही! आखिरकार शिकायतकर्ता सीधे एसडीएम जालौन राकेश कुमार सोनी के पास पहुंच गए और पूछा कि साहब, जांच आखिर हो कब रही है? एसडीएम ने शिकायतकर्ताओं को बताया कि दो दिन के अंदर जांच करा दी जाएगी। अब शिकायतकर्ताओं की निगाहें घड़ी पर हैं—कहीं ये दो दिन भी सरकारी कैलेंडर के हिसाब से ‘थोड़े लंबे’ न निकल जाएं! 😂 “लखनऊ तक जाओगे तो हम दिल्ली तक जाएंगे!” शिकायतकर्ताओं का कहना है कि गांव में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर कहा जा रहा है—“तुम चाहे लखनऊ तक चले जाओ, हमारे आवास नहीं कटवा पाओगे।” अब शिकायतकर्ताओं ने भी जवाब दे दिया है—लखनऊ तक ही क्यों, जरूरत पड़ी तो दिल्ली तक जाएंगे! उनका कहना है कि जरूरत पड़ी तो अनशन भी करेंगे, लेकिन जांच कराकर रहेंगे। उनका साफ कहना है कि मामला किसी का हक छीनने का नहीं है—जो पात्र हैं, उन्हें आवास मिले और जो अपात्र हैं, उनके नाम सूची से हटाए जाएं। अब असली सवाल—जांच होगी या फिर ‘दो दिन’ फिर बढ़ेंगे? जब जांच टीम बनी थी तो सवाल यह है कि एक महीने तक टीम गांव क्यों नहीं पहुंची? जब कानूनगो-लेखपाल फोन करके जांच की बात कर रहे थे तो फिर मौके पर जांच क्यों नहीं हुई? और जब एसडीएम ने अब दो दिन का समय दिया है तो क्या इस बार सच में टीम गांव पहुंचेगी? अब ग्रामीण भी इंतजार में हैं और शिकायतकर्ता भी। फिलहाल 47 आवासों की जांच का मामला ऐसा हो गया है—आदेश आते हैं, फोन आते हैं, आश्वासन आते हैं… बस जांच टीम नहीं आती! 😂 अब देखना दिलचस्प होगा कि दो दिन में जांच होती है या ‘दो दिन’ फिर अगली तारीख में बदल जाते हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि वे पात्रों का हक दिलाने और अपात्रों के नाम हटवाने के लिए हर स्तर तक जाने को तैयार हैं।1
- *➡️थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बालिका के साथ दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले वांछित 01 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* जनपद कानपुर देहात में अपराध नियन्त्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में, दिनांक 08.09.2026 को थाना रसूलाबाद पर वादी द्वारा दी गयी तहरीर बावत वादी की पुत्री से अभियुक्त ताज मोहम्मद द्वारा जबरदस्ती इन्स्टाग्राम पर बातचीत करना व उसकी पुत्री द्वारा बातचीत से मना करने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने आदि के सम्बन्ध में दी गयी। जिसके आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 345/2026 धारा 351(2)/351(3) बीएनएस व धारा 66 ई सूचना प्रोद्योगिकी ( संशोधन ) अधिनियम बनाम ताज मोहम्मद पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली थाना रसूलाबाद जनपद कानपुर देहात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए बयान पीड़िता धारा 180/183 बीएनएसएस व अन्य साक्ष्य संकलन से मुकदमा उपरोक्त में धारा 64(2)ड बीएनएस व धारा 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी । आज दिनांक 15.09.2026 को थाना रसूलाबाद पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त ताज मोहम्मद पुत्र ताजुद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात को मलखानपुर पुलिया के पास थाना क्षेत्र रसूलाबाद से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। *गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण –* 1. ताज मोहम्मद उम्र करीब 21 वर्ष पुत्र ताजउद्दीन निवासी ग्राम दहेली, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात । *अभियुक्त ताज मोहम्मद उपरोक्त का अपराधिक इतिहास-* 1. मु0अ0सं0 0345/2026 धारा 64(2)ड/351(2)/351(3) बीएनएस व 5ठ/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 66ई आईटी एक्ट, थाना रसूलाबाद, जनपद कानपुर देहात। *गिरफ्तारी करने वाली थाना रसूलाबाद पुलिस टीम-* 1. अतिरिक्त निरीक्षक राजपाल सिंह, 2. का0 विनोद पुरी, 3. रि0का0 रोहित कुमार ।1