वीरेंद्र पत्रकार की खबर का असर शिकायत के बाद जागा विद्युत विभाग, चर्च कंपाउंड की 11 हजार केवी लाइन हुई दुरुस्त मुरादनगर। चर्च कंपाउंड कॉलोनी की गली नंबर-2 के निवासी पिछले काफी वर्षों से 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तारों को लेकर परेशान थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन की स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच मामले की जानकारी हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान को मिली। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया और लाइन को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की और चर्च कंपाउंड की गली नंबर-2 में 11 हजार केवी लाइन को ठीक कराने का कार्य कराया। विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने में पहल करने के लिए युसूफ खान का आभार जताया। वहीं, युसूफ खान ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प एशियन फाउंडेशन आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष लोगों की आवाज उठाता रहेगा।
वीरेंद्र पत्रकार की खबर का असर शिकायत के बाद जागा विद्युत विभाग, चर्च कंपाउंड की 11 हजार केवी लाइन हुई दुरुस्त मुरादनगर। चर्च कंपाउंड कॉलोनी की गली नंबर-2 के निवासी पिछले काफी वर्षों से 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तारों को लेकर परेशान थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन की स्थिति
को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच मामले की जानकारी हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान को मिली। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले
से अवगत कराया और लाइन को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की और चर्च कंपाउंड की गली नंबर-2 में 11 हजार केवी लाइन को ठीक कराने का कार्य कराया। विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत
की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने में पहल करने के लिए युसूफ खान का आभार जताया। वहीं, युसूफ खान ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प एशियन फाउंडेशन आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष लोगों की आवाज उठाता रहेगा।
- वीरेंद्र पत्रकार की खबर का असर शिकायत के बाद जागा विद्युत विभाग, चर्च कंपाउंड की 11 हजार केवी लाइन हुई दुरुस्त मुरादनगर। चर्च कंपाउंड कॉलोनी की गली नंबर-2 के निवासी पिछले काफी वर्षों से 11 हजार केवी विद्युत लाइन के तारों को लेकर परेशान थे। स्थानीय लोगों का कहना था कि लाइन की स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन लंबे समय तक समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी बीच मामले की जानकारी हेल्प एशियन फाउंडेशन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष युसूफ खान को मिली। उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों को पूरे मामले से अवगत कराया और लाइन को दुरुस्त कराने के लिए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का संज्ञान लेते हुए विद्युत विभाग के अधिकारियों ने मामले में तत्काल कार्रवाई शुरू की और चर्च कंपाउंड की गली नंबर-2 में 11 हजार केवी लाइन को ठीक कराने का कार्य कराया। विभाग की कार्रवाई के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों ने समस्या को अधिकारियों तक पहुंचाने और समाधान कराने में पहल करने के लिए युसूफ खान का आभार जताया। वहीं, युसूफ खान ने कहा कि जनहित से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए हेल्प एशियन फाउंडेशन आगे भी संबंधित विभागों के समक्ष लोगों की आवाज उठाता रहेगा।4
- मेरे वीडियो मिडिया से लिए होता है . वीडियो देखो4
- जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान छिनैती करने वाला 01 शातिर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद के थाना सिहानीगेट पुलिस टीम द्वारा मुठभेड़ के दौरान छिनैती करने वाला 01 शातिर अभियुक्त घायल अवस्था में गिरफ्तार। कब्जे से 01 अवैध देशी तमंचा, 01 जिन्दा कारतूस, 01 खोखा कारतूस, विभिन्न स्थानों से छीने गये 07 मोबाईल व एक चोरी की स्कूटी बरामद। बाइट- श्री जियाउद्दीन अहमद, सहायक पुलिस आयुक्त नंदग्राम दुनिया डायरेक्ट राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र से गाजियाबाद ब्यूरो चीफ हरीश कुमार की खास रिपोर्ट। धन्यवाद1
- मौसम का बदलता मिजाज, कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल1
- गाजियाबाद पुलिस का ऑपरेशन प्रहार, 1.300 किलो अवैध गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार। गाजियाबाद:- ट्रोनिका सिटी थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत चेकिंग के दौरान गांजा तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1.300 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान करीब 22 वर्षीय शनि उर्फ शन्नी उर्फ मल्ल, पुत्र राधेश्याम, निवासी सिल्वर सिटी फेज-1, थाना ट्रोनिका सिटी के रूप में हुई है। आरोपी को चिटौरा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर उसके खिलाफ थाना ट्रोनिका सिटी में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से चोरी-छिपे गांजा लेकर आता था और उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर राह चलते लोगों को अधिक कीमत पर बेचता था। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से लूट, चोरी और चोरी का सामान बरामद होने के कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।1
- आगरा हाथी घाट बाबा बुलाकी मंदिर में संकट काटते हुए राम भैया भगत जी यूपी 14 🙏 गाजियाबाद ph 85272336461
- पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की उठी मांग, पीएम और सीएम को भेजा ज्ञापन! बागपत में उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में सरकारी कर्मचारियों पर लागू नई पेंशन योजना यानी एनपीएस में कई खामियां हैं, जिसके कारण कर्मचारियों के भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ज्ञापन में संघ ने कहा कि नई पेंशन योजना में कर्मचारियों को निश्चित पेंशन की गारंटी नहीं मिलती है। साथ ही यह योजना बाजार आधारित होने के कारण कर्मचारियों को आर्थिक जोखिम का सामना करना पड़ता है। संघ का कहना है कि सरकारी कर्मचारी पूरी सेवा अवधि के दौरान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हैं, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें सम्मानजनक जीवनयापन के लिए पर्याप्त आर्थिक सुरक्षा मिलना जरूरी है। कर्मचारी संघ ने मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को दोबारा लागू किया जाए, ताकि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को बुढ़ापे में आर्थिक सहारा मिल सके। पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के लिए उनके भविष्य की सुरक्षा और सम्मानजनक जीवनयापन का महत्वपूर्ण आधार है। ज्ञापन के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार करते हुए पुरानी पेंशन योजना को पुनः बहाल करने की मांग की गई। इस दौरान कर्मचारियों ने एकजुट होकर अपनी मांग के समर्थन में नारे भी लगाए और कहा कि पुरानी पेंशन की बहाली के लिए उनका संघर्ष आगे भी जारी रहेगा। संघ पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि सरकार कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए पुरानी पेंशन योजना को लेकर सकारात्मक निर्णय लेगी।1
- कुत्ते ने काटा....नहीं लगवाया एंटी रेबीज….3 माह बाद तड़प-तड़प कर मर गया अनीश―रस्सियों से बांध कर ले जाना पड़ा अस्प्ताल ! बागपत में कुत्ते के काटने से मौत का मामला सामने आया.....तश्वीरे ऐसी की आपको विचलित कर सकती है। जमीन पर पड़ा शख्स और रस्सियों से बंधे हाथ और दोनों तरफ पकड़े खड़े लोग मानो किसी पशु को बांधा या फिर ये गुनहगार हो....लेकिन ऐसा बिल्कुल नही है, बल्कि ये इस शख्स की जान बचाने की अस्प्ताल ले जाने का चाह थी जो पूरी नही हो सकी, और ये बीच रास्ते मे मर गया। शख्स को 3 माह पहले स्ट्रीट डॉग ने काटा था। दरअसल ये वायरल तश्वीर बागपत की है और ये रस्सी से बंधे हाथों वाले इस शख्स का नाम अनीश है जो लालियाना गांव का रहने वाला है। अनीश को 3 माह पहले एक स्ट्रीट डॉग ने काट लिया था। लेकिन अनीश ने एंटी रैबीज नही लगवाया सब कुछ ठीक था लेकिन धीरे-धीरे रेबीज फैल गया। रेबीज का असर ऐसा की कभी वो जमीन पर लेट जाता कभी दौड़ने लगता। जिसके बाद जब उसे लेकर अस्प्ताल ले जाया गया तो हाथों को रस्सियों से बांधना पड़ा जिसका वीडियो भी सामने आया लेकिन बीच रास्ते अनीश ने दम तोड़ दिया। ऐसे में लोगो को भी जागरूक होने की ज़रूरत है कि अगर कोई किसी तरह का जानवर काटता है, जिससे संक्रमण का खतरा है तो एंटी रेबीज ले या चिकित्सक की सलाह ले वरना अनीश को तरह जिंदगी पर भारी पड़ सकता है।1