Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ghazipur Ghazipur: तहसील जखनियां में DM का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, कहा
Suraj Bhai gzp
Ghazipur Ghazipur: तहसील जखनियां में DM का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर सख्त निर्देश, कहा
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Anil kumar3
- गाजीपुर। जनपद के मुहम्मदाबाद क्षेत्र में शाम बुधवार को आए भीषण आंधी-तूफान ने पूरे इलाके में तबाही का मंजर खड़ा कर दिया। तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया, वहीं कई स्थानों पर भारी नुकसान की खबरें सामने आई हैं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि पेड़ उखड़कर सड़कों पर गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई और लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। ग्रामीण क्षेत्रों में कच्चे मकानों और झोपड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है। इसी बीच पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर स्थित टोल प्लाजा का टीनशेड तेज हवाओं के कारण उड़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कुछ ही पलों में टोल प्लाजा का बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे वहां अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद संबंधित विभाग द्वारा नुकसान का आकलन शुरू कर दिया गया है और टोल प्लाजा के मरम्मत कार्य को जल्द शुरू करने की बात कही जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने भी प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं सहायता कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान घरों में सुरक्षित रहें और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।1
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- मऊ । बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात्रि को लगभग 12: 30 बजे गोरखपुर-मऊ हाईवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार तिराहा के पास के रात्रि गश्त के दौरान थाना घोसी की द्वितीय मोबाइल जीप नंबर-UP 54G 0186 में एक अज्ञात डीसीएम वाहन द्वारा पीछे से टक्कर मार दी गई,जिससे जीप पलट कर नीचे गढ्ढे में गिर गयी तथा गश्त कर रहे जीप में सवार SI विनोद कुमार सिंह ,HC प्रीतम कुमार यादव ,चालक HC पवन कुमार यादव व पीआरडी ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनको सीएचसी घोसी लाया गया,जहाँ चिकित्सक द्वारा प्रार्थमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किया गया। जिला अस्पताल मऊ में इलाज के दौरान डॉक्टर द्वारा चालक HC पवन कुमार यादव को रात्रि 02 बजे मृत घोषित कर दिया गया।. मृतक HC पवन कुमार का के परिवारीजन को सूचना दे दी गयी है।मृतक HC पवन कुमार यादव वाराणसी के रहने वाले थे ।परिजन जिला अस्पताल पर आ गए है। पंचायतनामा /पोस्ट मार्टम की कार्यवाही की जा रही है। घटना के संबंध में थाना घोसी पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैघानिक कार्यवाही की जा रही है।2
- Post by Sadik Ahmad Journalist1
- प्रधानमंत्री Narendra Modi का काशी में भव्य रोड शो देखने को मिला, जहां हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा शहर “हर हर महादेव” और “मोदी मोदी” के नारों से गूंज उठा 🔥 इस वीडियो में देखिए: 👉 रोड शो का पूरा माहौल 👉 जनता का जबरदस्त उत्साह 👉 सुरक्षा और व्यवस्था 👉 खास झलकियां काशी की 📍 Location: Varanasi अगर वीडियो पसंद आए तो 👍 Like, Share और Subscribe जरूर करें1
- मऊ । पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनील कुमार सिंह व अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर द्वारा गुरुवार को रात्रि गस्त के दौरान गोरखपुर मऊ हाइवे पर थाना घोसी क्षेत्र के बनियापार के पास सेकेण्ड मोबाइल सरकारी वाहन नम्बर UP54G0186 में पीछे से एक ट्रेलर द्वारा जोरदार टक्कर मार दी गयी जिसे उसमें सवार उ0नि0 विनोद कुमार सिंह, हे0का0 प्रितम कुमार यादव, हे0का0 चालक पवन कुमार यादव और पीआरडी ओमप्रकाश गम्भीर रूप से घायल हो गये जिनको सीएचसी घोसी लाया गया जहा डॉकटर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल मऊ रेफर किये। जिला अस्पताल मऊ में एडमिट कराने के बाद डॉक्टर नें इसीजी करने के बाद हे0का0 चालक पवन कुमार यादव को 02.00 AM मृत घोषित कर दिया, घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। निरीक्षण के दौरान दुर्घटनाग्रस्त वाहनों की स्थिति, सड़क की दशा, यातायात की स्थिति एवं अन्य परिस्थितियों का बारीकी से अवलोकन किया गया। प्रथम दृष्टया दुर्घटना के कारणों का आकलन किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं एवं घटना के संबंध में विधिक कार्यवाही प्रचलित है।4
- Post by Jitendra bahadur Dubey1
- घोसी। तहसील क्षेत्र के राम लखन इंटर कॉलेज कटाईचंवर में सोमवार के दिन यूपी बोर्ड के हाई स्कूल व इंटरमीडिएट 2026 की परीक्षा में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय पर छात्र छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया था। जिसके मुख्य अतिथि बोझी निवासी नायब तहसीलदार भारतेंदु राव बेदकर जी रहे। बोर्ड की परीक्षा में विद्यालय में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को विद्यालय प्रबंधक इंजीनियर धर्मवीर कुंवर व सहायक अध्यापक विवेक कुमार रानू व नायब तहसीलदार ने मेधावी छात्र छात्राओं को फुल माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान छात्र छात्राएं काफी प्रसन्न दिखे हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में उत्कृष्ट स्थान पाने वालों में प्रथम स्थान पर रहे अमरजीत यादव पुत्र श्री शैलेश यादव व द्वितीय स्थान पर अनुप्रिया पुत्री श्री श्रवण कुमार तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली श्वेता सिंह पुत्री सुनील सिंह सहायक अध्यापक, उसके बाद टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रही सबा परवीन पुत्री अफरोज अख्तर ,प्रिंस कुमार पुत्र श्री रमेश कुमार इसके अलावा टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वालों में अश्वनी राजभर पुत्र श्री विनोद कुमार, सना परवीन पुत्री अफरोज अख्तर, अंकिता यादव पुत्री श्री सीताराम यादव, श्रेया यादव पुत्री श्री सुरेंद्र यादव, अंबुज यादव पुत्र श्री राजेंद्र यादव इसके अलावा इंटरमीडिएट परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का भी सम्मान किया गया जिसमें विद्यालय में प्रथम स्थान पर रही खुशबू चौहान पुत्री श्री फूलचंद चौहान, द्वितीय स्थान पर सानिया शर्मा पुत्री श्री राजकुमार शर्मा, तृतीय स्थान पर कायम रही संध्या चौहान पुत्री श्री धर्मदेव चौहान, चौथे स्थान पर रही अंजली गुप्ता पुत्री श्री अजय कुमार, पांचवें स्थान पर रही नीतू निगम पुत्री श्री राजेश कुमार, छठे स्थान पर रही मधु राव पुत्री श्री रामजीव, इसके अलावा कक्षा 6, 7, 8, 9, 11 के छात्र छात्राओं को वार्षिक परीक्षा 2026 में अच्छा प्रदर्शन करने पर प्रशस्ति पत्र फूल माला मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया । मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार भारतेंदु राव जी ने छात्र छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए बताया कि अगर कोई भी छात्र हैं लक्ष्य बनाकर पढ़ाई या तैयारी करें तो लक्ष्य अवश्य ही उनको मिलता है शिक्षा से ही हम अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं वह समाज में अच्छा कार्य कर सकते हैं इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ के रूप में विद्यालय प्रधानाचार्य लल्लन कुमार ,कैलाश सर, विजय कुमार, सतीश सिंह, कतवारू सर, विजय सर, अनवारुल हक, असहाब अंसारी, रामशब्द सर, राजकुमार मिश्रा, रंजना यादव, सोनू खान, बेचन यादव, पिंकी देवी व अन्य लोग मौजूद रहे।4