logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सत बराबर तप है जुठ बराबर पाप जिसके हिरदय सत्य है ताको मिले हरी आय 👏🏹🪕✈️🌄

53 min ago
user_User7241नाथुरामनायक
User7241नाथुरामनायक
Local Politician सोजत, पाली, राजस्थान•
53 min ago

सत बराबर तप है जुठ बराबर पाप जिसके हिरदय सत्य है ताको मिले हरी आय 👏🏹🪕✈️🌄

More news from राजस्थान and nearby areas
  • सत बराबर तप है जुठ बराबर पाप जिसके हिरदय सत्य है ताको मिले हरी आय 👏🏹🪕✈️🌄
    1
    सत बराबर तप है जुठ बराबर पाप जिसके हिरदय सत्य है ताको मिले हरी आय 👏🏹🪕✈️🌄
    user_User7241नाथुरामनायक
    User7241नाथुरामनायक
    Local Politician सोजत, पाली, राजस्थान•
    53 min ago
  • पाली का सिकंदर खान नगर निगम से विदेश तक का सफर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाली का नाम रोशन किया पाली के सिकंदर खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा संगीत का जादू पाली। पाली जिले की प्रतिभाओं में एक नाम ऐसा है, जिसने देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। पाली के सिकंदर खान अपनी शानदार संगीत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना चुके हैं। उनकी खासियत यह है कि वे अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देने में माहिर हैं। सिकंदर खान ने बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि विकसित की। संघर्षों और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने संगीत को अपना जुनून बनाए रखा और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। धीरे-धीरे उनकी पहचान बड़े मंचों तक पहुंची और देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर मिलने लगे। वर्ष 2017 में पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही हासिल की। इसके अलावा वे कई बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और अलग-अलग शहरों में संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं। सिकंदर खान का मानना है कि संगीत साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि पाली जिले के लिए गर्व की बात है और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है।
    1
    पाली का सिकंदर खान नगर निगम से विदेश तक का सफर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पाली का नाम रोशन किया
पाली के सिकंदर खान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिखेरा संगीत का जादू
पाली। पाली जिले की प्रतिभाओं में एक नाम ऐसा है, जिसने देश-विदेश में अपनी कला का परचम लहराया है। पाली के सिकंदर खान अपनी शानदार संगीत प्रतिभा के दम पर अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहचान बना चुके हैं। उनकी खासियत यह है कि वे अलग-अलग वाद्य यंत्रों पर संगीत की बेहतरीन प्रस्तुति देने में माहिर हैं।
सिकंदर खान ने बचपन से ही संगीत के प्रति रुचि विकसित की। संघर्षों और आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने संगीत को अपना जुनून बनाए रखा और लगातार अभ्यास करते हुए अपनी प्रतिभा को निखारा। धीरे-धीरे उनकी पहचान बड़े मंचों तक पहुंची और देश-विदेश में आयोजित कार्यक्रमों में उन्हें अपनी कला प्रस्तुत करने के अवसर मिलने लगे।
वर्ष 2017 में पेरिस में आयोजित एक कार्यक्रम में भी उन्होंने शानदार प्रस्तुति देकर लोगों की खूब वाहवाही हासिल की। इसके अलावा वे कई बड़े कलाकारों के साथ मंच साझा कर चुके हैं और अलग-अलग शहरों में संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति दे चुके हैं।
सिकंदर खान का मानना है कि संगीत साधना, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उनकी उपलब्धि पाली जिले के लिए गर्व की बात है और युवा कलाकारों के लिए प्रेरणादायक संदेश भी है।
    user_शरद भाटी
    शरद भाटी
    पाली, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • हर विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर 'हरियालो राजस्थान' को मिशन मोड में पूरा करें : जिला कलेक्टर सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "एक पेड़ मां के नाम" "मिशन हरियालो राजस्थान-2026-27" एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत निर्धारित विभागवार पौधारोपण लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे का संरक्षण, जियो टैगिंग, नियमित देखभाल एवं गैप फिलिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित प्रतिशत अधिकतम रहे। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को 15 अगस्त हरियाली तीज के दिन जिले समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में एक साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 'हर घर तिरंगा'अभियान समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों पर तिरंगा लगाने, तिरंगा रैली, एवं तिरंगे के साथ सैल्फी खींच कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए। बैठक में उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा, सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    3
    हर विभाग लक्ष्य के अनुरूप पौधरोपण कर 'हरियालो राजस्थान' को मिशन मोड में पूरा करें : जिला कलेक्टर
सेन्दडा ब्यावर  शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर जिला कलेक्टर कमल राम मीना की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला कलेक्ट्रेट सभागार में "एक पेड़ मां के नाम" "मिशन हरियालो राजस्थान-2026-27" एवं हर घर तिरंगा अभियान की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिला कलक्टर ने  "हरियालो राजस्थान अभियान" के तहत निर्धारित विभागवार पौधारोपण लक्ष्य को मिशन मोड में समयबद्ध रूप से पूरा किया जाए। पौधारोपण के साथ-साथ प्रत्येक पौधे का संरक्षण, जियो टैगिंग, नियमित देखभाल एवं गैप फिलिंग भी सुनिश्चित की जाए, ताकि पौधों का जीवित प्रतिशत अधिकतम रहे। उन्होंने अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया सहित विभिन्न माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने समस्त अधिकारियों को  15 अगस्त हरियाली तीज के दिन जिले समस्त राजकीय कार्यालयों, विद्यालयों, महाविद्यालयों में एक साथ बड़े स्तर पर वृक्षारोपण करने के निर्देश प्रदान किए।
उन्होंने लक्ष्य से पीछे चल रहे विभागों को विशेष अभियान चलाकर कार्य में तेजी लाने तथा निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 'हर घर तिरंगा'अभियान समीक्षा करते हुए जिला कलेक्टर ने कहा कि सभी राजकीय कार्यालयों पर तिरंगा लगाने, तिरंगा रैली, एवं तिरंगे के साथ सैल्फी खींच कर पोर्टल पर अपलोड करना सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में उप वन संरक्षक वीरेंद्र सिंह जोरा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी धनदान देथा,  सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter Raipur, Pali•
    7 hrs ago
  • पाली नगर निगम में किस पार्टी का बनेगा मेयर, भाजपा एवं कांग्रेस ने किए दावे, विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने क्या कहा, आप भी सुनिए पाली, 13 अगस्त। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम पाली सहित नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में संपादित की जाएगी।
    1
    पाली नगर निगम में किस पार्टी का बनेगा मेयर, भाजपा एवं कांग्रेस ने किए दावे, विधायक भीमराज भाटी एवं पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख ने क्या कहा, आप भी सुनिए
पाली, 13 अगस्त। नगरीय निकायों के आम चुनाव के लिए वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को जिला परिषद सभागार में आयोजित की जाएगी।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. बजरंगसिंह ने बताया कि स्वायत्त शासन विभाग के निर्देशानुसार नगर निगम पाली सहित नगर पालिका सोजत सिटी, सोजत रोड, मारवाड़ जंक्शन, रानी खुर्द, सादड़ी, बाली, खुडाला फालना स्टेशन, सुमेरपुर एवं तखतगढ़ के वार्डों में वर्गवार आरक्षण एवं महिला आरक्षण की लॉटरी निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉटरी प्रक्रिया 17 अगस्त को प्रातः 10 बजे जिला परिषद सभागार में संपादित की जाएगी।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    7 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता पाली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तिरंगा व मन में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज के साथ स्थानीय विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन महिलाओं एवं बालिकाओं के मन में ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना बढ़ाना है। अपने घरों पर तिरंगा पहनाना तथा बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति एकता अखण्डता व प्रेम की भावना पैदा करने का संदेश देना है। इस कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला कलेक्टर व मोनिका सैन पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली में विद्यार्थियों का देशभक्ति के प्रति प्रेरित व जीवन में प्रेम व सौहार्द के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया। प्रियंका व्यास केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सुश्री देवी केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विद्यार्थियों को देश भक्ति के प्रति अपना सकारात्मक संदेश दिया गया। इस रैली में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करी। उक्त कार्यक्रम में विमला मंत्री, विद्यालय संस्थापक स्टाफगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    2
    हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रैली द्वारा देशभक्ति के प्रति किया जागरूक
80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता पाली के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा रैली अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। इस रैली में संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा हाथ में तिरंगा व मन में देशभक्ति से ओतप्रोत नारों की गूंज के साथ स्थानीय विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए रैली निकाली गई। इस अभियान का उद्देश्य आमजन महिलाओं एवं बालिकाओं के मन में ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना बढ़ाना है। अपने घरों पर तिरंगा पहनाना तथा बच्चों के मन में देशभक्ति के प्रति एकता अखण्डता व प्रेम की भावना पैदा करने का संदेश देना है।
इस कार्यक्रम में डॉ रविन्द्र गोस्वामी जिला कलेक्टर व मोनिका सैन पुलिस अधीक्षक द्वारा रैली में विद्यार्थियों का देशभक्ति के प्रति प्रेरित व जीवन में प्रेम व सौहार्द के साथ आगे बढ़ते रहने का संदेश दिया गया।
प्रियंका व्यास केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के बारे में व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। सुश्री देवी केन्द्र प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर द्वारा विद्यार्थियों को देश भक्ति के प्रति अपना सकारात्मक संदेश दिया गया। इस रैली में मांगीलाल तंवर हेड पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी प्रदान करी। उक्त कार्यक्रम में विमला मंत्री, विद्यालय संस्थापक स्टाफगण तथा समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया। वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई। रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया। इस रेली का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा। केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया। रैली में पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा। रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    1
    हर घर तिरंगा रेली को कलेक्टर ने किया रवाना, शहरवासियों में जगाया देशभक्ति का जोश।
80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन व महिला अधिकारिता विभाग के संयुक्त तत्वावधान में हर घर तिरंगा  के तहत संस्कार सीनियर सैकण्डरी स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा रेली निकालकर शहरवासियों में देशभक्ति का जोश जगाया।
वंदे मातरम् के नारों के साथ जोश से तिरंगा हिलाते हुए विद्यालय से सुरजपोल चौराहे होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, नगर निगम होते हुए वापस विधालय में आकर समापन हुई। 
रेली को जिला कलेक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी व  पुलिस अधीक्षक मोनिका सैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए बच्चों का उत्साह वर्धन किया।  उन्होंने विद्यार्थियों को देशभक्ति सहित प्रेम व सौहार्द के साथ सबके साथ सकारात्मक व्यवहार करते हुए आगे बढ़ते रहने का प्रेरणादाई संदेश दिया।
इस रेली का  उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं सहित आम आदमी के मन में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान व राष्ट्रीय भावना जागृत करना तथा बचपन से ही बच्चों के मन में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के प्रति श्रद्धा की भावना पैदा करने का संदेश देना रहा।
केन्द्र प्रबंधक पन्नाधाय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र प्रियंका व्यास ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज व अशोक चक्र के महत्व के बारे में अवगत करवाया। प्रबंधक सखी वन स्टॉप सेन्टर केन्द्र प्रभारी सुश्री देवी द्वारा देश भक्ति का संदेश दिया।  रैली में  पीएलवी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हेड मांगीलाल तंवर पाली द्वारा विद्यार्थियों को रैली के उद्देश्य व निःशुल्क विधिक सहायता के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय संस्थापक विमला मंत्री, स्टाफगण का सहयोग रहा।
रिपोर्ट - घेवरचन्द आर्य पाली
    user_घेवरचन्द आर्य  पाली
    घेवरचन्द आर्य पाली
    Citizen Reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट घनश्याम सिंगाड़िया ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक लूणाराम तंवर ने बताया की संत रविदास जी भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे। उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया। उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच का विरोध किया। उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं। रथ यात्रा के गिरी पहुंचने पर तुलसाराम चोरोटिया, बाबूलाल सिंगाड़िया, लाबूराम,भागुराम चोरोटिया, हाथीराम सिंगाड़िया, रामनिवास फुलवारी, लादूराम, पत्रकार जयराम सिंगाड़िया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के आह्वान के साथ हुआ।
    1
    संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l 
जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया 

गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

संत रविदास जयंती पर निकली समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा का गिरी में भव्य स्वागत l 
जन जागरण सन्देश जयराम सिंगाड़िया 
गिरी। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित समरसता संकल्प अभियान एवं वंदन कलश रथ यात्रा सयोजक लूणाराम तंवर के नेतृत्व में ग्राम गिरी पहुंची। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने रथ यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट घनश्याम सिंगाड़िया ने संत रविदास जी के जीवन, उनके सामाजिक योगदान तथा उनके द्वारा दिए गए समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सयोजक लूणाराम  तंवर ने बताया की संत रविदास जी  भक्ति आंदोलन के महान संत और समाज सुधारक थे।
उन्होंने समानता, प्रेम और मानवता का संदेश दिया।
उन्होंने जाति-पांति और ऊँच-नीच का विरोध किया।
उनके विचार आज भी समाज को एकता और सद्भाव का मार्ग दिखाते हैं।
रथ यात्रा के गिरी पहुंचने पर तुलसाराम चोरोटिया, बाबूलाल सिंगाड़िया, लाबूराम,भागुराम चोरोटिया, हाथीराम सिंगाड़िया, रामनिवास फुलवारी, लादूराम, पत्रकार जयराम सिंगाड़िया आदि बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सामाजिक समरसता और आपसी सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन संत रविदास जी के बताए मार्ग पर चलने के आह्वान के साथ हुआ।
    user_Jairam Singaria
    Jairam Singaria
    Photographer रायपुर, पाली, राजस्थान•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.