logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीतापुर में सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शवः सेवा समाप्ति नोटिस के बाद डिप्रेशन में थे, नहीं आ रहा था वेतन सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र स्थित एक कंपोजिट सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक का शव स्कूल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शिक्षक को एक दिन पहले ही कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन लंबित होने के कारण उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे और अक्सर स्कूल परिसर में ही रुकते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।#Sitapurnews#suicide#up#sitapur

11 hrs ago
user_Abhishek Maurya
Abhishek Maurya
Local News Reporter बिसवां, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

सीतापुर में सरकारी स्कूल में मिला टीचर का शवः सेवा समाप्ति नोटिस के बाद डिप्रेशन में थे, नहीं आ रहा था वेतन सीतापुर जिले के बिसवां क्षेत्र स्थित एक कंपोजिट सरकारी विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक का शव स्कूल के कमरे में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक शिक्षक को एक दिन पहले ही कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सेवा समाप्ति का नोटिस दिया गया था। बताया जा रहा है कि दस्तावेज सत्यापन लंबित होने के कारण उन्हें कई महीनों से वेतन नहीं मिला था, जिससे वे मानसिक तनाव में थे और अक्सर स्कूल परिसर में ही रुकते थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मामले की जांच जारी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।#Sitapurnews#suicide#up#sitapur

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • जनपद सीतापुर का थाना इमलिया सुल्तानपुर में भतीजे दे चाचा की मारपीट के बाद चाचा की हुई मौत मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी महोली नागेंद्र चौबे पुलिस बल तैनात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डेविस दे रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
    1
    जनपद सीतापुर का थाना इमलिया सुल्तानपुर में भतीजे दे चाचा की मारपीट के बाद चाचा की हुई मौत मौके पर पहुंचे क्षेत्र अधिकारी महोली नागेंद्र चौबे पुलिस बल तैनात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए डेविस दे रही पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी
    user_Raju Kumar Bansal Patrakaar
    Raju Kumar Bansal Patrakaar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • इतिहास हमारा है
    2
    इतिहास हमारा है
    user_नवनीत पासी जी नाम ब्रांड है
    नवनीत पासी जी नाम ब्रांड है
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • थाना थानगांव क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    थाना थानगांव क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव तालाब में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
क्षेत्राधिकारी महमूदाबाद वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    पत्रकार सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराई रेडियम न होने से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात प्रभावित* बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। महमूदाबाद की ओर से आ रही इस डिवाइडर में रेडियम न होने के कारण चालक डिवाइडर का सही आकलन नहीं कर पाया, जिससे यह हादसा हुआ। तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि, दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा। सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक पर रेडियम न होना दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम लगाए जाने की मांग की है।
    3
    रवि रावत की रिपोर्ट 
लोकेशन फतेहपुर 
*बाराबंकी में तेज रफ्तार ट्रक डिवाइडर से टकराई रेडियम न होने से हुआ हादसा, चालक सुरक्षित, यातायात प्रभावित*
बाराबंकी के कुर्सी थाना क्षेत्र के टिकैतगंज कस्बे में बीती रात एक तेज रफ्तार ट्रक सड़क डिवाइडर से टकरा गई। महमूदाबाद की ओर से आ रही इस डिवाइडर में रेडियम न होने के कारण चालक डिवाइडर का सही आकलन नहीं कर पाया, जिससे यह हादसा हुआ।
तेज गति के कारण ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर पर चढ़ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर तेज धमाका हुआ, जिससे आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई।
हादसे की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और ट्रक में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। गनीमत रही कि चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आई।
हालांकि, दुर्घटना में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे सड़क पर यातायात कुछ समय के लिए बाधित रहा।
सूचना मिलने पर कुर्सी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात को पुनः सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और ट्रक पर रेडियम न होना दुर्घटना का मुख्य कारण सामने आया है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर भारी वाहनों में अनिवार्य रूप से रेडियम लगाए जाने की मांग की है।
    user_रवि रावत
    रवि रावत
    पत्रकार फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • फतेहपुर बाराबंकी थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले में ड्रोन से सतर्क निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ पुलिस अधीक्षक बाराबंकीअर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि (फाल्गुनी मेले) की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ड्रोन से हो रही यह रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर रही है
    1
    फतेहपुर बाराबंकी थाना रामनगर क्षेत्रान्तर्गत लोधेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि मेले में ड्रोन से सतर्क निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था को किया जा रहा सुदृढ पुलिस अधीक्षक बाराबंकीअर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में थाना रामनगर  क्षेत्रान्तर्गत स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि (फाल्गुनी मेले) की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत पुलिस द्वारा ड्रोन के माध्यम से सतर्क दृष्टि रखी जा रही है। ड्रोन से हो रही यह रीयल टाइम मॉनिटरिंग सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बना रही है तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित कर रही है
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • थाना अध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण इधर से उधर भेजे गए थानाध्यक्ष
    1
    थाना अध्यक्षों का हुआ स्थानांतरण इधर से उधर भेजे गए थानाध्यक्ष
    user_Raju Kumar Bansal Patrakaar
    Raju Kumar Bansal Patrakaar
    लहरपुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • सीतापुर। मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर शारदा नहर पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित ट्रक बोलेरो को बचाने के प्रयास में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
    1
    सीतापुर।
मानपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मानपुर शारदा नहर पुल पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनियंत्रित ट्रक बोलेरो को बचाने के प्रयास में पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में गिरने से बाल-बाल बच गया। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन पुल की रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई।
    user_असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    असद जुनैद भारत नैशनल न्यूज
    पत्रकार सीतापुर, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by शहनवाज असलम
    1
    Post by शहनवाज असलम
    user_शहनवाज असलम
    शहनवाज असलम
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.