आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।
आदर्श चम्पावत की दिशा में एक और सशक्त पहल: जिलाधिकारी ने महिला समूह की फूड कैंटीन का किया शुभारंभ। चम्पावत, 31 जुलाई 2026 सूवि। महिला उद्यमिता को मिला बढ़ावा, स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में बढ़ा महत्वपूर्ण कदम मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जनपद में महिला सशक्तिकरण एवं स्वरोजगार को निरंतर प्रोत्साहन दिया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने विकास भवन परिसर में महिला समूह द्वारा संचालित फूड कैंटीन का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत डाड़ाबीस्ट निवासी श्रीमती रितु कुलेठा को अनटायड फंड से 65,000 रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई गई, जिसके माध्यम से उन्होंने फूड
कैंटीन की स्थापना कर आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। जिलाधिकारी ने रिबन काटकर कैंटीन का शुभारंभ किया तथा महिला उद्यमी को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं आज आत्मनिर्भर भारत की मजबूत पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना तथा उन्हें सम्मानजनक स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने महिलाओं से सकारात्मक कार्यों के माध्यम से समाज में प्रेरणास्रोत बनने का आह्वान किया। अपर परियोजना निदेशक (एपीडी) श्रीमती विम्मी जोशी ने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक
रूप से सुदृढ़ बनाकर स्थायी आजीविका उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए विभाग हरसंभव सहयोग प्रदान करता रहेगा। कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े कार्मिक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं एवं अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। महिला समूहों ने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के सहयोग से उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिला है। *केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह बना प्रेरणा का उदाहरण* राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत गठित केलपाल बाबा स्वयं सहायता समूह भी महिला उद्यमिता की प्रेरक मिसाल बनकर उभरा है। समूह की सदस्य श्रीमती पार्वती सफलतापूर्वक "पार्वती टिफिन सर्विस" का संचालन कर रही
हैं। इसके साथ ही वे विभिन्न कार्यक्रमों एवं आयोजनों के लिए कैटरिंग एवं पार्टी ऑर्डर की सेवाएं भी प्रदान कर रही हैं। समूह को आजीविका गतिविधियों के विस्तार हेतु रिवॉल्विंग फंड से 25,000 रुपये तथा सीआईएफ (CIF) फंड से 75,000 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इस सहयोग से समूह की आय में निरंतर वृद्धि हुई है तथा स्थानीय स्तर पर अन्य महिलाओं के लिए भी रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर सृजित हो रहे हैं। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार और सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने की दिशा में जनपद चम्पावत की यह पहल मुख्यमंत्री की "आदर्श चम्पावत" की परिकल्पना को धरातल पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी कदम है।
- गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेट्स और इको क्लब का हरित अभियान, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण गंगोलीहाट (पिथौरागढ़): पी.एम. श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज गंगोलीहाट में एनसीसी कैडेट्स एवं इको क्लब द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम कैप्टन/डॉ. दया कृष्ण बेरी के नेतृत्व में यूएसर्क (उत्तराखंड विज्ञान एवं शिक्षा रिसर्च केंद्र, देहरादून) के सहयोग से संपन्न हुआ। इस अभियान के तहत विद्यालय परिसर में माल्टा, नींबू, नारंगी, शहतूत, कनेर, कपास, गुड़हल, कचनार (कवेराल) और बाँज सहित फलदार, छायादार एवं शोभादार पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर कैप्टन/डॉ. दया कृष्ण बेरी ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि आज लगाया गया एक पौधा आने वाले वर्षों में प्रकृति और मानव जीवन दोनों के लिए अमूल्य योगदान देगा। उन्होंने सभी से पौधरोपण के साथ-साथ पौधों की नियमित देखभाल करने का भी आह्वान किया।1
- गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक गरुड़ से हरिद्वार के लिए कांवड़ यात्रा रवाना, दिवेश्वर मंदिर में होगा जलाभिषेक1
- उदयपुर माफी में शौचालय योजना में बड़ा खेल! 47 में 25 अपात्र लाभार्थी, सचिव पर डीपीआरओ का नोटिस1
- जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल बागेश्वर में जंगली मक्खी के काटने से कई भैंसों की मौत, कई घायल, जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने किसानों की आजीविका पर गहरा असर डाला. बागेश्वर जनपद के जैसर, सीमार और कनस्यारी क्षेत्रों में जंगली मक्खी के तीव्र प्रकोप से पांच भैंसों की मौत हो गई और कई अन्य पशु घायल हो गए हैं। मृतक पशुओं की संख्या और घायल पशुओं की हालत के चलते स्थानीय किसान चिंतित व भयभीत हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहाँ का प्रमुख रोजगार पशुपालन है और जंगली मक्खी के अचानक बढ़े हमलों ने उनकी आजीविका पर गहरा असर डाला है; कई किसान जीविका संकट का सामना कर रहे हैं और स्थानीय प्रशासन से त्वरित राहत एवं कड़ी रोकथाम की मांग कर रहे हैं। किसान सुनील पाण्डेय का कहना है की उनका रोजगार कुछ नहीं है सिवाय पशपालन के, जंगली मक्खी के आतंक ने ग्रामीणों को भारी नुकसान झेलना पड़ रहा है, उन्होंने सरकार से पशुपलकों को नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है..1
- आतिशबाजी दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच पूरनपुर, पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में आगामी त्योहारों और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी पूरनपुर के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी पूरनपुर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आतिशबाजी की अस्थायी एवं स्थायी लाइसेंसधारी दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, अग्निशमन विभाग से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन, आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण, फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही यह भी परखा गया कि आतिशबाजी का भंडारण निर्धारित क्षमता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी का क्रय-विक्रय केवल शासन के निर्देशों, विस्फोटक अधिनियम एवं लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही किया जाए। बिना लाइसेंस अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का भंडारण और बिक्री बिल्कुल न की जाए। सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण हमेशा कार्यशील स्थिति में रखें और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आतिशबाजी दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, सुरक्षा मानकों की हुई गहन जांच पूरनपुर, पीलीभीत। जनपद पीलीभीत में आगामी त्योहारों और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उप जिलाधिकारी पूरनपुर के निर्देशन में गुरुवार को क्षेत्राधिकारी पूरनपुर और मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आतिशबाजी की अस्थायी एवं स्थायी लाइसेंसधारी दुकानों का संयुक्त निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों के स्टॉक रजिस्टर, अग्निशमन विभाग से जारी अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी), लाइसेंस की शर्तों के अनुपालन, आतिशबाजी के सुरक्षित भंडारण, फायर एक्सटिंग्विशर की उपलब्धता एवं उनकी कार्यशीलता, आपातकालीन सुरक्षा इंतजाम तथा अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की। साथ ही यह भी परखा गया कि आतिशबाजी का भंडारण निर्धारित क्षमता और सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं।अधिकारियों ने दुकानदारों को निर्देश दिए कि आतिशबाजी का क्रय-विक्रय केवल शासन के निर्देशों, विस्फोटक अधिनियम एवं लाइसेंस की शर्तों के अनुरूप ही किया जाए। बिना लाइसेंस अथवा निर्धारित मानकों के विपरीत किसी भी प्रकार का भंडारण और बिक्री बिल्कुल न की जाए। सभी दुकानदार अपनी दुकानों पर अग्निशमन उपकरण हमेशा कार्यशील स्थिति में रखें और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन सुनिश्चित करें।निरीक्षण के दौरान व्यापारियों को आग लगने की स्थिति में अपनाए जाने वाले सुरक्षा उपायों और सावधानियों के बारे में भी जागरूक किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी, लाइसेंस की शर्तों का उल्लंघन या किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने दोहराया कि जनसुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।1
- जौनपुर सरकारी 102 एंबुलेंस से कथित तौर पर सवारी उतारने का VIDEO वायरल बदलापुर में एंबुलेंस के कथित दुरुपयोग का मामला, जांच शुरू VIDEO वायरल होने के बाद दो कर्मचारी ड्यूटी से हटाए गए सरकारी एंबुलेंस के उपयोग पर उठे सवाल, विभाग ने मांगी रिपोर्ट सीएमओ बोले- जांच के बाद दोषियों पर होगी कार्रवाई घनश्यामपुर बाजार का वीडियो सोशल मीडिया पर बना चर्चा का विषय स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप, वायरल वीडियो की जांच जारी1
- अमरिया क्षेत्र के ड्यूनी डैम पुल की बदहाली, गड्ढे ने बढ़ाई मुश्किलें1
- अंतिम गांव बदियाकोट में दिनदहाड़े भालू की मौजूदगी बागेश्वर जिले के अंतिम गांव बदियाकोट में दिनदहाड़े भालू की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। गांव के पास भालू के घूमते हुए दिखाई देने के बाद लोगों ने खेतों और जंगलों की ओर जाना कम कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल से सटे इस क्षेत्र में महिलाओं, बच्चों और पशुपालकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पिंडारी के वन क्षेत्राधिकारी से फोन वार्ता में उन्होंने बताया की क्षेत्र में नियमित गश्त बढ़ा दी गयी है, और लोगों से अपील की है कि वे अकेले जंगल या खेतों की ओर न जाएं और वन्यजीव दिखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।1
- चम्पावत:*जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, वसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश* चम्पावत:*जिलाधिकारी ने राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण, वसूली बढ़ाने और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के समयबद्ध समाधान के दिए निर्देश*1