Shuru
Apke Nagar Ki App…
कतरास में टला बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, पहिए जले कतरास। थाना क्षेत्र के केलूडीह खटाल में बीसीसीएल का 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिस कारण करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर के दोनों पहिए जल गए। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही देर पहले वहां पूजा के बाद लोग हटे थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर बिजली काटने में भारी लापरवाही और देरी करने का आरोप लगाया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बिना सुरक्षा के गुजर रहे तारों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
प्रेम कुमार *पत्रकार*
कतरास में टला बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, पहिए जले कतरास। थाना क्षेत्र के केलूडीह खटाल में बीसीसीएल का 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिस कारण करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर के दोनों पहिए जल गए। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही देर पहले वहां पूजा के बाद लोग हटे थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर बिजली काटने में भारी लापरवाही और देरी करने का आरोप लगाया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बिना सुरक्षा के गुजर रहे तारों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- कतरास में टला बड़ा हादसा: ट्रैक्टर पर गिरा 11 हजार वोल्ट का तार, पहिए जले कतरास। थाना क्षेत्र के केलूडीह खटाल में बीसीसीएल का 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार अचानक टूटकर ट्रैक्टर पर गिर गया। जिस कारण करंट की चपेट में आने से ट्रैक्टर के दोनों पहिए जल गए। गनीमत रही कि घटना से कुछ ही देर पहले वहां पूजा के बाद लोग हटे थे, जिससे बड़ा जानमाल का नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों ने प्रबंधन पर बिजली काटने में भारी लापरवाही और देरी करने का आरोप लगाया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में बिना सुरक्षा के गुजर रहे तारों को लेकर लोगों में भारी नाराजगी है। 1
- नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए मेक इंडिया स्कूल के बच्चों ने जुटाया सहयोग बस स्टैंड में तख्तियां लेकर लोगों से की मदद की अपील बगोदर: नेपाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए बगोदर के मेक इंडिया स्कूल के बच्चों ने मंगलवार को मानवीय पहल की। स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने बगोदर बस स्टैंड में अभियान चलाकर बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग राशि जुटाई। हाथों में मदद की अपील लिखी तख्तियां लेकर बच्चे राहगीरों, दुकानदारों और यात्रियों के बीच पहुंचे। बच्चों की अपील पर लोगों ने अपनी क्षमता के अनुसार 10, 100, 500 रुपये सहित सहयोग किया। इस दौरान लोगों ने बच्चों के प्रयास की सराहना की। स्कूल के प्रिंसिपल रॉबर्ट जोस ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद दुखद है। संकट की इस घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना हम सभी की जिम्मेदारी है। अभियान से जुटाई गई पूरी राशि नेपाल के बाढ़ पीड़ितों की राहत के लिए भेजी जाएगी। अभियान में प्रिंसिपल रॉबर्ट जोस के अलावा स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- करंज के पेड़ से टकराई बाइक, चालक की मौके पर मौत,नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया के पास हादसा, बिना हेलमेट चला रहा था बाइक जामताड़ा/नाला। नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर बारघरिया पातुलिया स्थित राजकीय होम्योपैथिक औषधालय के समीप गुरुवार सुबह करीब 10 बजे सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई। बताया गया कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित करंज के पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। चालक के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर बिंदापाथर थाना के पुलिस अवर निरीक्षक बिंदु राम सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बाइक चालक फतेहपुर थाना क्षेत्र के आसनहीरा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। घटनास्थल से मिली बाइक के नंबर और मृतक की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर उसकी पहचान रॉबिन मोहली के रूप में होने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। मोबाइल के माध्यम से परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है। चालक ने नहीं पहना था हेलमेट हादसे के समय बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था। सिर में गंभीर चोट को हादसे में मौत का संभावित प्रमुख कारण माना जा रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारण की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी। एंबुलेंस के पहुंचने को लेकर उठे सवाल हादसे के बाद घटनास्थल पर एंबुलेंस भी पहुंची। कुछ ग्रामीणों ने एंबुलेंस के देर से पहुंचने का आरोप लगाया। वहीं, एंबुलेंस चालक इम्तियाज ने बताया कि सूचना मिलते ही वह करीब 20 मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंच गया था।1
- स्लग (10 शब्द): पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट गहराया शीर्षक (30 शब्द): तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी : पुल नहीं, तो शिक्षा और आवागमन दोनों पर संकट तेतरियाटॉड़ में जोरिया नदी पर पुल का इंतजार, सात किलोमीटर घूमकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दो वर्षों से मांग के बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी1
- गोड्डा में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, पुलिस की छापेमारी से मचा हड़कंप #गोड्डा #news #jharkhand #dainikjharkhand #BreakingNews1
- गोला : 9 महीने 12 दिन की साइकिल यात्रा के बाद जांगी पहुंचे कुंदन कुशवाहा1
- कतरास के छाताबाद में बार-बार हो रहे भूधंसान ने लोगों की जिंदगी में डर और बेचैनी भर दी है। कभी जमीन धंसती है, तो कभी देखते ही देखते घरों में दरारें पड़ जाती हैं। आज अपने आशियाने को बचाने के लिए पीड़ित परिवार आक्रोश में हैं।1
- बेटे की शादी को लेकर विवाद, पिता पर कट्टे से जानलेवा हमला करने का आरोप रिपोर्ट - ताजीम अंसारी लोकेशन - गिरिडीह गिरिडीह: जिले के भोलापुर गांव से पारिवारिक विवाद का गंभीर मामला सामने आया है। एक युवक ने अपने पिता पर धोखे से शादी कराने और बाद में देशी कट्टे से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, भोलापुर गांव निवासी सिराज अंसारी की शादी एक युवती से कराई गई थी। सिराज का आरोप है कि शादी के बाद उसे अपने पिता मदिश अंसारी और अपनी पत्नी के बीच कथित संबंधों की जानकारी मिली। इस मामले को लेकर शाली पंचायत के मुखिया, गांव के सदर, सेक्रेटरी और ग्रामीणों की मौजूदगी में कई बार सामाजिक बैठकें हुईं, लेकिन विवाद का समाधान नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद से परेशान होकर सिराज ने अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। आरोप है कि तलाक के बाद जब वह शाम को घर लौटा, तो उसके पिता ने उस पर देशी कट्टे से हमला कर दिया। हमले में सिराज घायल हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी पिता के फरार होने की बात सामने आ रही है। मामले को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। हालांकि, पूरे मामले की वास्तविक स्थिति पुलिस जांच और आधिकारिक बयान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।1
- झारखंड टेट का एग्जाम 11 अक्टूबर को होने की संभावना कम है अब देखते हैं यह कब नोटिफिकेशन निकलती है झारखंड की स्थिति बेहद दयनीय है भारत में यहां jssc जेपीएससी के द्वारा काफी धांधली की जा रही है फिर भी सरकार उसे पर सही से करवाई नहीं कर रही है सरकार की मंशा कुछ ठीक नहीं लग रही है1