logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ट्रांसफार्मर फुंका, गांव अंधेरे में डूबा—पानी के लिए तड़पते ग्रामीण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल चार दिन से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को मोहताज लोग—शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग ट्रांसफार्मर फुंका, गांव अंधेरे में डूबा—पानी के लिए तड़पते ग्रामीण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल चार दिन से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को मोहताज लोग—शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर तहसील के सकरौहां मजरा कॉलोनी में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ नजर आ रही है। चार दिन पहले जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है, जिसके चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली ठप होने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं भीषण गर्मी में पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बोरवेल और पानी के पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि महिलाओं को मीलों दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गहरी नींद में है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विभाग की यह उदासीनता लोगों के गुस्से को लगातार बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का ठप होना सीधे-सीधे प्रशासनिक नाकामी को उजागर करता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण यूं ही परेशान होते रहेंगे और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते रहेंगे?

6 hrs ago
user_अजय पाण्डेय पत्रकार
अजय पाण्डेय पत्रकार
मानिकपुर, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

ट्रांसफार्मर फुंका, गांव अंधेरे में डूबा—पानी के लिए तड़पते ग्रामीण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल चार दिन से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को मोहताज लोग—शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग ट्रांसफार्मर फुंका, गांव अंधेरे में डूबा—पानी के लिए तड़पते ग्रामीण, जिम्मेदारों की चुप्पी पर सवाल चार दिन से बिजली गुल, भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को मोहताज लोग—शिकायतों के बाद भी नहीं जागा विभाग चित्रकूट/मानिकपुर। मानिकपुर तहसील के सकरौहां मजरा कॉलोनी में प्रशासनिक लापरवाही की तस्वीर साफ नजर आ रही है। चार दिन पहले जला ट्रांसफार्मर अब तक नहीं बदला जा सका है, जिसके चलते पूरा गांव अंधेरे में डूबा हुआ है। बिजली ठप होने से जहां जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है, वहीं भीषण गर्मी में पानी का संकट विकराल रूप ले चुका है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण बोरवेल और पानी के पंप पूरी तरह बंद पड़े हैं, जिससे ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि महिलाओं को मीलों दूर जाकर पानी ढोना पड़ रहा है, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब भी गहरी नींद में है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो ट्रांसफार्मर बदला गया और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई। विभाग की यह उदासीनता लोगों के गुस्से को लगातार बढ़ा रही है। भीषण गर्मी में बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का ठप होना सीधे-सीधे प्रशासनिक नाकामी को उजागर करता है। अब सवाल यह उठता है कि आखिर कब तक ग्रामीण यूं ही परेशान होते रहेंगे और जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ते रहेंगे?

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    1
    Post by संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    user_संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    संजय राणा पत्रकार चित्रकूट
    Academy करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • 🚨 बड़ी प्रशासनिक खबर: नागौद SDM पद पर हुआ बदलाव 🚨 📍 नागौद/सतना सतना जिले के नागौद अनुविभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर नागौद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। जानकारी के अनुसार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य (आईएएस) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें नागौद SDM के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री शांडिल्य ने प्रशासनिक सक्रियता और जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता के बीच अच्छी छवि बनाई। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा को नागौद SDM का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 18 अप्रैल की पूर्वाह्न से प्रभावी कर दिया गया है। वहीं, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य 24 अप्रैल को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित फीडबैक सत्र में शामिल होंगे, जहां वे अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभव साझा करेंगे। 👉 इस बदलाव से नागौद क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है। सतना जिले से रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट
    4
    🚨 बड़ी प्रशासनिक खबर: नागौद SDM पद पर हुआ बदलाव 🚨
📍 नागौद/सतना
सतना जिले के नागौद अनुविभाग में प्रशासनिक स्तर पर अहम बदलाव किया गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट डॉ. सतीश कुमार एस के निर्देश पर नागौद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं SDM पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जानकारी के अनुसार, सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत शांडिल्य (आईएएस) का जिला स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद उन्हें नागौद SDM के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अपने कार्यकाल के दौरान श्री शांडिल्य ने प्रशासनिक सक्रियता और जनसुनवाई के माध्यम से आम जनता के बीच अच्छी छवि बनाई। स्थानीय लोगों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
प्रशासनिक कार्यों को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र कुमार वर्मा को नागौद SDM का प्रभार सौंपा गया है। यह आदेश 18 अप्रैल की पूर्वाह्न से प्रभावी कर दिया गया है।
वहीं, सहायक कलेक्टर अनिकेत शांडिल्य 24 अप्रैल को भोपाल स्थित प्रशासन अकादमी में आयोजित फीडबैक सत्र में शामिल होंगे, जहां वे अपने प्रशिक्षण से संबंधित अनुभव साझा करेंगे।
👉 इस बदलाव से नागौद क्षेत्र की प्रशासनिक कार्यप्रणाली में और गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।
सतना जिले से रावेन्द्र उरमलिया की रिपोर्ट
    user_Ravendra Uramaliya Media satna
    Ravendra Uramaliya Media satna
    Local News Reporter रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • मैहर अपडेट- पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी उम्र 10 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा। शालू चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी। उम्र 17 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा। मृतक शालू चौधरी का शव मर्चुरी के लिए रवाना किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब किनारे 4 बच्चियां नहा रही थी। जिसके बाद चारों तालाब में डूब गई जिसमें 2 को जीवित निकाला गया और दो की मौत हो चुकी है।
    1
    मैहर अपडेट- पूनम चौधरी पिता मुकेश चौधरी
उम्र 10 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा।
शालू चौधरी पिता रामसजीवन चौधरी।
उम्र 17 साल निवासी बीड़ी कॉलोनी पटेहरा।
मृतक शालू चौधरी का शव मर्चुरी के लिए रवाना किया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तालाब किनारे 4 बच्चियां नहा रही थी। जिसके बाद चारों तालाब में डूब गई जिसमें 2 को जीवित निकाला गया और दो की मौत हो चुकी है।
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    17 hrs ago
  • सतना। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले ओवरब्रिज पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीषण जाम के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची
    1
    सतना। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले ओवरब्रिज पर आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब भीषण जाम के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि सड़क पर ही जमकर मारपीट शुरू हो गई, जिससे ब्रिज के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।,सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची
    user_प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    प्रखर प्रवक्ता न्यूज
    Newspaper publisher रघुराजनगर नगरीय, सतना, मध्य प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    1
    Post by उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    user_उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    उमेश पाठक सेमरिया रीवा
    सेमरिया, रीवा, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कौशाम्बी- पत्रकार से अभद्रता पर बवाल। पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन। स्पेक्टर पर गाली गलौज का गंभीर आरोप। एसपी ने दिया आश्वासन, जॉच के आदेश। मांगें ना पूरी होने पर आंदोलन की चेतावानी। #Kaushambi | #BreakingNews
    1
    कौशाम्बी- पत्रकार से अभद्रता पर बवाल। पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन। स्पेक्टर पर गाली गलौज का गंभीर आरोप। एसपी ने दिया आश्वासन, जॉच के आदेश। मांगें ना पूरी होने पर आंदोलन की चेतावानी।
#Kaushambi | #BreakingNews
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • चित्रकूट कर्वी के बगलई गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिर कर व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत बगलई गांव का आज शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे का जहां पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल हो गया घायल 29 सौरभ पुत्र विंदेश्वरी निवासी बगलई कोतवाली कर्वी के परिजनों ने बताया कि सौरभ गांव में ही पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था तभी डाल टूटने से वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है बता दे कि सौरभ के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है
    2
    चित्रकूट कर्वी के बगलई गांव में आम तोड़ते समय पेड़ से गिर कर व्यक्ति घायल जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती  मामला चित्रकूट जनपद के कर्वी कोतवाली अंतर्गत बगलई गांव का आज शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे का जहां पेड़ से गिरकर व्यक्ति घायल हो गया घायल 29 सौरभ पुत्र विंदेश्वरी निवासी बगलई कोतवाली कर्वी के परिजनों ने बताया कि सौरभ गांव में ही पेड़ में चढ़कर आम तोड़ रहा था तभी डाल टूटने से वह पेड़ से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका इलाज किया जा रहा है बता दे कि सौरभ के पैर और कमर में गंभीर चोट आई है
    user_दिनेश सिंह कुशवाहा
    दिनेश सिंह कुशवाहा
    Classified ads newspaper publisher करवी, चित्रकूट, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट मैहर
    1
    शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट मैहर
    user_Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Shiv Singh rajput dahiya journalist MP
    Court reporter Raghurajnagar Nagareey, Satna•
    17 hrs ago
  • विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान स्कूल प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है। गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    1
    विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित 
तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित
प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम 
विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान 
स्कूल प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है 
ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS 
प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है।
गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी,  स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं  डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया।
गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। 
आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।
    user_जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
    रिपोर्टर मंझनपुर, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.