Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी- पत्रकार से अभद्रता पर बवाल। पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन। स्पेक्टर पर गाली गलौज का गंभीर आरोप। एसपी ने दिया आश्वासन, जॉच के आदेश। मांगें ना पूरी होने पर आंदोलन की चेतावानी। #Kaushambi | #BreakingNews
जर्नलिस्ट सुनील साहू PRIME 18 NEWS वैधयत ख़बर
कौशाम्बी- पत्रकार से अभद्रता पर बवाल। पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन। स्पेक्टर पर गाली गलौज का गंभीर आरोप। एसपी ने दिया आश्वासन, जॉच के आदेश। मांगें ना पूरी होने पर आंदोलन की चेतावानी। #Kaushambi | #BreakingNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी- पत्रकार से अभद्रता पर बवाल। पुलिस के खिलाफ पत्रकारों का प्रदर्शन। स्पेक्टर पर गाली गलौज का गंभीर आरोप। एसपी ने दिया आश्वासन, जॉच के आदेश। मांगें ना पूरी होने पर आंदोलन की चेतावानी। #Kaushambi | #BreakingNews1
- #कौशांबी सिराथू नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां स्थानीय लोगों ने मंदिर सहित अन्य जमीनों पर अवैध कब्जे के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि कुछ दबंग लोग बलपूर्वक जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे हैं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि करीब 10 बिस्वा जमीन को लेकर विवाद गहराया हुआ है। पत्रकार रफेल अहमद 89282108281
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- क्या पेट की आग मुलायम हाथों को फौलाद बना सकती है? एक मासूम लड़का अपने नंगे हाथों से पत्थर ऐसे तोड़ रहा था, मानो वे हाथ नहीं हथौड़ा हों। सोचकर ही रूह कांप जाती है कि आखिर किस मजबूरी ने इस छोटी सी उम्र में उसे इतना कठोर बना दिया!1
- कौशाम्बी। जनपद की सभी तहसीलों में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं, लेकिन निस्तारण की रफ्तार पर सवाल खड़े हो गए। डॉ. अमित पाल (जिलाधिकारी) एवं सत्य नारायण प्रजापत (पुलिस अधीक्षक) ने तहसील मंझनपुर में जनशिकायतों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विशेष रूप से राजस्व मामलों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि कोई भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए और सभी प्रार्थना पत्रों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने और आयुष्मान भारत योजना के तहत कार्ड वितरित करने के निर्देश भी दिए गए। सम्पूर्ण समाधान दिवस के आंकड़ों पर नजर डालें तो मंझनपुर तहसील में कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से मात्र 3 का निस्तारण मौके पर हो सका। वहीं तहसील सिराथू में 38 शिकायतों में से 2 का निस्तारण किया गया। सबसे खराब स्थिति तहसील चायल की रही, जहां 18 शिकायतें दर्ज होने के बावजूद सिर्फ 1 का ही मौके पर निस्तारण किया गया। यह आंकड़े स्थानीय प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं। फरियादियों को त्वरित राहत देने में चायल तहसील का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि समाधान दिवस केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जबकि जमीनी स्तर पर समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। अब देखना होगा कि उच्चाधिकारियों के निर्देशों के बाद निस्तारण की प्रक्रिया में कितनी तेजी आती है।1
- विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के होनहार हुए सम्मानित,रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति ने किया सम्मानित तीन जिलों के 144 टॉपर छात्र छात्राओं के साथ शिक्षकों को भी किया गया सम्मानित प्रयागराज के प्रयाग संगीत समिति में हुआ हिंदुस्तान ओलंपियाड का मेधावियों का सम्मान कार्यक्रम विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के श्रेयांशी को कौशांबी जिले में पहला और सूर्यांश साहू को मिला तीसरा स्थान स्कूल प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद ने बच्चों को बधाई और शुभकामनाएं दी है ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक PRIME 18 NEWS प्रयागराज/कौशांबी ....रज्जू भैया राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ अखिलेश सिंह ने हिंदुस्तान ओलंपियाड परीक्षा में कौशांबी जिले में टॉप किए मनौरी बाजार स्थित विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के होनहारो श्रेयांशी (पहला स्थान) और सूर्यांश साहू (तीसरा स्थान) और स्कूल डॉयरेक्टर सुनील साहू को हिंदुस्तान ओलंपियाड टीम द्वारा प्रयाग संगीत समिति के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया है।विद्या साइंस पब्लिक स्कूल मनौरी के प्रिंसिपल इंजीनियर मनीष साहू,वाइस प्रिंसिपल आरजू खान, सुप्रिटेंडेंट इंजीनियर सत्यदेव प्रसाद सहित सभी टीचर्स ने सम्मानित छात्र छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं दी और अपने वक्तव्यों में कहा कि विद्या साइंस पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके है। यहां के छात्र छात्राओं में अद्भुत प्रतिभा है। गौरतलब हो कि हिन्दुस्तान ओलंपियाड-2025’ के तहत शनिवार 18 अप्रैल को प्रयाग संगीत समिति में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस कार्यक्रम में न केवल छात्रों, बल्कि उनके शिक्षकों को भी सम्मानित कर योगदान को सराहा गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. राजेंद्र सिंह (रज्जू भय्या) राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार सिंह उपस्थित रहें। वहीं,विशिष्ट अतिथियों में डीएम मनीष कुमार वर्मा,परीक्षा नियामक प्राधिकारी के सचिव अनिल भूषण चतुर्वेदी, डीआईओएस पीएन सिंह, बीएसए अनिल कुमार, सीपीआरओ उत्तर मध्य रेलवे शशिकांत त्रिपाठी, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सहायक महाप्रबंधक अरुण कुमार सिन्हा, यूनाइटेड यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर डॉ. निशांत दभाडे, डिविजनल ऑफिसर, सिविल डिफेन्स एवं डायरेक्टर, होटल प्रयाग ग्रुप के रौनक गुप्ता, ठाकुर हर नारायण सिंह डिग्री कॉलेज के निदेशक उदय प्रताप सिंह, चित्रवंशम ग्रुप ऑफ इंस्टीटूशन्स के निदेशक प्रखर श्रीवास्तव, आदि शामिल हुए।कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों को 3100, 2100 और 1100 रुपये के नकद पुरस्कार के साथ टैबलेट, स्मार्टफोन, लैपटॉप, ट्रॉफी और प्रमाण पत्र दिए गए ।इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को परफॉर्मेंस रिपोर्ट और मेरिट सर्टिफिकेट भी प्रदान किया गया। गौरतलब हो कि ओलंपियाड में प्रयागराज और कौशाम्बी जिले के 21160 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रयागराज शहर, गंगापार-यमुनापार और कौशाम्बी क्षेत्र के 144 मेधावियों का चयन पुरस्कार के लिए किया गया था। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचने की प्रेरणा देते हैं। यह पहल न केवल प्रतिभाओं को पहचान दिलाती है, बल्कि उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव भी तैयार करती है।1