Shuru
Apke Nagar Ki App…
कौशाम्बी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, एसपी संग पुलिसकर्मियों ने खेली ‘कपड़ा फाड़ होली’
कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
कौशाम्बी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना होली मिलन समारोह, एसपी संग पुलिसकर्मियों ने खेली ‘कपड़ा फाड़ होली’
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- Post by Raja Ji1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- महेवाघाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार महेवाघाट/कौशांबी....महेवाघाट पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।महेवाघाट थाना पर 04 03 2026 को सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम लौगावां मे अमरनाथ मिश्रा पुत्र सोनेलाल मिश्रा नि0 ग्राम लौगावां अपने पास तमंचा व कारतूस लेकर गांव मे घूम-घूमकर कर लोगों को डरा धमका रहा है । सूचना पर तत्काल चौकी प्रभारी हिनौता मय पुलिस बल के साथ ग्राम लौगावां पहुंचे तथा अमरनाथ मिश्रा पुत्र सोनेलाल मिश्रा निवासी ग्राम लौगावां थाना महेवाघाट को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी कि गांव के कई लोग पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने के लिए सामूहिक रूप से पुलिस वालों को गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देते हुए अपने हाथों मे लाठी डण्डा लेकर,एकराय होकर पकड़े गये अभियुक्त अमरनाथ मिश्रा को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाने लगे। जिससे अमरनाथ उपरोक्त मौके से भाग गया ।चौकी प्रभारी हिनौता से प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 42/26 धारा 121,132,191(2),191(3),3(5),352,351(3) बीएनएस व 7 सीएल एक्ट व 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत हुआ उपरोक्त क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस ने मौके पर आवश्यक कार्यवाही की जा रही थी कि 50 से अधिक लोगों द्वारा पुलिस टीम के साथ आक्रोशित होते हुए ईंट पत्थर चलाने व मारपीट करने लगें जिससे पुलिस बल को चोटे आ गई इस घटना की सूचना उच्चाधिकारीगण को दी गयी तो थाने से अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर आ गई । पुलिस टीम द्वारा मौजूद उपद्रवी भीड़ को ललकारते हुए मौके से हट जाने के लिए कहा गया,लेकिन 04 व्यक्ति मौके से नही हटे और पुलिस के विरोध मे दुस्साहसपूर्वक अपशब्द बोल रहे थे,जिनको मौजूद पुलिस बल की मदद से हिरासत में लिया गया । नाम पता पूछा गया तो अपना नाम 1. अशोक कुमार मिश्रा पुत्र सोनेलाल मिश्रा उम्र करीब 49 वर्ष 2. दीपू सिंह पुत्र झूड़ी उर्फ किशनपाल उम्र करीब 28 वर्ष 3. प्रिंस मिश्रा पुत्र अशोक कुमार मिश्रा उम्र करीब 20 वर्ष 4. बाबूलाल पुत्र पंचमलाल उम्र करीब 24 वर्ष समस्त निवासी गण ग्राम लौगावां थाना महेवाघाट बताया गया अभियुक्त अमरनाथ मिश्रा पुत्र सोनेलाल मिश्रा नि0 ग्राम लौगावां थाना महेवाघाट के कब्जे से एक तमंचा व 05 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ विधिक कार्यवाही के पश्चात गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया हैं।1
- आज दिनांक 05.03.2026 को पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन कौशाम्बी में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा उपस्थित अधिकारी/कर्मचारीगण को रंग, अबीर-गुलाल लगाकर तथा मिष्ठान्न वितरित कर होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं। तत्पश्चात एसपी द्वारा होली पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने पर सभी अधिकारी/कर्मचारीगण को बधाई दी गई तथा सभी को आगे भी कर्तव्यों का निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।1
- खनवारी नहर में तीन लड़की डूब गई है 👫👫1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1