मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 6.44 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के 02 युवक काबू, मोटरसाइकिल जब्त* * *मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की प्रभावी कार्रवाई; 6.44 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) सहित पंजाब के 02 युवक काबू, मोटरसाइकिल जब्त* नूरपुर, भूषण शर्मा क्षेत्र में मादक पदार्थों के अवैध संचरण पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित करने एवं नशा तस्करों के नेटवर्क को समाप्त करने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस द्वारा निरंतर सघन निगरानी व चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सी.आई.ए. (CIA) नूरपुर की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 6.44 ग्राम हैरोइन (चिट्टा) बरामद कर बाहरी राज्य (पंजाब) के दो युवकों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। *मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी नूरपुर धर्मचंद वर्मा नें कहा की दिनांक CIA नूरपुर की टीम क्षेत्र में गश्त एवं संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी ड्यूटी पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस टीम को विश्वसनीय गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि पंजाब क्षेत्र से दो युवक मोटरसाइकिल पर मादक पदार्थ लेकर बिक्री के उद्देश्य से क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। धर्मचंद वर्मा नें कहा की प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित नाकाबंदी कर एक बिना नंबर की टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल को रोककर विधिवत चेकिंग की। तलाशी के दौरान दोनों युवकों के कब्जे से कुल *6.44 ग्राम हेरोइन (चिट्टा)* बरामद की गई, जिसे नियमानुसार सील कर पुलिस कब्जे में लिया गया। *पकड़े गए आरोपियों का विवरण:-* *अंशु पुत्र श्री रवि चौधरी, निवासी मकान नंबर 147, वार्ड नंबर 31, ऊंची पुली, ढांगू रोड, पठानकोट (पंजाब), उम्र: 21 वर्ष* *हिमांशु चौधरी पुत्र श्री तरसेम चौधरी, निवासी मकान नंबर 102, वार्ड नंबर 31, ऊंची पुली, ढांगू रोड, पठानकोट (पंजाब), उम्र: 20 वर्ष* *कानूनी कार्रवाई:-* बरामद मादक पदार्थ तथा बिना पंजीकरण संख्या की मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मादक द्रव्य एवं मन:प्रभावी पदार्थ अधिनियम (ND&PS Act) के तहत अभियोग पंजीकृत कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। मामले में आरोपियों के स्थानीय संपर्कों तथा आपूर्ति श्रृंखला (फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेजेस) की गहनता से जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि यह कार्रवाई नूरपुर पुलिस द्वारा दर्ज किए गए ND&PS अधिनियम के अधीन मामलों की श्रृंखला में *100वां मामला* है, जो मादक पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की निरंतर और दृढ़ कार्यप्रणाली को दर्शाता है। धर्मचंद वर्मा नें कहा की पुलिस जिला नूरपुर नशे के अवैध व्यापार के प्रति *'जीरो टॉलरेंस' (Zero Tolerance)* की नीति पर पूरी निष्ठा से कार्य कर रहा है तथा युवा पीढ़ी को सुरक्षित रखने हेतु इस प्रकार के तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

- खैरियां स्कूल के खिलाड़ियों ने कबड्डी में जीती रनरअप ट्रॉफी, स्वागत में उमड़ा उत्साह; SMC कमेटी की दूरी बनी चर्चा का विषय राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खैरियां के छात्रों ने अंडर-19 कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रनरअप ट्रॉफी अपने नाम की। प्रतियोगिता से लौटे खिलाड़ियों का स्कूल पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया और उनकी उपलब्धि पर स्कूल में खुशी का माहौल रहा। हालांकि, खिलाड़ियों के स्वागत और सम्मान के दौरान SMC कमेटी की खिलाड़ियों से दूरी चर्चा का विषय बनी। आखिर ऐसा क्या कारण रहा कि SMC कमेटी इस सम्मान समारोह से दूर रही? पूरी खबर और खिलाड़ियों के स्वागत की तस्वीरें वीडियो में देखें। RK Himachal News #Khairiyan #Kabaddi #Under19 #RunnerUp #SchoolNews #HimachalNews #RKHimachalNews #KabaddiNews1
- नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरविधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल को मिले 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने स्वास्थ्य मंत्री जी का जताया आभार नूरपुर, भूषण शर्मा नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर स्थानीय विधायक श्री रणबीर सिंह निक्का जी द्वारा विधानसभा स्तर के दौरान कई बार नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी का मुद्दा सदन में उठाया । अब स्वास्थ्य मंत्री जी ने इस मांग को गंभीरता से लेते हुए नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में 5 नए विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति की है। विधायक रणबीर सिंह निक्का जी ने नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति के लिए स्वास्थय मंत्री जी का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से नूरपुर क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं अपने नजदीकी अस्पताल में ही उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें विशेषज्ञ उपचार के लिए अन्य स्थानों पर जाने की आवश्यकता कम होगी। नूरपुर सिविल हॉस्पिटल में नियुक्त किए गए विशेषज्ञ डॉक्टरों में— 👶 2 बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. श्वेता भाटिया जी डॉ. पायल ठाकुर जी 👩⚕️ 2 स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. आरुषि जी डॉ. अर्चना जी 🧠 1 मनोचिकित्सक विशेषज्ञ डॉ. सिमंत मल्होत्रा जी विधायक निक्का जी ने कहा कि नूरपुर की जनता को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति से विशेष रूप से बच्चों, महिलाओं और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के उपचार में क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नूरपुर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत करने के लिए भविष्य में भी आवश्यक प्रयास लगातार जारी रहेंगे। जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।1
- मां काली मंदिर नूरपुर चम्बा रोड बडूनी मोड मलकवाल से सांध्य आरती के दर्शन संजीव कुमार [कांगडा जिला] मां काली मंदिर में आरती के श्रध्दा भक्ति व उत्साह का अद्भुत संगम दिखाई दिया1
- देख तेरे संसार की हालत क्या हो गई भगवान कितना बदल गया इंसान....1
- घर छतराडी ओ तेरा राखा डेरा हो प्यारूया ..............1
- सुजानपुर में घर में घुसा रेट स्नेक, स्नेक सेवर ने किया सुरक्षित रेस्क्यू सुजानपुर सुजानपुर क्षेत्र में एक परिवार उस समय दहशत में आ गया, जब उनके घर में अचानक रेट स्नेक दिखाई दिया। सांप को देखकर परिवार के सदस्यों में हड़कंप मच गया और उन्होंने तुरंत मदद के लिए स्नेक सेवर से संपर्क किया। सूचना मिलते ही स्नेक सेवर माथुर धीमान मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक रेट स्नेक का रेस्क्यू किया। उन्होंने बिना किसी नुकसान के सांप को सुरक्षित बाहर निकाला, जिससे परिवार ने राहत की सांस ली। माथुर धीमान ने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर घबराएं नहीं और उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें। तुरंत प्रशिक्षित स्नेक सेवर या वन विभाग को सूचना दें। उन्होंने कहा कि सांप भी पर्यावरण का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं और उनका सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक आवास में छोड़ना जरूरी है।1
- कल होगा ऊना वॉकाथॉन का आयोजन, मुख्यमंत्री भरेंगे नशे के खिलाफ हुंकार, आईजी विमल गुप्ता ने की बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे जनजागरूकता अभियान को नई मजबूती देने के लिए बुधवार को ऊना में 'ऊना वॉकाथॉन' का आयोजन किया जाएगा। 'एंटी-चिट्टा और पर्यावरण जागरूकता' की थीम पर होने वाले इस आयोजन में मुख्यमंत्री सहित बड़ी संख्या में आम नागरिक, विद्यार्थी, युवा और विभिन्न वर्गों के लोग हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे के खतरे के प्रति लोगों को जागरूक करना और युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश देना है। आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पुलिस विभाग ने जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस अभियान को सफल बनाने की अपील की है। मंगलवार को आईजी विमल गुप्ता के नेतृत्व में तैयारी को अंतिम रूप दिया गया।1
- 50 स्कूलों के 500 खिलाड़ी पहुंचे जसूर! खिलाड़ियों की सुविधा पर DPE का बड़ा बयान जसूर में अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में 50 स्कूलों के करीब 500 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। इस दौरान DPE मैडम ने खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की हर सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा। खेल मैदान में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। 🏆🔥 नमस्कार, आप देख रहे हैं RK Himachal News और मैं हूं रमन राणा। #RKHimachalNews #Jassur #Under19Sports #SportsCompetition #Kangra #Nurpur #HimachalPradesh #500Players #SchoolSports #YouTubeShorts1