logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

स्थान: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश बजरंग दल द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान, "लव जिहाद" की एक मुस्लिम-विरोधी साजिश की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें टोपी और कुर्ता पहने एक मुस्लिम व्यक्ति को एक महिला की हत्या करते और उसके शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखते हुए दिखाया गया था।

8 hrs ago
user_MOHD ASIF ABBAS
MOHD ASIF ABBAS
Voice of people Aonla, Bareilly•
8 hrs ago

स्थान: मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश बजरंग दल द्वारा निकाली गई शोभा यात्रा के दौरान, "लव जिहाद" की एक मुस्लिम-विरोधी साजिश की झांकी प्रस्तुत की गई, जिसमें टोपी और कुर्ता पहने एक मुस्लिम व्यक्ति को एक महिला की हत्या करते और उसके शरीर के टुकड़े फ्रिज में रखते हुए दिखाया गया था।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    1
    Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया। सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए। कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    बरेली। कुर्मी क्षत्रिय सभा द्वारा आयोजित 18वें स्वजातीय परिचय सम्मेलन एवं कन्याओं के सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन रविवार को धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए और नवदंपतियों को आशीर्वाद दिया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार व उनकी पत्नी सुधा सेन गंगवार ने दीप प्रज्वलन कर किया। इसके बाद मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया गया और विवाह परिचयिका का विमोचन किया गया। समारोह में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ 17 कन्याओं का सामूहिक विवाह संपन्न कराया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, पूर्व विधायक एवं पूर्व राज्यमंत्री भगवत सरन गंगवार, पूर्व विधायक छोटे लाल गंगवार, ब्लॉक प्रमुख भूपेन्द्र कुर्मी, आईएमए अध्यक्ष डॉ. डी.पी. गंगवार, प्रवेश राठौर, कर्नल पुरुषोत्तम सिंह, रत्नेश गंगवार समेत अन्य प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने की जबकि संचालन कुर्मी क्षत्रिय सभा के उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने किया।
सामूहिक विवाह में शामिल 17 नवविवाहित जोड़ों को मंच पर बुलाकर अतिथियों ने आशीर्वाद दिया। इस दौरान समाज के लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया। विवाह के बाद सभी को भोजन कराया गया और गृहस्थी हेतु उपहार भी वितरित किए गए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार, उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार, प्रेम शंकर गंगवार, छत्रपाल सिंह गंगवार, महामंत्री रामऔतार गंगवार, मूलचंद्र गंगवार, आलोक गंगवार, एड. मनोज बाबू गंगवार और मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार समेत कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का विशेष योगदान रहा।
कार्यक्रम के दौरान सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने का काम करते हैं और सामूहिक विवाह जैसी पहल से गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलती है। उन्होंने इसे सामाजिक समरसता की मिसाल बताया। वहीं जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल ने कहा कि इस तरह के आयोजन बेटियों के सम्मान और सुरक्षित भविष्य की दिशा में मजबूत कदम हैं। उन्होंने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे प्रयास लगातार करने चाहिए।
कुर्मी क्षत्रिय सभा के जिलाध्यक्ष एड. के.पी. सेन गंगवार ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज को एक मंच पर लाना और जरूरतमंद परिवारों की मदद करना है। उन्होंने बताया कि सामूहिक विवाह से सामाजिक बंधन मजबूत होते हैं और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। वहीं उपाध्यक्ष रघुवीर सिंह गंगवार ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम और बड़े स्तर पर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके।
कार्यक्रम में अरविन्द पटेल, विद्याराम गंगवार, ओमकार गंगवार, एड. मुनेन्द्र सिंह गंगवार, डा. उग्र सेन गंगवार, युधिष्ठर प्रसाद गंगवार, अमित गंगवार, खेमेन्द्र पाल सिंह, वीरेश कुमार गंगवार, तेज पाल गंगवार, भानू प्रताप गंगवार, मनोहर लाल गंगवार, प्रमोद कुमार सिंह, भद्र पाल गंगवार और महेश चन्द पटेल समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खजूरा नगला पुख्ता गंगा नदी में गर्मी से बचने के लिए नहाने उतरे तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। बच्चों को डूबते देख ग्रामीणों ने गंगा में उतर कर उन्हें बचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सके। ग्रामीणों ने एक किशोर को मृत अवस्था में गंगा नदी से निकाला है जबकि दो की तलाश जारी है। बताते है कि गांव खजूरा नगला में रविवार को गर्मी अधिक होने के कारण गांव के तीन बच्चे केशव (9 वर्ष), 2 गुड्डे (10 वर्ष) पुत्रगण जमादार और 3. अखिलेश (11 वर्ष) पुत्र संतोष गंगा नदी में नहाने को गये थे। तीनों बच्चे नहाते समय गहरे पानी की ओर चले गये। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए। हादसे के वक्त गंगा किनारे खड़े ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गये। इसी दौरान सूचना पर डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने गंगा नदी से अखिलेश पुत्र संतोष का शव बरामद कर लिया गया। वहीं केशव और गुड्डे की तलाश जारी है। सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता किशोरों की तलाश जारी है।
    1
    बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खजूरा नगला पुख्ता गंगा नदी में गर्मी से बचने के लिए नहाने उतरे तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। बच्चों को डूबते देख ग्रामीणों ने गंगा में उतर कर उन्हें बचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सके। ग्रामीणों ने एक किशोर को मृत अवस्था में गंगा नदी से निकाला है जबकि दो की तलाश जारी है।
बताते है कि गांव खजूरा नगला में रविवार को गर्मी अधिक होने के कारण गांव के तीन बच्चे केशव (9 वर्ष), 2 गुड्डे (10 वर्ष) पुत्रगण जमादार और 3. अखिलेश (11 वर्ष) पुत्र संतोष गंगा नदी में नहाने को गये थे। तीनों बच्चे नहाते समय गहरे पानी की ओर चले गये। देखते ही देखते तीनों बच्चे पानी में डूब गए। हादसे के वक्त गंगा किनारे खड़े ग्रामीणों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर दर्जनों ग्रामीण गंगा किनारे पहुंच गये। इसी दौरान सूचना पर डायल 112 पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने गंगा नदी से अखिलेश पुत्र संतोष का शव बरामद कर लिया गया। वहीं केशव और गुड्डे की तलाश जारी है।
सूचना पर थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई है। थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि लापता किशोरों की तलाश जारी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिंग संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी। बरामद हुए तीनों बच्चों की हुई मौत दो की तलाश जारी। गांव किनारे गंगा में नहा रहे थे सभी बच्चे अचानक गड्ढे में जाने से हुआ हादसा। बच्चों की मौत से मची चीख पुकार अन्य दों की तलाश जारी। दर्जनों ग्रामीण डूबे हुए दो बच्चों की कर रहे तलाश। गोताखोर तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी। एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे। पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता का है।
    4
    बदायूं ब्रेकिंग 
संवाददाता  मुनेन्द्र शर्मा 
गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी। 
बरामद हुए तीनों बच्चों की हुई मौत दो की तलाश जारी।  
गांव किनारे गंगा में नहा रहे थे सभी बच्चे अचानक गड्ढे में जाने से हुआ हादसा। 
बच्चों की मौत से मची चीख पुकार अन्य दों की तलाश जारी।
दर्जनों ग्रामीण डूबे हुए दो बच्चों की कर रहे तलाश। 
गोताखोर तथा पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी।  
एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे। 
पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता  का है।
    user_Munendra Sharma
    Munendra Sharma
    Newspaper publisher बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदायूं ब्रेकिग गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी बरामद हुए तीनों बच्चों मैं एक की मौत दो सकुशल बरामद एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता का है
    4
    बदायूं ब्रेकिग
गंगा में डूबे पांच बच्चे तीन बरामद 2 कि अभी भी तलाश जारी
बरामद हुए तीनों बच्चों मैं एक की मौत दो सकुशल बरामद
एक ही गांव के हैं सभी डूबे हुए बच्चे 15 साल से नीचे के हैं सभी बच्चे
पूरा मामला उसैहत थाना क्षेत्र के अंतर्गत खजुरा पुख्ता का है
    user_प्रशांत राठौर
    प्रशांत राठौर
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बदायूं : श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज ललुआ नगला असरासी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के विजेता अंशिका को प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे देश का गौरव है। महान लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है, भावनाएं शुद्ध होती हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सूरज पाल शाक्य ने कहा कि बच्चे अपनी शक्ति को पहचानें और श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित करें। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में संविलियन विद्यालय मल्लमाई की छात्रा अंशिका को सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। संविलियन विद्यालय असरासी की छात्रा मुस्कान को द्वितीय पुरस्कार में कुर्सी सेट, संविलियन विद्यालय जलालपुर की छात्रा आलिया को तृतीय पुरस्कार में फर्राटा पंखा मिला से नवाजा गया। विद्यालय के व्यवस्थापक माधव सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 501 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संविलियन विद्यालय असरासी, मल्लामई, जलालपुर, बारार्चिरा, रमजानपुर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, पसेई, रेवा, सिवाया, हमिदपुर और प्राथमिक विद्यालय ललुआनगला, ढडूनगला, गरौलिया, मोहन नगला, कलुआ नगला, लोकी नगला, इस्माइलपुर, भदरौलिया के विजेता 453 छात्र-छात्राओं को प्रबंधिका मोरकली, मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार राजपूत, संजीव कुमार शर्मा, विद्यालय संस्थापक अशोक कुमार, व्यवस्थापक माधव सिंह, प्रधानाचार्य अजब सिंह ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर चरन सिंह शाक्य, हर विलास, जोगेंद्र पाल, ओंकार, संगीता, कामिनी रानी, किरण कुमारी, सर्वराज सिंह, निशा, जगपाल, जगतपाल, शीतल, सुषमा, सरोज, ममता, अंकित, बृजेश कुमार, वीरेश पाल, भरे, ऋषिपाल, मोहकम, मुरारी लाल, बालकराम, वीर सिंह, बनवारी लाल, कुंवर पाल, जोरावर आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया।
    1
    बदायूं : श्री दाताराम मेमोरियल इंटर कालेज ललुआ नगला असरासी में आयोजित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा 2026 के विजेता अंशिका को प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। 
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख वीरेंद्र कुमार राजपूत ने कहा कि प्रतिभाशाली बच्चे देश का गौरव है। महान लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।
अध्यक्षता कर रहे स्काउट संस्था पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि श्रेष्ठ संस्कारों से चिंतन, चरित्र और आचरण पवित्र होता है, भावनाएं शुद्ध होती हैं। विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान सूरज पाल शाक्य ने कहा कि बच्चे अपनी शक्ति को पहचानें और श्रेष्ठ ज्ञान अर्जित करें। 
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता परीक्षा में संविलियन विद्यालय मल्लमाई की छात्रा अंशिका को सर्वश्रेष्ठ प्रथम पुरस्कार साइकिल से नवाजा गया। संविलियन विद्यालय असरासी की छात्रा मुस्कान को द्वितीय पुरस्कार में कुर्सी सेट, संविलियन विद्यालय जलालपुर की छात्रा आलिया को तृतीय पुरस्कार में फर्राटा पंखा मिला से नवाजा गया। 
विद्यालय के व्यवस्थापक माधव सिंह ने बताया कि इस परीक्षा में 501 बच्चों ने प्रतिभाग किया। जिसमें संविलियन विद्यालय असरासी, मल्लामई, जलालपुर, बारार्चिरा, रमजानपुर, बादुल्लागंज, लोहाठेर, पसेई, रेवा, सिवाया, हमिदपुर और प्राथमिक विद्यालय ललुआनगला,  ढडूनगला, गरौलिया, मोहन नगला, कलुआ नगला, लोकी नगला, इस्माइलपुर, भदरौलिया के विजेता 453 छात्र-छात्राओं को प्रबंधिका मोरकली, मुख्य अतिथि वीरेंद्र कुमार राजपूत, संजीव कुमार शर्मा, विद्यालय संस्थापक अशोक कुमार, व्यवस्थापक माधव सिंह, प्रधानाचार्य अजब सिंह ने सम्मानित किया गया। इस मौके पर चरन सिंह शाक्य, हर विलास, जोगेंद्र पाल, ओंकार, संगीता, कामिनी रानी, किरण कुमारी, सर्वराज सिंह, निशा, जगपाल, जगतपाल, शीतल, सुषमा, सरोज, ममता, अंकित, बृजेश कुमार, वीरेश पाल, भरे, ऋषिपाल, मोहकम, मुरारी लाल, बालकराम, वीर सिंह, बनवारी लाल, कुंवर पाल, जोरावर आदि मौजूद रहे। संचालन मुकेश कुमार ने किया।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीठ पीठ कर हत्या की थाने पहुंचकर जुर्म कबूला,पुलिस को घर की चाबी दी, आरोपी गिरफ्तार पूरा मामला संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू
    2
    पति ने पत्नी की लोहे की रॉड से पीठ पीठ कर हत्या की थाने पहुंचकर जुर्म कबूला,पुलिस को घर की चाबी दी, आरोपी गिरफ्तार पूरा मामला संभल जिले के थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली कल्लू
    user_Chunmun Gupta पत्रकार
    Chunmun Gupta पत्रकार
    Building consultant बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • पूरन सिंह शराब पीने का आदी बन गया था दोनों पति-पत्नी के बीच में 6 बच्चे है जिसमें दो पुत्र व चार पुत्रियां थी एक पुत्र अपना घर बना कर अलग रह रहा था की आए दिन पति शराब पीकर मारपीट गाली गलौज करता रहता था इसका विरोध करने पर पति के भाई सोनू रिंकू रोशन राजू इत्यादि मारपीट और सूरज ढलते ही सुनीता देवी के चार देवर गंदी गंदी गाली देते हैं उतारू होते थे तथा मेरे पति का पक्ष लेते थे विगत समय पति पूरण सिंह ने बाजार जाते समय ₹20000 सर्राफ की दुकान पर जमा करने को ले जाते समय अपने भाइयों के साथ मारपीट कर जबरन सुनीता देवी से छीन लिए जिसमें एक मोबाइल भी तथा जेवर भी लूट लिए इसकी शिकायत थाना बसरेहर मैं दे दे गई है अब देखना यह है पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है
    1
    पूरन सिंह शराब पीने का आदी बन गया था दोनों पति-पत्नी के बीच में 6 बच्चे है जिसमें दो पुत्र व चार पुत्रियां थी एक पुत्र अपना घर बना कर अलग रह रहा था की आए दिन पति शराब पीकर मारपीट गाली गलौज करता रहता था इसका विरोध करने पर पति के भाई सोनू रिंकू रोशन राजू इत्यादि मारपीट और सूरज ढलते ही सुनीता देवी के चार देवर  गंदी गंदी गाली देते हैं उतारू होते थे तथा मेरे पति का पक्ष लेते थे विगत समय पति पूरण सिंह ने बाजार जाते समय ₹20000 सर्राफ की दुकान पर जमा करने को ले जाते समय अपने भाइयों के साथ मारपीट कर जबरन सुनीता देवी से छीन लिए जिसमें एक मोबाइल भी तथा जेवर भी लूट लिए इसकी शिकायत थाना बसरेहर मैं दे दे गई है अब देखना यह है पुलिस इस पर क्या कार्रवाई करती है
    user_पत्रकार संजीव कुमार राणा
    पत्रकार संजीव कुमार राणा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है। कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है। शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    1
    बरेली। पीलीभीत बाईपास स्थित एक होटल में गुरु मां डॉ. सुरभि के निर्देशन में “थर्ड आई एक्टिवेशन” नामक तीन दिवसीय आध्यात्मिक शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर 12, 13 और 14 अप्रैल तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बरेली सहित विभिन्न शहरों से आए प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, आत्म-विकास और मानसिक एकाग्रता से जुड़े विभिन्न अभ्यास कराए गए। गुरु मां डॉ. सुरभि ने बताया कि यह विशेष आध्यात्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम व्यक्ति की आंतरिक चेतना और आत्मिक शक्ति को जागृत करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि इसमें ध्यान, ऊर्जा संतुलन और गुरु के माध्यम से “शक्तिपात” जैसी प्रक्रियाओं का अभ्यास कराया जाता है।
कार्यक्रम में यह भी बताया गया कि इन अभ्यासों के माध्यम से व्यक्ति अपनी मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है तथा जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने में अधिक केंद्रित हो सकता है। शिविर में बताए गए कुछ विशेष अनुभव, जैसे बिना बोले संवाद करना, वस्तुओं को हिलाना या चम्मच मोड़ना आदि प्रतिभागियों के आकर्षण का केंद्र रहे। आयोजकों के अनुसार, इन्हें व्यक्तिगत एवं आध्यात्मिक अनुभव के रूप में ही देखा जाना चाहिए।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य लोगों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास की दिशा में प्रेरित करना है।
शिविर में मुख्य रूप से पूनम गुप्ता, रवि प्रकाश कनाडा , डॉ. गीता चौहान रुद्रपुर , राकेश राजपूत, जया, आदित्य फर्रुखाबाद , देवेश यादव बदायूं , राजीव वर्मा गजरौला , डॉ. भुवनेश जौनपुर, प्रीती शर्मा जयपुर , अवनि आर्य, कीर्ति स्वरूप, नीता यादव, मनमोहन गुप्ता, गरिमा सिंह, प्रमोद कुमार शर्मा, अनीता सिंह, पूजा मित्तल, अंजना अग्रवाल, अभिषेक मिश्रा, अक्षत मिश्रा, सुशील सोनी, आयुष सक्सेना, रीता सिंघल, निधि अग्रवाल, प्रीति मिश्रा, उषा खंडेलवाल सहित कई प्रतिभागियों ने भाग लिया।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.