Shuru
Apke Nagar Ki App…
चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप *चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप* *मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरेना में आयोजित चेहल्लुम मेले के दौरान एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर अभद्रता करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ई-रिक्शा रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया*
खीरी न्यूज़ अपडेट
चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप *चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप* *मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरेना में आयोजित चेहल्लुम मेले के दौरान एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर अभद्रता करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ई-रिक्शा रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सावन मेले के बीच एक कांवड़िया अपनी अनोखी मांग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सावन मेले के बीच एक कांवड़िया अपनी अनोखी मांग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांवड़िया भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने की मांग पर अड़ा है। इसी मांग को लेकर वह दो दिनों से गोला गोकर्णनाथ के भूतनाथ मंदिर परिसर में अनशन पर बैठा हुआ है। कांवड़िये का कहना है कि जब तक उसकी प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कराई जाती, तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेगा। उसकी इस अनोखी मांग को लेकर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- खमरिया पंडित से होकर निकली कांवड़ यात्रा, 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़े शिवभक्त लखीमपुर खीरी।खमरिया पंडित से होकर निकली कांवड़ यात्रा, 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़े शिवभक्त* खमरिया पंडित। सावन माह में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। इसी क्रम में भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था खमरिया पंडित से होकर 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर की ओर रवाना हुआ। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की। कांवड़ियों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा जारी रखी तथा भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उत्साह व्यक्त किया। सावन के दौरान गोला गोकर्णनाथ धाम, जिसे 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है, में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मंदिर का धार्मिक महत्व दूर-दूर तक माना जाता है और कांवड़ यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।1
- पेड़ों पर डालकर चलाई जा रही बिजली की लाइन, पेड़ों में उतर रहा करंट, हादसे की आशंका शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान पेड़ों पर डालकर चलाई जा रही बिजली की लाइन, पेड़ों में उतर रहा करंट, हादसे की आशंका शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान संवाददाता: सुमेर कुमार वर्मा स्थान: खजुवा बाजार, ब्लॉक ईसानगर, जिला लखीमपुर खीरी जिला लखीमपुर खीरी के ब्लॉक ईसानगर अंतर्गत खजुवा बाजार में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार पेड़ों की शाखाओं के सहारे डाले गए हैं, जिससे पेड़ों में करंट उतरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवा चलने या बारिश के दौरान बिजली के तार पेड़ों की डालियों से रगड़ खाते हैं, जिससे पेड़ों में करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों, बच्चों और पशुओं की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से खंभों पर व्यवस्थित नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खजुवा बाजार का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा पेड़ों पर डाले गए बिजली के तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- मलबा हटाकर कब्जा, फिर अवैध पार्किंग और जान से मारने की धमकी! राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कस्बे में अवैध कब्जे और कथित अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष एवं एक समाचार संस्थान के जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता ने कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका करीब 300 कुंतल निर्माण मलबा बिना किसी सूचना के हटवा दिया गया और उसी स्थान पर कथित रूप से अवैध मोटरसाइकिल व कार स्टैंड संचालित कर वसूली शुरू कर दी गई। प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार उनका जर्जर मकान टूटने के बाद निकला मलबा मिल प्रशासन की अनुमति से मिल परिसर की जीरो गन्ना लाइन में रखा गया था। आरोप है कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान जेसीबी से मलबा मिल की बाउंड्री के किनारे कर दिया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार को स्थानीय व्यक्ति गौरीशंकर गुप्ता ने कथित रूप से नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत से पूरा मलबा कहीं और फिंकवा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई और मलबा हटते ही वहां अवैध पार्किंग स्टैंड बनाकर वाहनों से वसूली शुरू कर दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सावन मेले के दौरान लगाया गया उनका सहायता शिविर भी निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरीशंकर गुप्ता और उनके दोनों पुत्रों ने उनके शिविर का टेंट फाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे, अभद्र गालियां दीं तथा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने कोतवाल से मांग की है कि कथित अवैध पार्किंग वसूली, मलबा हटाने, तोड़फोड़, मारपीट, धमकी और अन्य आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। आरोप तहरीर में लगाए गए हैं और उनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।4
- चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप *चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप* *मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरेना में आयोजित चेहल्लुम मेले के दौरान एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर अभद्रता करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ई-रिक्शा रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया*1
- थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को आज जगसड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है1