घर मे घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को अभियुक्त को पुलिस ने ज्वैलरी सहित किया गिरफ्तार जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत महादेव कालोनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार है। कब्जे/निशादेही से चोरी के आभूषण 01 जोडी झाले, 01 जोडी कान के टॉप्स, 01 मंगलसूत्र, 01 चैन मय लोकेट, 01 ओम, 01 अंगूठी (समस्त पीली धातु) एवं 02 जोडी पायल (सफेद धातु) व 100/- नगद बरामद हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा यक्ष ऐप पर खोजें गए घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी लोकेशन पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे जाने के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी की गई। अवगत कराना है कि दिनांक 17.03.2026 को वादी मनोज प्रताप पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी महादेव कालोनी कोतवाली हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा सूचना दी कि दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसरकर अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी कर लिए गए हैं। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया था। जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से दिनांक 18.03.2026 को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत महादेव कालोनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना कारित करने वाले 01 आरोपी को पुलिस लाई के पीछे, दादनपुर रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी किये हुए शत प्रतिशत आभूषण एक जोडी झाले, एक जोडी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक चैन मय लोकेट, एक ओम, दो अंगूठी (समस्त पीली धातु) एवं दो जोडी पायल (सफेद धातु) व 100/- रुपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ का विवरण*- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसने दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में महादेव कालोनी में एक मकान में घुसकर अलमारी से आभूषण व नगदी चोरी की थी। मैने कर्ज पटाने और अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए उक्त चोरी की घटना कारित की थी, चोरी का सामान उसी मकान से सटे ब्रह्मानन्द बगीची में छुपाकर रखा है। गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शनिकान्त उर्फ शनि एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध कोतवाली हाथरस गेट में चोरी, अपहरण, NDPS अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है ।
घर मे घुसकर चोरी करने वाले एक अभियुक्त को अभियुक्त को पुलिस ने ज्वैलरी सहित किया गिरफ्तार जनपद हाथरस की हाथरस गेट कोतवाली पुलिस ने क्षेत्रान्तर्गत महादेव कालोनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए घटना कारित करने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार है। कब्जे/निशादेही से चोरी के आभूषण 01 जोडी झाले, 01 जोडी कान के टॉप्स, 01 मंगलसूत्र, 01 चैन मय लोकेट, 01 ओम, 01 अंगूठी (समस्त पीली धातु) एवं 02 जोडी पायल (सफेद धातु) व 100/- नगद बरामद हुए हैं। पुलिस टीम द्वारा यक्ष ऐप पर खोजें गए घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी लोकेशन पर जाकर सीसीटीवी फुटेज देखे जाने के आधार पर अभियुक्त की पहचान कर घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी हुए आभूषणों की शत प्रतिशत बरामदगी की गई। अवगत कराना है कि दिनांक 17.03.2026 को वादी मनोज प्रताप पुत्र योगेन्द्र सिंह निवासी महादेव कालोनी कोतवाली हाथरस गेट जनपद हाथरस द्वारा सूचना दी कि दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में अज्ञात चोर द्वारा उनके घर में घुसरकर अलमारी में रखे आभूषण व नगदी चोरी कर लिए गए हैं। वादी की प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा अपर पुलिस रामानन्द कुशवाहा के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट को घटना का सफल अनावरण कर अभियुक्त की गिरफ्तारी व चोरी हुये माल की शतप्रतिशत बरामदगी के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया
था। जिसके क्रम मे गठित टीमों के कठिन परिश्रम व अथक प्रयासोपरान्त, ग्राउन्ड इंटेलीजेन्स, टेक्निकल साक्ष्य व सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर प्राप्त अन्य लाभप्रद सूचनाओं के संकलन से दिनांक 18.03.2026 को थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा सराहनीय कार्य करते हुये थाना हाथरस गेट क्षेत्रान्तर्गत महादेव कालोनी में रात्रि में घर में हुई चोरी की घटना कारित करने वाले 01 आरोपी को पुलिस लाई के पीछे, दादनपुर रोड से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। जिसके कब्जे/निशादेही से चोरी किये हुए शत प्रतिशत आभूषण एक जोडी झाले, एक जोडी कान के टॉप्स, एक मंगलसूत्र, एक चैन मय लोकेट, एक ओम, दो अंगूठी (समस्त पीली धातु) एवं दो जोडी पायल (सफेद धातु) व 100/- रुपये नगद बरामद हुए है। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *पूछताछ का विवरण*- गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ के दौरान जुर्म का इकबाल करते हुए बताया कि उसने दिनांक 17.03.2026 की रात्रि में महादेव कालोनी में एक मकान में घुसकर अलमारी से आभूषण व नगदी चोरी की थी। मैने कर्ज पटाने और अपने शौक-मौज पूरे करने के लिए उक्त चोरी की घटना कारित की थी, चोरी का सामान उसी मकान से सटे ब्रह्मानन्द बगीची में छुपाकर रखा है। गिरफ्तार अभियुक्त से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त शनिकान्त उर्फ शनि एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व में भी जेल जा चुका है। जिसके विरूद्ध कोतवाली हाथरस गेट में चोरी, अपहरण, NDPS अधिनियम जैसी संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत है ।
- *एसओजी टीम, थाना हाथरस जंक्शन व थाना हाथरस गेट पुलिस टीम द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 01 आरोपी को किया गिरफ्तार । अवगत कराना है कि दिनांक 11.03.2026 को वादी राहुल वाष्णेय पुत्र श्री विष्णु कुमार वार्ष्णेय निवासी बीएच मील चामड गेट हाथरस थाना कोतवाली नगर हाथरस द्वारा लिखित तहरीर के माध्यम से थाना हाथरस गेट पर सूचना दी कि उसकी खरबूजा बीज मगज की फैक्ट्री ग्राम टिपरस से ग्राम नगला चौखा को जाने वाले रास्ते पर है। दिनांक 11.03.2026 को समय शाम करीब 16.45 बजे वह अपनी फैक्ट्री मे था तभी रामू निवासी नगला अलिया थाना हाथरस जंक्शन व उसके साथी ने उसको फोन करके 12 लाख रुपये की रंगदारी मांगी और न देने पर जान से मारने की धमकी दी । जिसके सम्बन्ध में वादी की प्राप्त तहरीर पर थाना हाथरस गेट पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया । ➡️ पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा उक्त घटना को बेहद गंभीरता से लेते हुए रंगदारी मांगने वाले अभियुक्त की तत्काल शिनाख्त कर अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट सहित 04 टीमों का गठन किया गया तथा एसओजी व सर्विलांस टीम टीमों को भी लगाया गया । जिसके क्रम में आज दिनांक 19.03.2026 को पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त टेक्निकल इनपुट, सर्विलांस, धरातलीय साक्ष्यों आदि के माध्यम से एसओजी टीम व थाना हाथरस गेट पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में व्यापारी से रंगदारी मांगने वाले 01 अभियुक्त को कृष्णा कालोनी थाना सेक्टर 10(A) गुडगाँवा हरियाणा से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी के सम्बन्ध में थाना हाथरस गेट पुलिस द्वारा अग्रेत्तर विधिक कार्यवाही की जा रही है । *पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि दिनांक 11/03/2026 को शाम करीब 16.45 बजे उसने सहअभियुक्त के साथ मिलकर राहुल वार्ष्णेय पुत्र विष्णु कुमार वार्ष्णेय निवासी BH आयल मील पजाया चामड गेट थाना कोतवाली नगर जनपद हाथरस को कॉल कर जानसे मारने की धमकी दी तथा 12,00,000 रु0( बारह लाख रुपये) की चौथ मांगी गयी थी तथा इस घटना से करीब 15 दिन पहले उसने व उसके साथी द्वारा मिलकर फेक्ट्री मालिक/मुकदमा वादी को धमकाये जाने पर उससे 20,000 रु0 बीस हजार रुपये चौथ के लिये थे । जिसे हम दोनो ने 10-10 हजार रुपये कर आपस में बांट लिया था । गिरफ्तार अभियुक्त रामू उर्फ भूपेंद्र उपरोक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है जो पूर्व मे भी जेल जा चुका है । जिसके विरुद्ध जनपद हाथरस मे मारपीट,आर्म्स एक्ट,हत्या का प्रयास,बंधक बनाना जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है । अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्त राजकुमार पुत्र श्याम सुन्दर निवासी नगला चोखा थाना हाथरस गेट द्वारा दिनांक 13.03.2026 को मु0अ0सं0 368/19 धारा 2/3 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली नगर में मा0 न्यायालय, हाथरस में आत्मसमर्पण किया जा चुका है । *नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त-* रामू उर्फ भूपेन्द्र पुत्र योगेन्द्र निवासी ग्राम नगला अलिया थाना हाथरस जक्शन जनपद हाथरस *आराधिक इतिहास अभियुक्त रामू उर्फ भूपेंद्र उपरोक्त* 1- मु0अ0सं-0 207/2023 धारा 147/149/342/352/506 भादवि थाना हाथऱस कोतवाली नगर जिला हाथऱस । 2- मु0अ0सं-0 296/2024 धारा 323/504/506 भादवि थाना गेट जिला हाथऱस । 3- मु0अ0सं-0 404/2024 धारा 115(2)/333/351(2) /352 बीएनएस हाथऱस जंक्शन जिला हाथऱस । 4- मु0अ0सं-0 444/2024 धारा 109, 352 व 3/25/27 A ACT थाना हाथरस गेट जिला हाथऱस । 5- मु0अ0सं-0 258/2025 धारा 115(2), 191(2), 324(4), 351(3), 352 बीएनएस थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथऱस । 6- मु0अ0सं-0 266/2025 धारा 109(1), 352, 61(2) BNS व 3/25/27 A ACT थाना हाथरस जंक्शन जिला हाथऱस । 7- मु0अ0सं-0 187/2024 धारा 109, 190, 191(2), 191(3) थाना चन्दपा जिला हाथऱस । 8- मु0अ0सं-0 188/2024 धारा 109, 3(5) व 3/25/27 A ACT थाना चन्दपा जिला हाथऱस *पंजीकृत अभियोग* मु0अ0सं0 101/2026 धारा 308(2)/308(5) बीएनएस थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस। *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम के नाम* 1. प्रभारी निरीक्षक श्री नितिन कसाना थाना हाथऱस गेट मय टीम जनपद हाथऱस । 2. श्री धीरज कुमार गौतम प्रभारी एसओजी टीम मय टीम जनपद हाथरस । 3. थाना प्रभारी श्री ललित कुमार थाना हाथरस जंक्शन मय टीम जनपद हाथरस ।2
- हाथरस के मुरसान स्थित जिला कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल की संगठन समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ. यशपाल सिंह बघेल, प्रदेश महासचिव राजीव चौधरी, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष ब्रजेश चाहर और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया मौजूद रहे। बैठक में विभिन्न प्रकोष्ठों ने अपनी रिपोर्ट पेश की। नेताओं ने निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और 2027 विधानसभा चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। जिला अध्यक्ष श्याम सिंह ने निर्देशों को धरातल पर लागू करने का आश्वासन दिया।1
- Post by AP NEWS NEWS1
- अलीगढ़ में क्या कानून का डर खत्म हो गया है? सराय हकीम में सरेआम गोलियां चल रही हैं… और फायरिंग करने वालों को जैसे किसी का कोई खौफ ही नहीं! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे 23 सेकंड के वीडियो ने सनसनी फैला दी है… बताया जा रहा है कि ये भिड़ंत Bharatiya Janata Party के दो गुटों के बीच हुई थी… जहां खुलेआम 12 से 15 राउंड फायरिंग की गई। वीडियो में कुछ लोग हथियार लहराते हुए लगातार ट्रिगर दबाते नजर आ रहे हैं… मानो कानून-व्यवस्था को सीधी चुनौती दी जा रही हो। सूत्रों के मुताबिक यह घटना करीब एक सप्ताह पहले की है… लेकिन वीडियो सामने आने के बाद इलाके में फिर दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 13 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है… मामला अलीगढ़ के थाना बन्ना देवी क्षेत्र का बताया जा रहा है। 👉 सवाल बड़ा है — अगर सरेआम गोलियां चलेंगी और डर खत्म हो जाएगा… तो आम जनता की सुरक्षा कौन सुनिश्चित करेगा?1
- आज दिनांक 19.03.2026 को गोंडा थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह यादव ने नवरात्रि पर्व और ईद के त्यौहार को लेकर शांति समिति की बैठक1
- सासनी. हिंदू नवसंवत्सर 2083 के पावन अवसर पर सासनी में छठी विशाल 'प्रभु श्री राम की शोभा यात्रा' बेंड बाजो और झाकियों के सत्ज बड़े ही धूमधाम से निकली गई । इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के राम भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक आशुतोष पाठक, शोभा यात्रा का उद्घाटन मुख्य अतिथि संजय उपाध्याय, विष्णु शर्मा, कांता पचौरी द्वारा फीता काटकर किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णु शर्मा उर्फ बंटी प्रधान ने की। इस दौरान महाआरती का सौभाग्य कान्ता पचौरी को प्राप्त हुआ , जबकि रामलला का पूजन डॉ. जगतेन्द्र सेंगर द्वारा किया गया । समिति के पदाधिकारियों के अनुसार, यात्रा के मार्ग को भगवा ध्वजों और फूलों से सजाया गया । श्री राम शोभायात्रा प्राचीन मंदिर बच्चा पार्क से बस स्टैंड, हनुमान मंदिर, कमला बाजार, गांधी चौक, पथवारी मोहल्ला, चावड मोहल्ला, रेलवे रोड बजरिया, अयोध्या चौक होती हुई रामलीला मार्ग, विष्णु पुरी मोहल्ला आगरा अलीगढ़ राजमर्ग, मंदिर पर समापन किया है. सुरक्षा व्यवस्था प्रभारी निरीक्षक अवधेश कुमार मय फोर्स के मौजूद रहे. गर्व से कहो हम हिंदू हैं" के उद्घोष के साथ यह शोभा यात्रा सासनी के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी वही स्थानीय निवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस मोके पर रविकान्त शर्मा, देवेश पचौरी, गौरव पाठक, यश कटारा, ध्रुव शर्मा अर्चित गौतम, अर्पित गौतम, मनोज चौधरी, आचार्य खगेंद्र शास्त्री, शैलेश शर्मा, कालू पंडित, अजय शर्मा, लव तोमर, कुलदीप चौहान, मोहित गौड़, पुष्पेंद्र रावत,अंशुल शर्मा, विद्यानिवास उपाध्याय, बिट्टू उपाध्याय, आशु ठाकुर, गौरव पाठक मुख्य रूप से शामिल हैं।4
- जनपद हाथरस की मुरसान कोतवाली क्षेत्र के मुरसान सादाबाद रोड पर RBS स्कूल के पास बाजार दवाई लेने जा रहे बाइक सवार एक पशु चिकित्सक विकास उर्फ बंटी पुत्र महेंद्र सिंह को ट्रैक्टर ट्राली ने जोरदार टक्कर मार दी। सड़क हादसे में बाइक सवार पशु चिकित्सक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और परिजनों को सूचना दी गई। घायल पशु चिकित्सक को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक पशु चिकित्सक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई ने बताया कि पशु चिकित्सक बाजार दवा लेने जा रहा था तभी मुरसान सादाबाद रोड पर पशु चिकित्सक की बाइक को ट्रैक्टर ट्राली ने टक्कर मार दी, सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई।1
- नवनिर्मित वातानुकूलित हाईटेक यातायात पुलिस बूथ का पुलिस अधीक्षक हाथरस ने फीता काटकर उद्घाटन किया। *पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा बताया गया कि शहर के अत्यधिक व्यस्त एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्र सासनी गेट चौराहे पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाए रखने हेतु यह अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त हाईटेक बूथ स्थापित किया गया है।* ▶️ *इस बूथ में ट्रैफिक नियंत्रण हेतु पीए सिस्टम, वायरलेस स्पीकर, माइक, एसी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है, जिससे यातायात संचालन अधिक प्रभावी एवं त्वरित रूप से किया जा सकेगा*। 👉 *नए जोड़े गए प्रभावी बिंदु:* ▶️ यह हाईटेक बूथ शहर की स्मार्ट ट्रैफिक मैनेजमेंट व्यवस्था को मजबूत करेगा। ▶️ आमजन को ट्रैफिक संबंधी घोषणाएं एवं दिशा-निर्देश समय पर उपलब्ध कराए जा सकेंगे। ▶️ दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया देने में सहायता मिलेगी। ▶️ यह पहल पुलिस की जनसेवा एवं आधुनिक तकनीक के उपयोग के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। ▶️भीषण गर्मी/विपरीत मौसम में ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कर्मियों के लिए सुविधाजनक एवं सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध होगा। ▶️इससे शहर में यातायात अनुशासन एवं जनसुरक्षा को बढ़ावा मिलेगा।4
- हाथरस के थाना हाथरस गेट क्षेत्र के विंसरात गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां खेलते समय 5 वर्षीय बच्चे ने घर के अंदर रखा विषैला पदार्थ पी लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में बच्चे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है। बच्चे की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।1