Shuru
Apke Nagar Ki App…
देवरिया जनपद मे दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण दिए जाने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का व्यान
Pradeep srivastv
देवरिया जनपद मे दिव्यांगजनों को निःशुल्क उपकरण दिए जाने के बाद जिलाधिकारी दिव्या मित्तल का व्यान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों सहित कुल 1631 लाभार्थियों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत से 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित विभिन्न उपकरण वितरित किए गए। मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने इसे सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक बताते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण लाभार्थियों के जीवन में आत्मनिर्भरता बढ़ाएंगे। सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी व सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता हेतु क्यूआर कोड व फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। 16 विकास खंडों से लाभार्थियों को बसों से लाकर पेयजल, भोजन व चिकित्सा सहित सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के अंत में लाभार्थियों को उपकरण प्रदान कर सम्मानित किया गया। उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक दिखे और उनके चेहरों पर खुशी व आत्मविश्वास झलकता नजर आया।4
- देवरिया जिले के थाना बरहज क्षेत्रान्तर्गत हुई घटना के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने दी विस्तार से जानकारी1
- देवरिया जिले में जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की सराहनीय पहल से दिव्यांगजनों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी ADIP योजना के तहत 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण वितरित किए गए ALIMCO द्वारा आयोजित यह भव्य कार्यक्रम ITI कैंपस में संपन्न हुआ,जहां व्हीलचेय वॉकर समेत कई जरूरी उपकरण दिए गए। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल. वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे जिलाधिकारी दिव्या मित्तल की पहल पर मार्च 2025 में चिन्हित कर 1591 लाभार्थियों को उनकी जरूरत के अनुसार उपकरण उपलब्ध कराए गये सहायक उपकरण देकर उनके जीवन को आसान बनाने की कोशिश की गई कार्यक्रम में पहुंचे दिव्यांगजनों का भव्य स्वागत किया गया, जिससे पूरे परिसर में उत्साह और खुशी का माहौल रहा कोई दुर्धरा से आए दिव्यांगजनों के लिए भोजन नाश्ते की भी भरपूर व्यवस्था रही वहीं देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उनको घरों से लाने के लिए गाड़ी चक्की व्यवस्था की गई थी कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री बी.एल.वर्मा समेत कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे इस दौरान मंत्री बी.एल. वर्मा ने बंगाल चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक बयान देते हुए कहा कि बंगाल की सरकार निर्मम है, वहां गुंडे-माफिया हावी रहते हैं,भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्याएं हुई हैं और इस बार ममता सरकार की विदाई तय है3
- देवरिया आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। ‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। *मंत्रियों ने किया संबोधन* जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे। *जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।1
- *देवरिया में ‘सेवा और संकल्प’ का संगम: 1591 दिव्यांगजन व 40 वरिष्ठ नागरिकों को मिले 2.17 करोड़ के सहायक उपकरण* देवरिया, 06 अप्रैल। आईटीआई परिसर में सोमवार को भारत सरकार की एडीआईपी (ADIP) एवं राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित सामाजिक अधिकारिता शिविर में 1631 दिव्यांगजन व वरिष्ठ नागरिकों को 2.17 करोड़ रुपये की लागत के कुल 2033 सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री श्री बी.एल. वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के अंतर्गत मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल 192, ट्राइसाइकिल 533, व्हीलचेयर 275, हियरिंग एड 514, वॉकिंग स्टिक 354, स्मार्ट केन 109 तथा टीएलएम किट 56 सहित कुल 2033 सहायक उपकरण लाभार्थियों को प्रदान किए गए। ‘ *सबका साथ-सबका विकास’ का संकल्प धरातल पर: बी.एल. वर्मा* मुख्य अतिथि श्री बी.एल. वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि यह शिविर सेवा, संवेदना और संकल्प का प्रतीक है तथा दिव्यांगजनों को दया नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार के साथ मुख्यधारा में लाने का कार्य किया जा रहा है। *मंत्रियों ने किया संबोधन* जनपद के प्रभारी मंत्री श्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार दिव्यांगजनों के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यप्रताप शाही ने कहा कि सहायक उपकरण दिव्यांगजनों के जीवन में आत्मनिर्भरता का नया संचार करेंगे। *जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं* सदर सांसद श्री शशांक मणि त्रिपाठी एवं सलेमपुर सांसद श्री रामशंकर विद्यार्थी ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे पात्र व्यक्तियों तक पहुंच रहा है। इस अवसर पर एमएलसी प्रतिनिधि राजीव मणि, नगरपालिका बरहज की चेयरमैन श्वेता जायसवाल एवं ब्लॉक प्रमुख पथरदेवा सुब्रत शाही सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *प्रशासनिक व्यवस्था रही चुस्त-दुरुस्त* जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल ने बताया कि एलिम्को (ALIMCO) के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु क्यूआर कोड एवं फोटो सत्यापन की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि 16 विकास खंडों से बसों के माध्यम से लाभार्थियों को लाया गया, जहां पेयजल, भोजन, चिकित्सा सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। मुख्य विकास अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने विभिन्न विभागों के समन्वय से कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम का सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा लाभार्थियों को सहायक उपकरण वितरित किए गए तथा उन्हें माला पहनाकर एवं पुष्प वर्षा कर सम्मानित किया गया। सहायक उपकरण पाकर कई लाभार्थी भावुक नजर आए और उन्होंने सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उनके चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास स्पष्ट झलक रहा था।1
- Post by Pradeep srivastv2
- Post by विजय कुमार1
- देवरिया जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रुद्रपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी श्री आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर श्री हरिराम यादव के पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर की टीम सक्रिय रूप से कार्य कर रही थी। इसी क्रम में दिनांक 04 अप्रैल 2026 को थाना रुद्रपुर पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 158/2026, धारा 65(2) बीएनएस व 5M/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त राधेश्याम उर्फ श्याम, निवासी थाना क्षेत्र रुद्रपुर, जनपद देवरिया को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना रुद्रपुर की पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। टीम में प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार, कांस्टेबल पवन चौधरी तथा कांस्टेबल सुमित राजभर शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक ने टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराधियों में भय का माहौल बनाने में मदद मिलेगी।2