logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मंत्री श्री पटेल ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए नरसिंहपुर में प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव-गांव तक नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, गांवों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब समय आ गया है कि सभी ग्रामीणजन मिलकर गांव की समस्याओं का निपटारा गांव में ही करें। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर सभी संकल्प ले कि बरसात के पानी को व्यर्थ नहीं बहने देंगे, बरसात के पानी को गांव में ही रोकने का प्रबंध करेंगे, इससे गांव में पानी की कमी नहीं होगी। उक्ताशय के विचार मंत्री श्री पटेल ने जिले के करेली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/ भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री श्री पटेल व अन्य अतिथियों ने 79.97 लाख रुपये की लागत से नल-जल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने 17.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

on 19 March
user_DEEPAK SAHU
DEEPAK SAHU
रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
on 19 March
2adafee8-6141-4a16-bd10-63ca9859e68f

मंत्री श्री पटेल ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए नरसिंहपुर में प्रदेश शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि गांव-गांव तक नागरिकों के लिए शुद्ध पेयजल पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है, गांवों तक स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क,

4bad721d-1efb-4cf6-ab22-45d530d97843

बिजली की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। अब समय आ गया है कि सभी ग्रामीणजन मिलकर गांव की समस्याओं का निपटारा गांव में ही करें। उन्होंने कहा कि आज के इस पावन अवसर पर सभी संकल्प ले कि बरसात के पानी को व्यर्थ नहीं

e61201b6-13af-4ac6-87ae-41a3a505c6c8

बहने देंगे, बरसात के पानी को गांव में ही रोकने का प्रबंध करेंगे, इससे गांव में पानी की कमी नहीं होगी। उक्ताशय के विचार मंत्री श्री पटेल ने जिले के करेली ब्लॉक अंतर्गत आने वाले ग्राम देवाकछार में लोकार्पण/ भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त किए। मंत्री

6384bebd-2222-4bac-aab7-cbb8b97220d7

श्री पटेल व अन्य अतिथियों ने 79.97 लाख रुपये की लागत से नल-जल योजना का लोकार्पण किया। उन्होंने 17.30 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेल मैदान और 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की छाती में हुआ दर्द 108 एंबुलेंस वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया जबलपुर
    1
    अधारताल इंटरसिटी एक्सप्रेस में सफर के दौरान एक व्यक्ति की छाती में हुआ दर्द 108 एंबुलेंस वाहन से पहुंचाया गया अस्पताल,  प्राथमिक उपचार के बाद भेजा गया जबलपुर
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • नरसिंहपुर जिले के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार 5 बजे आयोजित 'संकल्प से समाधान' अभियान के जिला स्तरीय शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और लाभ सामग्री वितरित की। मंत्री राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आए हर आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
    1
    नरसिंहपुर जिले के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में शनिवार 5 बजे आयोजित 'संकल्प से समाधान' अभियान के जिला स्तरीय शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र और लाभ सामग्री वितरित की। मंत्री राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार का लक्ष्य अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविर में आए हर आवेदन का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें।
    user_SATISH DUBEY
    SATISH DUBEY
    पत्रकार Narsimhapur, Narsinghpur•
    8 hrs ago
  • Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    1
    Post by पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    user_पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    पंकज गुप्ता "पत्रकार"
    Advertising agency नरसिंहपुर, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    1
    Post by कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    user_कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    कृष्णकांत प्रदीप शर्मा करेली
    Electrician करेली, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कटंगी थाना क्षेत्र का मामला; बैटरी खराब होने से नहीं हुई स्टार्ट --- जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में डायल-112 (एफआरवी) वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चे वाहन को धक्का देते नजर आ रहे हैं। प्राथमिक जानकारी के अनुसार बैटरी खराब होने के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो सका। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। --- 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    कटंगी थाना क्षेत्र का मामला; बैटरी खराब होने से नहीं हुई स्टार्ट
---
जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में डायल-112 (एफआरवी) वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में बच्चे वाहन को धक्का देते नजर आ रहे हैं।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार बैटरी खराब होने के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो सका। पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित कंपनी को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
---
👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा
📰 सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_सच तक पत्रिका NEWS
    सच तक पत्रिका NEWS
    जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कटंगी थाना क्षेत्र का मामला; बैटरी खराब होने से गाड़ी नहीं हुई स्टार्ट, पुलिस ने कंपनी को दिए निर्देश --- जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में डायल-112 (एफआरवी) वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे गाड़ी को धक्का देते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि बैटरी खराब होने के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसके बाद मौके पर मौजूद बच्चों से धक्का लगवाकर गाड़ी चालू की गई। --- ⚠️ पहले भी सामने आ चुका मामला सितंबर 2025 में भी जबलपुर में डायल-112 वाहन खराब होने का मामला सामने आया था। उस समय गाड़ी धक्का देने पर भी स्टार्ट नहीं हुई थी और उसे क्रेन से वर्कशॉप भेजना पड़ा था। --- 🚨 उठ रहे सवाल इस घटना के बाद इमरजेंसी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आपातकाल में वाहन ही स्टार्ट न हो तो समय पर मदद कैसे पहुंचेगी। --- 🏛️ पुलिस का बयान पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया गया है और संबंधित कंपनी से बात कर भविष्य में ऐसी स्थिति न होने के निर्देश दिए गए हैं। --- 📍 लोकेशन कटंगी थाना, जबलपुर (मध्यप्रदेश) - 👤 रिपोर्टर दीपक विश्वकर्मा - 📰 स्रोत सच तक पत्रिका न्यूज़
    1
    कटंगी थाना क्षेत्र का मामला; बैटरी खराब होने से गाड़ी नहीं हुई स्टार्ट, पुलिस ने कंपनी को दिए निर्देश
---
जबलपुर के कटंगी थाना क्षेत्र में डायल-112 (एफआरवी) वाहन को धक्का लगाकर स्टार्ट करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें बच्चे गाड़ी को धक्का देते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि बैटरी खराब होने के कारण वाहन स्टार्ट नहीं हो रहा था, जिसके बाद मौके पर मौजूद बच्चों से धक्का लगवाकर गाड़ी चालू की गई।
---
⚠️ पहले भी सामने आ चुका मामला
सितंबर 2025 में भी जबलपुर में डायल-112 वाहन खराब होने का मामला सामने आया था। उस समय गाड़ी धक्का देने पर भी स्टार्ट नहीं हुई थी और उसे क्रेन से वर्कशॉप भेजना पड़ा था।
---
🚨 उठ रहे सवाल
इस घटना के बाद इमरजेंसी सेवाओं की विश्वसनीयता पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर आपातकाल में वाहन ही स्टार्ट न हो तो समय पर मदद कैसे पहुंचेगी।
---
🏛️ पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वीडियो संज्ञान में लिया गया है और संबंधित कंपनी से बात कर भविष्य में ऐसी स्थिति न होने के निर्देश दिए गए हैं।
---
📍 लोकेशन
कटंगी थाना, जबलपुर (मध्यप्रदेश)
-
👤 रिपोर्टर
दीपक विश्वकर्मा
-
📰 स्रोत
सच तक पत्रिका न्यूज़
    user_Deepak Vishwakarma
    Deepak Vishwakarma
    Journalist जबलपुर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जबलपुर - जबलपुर क्राइम ब्रांच ने हाल ही में फर्जी बैंक खातों और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। 4 अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।  फर्जी खातों का उपयोग: यह आरोपी दूसरों के नाम पर करेंट/कॉर्पोरेट बैंक खाते खुलवाता था और उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों के नेटवर्क को बेच देता था। इन फर्जी खातों का उपयोग ठगी की रकम खपाने के लिए किया जाता था। डॉक्टर से ठगी: इस गिरोह ने जबलपुर के एक डॉक्टर को शेयर बाजार में 500% तक रिटर्न का लालच देकर ₹3.04 करोड़ ठग लिए थे। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट बाईट - जीतेन्द्र सिंह ऐडीशनल एस पी जबलपुर
    2
    जबलपुर - जबलपुर क्राइम ब्रांच ने हाल ही में फर्जी बैंक खातों और साइबर ठगी से जुड़े मामलों में बड़ी कार्रवाई की है। 4 अप्रैल 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने करोड़ों रुपये के निवेश घोटाले में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 
फर्जी खातों का उपयोग: यह आरोपी दूसरों के नाम पर करेंट/कॉर्पोरेट बैंक खाते खुलवाता था और उन्हें टेलीग्राम के माध्यम से साइबर ठगों के नेटवर्क को बेच देता था। इन फर्जी खातों का उपयोग ठगी की रकम खपाने के लिए किया जाता था।
डॉक्टर से ठगी: इस गिरोह ने जबलपुर के एक डॉक्टर को शेयर बाजार में 500% तक रिटर्न का लालच देकर ₹3.04 करोड़ ठग लिए थे।
जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट 
बाईट - जीतेन्द्र सिंह ऐडीशनल एस पी जबलपुर
    user_Kartik Gupta
    Kartik Gupta
    Jabalpur, Madhya Pradesh•
    12 hrs ago
  • गोटेगांव कि कई दूध डेरीयो में बिक रहा पानी जैसा दूध होनी चाहिए कार्यवाही
    1
    गोटेगांव कि कई दूध डेरीयो में बिक रहा पानी जैसा दूध होनी चाहिए कार्यवाही
    user_DEEPAK SAHU
    DEEPAK SAHU
    रिपोर्टर गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.