एसडीएम के औचक निरीक्षण से खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप, अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर नोटिस जारी होंगे मड़ावरा। किसानों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मदन मोहन गुप्ता ने कृषि विभाग की टीम के साथ मड़ावरा कस्बे की खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए। मुख्य बाजार का दिन होने के बावजूद अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान केवल सिंघई किसान सेवा केंद्र खुला मिला। यहां एसडीएम ने खाद के उपलब्ध स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। जांच में पीओएस (POS) मशीन खराब मिली, जिस पर उन्होंने संचालक को तत्काल मशीन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो और बिक्री का रिकॉर्ड नियमित रूप से ऑनलाइन दर्ज होता रहे। एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि बाजार के दिन अधिकांश खाद की दुकानों का बंद मिलना गंभीर विषय है। ऐसे सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। खाद की कृत्रिम कमी, कालाबाजारी और अनियमितताओं को रोकने के लिए भविष्य में भी औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में दिनभर खलबली का माहौल बना रहा।
एसडीएम के औचक निरीक्षण से खाद विक्रेताओं में मचा हड़कंप, अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर नोटिस जारी होंगे मड़ावरा। किसानों को समय पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से शुक्रवार शाम उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मदन मोहन गुप्ता ने कृषि विभाग की टीम के साथ मड़ावरा कस्बे की खाद दुकानों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण की सूचना मिलते ही खाद विक्रेताओं में हड़कंप मच गया और अधिकांश दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर मौके से गायब हो गए। मुख्य बाजार का दिन होने के बावजूद अधिकांश दुकानें बंद मिलने पर एसडीएम ने नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान केवल सिंघई किसान सेवा केंद्र खुला मिला। यहां एसडीएम ने खाद के उपलब्ध स्टॉक, बिक्री रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर एवं अन्य अभिलेखों की गहन जांच की। जांच में पीओएस (POS) मशीन खराब
मिली, जिस पर उन्होंने संचालक को तत्काल मशीन दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, ताकि किसानों को खाद वितरण में किसी प्रकार की असुविधा न हो और बिक्री का रिकॉर्ड नियमित रूप से ऑनलाइन दर्ज होता रहे। एसडीएम मदन मोहन गुप्ता ने कहा कि बाजार के दिन अधिकांश खाद की दुकानों का बंद मिलना गंभीर विषय है। ऐसे सभी दुकानदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जाएंगे। यदि उनका जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो संबंधित नियमों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। खाद की कृत्रिम कमी, कालाबाजारी और अनियमितताओं को रोकने के लिए भविष्य में भी औचक निरीक्षण लगातार किए जाएंगे। प्रशासन की इस कार्रवाई से खाद विक्रेताओं में दिनभर खलबली का माहौल बना रहा।
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ट्रैन में सोते हुए यात्रीओके समान चोरी का बिल्कुल नया तरीका सावधान।।।।1
- टीकमगढ़ जिले में किसान के खेत पर बने घर में दुनिया के विषैले सांपो में गिने जाने वाला टीकमगढ़ जिले में किसान के खेत पर बने घर में दुनिया के विषैले सांपो में गिने जाने वाला रसेल वाइपर सांप का सर्पमित्र के द्वारा सफल रेस्क्यू कर उसे जंगल मे छोड़ा गया, दरअसल यह पूरा मामला टीकमगढ़ जिले के नजदीकी ग्राम नयाखेरा का है, जहां देवेन्द्र विश्वकर्मा के खेत पर बने घर मे यह जहरीला सांप दिखाई दिया, जिसे देखते ही घर में हड़कंप मच गया, तत्काल गांव वालों ने घर मे सांप होने की सूचना डायल 112 और वन विभाग को दी, जिसके बाद तत्काल मौके पर सर्पमित्र अमर सिंह लोधी को भेजा गया, जिन्होंने रसेल वाइपर को सफलता पूर्वक पकड़कर बोरी में बन्द कर जंगल मे छोड़ दिया।1
- मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे। मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर टीकमगढ़ से लिधौरा के लिए रवाना, दिगौड़ा में निकला प्रभारी मंत्री का काफिला1
- प्रभारी मंत्री कृष्णा गौर ने कुंडेश्वर जाकर दर्शन कर की पूजा अर्चना टीकमगढ़ में स्थित तीर्थ स्थान कुंडेश्वर मंदिर पर जाकर मध्यप्रदेश शासन की राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं टीकमगढ़ जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने आज कुण्डेश्वर धाम पहुंचकर श्री कुण्डेश्वर महादेव भगवान के दर्शन एवं विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों के सुख, समृद्धि, खुशहाली एवं सर्वांगीण विकास की कामना की। उनके साथ श्रीमती सरोज राजपूत, श्री अभय सिंह यादव सहित जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, तहसीलदार श्री सतेन्द्र सिंह गुर्जर एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- झाँसी में अतीक अहमद के बेटे अबान सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत,तीन घायल झाँसी में अतीक अहमद के बेटे अबान सहित दो लोगों की सड़क हादसे में मौत,तीन घायल मामले में एसएसपी झाँसी की बाइट1
- टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ तिगेला शराब दुकान अंग्रेजी देसी गांव गांव पहुंचाई जा रही अबैध शराब की सप्लाई। आखिर बेखोफ शराब सप्लाई किसके संरक्षण। प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय,नगर में आक्रोश जिले के बल्देवगढ़ ,कि शराब दुकान तिगैला से अवैध शराब की सप्लाई खेप बेधड़क गांव-गांव जारी ,। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों में विक्रय नगर में चर्चा का विषय बना हुआ टीकमगढ़ जिले में बल्देवगढ़ बम्होरी तिगैला अंग्रेजी देसी शराब दुकान से गांव-गांव भेजी जा रही अवैध शराब की सप्लाई आखिर बेखोप होकर शाम 6 से 7 के बीच में अधिकतर सप्लाई की जाती है। सरकार के नियम मुताबिक दुकान पर ही शराब विक्रय लाइसेंस जारी किया जाता है। बगैर रेट सूची एमआरपी अधिक दामों पर शराब बिक्री लगातार हो रही है कई बार सुर्खियों में बल्देवगढ़ शराब दुकान रह चुकी है क्षेत्रीय लोगों का कहना है एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दरों पर शराब विक्रय की जा रही है विरोध करने पर देने से मना कर देते हैं या तानाशाही रवैया अपनाते हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं द्वारा आरोप लगाया जा रहा है 180 एमआरपी कैन बियर₹200 दी जाती है प्लेन देसी शराब क्वार्टर₹100 मसाला देसी 110 रुपए में बिक्री की जा रही । आखिर किसके संरक्षण में गांव-गांव खेप सप्लाई भेजी जा रही है। एमआरपी प्रिंट रेट से अधिक दामों पर शराब विक्रय कि जा रही है। आखिर किसके संरक्षण में फल फूल रहे हैं आबकारी इंस्पेक्टर विजय सिंह संपर्क किया गया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ2
- टीकमगढ़ की शासकीय प्राथमिक शाला कुवंरपुरा में एक बजकर तीस मिनट तक नही मिला बच्चों को खाना टीकमगढ़ की शासकीय प्राथमिक शाला कुवंरपुरा में एक बजकर तीस मिनट तक नही मिला बच्चों को खाना2
- नजाई गेट के अंदर अभी भी चल रही फुटकर सब्जी मंडी, थोक सब्जी मंडी हुई शिफ्ट शहर की थोक सब्जी मंडी और फल मंडी जहां अमरपुर विशिष्ट मंडी में शिफ्ट कर दी गई है लेकिन नज़ाई गेट के अंदर अभी भी फुटकर सब्जी मंडी संचालित हो रही है, इससे नागरिकों को थोक सब्जी मंडी शिफ्ट होने का तनिक भी अहसास नहीं हुआ और न ही सब्जी खरीदने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं हुई।1