logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल फोन किये गए बरामद बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

2 hrs ago
user_Vikas
Vikas
Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार मोबाइल फोन किये गए बरामद बाराबंकी।थाना साइबर क्राइम पुलिस द्वारा अवैध तरीके स्वैपिंग कर वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वालें 02 साइबर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चार अदद मोबाइल फोन किया बरामद । पुलिस अधीक्षक बाराबंकी अर्पित विजयवर्गीय द्वारा जनपद बाराबंकी में साइबर अपराध पर प्रभावी नियन्त्रण लगाने हेतु अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 11.03.2026 को थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 05/2026 धारा 319(2)/318(4)/336(3)/340(2)/338 बीएनएस व 66B/66C/66D आईटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्तगण 1. राकेश पाल पुत्र मेवालाल निवासी तिलक खेड़ा थाना संडीला जनपद हरदोई हाल पता मकान नंबर 5 ग्रीन फेस 3 सूरजकुंड मंदिर बुद्धेश्वर चौराहा थाना पारा जनपद लखनऊ, 2. शुभम शुक्ला

पुत्र स्व0 गिरीश शुक्ला निवासी थानगांव थाना थानगांव जनपद सीतापुर को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण के कब्जे से कूटरचित सिम प्राप्त करनें में प्रयुक्त चार अदद मोबाइल फोन बरामद किये गये। पूछताछ में अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि राकेश पाल उपरोक्त जो कि स्वैपिंग से वीआईपी नंबर के ई-सिम जारी करने वाले गैंग का मास्टरमाइंड है। राकेश पाल द्वारा अपने साथी शुभम शुक्ला के साथ मिलकर संचार आधार ऐप का उपयोग करके बीएसएनएल कर्मियों की लॉग-इन आईडी व पासवर्ड प्राप्त कर 101 नंबरों का कूटरचित तरीके से ई-सिम प्राप्त किया गया। उक्त ई-सिम को सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से ऊंचे दामों (करीब 10,000/- रू0 से लेकर 2,00,000/- रु0 तक) पर बेंच कर धनोपार्जन किया जाता था। पुलिस ने सभी अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • लखनऊ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस में दिख रहे एक छात्र और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी सुनसान जगह या शेड के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूल ड्रेस में हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वे स्कूल के समय ही वहां पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले की जांच की मांग उठने लगी है। हालांकि, यह वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे छात्र-छात्रा किस स्कूल के हैं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल, पुलिस और संबंधित विभागों से वीडियो की सत्यता और स्थान की जांच की मांग की जा रही है। वहीं अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की जा रही है।
    1
    लखनऊ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल ड्रेस में दिख रहे एक छात्र और छात्रा आपत्तिजनक स्थिति में नजर आ रहे हैं। वीडियो किसी सुनसान जगह या शेड के पास का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि दोनों छात्र स्कूल ड्रेस में हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि वे स्कूल के समय ही वहां पहुंचे थे। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और मामले की जांच की मांग उठने लगी है।
हालांकि, यह वीडियो कहां का है और इसमें दिख रहे छात्र-छात्रा किस स्कूल के हैं, इसकी अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।
फिलहाल, पुलिस और संबंधित विभागों से वीडियो की सत्यता और स्थान की जांच की मांग की जा रही है। वहीं अभिभावकों और शिक्षकों से भी बच्चों पर निगरानी रखने की अपील की जा रही है।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • ये घटना होली वाले दिन हुई थी..आरोप है कि पुलिस युवती की FIR दर्ज नहीं कर रही है..!
    1
    ये घटना होली वाले दिन हुई थी..आरोप है कि पुलिस युवती की FIR दर्ज नहीं कर रही है..!
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • टी 20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 131 करोड़ देने की घोषणा। टी 20 वर्ल्ड कप 2026 कप जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा। यह ऐतिहासिक इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टॉप, और सपोर्ट स्टॉप के बीच बांटी जाएगी इसके अलावा आईसीसी से विजेताओं को लगभग 27 .48 करोड़ मिलेगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों कोचिंग स्टॉप चयनकर्ताओं को बधाई दी। ने 131 करोड़ देने की घोषणा। टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 कप जीतने वाली भारतीय टीम को बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा। यह ऐतिहासिक इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग स्टॉप, और सपोर्ट स्टॉप के बीच बांटी जाएगी इसके अलावा आईसीसी से विजेताओं को लगभग 27 .48 करोड़ मिलेगी। बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत पर खिलाड़ियों कोचिंग स्टॉप चयनकर्ताओं को बधाई दी।
    1
    टी 20 वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई 
ने 131 करोड़ देने की घोषणा।
टी 20 वर्ल्ड कप 2026 कप जीतने वाली भारतीय टीम को 
बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की 
घोषणा। यह ऐतिहासिक इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग 
स्टॉप, और सपोर्ट स्टॉप के बीच बांटी जाएगी इसके अलावा 
आईसीसी से विजेताओं को लगभग 27 .48 करोड़ मिलेगी। 
बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत पर 
खिलाड़ियों कोचिंग स्टॉप चयनकर्ताओं को  बधाई दी।
ने 131 करोड़ देने की घोषणा।
टी ट्वेंटी वर्ल्ड कप 2026 कप जीतने वाली भारतीय टीम को 
बीसीसीआई ने 131 करोड़ रुपए का नकद पुरस्कार देने की 
घोषणा। यह ऐतिहासिक इनामी राशि खिलाड़ियों, कोचिंग 
स्टॉप, और सपोर्ट स्टॉप के बीच बांटी जाएगी इसके अलावा 
आईसीसी से विजेताओं को लगभग 27 .48 करोड़ मिलेगी। 
बीसीसीआई ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत पर 
खिलाड़ियों कोचिंग स्टॉप चयनकर्ताओं को  बधाई दी।
    user_क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदेश
    Court reporter Sadar, Lucknow•
    4 hrs ago
  • बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    1
    बिजली विभाग की लापरवाही से बड़ा हादसा होने का खतरा, जर्जर लोहे का खंभा बना मुसीबत
जनपद बाराबंकी के कुर्सी पावर हाउस अंतर्गत घुघंटेर थाना मोड़ पर लगा लोहे का बिजली खंभा पूरी तरह जर्जर हो चुका है। खंभे की हालत इतनी खराब है कि वह कभी भी गिर सकता है, जिससे बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि खंभा लंबे समय से टेढ़ा और जंग लगा हुआ है, लेकिन बिजली विभाग की ओर से अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीणों ने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।
यदि समय रहते खंभे को बदला या ठीक नहीं किया गया तो किसी भी समय जान-माल का नुकसान हो सकता है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि संभावित दुर्घटना को टाला जा सके
    user_Sandeep Kumar Patrakaar
    Sandeep Kumar Patrakaar
    फतेहपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लखनऊ उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यह कहा गया है कि देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनकी परिस्थितियों पर पूरी तरह से नजर है। सरकार अपना काम कर रही है...जब देश में ऐसी स्थिति बनती है तो पूरे देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए...कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है...लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और धैर्य से रहना चाहिए...सरकार हर परिस्थिति का सामना करेगी..."
    1
    लखनऊ
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने एलपीजी सिलेंडर की कमी की खबरों पर कहा, "प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से यह कहा गया है कि देश को चिंता करने की जरूरत नहीं है और उनकी परिस्थितियों पर पूरी तरह से नजर है। सरकार अपना काम कर रही है...जब देश में ऐसी स्थिति बनती है तो पूरे देश को एकजुटता का संदेश देना चाहिए...कहीं भी किसी प्रकार की कोई कमी नहीं है...लोगों को सरकार की गाइडलाइन का पालन करना चाहिए और धैर्य से रहना चाहिए...सरकार हर परिस्थिति का सामना करेगी..."
    user_Journalist prabhat kashyap
    Journalist prabhat kashyap
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • लखनऊ रायबरेली। जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को धमकी दिए जाने के हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में सलाउद्दीन मंसूरी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है। वीडियो में पीड़ित सलाउद्दीन मंसूरी ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है।
    1
    लखनऊ रायबरेली। जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र में भाजपा नेता हरिओम चतुर्वेदी को धमकी दिए जाने के हाई-प्रोफाइल मामले में एक नया मोड़ आ गया है। इस प्रकरण में सलाउद्दीन मंसूरी का एक ताजा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उसने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद पर लगे आरोपों पर अपनी सफाई पेश की है।
वीडियो में पीड़ित सलाउद्दीन मंसूरी ने पूरे घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा है।
    user_सोशलिस्ट न्याय
    सोशलिस्ट न्याय
    Sadar, Lucknow•
    5 hrs ago
  • रसौली: ग्राम प्रधान की लापरवाही से सांड की मौत: नाले में गिरने से हुई घटना, प्रधान तीन घंटे तक नहीं पहुंचे रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ग्राम प्रधान की कथित लापरवाही के कारण एक सांड की जान चली गई। यह घटना रसौली बाजार स्थित खातीर तालाब के पास हुई, जहां दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड नाले में गिर गया। सांड के नाले के पाइप में फंसने के बाद उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांववासियों ने सांड को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। आरोप है कि प्रधान ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेना भी उचित नहीं समझा और तीन घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। इस बीच, पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य को घटना की जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर रस्सी आदि का उपयोग कर सांड को निकालने का प्रयास किया। समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू भी मौके पर पहुंचे और सांड को बचाने की कोशिश की। मौजूदा प्रधान के समय पर न पहुंचने और बचाव कार्य में देरी के कारण सांड की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले पर पत्थर या कोई ढक्कन होता, तो शायद सांड की जान बच सकती थी।
    1
    रसौली: ग्राम प्रधान की लापरवाही से सांड की मौत: नाले में गिरने से हुई घटना, प्रधान तीन घंटे तक नहीं पहुंचे
रामजी दीक्षित पत्रकार की रिपोर्ट
बाराबंकी जनपद के कस्बा रसौली में ग्राम प्रधान की कथित लापरवाही के कारण एक सांड की जान चली गई। यह घटना रसौली बाजार स्थित खातीर तालाब के पास हुई, जहां दो सांडों की लड़ाई के दौरान एक सांड नाले में गिर गया।
सांड के नाले के पाइप में फंसने के बाद उसे निकालने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हो गए। गांववासियों ने सांड को बाहर निकालने के लिए काफी प्रयास किए, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी। आरोप है कि प्रधान ने मौके पर आकर स्थिति का जायजा लेना भी उचित नहीं समझा और तीन घंटे बाद तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे।
इस बीच, पूर्व प्रधान शांति स्वरूप आर्य को घटना की जानकारी मिली तो वह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षेत्रवासियों के साथ मिलकर रस्सी आदि का उपयोग कर सांड को निकालने का प्रयास किया। समाजसेवी सरताज आलम उर्फ कल्लू भी मौके पर पहुंचे और सांड को बचाने की कोशिश की।
मौजूदा प्रधान के समय पर न पहुंचने और बचाव कार्य में देरी के कारण सांड की जान चली गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नाले पर पत्थर या कोई ढक्कन होता, तो शायद सांड की जान बच सकती थी।
    user_राम जी दीक्षित पत्रकार
    राम जी दीक्षित पत्रकार
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • गोरखपुर में गैस सिलेंडर को लेकर संग्राम, एजेंसी पर भारी हंगामा — पुलिस तैनात उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और लाइन में आगे घुसने को लेकर लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते भीड़ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल किसी तरह की बड़ी अनहोनी की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
    1
    गोरखपुर में गैस सिलेंडर को लेकर संग्राम, एजेंसी पर भारी हंगामा — पुलिस तैनात
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में गैस सिलेंडर लेने को लेकर बुधवार को जमकर हंगामा हो गया। गैस एजेंसी के बाहर सुबह से ही उपभोक्ताओं की लंबी कतार लगी थी। घंटों इंतजार के बाद भी सिलेंडर नहीं मिलने और लाइन में आगे घुसने को लेकर लोगों के बीच विवाद शुरू हो गया।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मौके पर धक्का-मुक्की और मारपीट की नौबत आ गई। एजेंसी के बाहर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों में नाराजगी फैल गई। स्थिति बिगड़ती देख सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया।
बताया जा रहा है कि गैस सिलेंडर की किल्लत की खबरों के बीच बड़ी संख्या में लोग एजेंसी पर पहुंच रहे हैं, जिसके चलते भीड़ लगातार बढ़ रही है। फिलहाल किसी तरह की बड़ी अनहोनी की खबर नहीं है, लेकिन एहतियात के तौर पर मौके पर पुलिस तैनात कर दी गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर जल्द व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो हालात और बिगड़ सकते हैं।
    user_NATIONAL INDIA TV
    NATIONAL INDIA TV
    Local News Reporter बख्शी का तालाब, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    22 min ago
  • Post by GROUND REPORT INDIA
    1
    Post by GROUND REPORT INDIA
    user_GROUND REPORT INDIA
    GROUND REPORT INDIA
    Local News Reporter सदर, लखनऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.