खेत में रखे धान में हो रही लगातार चोरी की घटना से किसान परेशान चेवाड़ा प्रखंड के करंडे थाना क्षेत्र के कपासी गांव में इन दिनों खेत में रखे धान की चोरी की लगातार हो रही घटना से किसान काफी परेशान हो रहे हैं। कपासी गांव निवासी किसान दयानंद सिंह, निवास सिंह, सुदामा सिंह ,उमेश सिंह सहित अन्य बहुत सारे किसानों ने बताया कि हार्वेस्टर से धान की कटाई के बाद तुरंत नहीं ला पाने के कारण किसान खेत में ही धान को छोड़ देते हैं। कुछ किसान वहीं से धान व्यापारी के यहां बेच देते हैं। चाहे खेत में रखा धान का ढे़री हो या व्यापारी का दिया गया धान हो लगातार रात्रि में अज्ञात चोरों के द्वारा धान की चोरी की जा रही है। किसानों ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि आसपास के गांव में जमकर अवैध शराब बनाया जा रहा और उसकी बिक्री की जा रही है। चोरों के द्वारा शराब पीने और मुर्गा खाने को लेकर किसानों की धान चोरी की जा रही है और उससे बेचकर इसका दुरुपयोग किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि प्रत्येक दिन शाम को शराबियों का जमाबड़ा विभिन्न चिन्हित जगह पर लग जाता है वहां वह जमकर शराब पीते हैं और पार्टी करते हैं। किसानों ने बताया कि आसपास के गांव के कुछ युवक इस घटना में संलिप्त है उन्हें प्रत्येक दिन शराब और मुर्गा चाहिए और इसी के लिए वह कपासी गांव के विभिन्न बाध से किसानों के खेत में रखे धान की लगातार चोरी कर रहे हैं । किसानों ने बताया कि स्थानीय प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए । अवैध शराब की बिक्री जब तक बंद नहीं होगी तब तक इस प्रकार की चोरी की घटना होती रहेगी।

- सियानी गांव में मारपीट मामले में महिला गिरफ्तार, भेजी गई जेल। गौरतलब है कि करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव में हुए मारपीट के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में जानकारी देते हुए करंडे थानाध्यक्ष विनय कुमार ने बताया कि सियानी गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई थी। घटना के बाद दोनों पक्षों द्वारा अलग-अलग आवेदन देकर करंडे थाना में मामला दर्ज कराया गया था। थानाध्यक्ष ने बताया कि पहले पक्ष की ओर से अमित कुमार पांडे ने मारपीट को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे पक्ष की आरोपी महिला संगीता देवी को सियानी गांव से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार आरोपी संगीता देवी को मंगलवार की शाम करीब 5:00 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों की भी पहचान की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के मामलों में सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।1
- शेखपुरा - माननीय मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार की आगामी 'समृद्धि यात्रा' को लेकर जिला प्रशासन द्वारा सर्वा पंचायत में हो रहे तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से श्री शेखर आनंद, जिला पदाधिकारी ने आज कार्यक्रम स्थलों और रूट का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यात्रा से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने के प्रबंध, साफ-सफाई और विभागीय प्रदर्शनी समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय । जिलाधिकारी महोदय ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री जी की यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर असुविधा न हो।" जिला पदाधिकारी महोदय ने सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति रिपोर्ट ली गई। उन्होंने पेयजल, बिजली और सुगम यातायात को लेकर विशेष योजना बनाने पर जोर दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित रहे। *डी० पीo आरo ओo* *शेखपुरा।*1
- सुपरहिट, सॉन्ग,, लिखकर जो, गोबर, पूजे, उसे शिक्षित, ना कहना, एक दिन,,,,,,,1
- पकरीबरावां में माता सावित्री बाई फुले पर क्या बोले राजेन्द्र पासवान1
- Post by Rajiv Ranjan1
- Post by Pinkey Kumari1
- बिहार को सुरक्षा एवं संरक्षण देने वाला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शासनकाल को याद करते हुए डॉक्टर चंद्रवंशी ने अपने गान प्रस्तुति में क्या कहा सुनिए !1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की बैठक आयोजित। गौरतलब है कि चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मंगलवार की शाम बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संघ से जुड़े कर्मचारियों की आम सभा बुलाई गई, जिसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान कर्मचारियों के आर्थिक, मानसिक, शारीरिक एवं सामाजिक उत्थान से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही सरकार के समक्ष लंबित मांगों को लेकर एकजुट होकर वार्ता करने और समस्याओं के समाधान के लिए रणनीति पर भी चर्चा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कहा कि राज्य स्तर पर जो भी समस्याएं सामने आती हैं, उनके समाधान के लिए संघ के माध्यम से प्रयास किया जाता है और कई मामलों का स्थानीय स्तर पर भी निराकरण किया जाता है। इस संबंध में जानकारी देते हुए संघ के जिला मंत्री अनिल कुमार ने बताया कि कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन लगातार सक्रिय है और जरूरत पड़ने पर सरकार से वार्ता कर कर्मचारियों के हित में निर्णय लेने का प्रयास किया जाएगा। बैठक में एएनएम एवं जीएनएम सहित संघ से जुड़े कई स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। यह बैठक मंगलवार की शाम करीब 4 बजे संपन्न हुई, जिसमें कर्मचारियों की एकता और संगठन को मजबूत बनाने पर भी जोर दिया गया।2