Shuru
Apke Nagar Ki App…
गैस एजेंसी के बाहर ग्राहक आपस में भिड़े मौके पर पहुंची पुलिस कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में संचालित भारत गैस एजेंसी में कतार में लगे ग्राहक आपस में भिड़ गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया महिला द्वारा डायल 112 पुलिस की सूचना दी गई इसके बाद स्थिति काबू में आई तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं किस तरीके से गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान है और लंबी लाइन लगाए खड़े आधे उपभोक्ताओं को आज भी गैस नहीं मिल पाई उपभोक्ताओं ने बताया घर में खाना बनाने में बड़ी समस्या पैदा हो रही है बच्चों के लिए लंच नहीं बन पा रहा है
Journalist Sagar Bhartiy
गैस एजेंसी के बाहर ग्राहक आपस में भिड़े मौके पर पहुंची पुलिस कानपुर देहात के मंगलपुर कस्बे में संचालित भारत गैस एजेंसी में कतार में लगे ग्राहक आपस में भिड़ गए और अफरा तफरी का माहौल बन गया महिला द्वारा डायल 112 पुलिस की सूचना दी गई इसके बाद स्थिति काबू में आई तस्वीरों में आप साफ देख सकते हैं किस तरीके से गैस की किल्लत से उपभोक्ता परेशान है और लंबी लाइन लगाए खड़े आधे उपभोक्ताओं को आज भी गैस नहीं मिल पाई उपभोक्ताओं ने बताया घर में खाना बनाने में बड़ी समस्या पैदा हो रही है बच्चों के लिए लंच नहीं बन पा रहा है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सीबीएसई हाईस्कूल रिजल्ट जारी, धुन्नू सिंह इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम । सीबीएसई की हाईस्कूल परीक्षा का परिणाम बुधवार की शाम घोषित होते ही नगर में खुशी की लहर दौड़ गई। धुन्नू सिंह इंटरनेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल बन गया। अभिभावकों, शिक्षकों और स्टाफ ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। छात्रों की इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन राहुल सिंह ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि तिवारी ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, अभिभावकों के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने कहा कि विद्यालय आगे भी बेहतर शिक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।कार्यक्रम में अनुज सिंह, प्रवीण, अभय, विनय यादव व मयंक पांडेय सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- डेरापुर पुलिस ने चोरी का जनरेटर बरामद कर , एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1
- औरैया। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 18 अप्रैल को उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सुबह 8 बजे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। आयोजन में झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, हिमांशु दुबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।2
- Post by Ramadhar Kumar1
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- औरैया। जनपद में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजू पुत्र अनोखे लाल निवासी सनगढ़, जालौन रोड पर खड़े थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजू मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजू को तत्काल औरैया शहर के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए।1
- Post by Ramadhar Kumar1
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1