जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।
- औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र के गांव हरदू में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां 24 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया, जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हरदू गांव निवासी मानसी पत्नी अनिल कुमार मंगलवार को घर से गेहूं काटने के लिए खेत पर गई थी। काफी समय बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान खेतों में काम कर रहे किसानों की नजर पास ही खड़े नीम के पेड़ पर पड़ी, जहां मानसी दुपट्टे के फंदे से लटकी हुई मिली। यह दृश्य देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना ग्राम प्रधान इंद्र बहादुर यादव द्वारा तत्काल थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका अपने पीछे सास गुड्डी देवी, पति अनिल कुमार और दो छोटे बच्चों को छोड़ गई है। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।1
- औरैया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सदर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत खानपुर चौराहे पर शाम ढलते ही एक सख्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया।1
- ये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक होटल परिसर में हुआ है......!! लोहे की पाइप से युवक बंदर को भगा रहा था, ऊपर 33 किलोवाट की बिजली की लाइन दौड़ रही थी.।1
- Exclusive Etawah इटावा- बंदी के बावजूद शराब की धड़ल्ले से बिक्री अंबेडकर जयंती पर खुलेआम उड़ी नियमों की धज्जियां ठेके की कैंटीन से ओवररेट पर बेची गई शराब नीचे बनी अंग्रेजी कंपोजिट दुकान से निकालकर कैंटीन पर बेची गई शराब शराब बिक्री कि लाइव तस्वीरें कैमरे में कैद रेलवे स्टेशन के पास धड़ल्ले से चलता रहा अवैध कारोबार आबकारी विभाग के दफ्तर से 500 मीटर दूर चलता रहा खेल अधिकारियों के आदेश को दुकान मालिक ने दिखाया ठेंगा इटावा के थाना सिविल लाइन क्षेत्र का मामला1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। बरामदगी में शामिल: - एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन) - एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।2
- घर के अंदर युवक का लटकता मिला शव, पुलिस मौके पर पहुंची औरैया जिले की कोतवाली बिधूना क्षेत्र के अंबेडकर नगर में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर नगर निवासी मनोज कुमार पुत्र श्याम स्वरूप ने बताया कि उनका साला राकेश कुमार पुत्र रामखिलावन, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी भरसावा थाना विवार जनपद हमीरपुर कुछ दिन पहले ही उनके घर आया था। बुधवार को मनोज कुमार किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि परिवार के अन्य सदस्य भी मोहल्ले में गए थे। इसी दौरान घर में अकेले रहे राकेश कुमार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया गया कि मृतक ट्रक ड्राइवर था और पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था। जब परिवार के लोग वापस लौटे तो उन्होंने राकेश को फांसी के फंदे पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना मनोज कुमार को दी गई। सूचना मिलते ही मनोज कुमार घर पहुंचे और कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक शंभूनाथ एवं उपनिरीक्षक सुहेल खान पुलिस बल के साथ पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जांच पड़ताल जारी है।1
- Exclusive इटावा- अंधेरे में NH-19 पर खनन माफियाओं का साम्राज्य ओवरलोड खनन वाहन बेखौफ दौड़ रहे हाईवे पर ARTO-पुलिस की मिलीभगत से पास हो रहीं गाड़ियां - सूत्र रात में सिस्टम ‘साइलेंट’, माफिया ‘एक्टिव’ सिपाही के मैसेज पर हाइवे से गुजरती हैं गाड़ियां - सूत्र थानों में माफियाओं कि है सेटिंगल, प्रशासन बेखबर कार्रवाई के दावों के बीच जारी बड़ा खेल इटावा का NH-19 बना अवैध खनन का कॉरिडोर1
- डेरापुर पुलिस ने चोरी का जनरेटर बरामद कर , एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1