रोहिनी डेरा गांव में किस्त वसूली के दौरान बैंक एजेंट से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने एक आरोपी को में हिरासत लिया सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
रोहिनी डेरा गांव में किस्त वसूली के दौरान बैंक एजेंट से मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल; पुलिस ने एक आरोपी को में हिरासत लिया सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों
के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
- मंगलपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में हंगामा: उपभोक्ता जबरन घुसे अंदर संचालक ने खुद को कमरे में किया बंद मंगलपुर कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता जबरन एजेंसी परिसर के अंदर दाखिल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी अनहोनी की आशंका से एजेंसी संचालक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी के अनुसार, एजेंसी स्टाफ ने गुरुवार करीब 4 बजे बताया कि एजेंसी में मौजूद 120 गैस सिलेंडरों का स्टॉक पूरी तरह वितरित किया जा चुका है। यह जानकारी मिलते ही वहां मौजूद उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के अंदर घुस गए। अव्यवस्थाओं और बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ को शांत कराया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और गुस्से के माहौल को देखते हुए एजेंसी संचालक ने सुरक्षा के मद्देनज़र खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। बरामदगी में शामिल: - एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन) - एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।1
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- औरैया। जनपद में एक सड़क हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार संजू पुत्र अनोखे लाल निवासी सनगढ़, जालौन रोड पर खड़े थे, तभी अचानक एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि संजू मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल संजू को तत्काल औरैया शहर के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए तुरंत उपचार शुरू कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार घायल युवक को काफी चोटें आई हैं और उसकी स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। फिलहाल उसका इलाज जारी है। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सड़कों पर निगरानी बढ़ाई जाए।1
- औरैया।जनपद में 19 अप्रैल को ब्राह्मण समाज के तत्वाधान में भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। ब्राह्मण महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा साझा की। सुबह 7 बजे भूतेश्वर मंदिर में भगवान परशुराम के विग्रह का विधि-विधान से पूजन किया जाएगा*ल।सुबह 8 बजे उमा सत्संग भवन में आचार्यों द्वारा वेद मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञोपवीत (जनेऊ) संस्कार का आयोजन दोपहर 3 बजे भूतेश्वर मंदिर से भगवान परशुराम की विशाल शोभायात्रा का शुभारंभ होगा। शोभायात्रा प्रमुख मार्गों - संजय गेट, सुभाष चौराहा, तहसील, होमगंज - से होते हुए पुनः भूतेश्वर मंदिर पहुंचेगी। शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन का विशेष आकर्षण रहेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज एवं विभिन्न संगठनों की तैयारियां तेज । प्रदेश अध्यक्ष नीरज चौधरी ने अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की।1
- डेरापुर पुलिस ने चोरी का जनरेटर बरामद कर , एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1