किशनपुर गांव में सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।
किशनपुर गांव में सर्पदंश से महिला की हालत बिगड़ी, प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।
- मंगलपुर स्थित भारत गैस एजेंसी में हंगामा: उपभोक्ता जबरन घुसे अंदर संचालक ने खुद को कमरे में किया बंद मंगलपुर कस्बे में स्थित भारत गैस एजेंसी पर गुरुवार शाम उस समय हंगामे की स्थिति बन गई जब गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ता जबरन एजेंसी परिसर के अंदर दाखिल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और किसी अनहोनी की आशंका से एजेंसी संचालक ने खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी के अनुसार, एजेंसी स्टाफ ने गुरुवार करीब 4 बजे बताया कि एजेंसी में मौजूद 120 गैस सिलेंडरों का स्टॉक पूरी तरह वितरित किया जा चुका है। यह जानकारी मिलते ही वहां मौजूद उपभोक्ता आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में लोग एजेंसी के अंदर घुस गए। अव्यवस्थाओं और बढ़ते तनाव को देखते हुए किसी ने डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद 112 पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को सामान्य कराया। पुलिस की मौजूदगी में भीड़ को शांत कराया गया और स्थिति पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक बढ़ी भीड़ और गुस्से के माहौल को देखते हुए एजेंसी संचालक ने सुरक्षा के मद्देनज़र खुद को कमरे में बंद कर लिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि गैस वितरण में अनियमितता और समय पर सिलेंडर न मिलने की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।2
- कानपुर देहात: डेरापुर पुलिस ने चोरी का खुलासा कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार, जनरेटर व पिकअप बरामद कानपुर देहात | दिनांक 16 अप्रैल 2026 | पत्रकार इकबाल अहमद जनपद कानपुर देहात में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना डेरापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके कब्जे से चोरी किया गया जनरेटर तथा घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना डेरापुर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 गांधी नगर निवासी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस द्वारा मामले की जांच के दौरान 16 अप्रैल को मंगलपुर तिराहे पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका गया। तलाशी लेने पर वाहन में लदा जनरेटर बरामद हुआ, जो उक्त चोरी की घटना से संबंधित पाया गया। पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने अपना नाम संदीप पुत्र राजू कश्यप (उम्र करीब 22 वर्ष), निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर बताया। उसने खुलासा किया कि उसने अपने छोटे भाई कपिल के साथ मिलकर करीब एक वर्ष पूर्व डेरापुर-मुंगीसापुर मार्ग स्थित एक प्लांट से जनरेटर, रबर पाइप, हैलोजन लाइट व विद्युत तार चोरी किए थे। जनरेटर का उपयोग वह वेल्डिंग कार्य में कर रहा था, जबकि अन्य सामान कबाड़ी को बेच दिया गया था। पुलिस ने अभियुक्त संदीप को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। वहीं, मामले में नामजद दूसरे अभियुक्त कपिल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है। बरामदगी में शामिल: - एक जनरेटर (7.5 हार्सपावर डीजल इंजन) - एक महिंद्रा पिकअप वाहन (नंबर UP78HN4016) अभियुक्त का आपराधिक इतिहास: संदीप के खिलाफ पूर्व में भी थाना रूरा एवं डेरापुर में चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। डेरापुर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव निवासी कुसमा देवी को बुधवार देर रात जहरीले सर्प ने डस लिया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। घटना उस समय हुई जब वह रात करीब 1 बजे परिजनों के साथ खेतों में गेहूं की फसल की मड़ाई करने गई थीं। बताया गया कि मड़ाई के दौरान गेहूं का गट्ठर उठाते समय अचानक जहरीले सर्प ने उन्हें डस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए सीएचसी हवासपुर लेकर पहुंचे। वहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित निरंजन ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. अमित निरंजन ने गुरुवार सुबह करीब 11 बजे बताया कि महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए रेफर किया गया है।1
- औरैया। ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर 19 अप्रैल को शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इससे पहले 18 अप्रैल को उमा प्रेम सत्संग आश्रम में सुबह 8 बजे सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार होगा। आयोजन में झांकियां और धार्मिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहेंगे। वहीं, हिमांशु दुबे को जिला मीडिया प्रभारी बनाया गया है।2
- मंगलपुर कानपुर देहात मंगलपुर मे संचालित भारत गैस एजेंसी पूरी तरह दलालों के हाथ मे किसी उपभोक्ता को नहीं मिलता सिलेंडर कुछ भी कर लो किसी से भी शिकायत कर लो लेकिन गैस नहीं मिलेगी कानपुर देहात मे संचालित इंडेन गैस एजेंसी मे उपभोक्ता को मिल रही है गैस लेकिन मंगलपुर भारत गैस एजेंसी संचालक खुद चोर है दलालों का चमचा है एजेंसी का कोई भी मोबाईल न चालू नहीं है3
- *दिल्ली-* *संसद में PM मोदी-सपा मुखिया अखिलेश यादव संवाद......!!*1
- डेरापुर पुलिस ने चोरी का जनरेटर बरामद कर , एक आरोपी को किया गिरफ्तार, दूसरा फरार डेरापुर थाना पुलिस ने विशेष अभियान के तहत लंबे समय से लंबित जनरेटर चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार है। पुलिस ने चोरी किया गया जनरेटर और पिकअप वाहन बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार, वादी सुधीन्द्र कुमार मिश्रा निवासी वार्ड नंबर 5 गांधी नगर, डेरापुर की तहरीर पर 12 मार्च 2025 की रात अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा संख्या 56/2025 धारा 331(4)/305 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर मामले में अंतिम रिपोर्ट प्रेषित कर दी गई थी। गुरुवार तड़के करीब 1:26 बजे मंगलपुर तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोका। तलाशी लेने पर उसमें लदा जनरेटर चोरी के मुकदमे से संबंधित पाया गया। इसके बाद पुलिस ने मुकदमे को पुनः खोलते हुए धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की। पुलिस बरामदगी में प्रकाश कंपनी का 7.5 हॉर्सपावर डीजल जनरेटर तथा महिंद्रा लोडर पिकअप (UP78HN4016) मिला, जिसे मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज कर दिया गया है। मौके से पुलिस ने संदीप पुत्र राजू कश्यप निवासी गलुआपुर, थाना डेरापुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका भाई कपिल पुत्र राजू कश्यप फरार हो गया। डेरापुर थाना प्रभारी धीरेन्द्र सिंह नें गुरूवार करीब 3 बजे बताया की फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है और गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1