logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लोहे के पाइप से बन्दर को भगाना पड़ा भारी, जलकर हुई मौत ये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक होटल परिसर में हुआ है......!! लोहे की पाइप से युवक बंदर को भगा रहा था, ऊपर 33 किलोवाट की बिजली की लाइन दौड़ रही थी.।

6 hrs ago
user_रवि वर्मा
रवि वर्मा
Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

लोहे के पाइप से बन्दर को भगाना पड़ा भारी, जलकर हुई मौत ये दर्दनाक हादसा मध्यप्रदेश के छतरपुर के एक होटल परिसर में हुआ है......!! लोहे की पाइप से युवक बंदर को भगा रहा था, ऊपर 33 किलोवाट की बिजली की लाइन दौड़ रही थी.।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक नए युग की दस्तक - गीता चतुर्वेदी फोटो- औरैया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को समाजसेवी, प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता आयोजित की। कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार रही हैं किसी ने महिलाओं के बारे इतना नहीं सोचा। आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ेंगी और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रही हैं। गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है। इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए। इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इससे शासन अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा । यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है ।
    2
    नारी शक्ति वंदन अधिनियम एक नए युग की दस्तक - गीता चतुर्वेदी
फोटो-
औरैया। नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में बुधवार को समाजसेवी, प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज में प्रेस वार्ता आयोजित की। कॉलेज की प्रधानाचार्य गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। 
गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण देकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार रही हैं किसी ने महिलाओं के बारे इतना नहीं सोचा। आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ेंगी और आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रही हैं। गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और विधान सभाओं में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है। इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, सुरक्षा, जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। 
प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए। इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का  प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। इससे शासन अधिक उत्तरदायी, पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा ।
यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है। जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है ।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • *सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकान /दुकानें निशाने पर, कल होगी बड़ी कार्रवाई।* *विभाग ने आज मुनादी कराकर दी अंतिम चेतावनी, खुद अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका।* *माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।* *मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य जनहित याचिका के तहत हो रही पूरी कार्रवाई।* *पहले से ही चिन्हित मकानों/दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके, अब कल होगी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शख्त कार्यवाही।* *चेतावनी के बाद कब्जेदारों में हड़कंप, कई लोग खुद हटाने में जुटे।* *विभाग ने अवैध कब्जेदारों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं हटाया तो कल चलेगा बुलडोजर, साथ में अवमानना की कार्रवाई भी संभव।* *मौके पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात।*
    4
    *सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकान /दुकानें निशाने पर, कल होगी बड़ी कार्रवाई।*
*विभाग ने आज मुनादी कराकर दी अंतिम चेतावनी, खुद अतिक्रमण हटाने का आखिरी मौका।*
*माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चलाया जाएगा अतिक्रमण हटाओ अभियान।*
*मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य जनहित याचिका के तहत हो रही पूरी कार्रवाई।*
*पहले से ही चिन्हित मकानों/दुकानों पर नोटिस चस्पा किए जा चुके, अब कल होगी अवैध कब्जेदारों के खिलाफ शख्त कार्यवाही।*
*चेतावनी के बाद कब्जेदारों में हड़कंप, कई लोग खुद हटाने में जुटे।*
*विभाग ने अवैध कब्जेदारों को साफ चेतावनी देते हुए कहा कि आज नहीं हटाया तो कल चलेगा बुलडोजर, साथ में अवमानना की कार्रवाई भी संभव।*
*मौके पर एसडीएम अजय आनंद वर्मा, तहसीलदार प्रकाश चौधरी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व भारी पुलिस बल तैनात।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • थ्रेसर मशीन में सावधानी से गेहूं काटे देखिए युवक मशीन में चला गया हुई मौके पर ही मौत
    1
    थ्रेसर मशीन में सावधानी से गेहूं काटे देखिए युवक मशीन में चला गया हुई मौके पर ही मौत
    user_Mera Auraiya
    Mera Auraiya
    Advertising agency औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है। इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना। कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया। वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    औरैया जनपद के ककोर स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम सहित पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
मंगलवार को आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, उनके संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. आंबेडकर के विचार आज भी समाज के लिए मार्गदर्शक हैं और उनके आदर्शों को अपनाकर ही समानता और न्यायपूर्ण समाज की स्थापना की जा सकती है।
इसी क्रम में औरैया के जेसीज चौराहे पर स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर भी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इसके अलावा पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने 50 शैया संयुक्त जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों को फल वितरित किए और उनका हालचाल जाना।
कार्यक्रम में विधायक रेखा वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश सिंह कुशवाह, श्याम बाबू यादव, रश्मि यादव, मधु यादव, सायरा बानो, नूरुद्दीन मंसूरी, आदिल खान, मोहम्मद इरशाद, मनीष कठेरिया सहित सैकड़ों समाजवादी कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने बाबा साहब के विचारों को अपनाने का संकल्प लिया।
वहीं दूसरी ओर बिधूना विधानसभा क्षेत्र की सपा विधायक रेखा वर्मा ने जयकरनपुरा, मधवापुर, गौरी रामप्रसाद, सबाजपुर, सहार और बरु में आयोजित जयंती कार्यक्रमों में भाग लिया। उनके साथ अनमोल यादव, चरण सिंह कुशवाहा प्रधान, महिपाल दोहरे, रामनरेश बॉथम प्रधान, अहिवरन सिंह यादव, मूल चंद पाल, नृपेंद्र यादव, सोनू पाल, श्यामबाबू यादव और डॉक्टर नवीन वर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया। घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के रोहिनी डेरा गांव में बुधवार को एक बैंक एजेंट के साथ गांव के ही कुछ युवकों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार सोनाटा बैंक का एजेंट यीशु गांव में फाइनेंस की किस्त लेने गया था। इसी दौरान गांव निवासी नीरज नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर एजेंट के साथ जमकर मारपीट कर दी, जिससे वह घायल हो गया।
घटना के बाद पीड़ित ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। वहीं, मारपीट का वीडियो बुधवार शाम करीब 4 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
सिकंदरा थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। फिलहाल तहरीर प्राप्त नहीं हुई है, तहरीर मिलने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • सब्दलपुर के लक्ष्मण में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से अरहर के गट्ठों में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर खाक डेरापुर तहसील क्षेत्र के सबदलपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे अरहर के गट्ठों में अचानक उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में रखे करीब एक बीघा अरहर के सभी गट्ठे जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी। घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार और चौकी इंचार्ज बिहारघाट राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी। तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और पीड़ित किसान को शीघ्र ही मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
    1
    सब्दलपुर के लक्ष्मण में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से अरहर के गट्ठों में लगी आग, एक बीघा फसल जलकर खाक
डेरापुर तहसील क्षेत्र के सबदलपुर के मजरा लक्ष्मणपुर में बुधवार दोपहर करीब 2 बजे हाईटेंशन लाइन के नीचे रखे अरहर के गट्ठों में अचानक उठी चिंगारी से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और खेत में रखे करीब एक बीघा अरहर के सभी गट्ठे जलकर राख हो गए।
आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक पूरी फसल जल चुकी थी।
घटना की जानकारी मिलते ही राजस्व निरीक्षक प्रकाश सिंह, क्षेत्रीय लेखपाल अवधेश कुमार और चौकी इंचार्ज बिहारघाट राजवीर सिंह मौके पर पहुंचे तथा नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तहसील भेज दी।
तहसीलदार जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है और पीड़ित किसान को शीघ्र ही मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *औरैया।* नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज समाजसेवी ,प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया में प्रेसवार्ता की है। प्रेस वार्ता में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य श्रीमती चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण लेकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार है रही है किसी ने महिलाओं के इतने नहीं सोचा है आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ेंगे और आज महिलाओं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रहे हैं। श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और राज्य विधानसभाओ में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है।इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा ।जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य , पोषण,सुरक्षा,जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।इससे शासन अधिक उत्तरदायी पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा। यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को गति देने वाला निर्णायक कदम है ।जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
    1
    *औरैया।*   नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में आज समाजसेवी ,प्रबुद्ध महिलाओं ने चौधरी विशंभर सिंह भारतीय बालिका विद्यालय इंटर कॉलेज औरैया में प्रेसवार्ता की है। 
प्रेस वार्ता में कॉलेज की प्रधानाचार्य श्रीमती गीता चतुर्वेदी, वी.वी.एस विद्यापीठ औरैया की प्रधानाचार्या श्रीमती रमनीक कौर तथा एस.बी.एस मेमोरियल विद्यालय औरैया प्रधानाचार्य श्रीमती चित्रा अवस्थी एवं समाजसेवी ज्योति शुक्ला दीप्ति द्विवेदी ने प्रेस वार्ता की प्रेस वार्ता के दौरान पत्रकारों को संबोधित करते हुए श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि आरक्षण लेकर सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने का काम किया है और भी सरकार है रही है किसी ने महिलाओं के इतने नहीं सोचा है आरक्षण से निश्चित तौर पर हर क्षेत्र में महिला आगे बढ़ेंगे और आज महिलाओं हर क्षेत्र में आगे कार्य कर रहे हैं।
श्रीमती गीता चतुर्वेदी ने कहा कि भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में नारी वंदन अधिनियम एक युगांतरकारी कदम के रूप में सामने आया है। लोकसभा और  राज्य विधानसभाओ में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण का प्रावधान केवल प्रतिनिधत्व बढ़ाने तक सीमित नहीं है, बल्कि नीति निर्धारण निर्माण को अधिक समावेशी, संवेदनशील और प्रभावी बनाने की दिशा में ठोस पहल है।इसका शीघ्र और प्रभावी क्रियान्वयन महिलाओं को नीति की लाभार्थी से नीत की निर्माता बनने का मार्ग प्रशस्त करेगा यही विकसित भारत के निर्माण की आधारशिला बनेगा। इस अधिनियम के लागू होने से सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि शासन की प्राथमिकताओं में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा ।जब निर्णय प्रक्रिया में महिलाओं के भागीदारी बढ़ती है तो शिक्षा, स्वास्थ्य , पोषण,सुरक्षा,जल और स्वच्छता जैसी विषय अधिक प्राथमिकता के साथ सामने आते हैं। 
प्रधानाचार्य रमणीक कौर ने कहा कि महिलाओं के जीवन में गरिमा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए भी व्यापक कदम उठाए गए इन सभी प्रयासों से मिलकर एक ऐसा मजबूत आधार तैयार किया है जिस पर नारी शक्ति वंदन अधिनियम का  प्रभावी क्रियान्वयन और अधिक परिणामकारी सिद्ध होगा। जब संसद और विधानसभा में महिलाओं की संख्या बढ़ेगी तो  योजनाओं को और प्रभावी बनाने के साथ-साथ नई नीतियों के निर्माण में भी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।इससे शासन अधिक उत्तरदायी पारदर्शी और संवेदनशील बनेगा। यह अधिनियम केवल एक संवैधानिक व्यवस्था नहीं बल्कि विकसित भारत 2047 की संकल्प को  गति देने वाला निर्णायक कदम है ।जब महिलाएं नेतृत्व की भूमिका में आगे बढ़ेंगी तो निश्चित ही विकास की प्रक्रिया और अधिक समावेशी संतुलित और टिकाऊ बनेगी ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पष्ट दृष्टिकोण रहा है कि महिला नेतृत्व वाला विकास ही भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकता है।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया। यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा। चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है। सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
    1
    दिबियापुर। सिंचाई विभाग की जमीन पर बने 48 मकानों और दुकानों पर कल बुलडोजर चलेगा। विभाग ने मुनादी कर अंतिम चेतावनी जारी की है। आदेश के बाद कब्जेदारों में हड़कंप मच गया।
यह कार्रवाई उच्च न्यायालय के आदेश पर की जा रही है। जनहित याचिका मान सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य”के आदेश का पालन किया जाएगा।
चिन्हित मकानों और दुकानों पर पहले ही नोटिस चस्पा किए जा चुके हैं। कब्जेदारों को आज ही स्वयं अतिक्रमण हटाने का अंतिम मौका दिया गया है।
सिंचाई विभाग ने स्पष्ट किया है कि आदेश न मानने पर कल बुलडोजर कार्रवाई होगी। साथ ही अवमानना की कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई है।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *इसी क्रम में आज औरैया के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।* *फायरमैन गौरव शाक्य ने छात्रों को दी अग्नि सुरक्षा की जानकारी।* *स्कूल परिसर में कराई गई मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण।* *छात्रों को सिखाई गई आग लगने पर बचाव व सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया।* *प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी।* *कार्यक्रम में मौके पर मौजूद शिक्षकों व स्टाफ ने भी प्रशिक्षण में लिया भाग।* *कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय सही प्रतिक्रिया सिखाना।*
    1
    *इसी क्रम में आज औरैया के जेपी इंटरनेशनल स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित।*
*फायरमैन गौरव शाक्य ने छात्रों को दी अग्नि सुरक्षा की जानकारी।*
*स्कूल परिसर में कराई गई मॉक ड्रिल, आपात स्थिति से निपटने का प्रशिक्षण।*
*छात्रों को सिखाई गई आग लगने पर बचाव व सुरक्षित बाहर निकलने की प्रक्रिया।*
*प्राथमिक अग्निशमन यंत्रों के उपयोग की दी गई विस्तृत जानकारी।*
*कार्यक्रम में मौके पर मौजूद शिक्षकों व स्टाफ ने भी प्रशिक्षण में लिया भाग।*
*कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और आपदा के समय सही प्रतिक्रिया सिखाना।*
    user_Ashutosh Awasthi Reporter
    Ashutosh Awasthi Reporter
    Voice of people औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.