अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं अयोध्या। हजरत अब्बास की दरगाह के निकट खुर्द महल, अयोध्या में कारवाने नूर-ए-मुबीन के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यहां से हज, उमरा के साथ इराक, ईरान और सीरिया की जियारत के लिए एयर टिकट, वीजा और अन्य यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कारवाने नूर-ए-मुबीन के डायरेक्टर मौलाना हैदर ने बताया कि अब जायरीनों को इन सेवाओं के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवार और ग्रुप के अनुसार यात्रा की व्यवस्था कराने में भी सहयोग दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना जाफर रज़ा आब्दी, मौलाना मोहम्मद हुज्जत, मौलाना मोहम्मद आजम बाकरी, मौलाना मंजर अब्बास, मौलाना महफूज सहित बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षक, गणमान्य लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।
अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ
जाने की जरूरत नहीं अयोध्या। हजरत अब्बास की दरगाह के निकट खुर्द महल, अयोध्या में कारवाने नूर-ए-मुबीन के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यहां से हज, उमरा के साथ इराक, ईरान और सीरिया की जियारत के लिए एयर टिकट, वीजा
और अन्य यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कारवाने नूर-ए-मुबीन के डायरेक्टर मौलाना हैदर ने बताया कि अब जायरीनों को इन सेवाओं के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवार और ग्रुप के अनुसार यात्रा की व्यवस्था कराने में भी
सहयोग दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना जाफर रज़ा आब्दी, मौलाना मोहम्मद हुज्जत, मौलाना मोहम्मद आजम बाकरी, मौलाना मंजर अब्बास, मौलाना महफूज सहित बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षक, गणमान्य लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।
- राम मंदिर के पहले CEO के चयन पर उठे नये सवाल, हुई चार सौ वीसी पूर्व IPS अधिकारी एवं आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, जो स्वयं राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के CEO पद के आवेदक रहे हैं, ने CEO के चयन की प्रक्रिया पर फिर गंभीर सवाल उठाये हैं। उन्होंने ट्रस्ट को भेजे अपने पत्र में कहा है कि पूर्व IPS अधिकारी राजेश पाण्डेय के हालिया सार्वजनिक पॉडकास्ट में दिये बयान के अनुसार, सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेन्द्र मिश्रा अंतिम चरण के 16 उम्मीदवारों में शामिल नहीं थे और उन्होंने साक्षात्कार में भाग नहीं लिया था। राजेश पाण्डेय ने यह भी कहा कि उन्हें अपना चयन लगभग निश्चित लग रहा था, लेकिन बाद में निर्णय बदल गया। अमिताभ ठाकुर ने कहा कि यदि यह कथन सही पाया जाता है, तो यह केवल अंतिम नियुक्ति ही नहीं, बल्कि पूरी चयन प्रक्रिया को गंभीर रूप से प्रश्नांकित करता है। विशेष रूप से यह स्पष्ट होना चाहिए कि यदि मिश्रा अंतिम निर्धारित चरण में शामिल नहीं थे, तो उनका नाम अंतिम तीन में किस आधार पर आया और उनका चयन किस आधार पर किया गया। ठाकुर ने ट्रस्ट से स्पष्ट और संतोषजनक स्पष्टीकरण तथा आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि संतोषजनक उत्तर नहीं मिलने पर वे चयन प्रक्रिया एवं नियुक्ति को उचित न्यायिक/वैधानिक मंच के समक्ष चुनौती देने सहित उपलब्ध विधिक उपाय अपनाएंगे।1
- अयोध्या में 70 किलो चांदी के सिंहासन पर विराजे गणपति बप्पा अयोध्या में आज से 10 दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। गणपति बप्पा मोरया" के जयघोष से रामनगरी भक्तिमय हो उठी।सबसे बड़ा आकर्षण जानकी महल ट्रस्ट में है, जहां भगवान गणेश करीब 70 किलो शुद्ध चांदी से बने सवा करोड़ के सिंहासन पर विराजमान हुए हैं। इसमें आदित्य बाबू का विशेष योगदान रहा।इस दौरान पंडित विजय प्रकाश तिवारी ने बताया कि रोज सुबह दुग्धाभिषेक, दिव्य श्रृंगार, दोपहर 12 बजे जन्मारती, भजन-कीर्तन, सोहर-बधाई गायन और प्रसाद वितरण होगा। मोदक-लड्डू, फल और कमल पुष्पों का भोग लगेगा। शाम को भजन संध्या होगी..10 दिनों तक रामनगरी में उत्सव का माहौल रहेगा।1
- अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं अयोध्या में शुरू हुआ कारवाने नूर-ए-मुबीन का नया कार्यालय हज, उमरा और इराक-ईरान-सीरिया की जियारत के लिए अब लखनऊ जाने की जरूरत नहीं अयोध्या। हजरत अब्बास की दरगाह के निकट खुर्द महल, अयोध्या में कारवाने नूर-ए-मुबीन के नए कार्यालय का शुभारंभ हुआ। यहां से हज, उमरा के साथ इराक, ईरान और सीरिया की जियारत के लिए एयर टिकट, वीजा और अन्य यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। कारवाने नूर-ए-मुबीन के डायरेक्टर मौलाना हैदर ने बताया कि अब जायरीनों को इन सेवाओं के लिए लखनऊ जाने की जरूरत नहीं होगी। परिवार और ग्रुप के अनुसार यात्रा की व्यवस्था कराने में भी सहयोग दिया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर मौलाना मोहम्मद मोहसिन, मौलाना जाफर रज़ा आब्दी, मौलाना मोहम्मद हुज्जत, मौलाना मोहम्मद आजम बाकरी, मौलाना मंजर अब्बास, मौलाना महफूज सहित बड़ी संख्या में उलेमा, शिक्षक, गणमान्य लोग और अकीदतमंद मौजूद रहे।4
- सर्पदंश से उजड़ा परिवार, विधायक चंद्रभानु पासवान ने बढ़ाया मदद का हाथ पीड़ित परिवार को दिए चार लाख रुपए के चेक? (हैरिंग्टनगंज, अयोध्या) ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत पारा ताजपुर में सर्पदंश से हुई 40 वर्षीय सेलून संचालक मुकेश शर्मा पुत्र स्वर्गीय हरिलाल शर्मा की मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बीते मंगलवार और बुधवार की दरम्यानी रात करीब 1:30 बजे जहरीले सांप के डसने से मुकेश शर्मा की हालत बिगड़ गई थी परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल अयोध्या लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार शुरू किया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मुकेश शर्मा की मौत से पत्नी और चार मासूम बच्चों के सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है, वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य जिनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका था। अब परिवार में पत्नी के अलावा बड़ी बेटी गौरी (15 वर्ष), पुत्र अंश (14 वर्ष), बेटी अदिति (10 वर्ष) और सबसे छोटा पुत्र अक्षत (6 वर्ष) हैं। पिता की अचानक मौत ने इन बच्चों से कम उम्र में ही जिंदगी का बड़ा सहारा छीन लिया है। इसी दुख की घड़ी में मिल्कीपुर विधायक चंद्रभान पासवान व उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर खंड विकाश अधिकारी सहित अन्य लोग आज पीड़ित परिवार के घर पहुंचे उन्होंने शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की और परिवार को सहयोग राशि प्रदान की। विधायक ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में वह परिवार के साथ खड़े हैं और जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहयोग के लिए प्रयास किया जाएगा। विधायक के पहुंचने से पीड़ित परिवार को भावनात्मक संबल के साथ तत्काल आर्थिक राहत भी मिली स्थानीय लोगों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का संकट की घड़ी में पीड़ित परिवार के बीच पहुंचना मानवीय संवेदना का परिचायक है। घटना की सूचना पूर्व ग्राम प्रधान अखिलेश प्रताप सिंह उर्फ बब्बू सिंह ने पुलिस को दी थी सूचना मिलते ही एसआई वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। अब स्थानीय लोगों और ग्रामीणों की नजर प्रशासन की ओर भी है, परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए मांग उठ रही है कि मृतक के आश्रितों को नियमानुसार सरकारी आर्थिक सहायता, बच्चों की शिक्षा में सहयोग और पात्र सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। क्योंकि सवाल सिर्फ एक परिवार को तत्काल राहत देने का नहीं, बल्कि उन चार मासूम बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने का भी है, जिन्होंने असमय अपने पिता को खो दिया है। जहां पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व क्षेत्र वरिष्ठ नागरिक रे मौजूद ब्यूरो रिपोर्ट3
- पल्सर की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत, चालक हिरासत में।* *पटरंगा के गुलहरिया गांव के पास हादसा, मुकदमा दर्ज न होने का परिजनों का आरोप।* *पल्सर की टक्कर से 30 वर्षीय युवक की मौत, चालक हिरासत में।* *पटरंगा के गुलहरिया गांव के पास हादसा, मुकदमा दर्ज न होने का परिजनों का आरोप।* *अज्ञात में तहरीर देने का दबाव बनाने का ग्रामीणों का आरोप, आक्रोश।* ➖➖➖➖➖➖➖➖➖ रुदौली, अयोध्या ! पटरंगा थाना क्षेत्र के गुलहरिया गांव के पास पल्सर बाइक की टक्कर से एक 30 वर्षीय दलित युवक अशोक रावत की मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने पल्सर बाइक और उसके चालक पुत्ती यादव को हिरासत में लिया है।परिजनों का आरोप है कि घटना के बावजूद पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं कर रही है। ग्रामीणों का कहना है कि नामजद तहरीर लेने के बजाय पुलिस अज्ञात के खिलाफ तहरीर देने का दबाव बना रही है। इससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद मृतक के परिजन कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से लगातार गुहार लगा रहे हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार कुछ कथित नेता भी परिजनों पर समझौते और मुकदमा दर्ज न कराने को लेकर दबाव बना रहे हैं। ग्रामीणों ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।1
- डी वाई एफ आई का जिला सम्मेलन सम्पन्न, 7 सदस्यीय संयोजन समिति गठित। प्रदेश नेता बोले, देश का युवा भटकाव का शिकार बालकृष्ण रोजगार के मुद्दे पर सरकार युवाओं को दे रही धोखा। बीकापुर-अयोध्या। जानाबाजार के भारत की जनवादी नौजवान सभा (डी वाई एफ आई ) का जिला सम्मेलन रविवार देर शाम जानाबाजार में सम्पन्न हुआ। तीन वर्ष बाद हुए सम्मेलन में 7 सदस्यीय जिला संयोजन समिति का गठन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडल तारिक इसहाक और सृष्टि यादव ने की, जबकि संचालन शेर बहादुर शेर ने किया। जनपद की 10 ग्राम कमेटियों के प्रतिनिधियों ने बहस में हिस्सा लिया। बहस के बादा संयोजन समिति का गठन हुआ जिसमे सर्वसम्मति से शेर बहादुर शेर को संयोजक तथा तारिक इसहाक, सुरेश कुमार, सुरजीत निषाद, अरमान, सृष्टि यादव और क्रांति आजाद को सह-संयोजक / सदस्य चुना गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षक व प्रदेश सचिव मंडल सदस्य बालकृष्ण ने कहा कि देश का युवा आज सबसे ज्यादा भटकाव का शिकार है। सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया न कराकर धोखा दे रही है। उन्होंने युवाओं से अपने हक-अधिकार के लिए संघर्ष का आह्वान किया। इस अवसर पर किसान सभा के शेख मो. इसहाक, कामरेड बाबूराम यादव, अधिवक्ता संघ के मो. हारून ने नव-निर्वाचित समिति को शुभकामनाएं दीं।1
- हनुमानगढ़ी और रामलला के दरबार पहुँचे अभिनेता कबीर दुहन सिंह, संतों से लिया आशीर्वाद अयोध्या,अपनी दमदार अदाकारी और जलवे से पर्दे पर छाप छोड़ने वाले प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता कबीर दुहन सिंह पवित्र रामनगरी अयोध्या पहुँचे। यहाँ उन्होंने सबसे पहले सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में माथा टेका और महाबली हनुमान जी का दर्शन-पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने राम जन्मभूमि परिसर में प्रभु श्री रामलला के दर्शन कर देश व समाज की समृद्धि की कामना की। इस दौरान अभिनेता ने अयोध्या के पूज्य संतों का भी आशीर्वाद लिया। अयोध्या की पावन माटी पर पहुँचकर गदगद हुए अभिनेता कबीर दुहन सिंह ने मीडिया से बातचीत में अपना अनुभव साझा किया। "मैं एक मीटिंग के सिलसिले में लखनऊ आया हुआ था। लखनऊ में होने के बाद यह मुमकिन ही नहीं था कि मैं हनुमान जी के दर्शन किए बिना लौट जाऊँ—चाहे दूरी 200 किलोमीटर हो या 300 मीटर! मैं पिछले महीने भी यहाँ दर्शन के लिए आया था। अयोध्या आते ही मन और हृदय को जो असीम शांति और खुशी मिलती है, उसे शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। हनुमान जी की कृपा लेकर अब मैं राम जी के पावन दर्शनों के लिए आगे बढ़ रहा हूँ। फिल्म प्रोजेक्ट्स और 'हनुमान अंश' पर बोले अभिनेता अयोध्या और राम जी पर आधारित किसी फिल्म प्रोजेक्ट के सवाल पर कबीर दुहन सिंह ने कहा कि कुछ योजनाओं पर काम चल रहा है, जिसे वे जल्द ही सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में हुई उनकी बैठकें काफी सफल रही हैं फिल्म 'हनुमान अंश' (नीम करोली बाबा पर आधारित) की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि शुरुआत में धीमी प्रतिक्रिया के बाद अब माउथ पब्लिसिटी के दम पर लोग इसे सिनेमाघरों में खूब पसंद कर रहे हैं। अंत में उन्होंने "राम-राम, सीताराम" कहकर सभी का आभार जताया। भक्ति के रंग में रंगे नज़र आए कबीर दर्शन-पूजन के दौरान कबीर दुहन सिंह पूरी तरह भक्ति रस में डूबे दिखाई दिए। संतों ने उन्हें अंगवस्त्र और प्रसाद भेंट कर अपना स्नेहाशीष दिया। अभिनेता के अयोध्या आगमन की खबर मिलते ही उनके प्रशंसक भी बेहद उत्साहित नज़र आए।2
- पहले पेयजल-सीवर लाइन, फिर सड़क निर्माण: महापौर,कॉलोनियों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अयोध्या। 'नगर की सरकार आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने सोमवार को नवविकसित कॉलोनियों का भ्रमण कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि नवविकसित कॉलोनियों में पहले पेयजल और सीवर लाइन बिछाई जाएगी, इसके बाद सड़क निर्माण होगा। स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को भी प्राथमिकता दी जाएगी। महापौर ने नगर आयुक्त जयेंद्र कुमार के साथ जनौरा वार्ड के गिरिजा कुंड से भ्रमण शुरू किया। खेतबगिया, वजीरगंज के चेला छावनी, अश्वनीपुरम फेस-टू, सरस्वतीपुरम फेस-टू, विजय विहार, कोरखाना, द्वारकापुरी और शक्ति विहार-देवकाली मार्ग का निरीक्षण किया। कई जगहों पर राबिश डलवाकर रास्ते आवागमन योग्य बनाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने और सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।4
- दिल्ली की फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मचा हड़कंप! जान बचाने के लिए बच्चों समेत 6 लोगों ने खिड़की से लगाई छलांग, नीचे बिछे गद्दे… VIDEO वायरल न्यूज़ नई दिल्ली। रविवार, 13 सितंबर को उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर इलाके में एक फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास की इमारत में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। अपनी जान बचाने के लिए बच्चों और महिलाओं समेत करीब 6 लोगों ने ऊपरी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। हादसे में सभी घायल हुए, हालांकि उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया गया कि जिस फैक्ट्री में आग लगी, वहां जूडो की पोशाक और बॉक्सिंग दस्ताने बनाए जाते थे। आग फैक्ट्री के ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल पर लगी थी। राहत की बात यह रही कि आग लगने के समय फैक्ट्री के अंदर कोई मौजूद नहीं था। लेकिन असली खौफ फैक्ट्री से सटी इमारत में देखने को मिला। धुएं और आग के डर से कुछ लोग घबरा गए और जान बचाने के लिए खिड़की के रास्ते नीचे कूदने लगे। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दो बच्चों को पहले खिड़की से बाहर निकलकर नीचे कूदते देखा जा सकता है। नीचे मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने के लिए चादरें और गद्दे बिछा रखे थे। इसके बाद एक महिला भी खिड़की से बाहर आती दिखाई देती है। नीचे खड़े लोग उसे सुरक्षित उतारने के लिए लगातार गद्दे और चादरें लगाते नजर आए। इन तस्वीरों ने हादसे की भयावहता को सामने ला दिया है। 15 दमकल गाड़ियों ने संभाला मोर्चा दिल्ली फायर सर्विस को सुबह करीब 11:05 बजे आग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल की 15 गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। फिलहाल आग लगने की वजह और संपत्ति के नुकसान का आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना की जांच में जुटे हैं। वायरल वीडियो को लेकर आप क्या सोचते हैं? क्या घबराहट में इमारत से कूदना मजबूरी थी? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं। #DelhiFire #SwaroopNagar #DelhiNews #FactoryFire #BreakingNews #FireAccident #DelhiFireNews #ViralVideo #RescueOperation #DelhiPolice #FireBrigade #LatestNews #HindiNews #BreakingNewsHindi #दिल्ली #आग #हादसा #रेस्क्यू #वायरलवीडियो1