Shuru
Apke Nagar Ki App…
गाव बरनावी की महान गली का हाल है ये जल भराव के करान चलने में परेशानी होती है
Emergency 108
गाव बरनावी की महान गली का हाल है ये जल भराव के करान चलने में परेशानी होती है
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुजफ्फरनगर: रतनपुरी में अवैध पटाखा गोदाम में आग, दो नाबालिग झुलसे रतनपुरी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहम्मदपुर माफी में किराये के मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। हादसे में 15 वर्षीय कासिम और 15 वर्षीय हुजैफा घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राथमिक जांच में गोदाम बिना लाइसेंस संचालित होना सामने आया है, जबकि संचालक मौके से फरार बताया गया। गोदाम गाजियाबाद के कुछ लोगों द्वारा किराये पर लेकर चलाया जा रहा था। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मौके का निरीक्षण कर जांच कमेटी गठित की है। मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- मुजफ्फरनगर। जनपद के थाना चरथावल क्षेत्र में गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार, ग्राम रोनी हरजीपुर निवासी विकास शर्मा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि नामजद आरोपियों ने वादी के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक चरथावल के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रामेश्वर दयाल ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नीरज पुत्र नाथीराम (उम्र करीब 40 वर्ष) और अनीत पुत्र देवेंद्र (उम्र करीब 34 वर्ष) निवासी ग्राम रोनी हरजीपुर के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ धारा 352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने बताया कि उक्त धाराओं में सात वर्ष से कम सजा का प्रावधान होने के कारण आरोपियों को बीएनएसएस की धारा 170 के अंतर्गत गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अभिलेखों के अनुसार, दोनों आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।1
- देश की संसद मे गिरा नहीं पास हुआ महिला आरक्षण बिल! चाहिए दो तिहाई बहुमत1
- दिनांक 16.04.2026 को वादिया सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं। *1
- मुज़फ्फरनगर में सुनीता निवासी इब्राहिमपुर पुठ्ठी थाना रामराज द्वारा थाना रामराज पुलिस को लिखित तहरीर अवगत कराया गया कि अभियुक्त विकल, कार्तिक व आदेश निवासीगण ग्राम सेफपुर थाना बहसूमा, मेरठ उनके पति सुरेश पुत्र बाबूराम का अपहरण कर ले गये हैं। उपरोक्त के सम्बन्ध में थाना रामराज पर मु0अ0सं0- 25/2026 धारा 140(1) बीएनएस व 3(2)(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा अभियुक्त विकल को गिरफ्तार किया गया बाद पूछताछ अभियुक्त की निशांदेही से मृतक सुरेश उपरोक्त का शव थानाक्षेत्र रामराज के अन्तर्गत फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया गया। थाना रामराज पुलिस द्वारा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया गया है तथा पंजीकृत अभियोग में धारा 103(1),238 बीएनएस की वृद्धि कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है तथाअन्य अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे हैं।1
- यूपी के मुज़फ्फरनगर मे माँ-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। स्कूटी पर सवार इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने मां-बेटी पर भद्दी टिप्पणियां करते हुए छेड़छाड़ की और विरोध करने पर मारपीट भी की। पुलिस ने आर्यामन और शौर्य गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आर्यामन यूपी की भाजपा सरकार मे मंत्री रहे सुधीर बालियान का पुत्र बताया जा रहा है।2
- मुजफ्फरनगर। जनपद के चरथावल थाना क्षेत्र में पुलिस ने तेज आवाज और पटाखे जैसी ध्वनि निकालने वाली एक बुलेट मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। यह कार्रवाई दधेडू चौकी क्षेत्र में एक भट्टे के पास की गई। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ बाइक सवार तेज आवाज कर लोगों को परेशान कर रहे हैं। इसी के चलते चेकिंग अभियान चलाया गया। दधेडू चौकी प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध बुलेट बाइक को रोका। जांच में बाइक में अवैध मॉडिफिकेशन पाया गया, जिससे पटाखे जैसी आवाज निकल रही थी। यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यनारायण के निर्देशन में की गई। पुलिस ने कहा है कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में अवैध बदलाव न करें और यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।1
- रामराज अपहरण कांड में हत्या का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार मुजफ्फरनगर के रामराज थाना क्षेत्र में अपहरण के मामले में हत्या का खुलासा हुआ है। पुलिस ने आरोपी विकल को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर सुरेश का शव फिरोजपुर-सैदपुर नहर से बरामद किया। मामले में हत्या समेत अन्य धाराएं बढ़ाई गई हैं, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पूरे मामले की जानकारी एसएसपी Sanjay Kumar Verma ने दी।1
- बाइट-* अवगत कराना है आज दिनांक 18.04.2026 को थानाक्षेत्र तितावी के अन्तर्गत मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर एक ट्रक जिसमें सल्फर भरा हुआ था, अनियंत्रित होकर पलट गया तथा ट्रक मे लदे गंधक में आग लग गयी जिससे यातायात भी बाधित हो गया। सूचना पर थाना तितावी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा फायर टैण्डर की सहायता से आग बुझायी गयी है तथा दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सडक से हटवा कर यातायात सुचारू किया जा रहा है। वर्तमान में कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।1