logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रावण मेले से पहले लहरा गंगा घाट के शौचालय बदहाल, कावड़ियों व महिलाओं को होगी भारी परेशानी श्रावण मेले से पहले लहरा गंगा घाट के शौचालय बदहाल, कावड़ियों व महिलाओं को होगी भारी परेशानी कासगंज। श्रावण मास के आगमन के साथ ही लहरा गंगा जी घाट पर कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन घाट पर बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति आस्था पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घाट किनारे बने सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें हैंडओवर तो कर दिया गया, लेकिन आज तक उनकी देखरेख के लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया। शौचालयों में न नियमित सफाई हो रही है, न पानी की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। कई जगह दरवाजे टूटे हुए हैं, सीटें क्षतिग्रस्त हैं और निर्माण सामग्री का मलबा पड़ा हुआ है। देखरेख के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बनी यह सुविधा अब जर्जर होकर खंडहर में तब्दील होती जा रही है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार और पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद और बदहाल होने से सबसे अधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है। उन्हें कपड़े बदलने और शौच के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है, जबकि कई लोगों को खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कावड़ यात्री मलखान सिंह ने बताया कि शौचालय के अंदर मलबा पड़ा हुआ है और सीटें टूटी हुई हैं। देखने से लगता है कि निर्माण या मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसी स्थिति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मरम्मत के नाम पर शौचालय में तोड़फोड़ की गई, लेकिन न मलबा हटाया गया और न ही नई सीटें लगाई गईं। ऐसे में आगामी कावड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मेले से पहले सफाई और मरम्मत के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस रहती है। उनका आरोप है कि लहरा गंगा घाट ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य घाटों पर भी सफाई व्यवस्था बदहाल है और स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। स्थानीय लोगों जितेंद्र, विधाराम, हुक्म सिंह, भरत सिंह और आंचल सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि श्रावण कावड़ मेले से पहले शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती हो, पानी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा आवश्यक होने पर अस्थायी शौचालय भी स्थापित किए जाएं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनके सम्मान और सुविधा का भी ध्यान रखा जा सके।

7 hrs ago
user_Soron Live 24
Soron Live 24
कासगंज, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
0a84e4c6-aa59-4873-908d-73a3af884338

श्रावण मेले से पहले लहरा गंगा घाट के शौचालय बदहाल, कावड़ियों व महिलाओं को होगी भारी परेशानी श्रावण मेले से पहले लहरा गंगा घाट के शौचालय बदहाल, कावड़ियों व महिलाओं को होगी भारी परेशानी कासगंज। श्रावण मास के आगमन के साथ ही लहरा गंगा जी घाट पर कावड़ यात्रियों और श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने लगी है, लेकिन घाट पर बुनियादी सुविधाओं की बदहाल स्थिति आस्था पर भारी पड़ती दिखाई दे रही है। करोड़ों रुपये की लागत से बने सामुदायिक शौचालय देखरेख के अभाव में जर्जर हो चुके हैं, जिससे श्रद्धालुओं को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। घाट किनारे बने सामुदायिक शौचालयों का निर्माण पूरा होने के बाद उन्हें हैंडओवर तो कर दिया गया, लेकिन आज तक उनकी देखरेख के

12a09d2f-2992-49b7-98c2-65535b13e9d9

लिए कोई कर्मचारी तैनात नहीं किया गया। शौचालयों में न नियमित सफाई हो रही है, न पानी की व्यवस्था है और न ही सुरक्षा के इंतजाम। कई जगह दरवाजे टूटे हुए हैं, सीटें क्षतिग्रस्त हैं और निर्माण सामग्री का मलबा पड़ा हुआ है। देखरेख के अभाव में लाखों रुपये की लागत से बनी यह सुविधा अब जर्जर होकर खंडहर में तब्दील होती जा रही है। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार और पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालु गंगा स्नान और जलाभिषेक के लिए यहां पहुंचते हैं। ऐसे में शौचालय बंद और बदहाल होने से सबसे अधिक परेशानी महिला श्रद्धालुओं को उठानी पड़ रही है। उन्हें कपड़े बदलने और शौच के लिए सुरक्षित स्थान नहीं मिल पा रहा है, जबकि कई लोगों को

ec919b3b-13a7-435b-b7bd-c50ff2535232

खुले में शौच के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। कावड़ यात्री मलखान सिंह ने बताया कि शौचालय के अंदर मलबा पड़ा हुआ है और सीटें टूटी हुई हैं। देखने से लगता है कि निर्माण या मरम्मत का कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है। उन्होंने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए कहा कि दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को ऐसी स्थिति में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले मरम्मत के नाम पर शौचालय में तोड़फोड़ की गई, लेकिन न मलबा हटाया गया और न ही नई सीटें लगाई गईं। ऐसे में आगामी कावड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की परेशानी और बढ़ सकती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष मेले

dba3d9be-c6a7-436f-94f3-58a664c46ecb

से पहले सफाई और मरम्मत के बड़े-बड़े दावे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर स्थिति जस की तस रहती है। उनका आरोप है कि लहरा गंगा घाट ही नहीं, बल्कि आसपास के अन्य घाटों पर भी सफाई व्यवस्था बदहाल है और स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सीमित होकर रह गया है। स्थानीय लोगों जितेंद्र, विधाराम, हुक्म सिंह, भरत सिंह और आंचल सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि श्रावण कावड़ मेले से पहले शौचालयों की तत्काल मरम्मत कराई जाए, नियमित सफाई कर्मियों की तैनाती हो, पानी की समुचित व्यवस्था की जाए तथा आवश्यक होने पर अस्थायी शौचालय भी स्थापित किए जाएं, ताकि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था के साथ उनके सम्मान और सुविधा का भी ध्यान रखा जा सके।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सहसवान की थाना मु जरिया में पेट्रोल Hp गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B L वर्मा के जूते चाटती है
    1
    सहसवान  की थाना मु जरिया में पेट्रोल   Hp  गए उसे पर गुंडागर्दी दिखाई जा रही है   चौकी बीएल वर्मा का बताया जा रहा है हम आपको बताते चलें कि यहां पर पब्लिक को पेट्रोल काम दिया जाता है पेट्रोल की शिकायत करने पर कहा जाता है कि पुलिस B  L वर्मा के जूते चाटती है
    user_दीपक सक्सेना पत्रकार
    दीपक सक्सेना पत्रकार
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। उन्होंने कहा कि, “9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    1
    शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने इंटरव्यू लेने वाले का ही इंटरव्यू ले लिया। 

उन्होंने कहा कि,
“9 साल से योगी आदित्यनाथ सत्ता में बैठे हैं और आप कहते हो कि हम अखिलेश यादव से सवाल पूछें”
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़* सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए... फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    2
    *ब्रेकिंग न्यूज़*

सांसद पप्पू यादव आज भगवा पहनकर संसद पहुंचे... दानपेटी लेकर बैठ गए...

फिर राहुल गांधी समेत कई सांसद आए... उन्हें प्रणाम किया... और दान दिया... 
उसके बाद दान पेटी लेकर पप्पू यादव भागने लगे और सभी सांसदों ने पकड़ लिया
विरोध प्रदर्शन का नया अंदाज दिखा...
    user_Pankaj Kumar all india virochi
    Pankaj Kumar all india virochi
    पत्रकार Jalesar, Etah, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    1
    पुलिस वाले अगर गुंडागर्दी करें तो लोकतंत्र में जवाब देना सीखो

लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति या संस्था कानून से ऊपर नहीं होती। यदि कोई पुलिसकर्मी अपने अधिकारों का दुरुपयोग करता है या अनुचित व्यवहार करता है, तो नागरिकों को संविधान और कानून के दायरे में रहकर उसका जवाब देने का अधिकार है। जवाब का अर्थ हिंसा या अभद्रता नहीं, बल्कि शिकायत दर्ज कराना, उच्च अधिकारियों से संपर्क करना, न्यायालय का सहारा लेना और अपने अधिकारों की रक्षा करना है। एक मजबूत लोकतंत्र में पुलिस और जनता दोनों की जिम्मेदारी है कि वे कानून का सम्मान करें तथा न्याय, पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखें ।
    user_Hari Singh Gautam
    Hari Singh Gautam
    Teacher जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • #हाथरस।मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण करने
    1
    #हाथरस।मंडलायुक्त संगीता सिंह ने सम्पूर्ण समाधान दिवस में सुनी जनसमस्याएं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निरस्तारण करने
    user_Manuddin Khan
    Manuddin Khan
    Grain Shop अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    26 min ago
  • *🕎बड़ी खबर..!!* केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।
    1
    *🕎बड़ी खबर..!!*

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल को लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026 से सम्मानित किया है।
    user_Star ToDay Samachar
    Star ToDay Samachar
    Local News Reporter जलेसर, एटा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    1
    कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, 

तेज रफ्तार पिकअप ने कांवड़ यात्रियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। 

घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    user_Sandprakash
    Sandprakash
    सहसवान, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.