लापरवाही पर सख्त एसपी, दरोगा और प्रभारी निरीक्षक निलंबित हरदोई। जनपद में पुलिस विभाग में अनुशासन को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले दो पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में तैनात दरोगा पन्ना लाल सोनी को ड्यूटी के दौरान बिना अनुमति ड्यूटी स्थल छोड़ने के मामले में निलंबित किया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस अधीक्षक के अचानक निरीक्षण के दौरान वह अपने निर्धारित स्थान पर मौजूद नहीं मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया गया और मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी ओर बेनीगंज थाना क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना के मामले में अपेक्षित कार्रवाई में देरी और लापरवाही सामने आने पर प्रभारी निरीक्षक ओम प्रकाश सरोज के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए उन्हें भी निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। एसपी की इस सख्त कार्रवाई के बाद जिले के पुलिसकर्मियों में अनुशासन को लेकर सतर्कता बढ़ गई है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ड्यूटी के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करने के निर्देश दिए गए हैं। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में चर्चा है कि अब ड्यूटी में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तय मानी जा रही है।

- ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से मेरी आवारा साड़ के जोरदार टक्कर और राजकीय पशु चिकित्सालय के डॉक्टर ने नहीं रिसीव किया किसी का फोन आखिर इलाज के अभाव में मरा बेजुबान - जबाब कौन देगा? शायद इस भ्रष्टाचार के दौर में कोई नहीं?,1
- हरदोई। जनपद की शाहाबाद पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। करीब 13 वर्षों से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान विपिन सिंह उर्फ राजू पुत्र विनोद कुमार सिंह निवासी मोहल्ला खेड़ा अजमत खां, कस्बा शाहाबाद के रूप में हुई है। पुलिस और एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी आंसी रेलवे स्टेशन के आसपास किसी वारदात की फिराक में घूम रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस और एसटीएफ ने संयुक्त रूप से घेराबंदी कर उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। बताया गया है कि आरोपी पिछले लगभग 13 वर्षों से फरार चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी। उसके खिलाफ विभिन्न आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश में दबिश दे रही थी, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाता था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 670 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि उसके अन्य साथियों और आपराधिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, पुलिस की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता माना जा रहा है।3
- पीलीभीत। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार का एक बेहद भावुक और आत्मीय रूप देखने को मिला। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मंत्री ने न केवल नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया, बल्कि प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए वर-वधु के परिजनों के साथ बैठकर भोजन भी किया। "यह मेरा परिवार है" भोजन के दौरान जब लोगों ने उन्हें वीआईपी डाइनिंग की ओर ले जाने का प्रयास किया, तो मंत्री ने सहजता से मना कर दिया। उन्होंने कन्या पक्ष और वर पक्ष के लोगों के बीच बैठकर जमीन पर भोजन किया और कहा: "ये सभी मेरे अपने लोग हैं और आज का दिन खुशी का अवसर है। यह मेरा परिवार है और अपनों के साथ बैठकर भोजन करने से जो आनंद मिलता है, वह कहीं और नहीं।" प्रमुख बिंदु: सामूहिक विवाह का आयोजन: जिले में आयोजित इस भव्य समारोह में दर्जनों जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। सादा जीवन, उच्च विचार: राज्यमंत्री के इस सादगीपूर्ण व्यवहार की सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर जमकर प्रशंसा हो रही है। सरकार की योजना पर जोर: मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जहां बिना किसी आर्थिक बोझ के बेटियां सम्मान के साथ विदा हो रही हैं।1
- Post by Saurabh Trivrdi1
- Sanjana ki fali se Kai emergency Hoti Hai video ko like karo share karo follow karo1
- अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में सुगसुगी गांव के पास रोडवेज बस और आर्टिका की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत एक गंभीर रूप से घायल2
- शाहजहांपुर, : जिले के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे स्टेट हाईवे पर सुग-सुगी गांव के पास दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में आ रही एकर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई1
- हरदोई अफवाहों पर ना दे ध्यान....डीएम हरदोई1