बारिश में गिरी कच्चे मकान की दीवार दंपति घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल रसूलाबाद, कानपुर देहात। रात से हो रही तेज बारिश ने सिमरामऊ गांव के एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के बीच अचानक भोला दिवाकर के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भोला दिवाकर अपनी पत्नी बसंती देवी के साथ घर के अंदर मौजूद थे। दीवार और मलबे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। परिवार के मुताबिक हादसे में घर के अंदर रखा अनाज, गृहस्थी का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं भी मलबे में दबकर खराब हो गईं। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान मानवेन्द्र सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल राजस्व अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार संतोष कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल दंपती के उपचार की जानकारी ली। बाद में तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार शिव दर्शन और राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ ही क्षति का आकलन किया। तहसील प्रशासन की ओर से परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। आवास योजना की सूची में परिवार का नाम ग्राम प्रधान मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए पहले ही भेजा जा चुका है। सर्वे और अंतिम सूची तैयार होने के बाद परिवार को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द राहत और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
बारिश में गिरी कच्चे मकान की दीवार दंपति घायल ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल रसूलाबाद, कानपुर देहात। रात से हो रही तेज बारिश ने सिमरामऊ गांव के एक गरीब परिवार की मुश्किलें बढ़ा दीं। बारिश के बीच अचानक भोला दिवाकर के कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। हादसे के समय भोला दिवाकर अपनी पत्नी बसंती देवी के साथ घर के अंदर मौजूद थे। दीवार और मलबे की चपेट में आने से दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद मलबा हटाकर दंपती को बाहर निकाला। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रसूलाबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। परिवार के मुताबिक हादसे में घर के अंदर रखा अनाज, गृहस्थी का सामान और अन्य जरूरी वस्तुएं भी मलबे में दबकर खराब हो गईं। अचानक हुई इस घटना से परिवार के सामने रहने और रोजमर्रा की जरूरतों का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना ग्राम प्रधान
मानवेन्द्र सिंह को दी गई। उन्होंने तत्काल राजस्व अधिकारियों को जानकारी दी। सूचना मिलने पर तहसीलदार संतोष कुमार सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और घायल दंपती के उपचार की जानकारी ली। बाद में तहसीलदार के निर्देश पर नायब तहसीलदार शिव दर्शन और राजस्व कर्मियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नुकसान का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लेने के साथ ही क्षति का आकलन किया। तहसील प्रशासन की ओर से परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिया गया है। आवास योजना की सूची में परिवार का नाम ग्राम प्रधान मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार का नाम मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत मकान के लिए पहले ही भेजा जा चुका है। सर्वे और अंतिम सूची तैयार होने के बाद परिवार को योजना का लाभ मिलने की उम्मीद है। लगातार बारिश के बीच कच्चे मकानों की सुरक्षा को लेकर ग्रामीणों में भी चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से प्रभावित परिवार को जल्द राहत और आवास उपलब्ध कराने की मांग की है।
- *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा *रायबरेली* *मिठाई के नाम पर मिलावटी खाद्य सामग्री बेचने वालों पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की* सरेनी के भोजपुर में झुल्लन स्वीट हाउस से डेढ़ कुंतल चमचम नष्ट कराया गया वहीं चौहान स्वीट हाउस से 75 किलो खोया और 25 किलो छेना नष्ट कराया गया बछरावां के अघौरा में वीरेंद्र कुमार समेत दो मिठाई निर्माण इकाइयों से एक-एक कुंतल छेना व काला जामुन नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई से मिठाई कारोबारियों में मचा हड़कंप खाद्य सुरक्षा सहायक आयुक्त मानिकचंद सिंह ने बताया कि जिलेभर में टीमें लगातार भ्रमणशील हैं मिलावटी या अधोमानक खाद्य सामग्री मिलने पर उसे जब्त कर संबंधित व्यापारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।1
- हैदराबाद के 135 रामभक्तों ने किया सीताराम कल्याण उत्सव भक्तों में आंनद । श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की यज्ञशाला में बुधवार को हैदराबाद से आए 135 रामभक्तों ने भव्य श्री सीताराम कल्याण उत्सव किया। श्री यौगिक प्रभु के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने किया। करीब दो घंटे तक चले उत्सव में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से सीताराम जी का पूजन-अर्चन किया। कार्यक्रम के समापन के बाद सभी रामभक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर में विराजमान प्रभु श्रीराम सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन और पूजन किए। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से ऐसे आयोजनों के प्रभारी शैलेन्द्र शुक्ल ने बताया कि देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले रामभक्तों द्वारा मंदिर की यज्ञशाला में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। हैदराबाद से आए दल ने भी श्रद्धापूर्वक सीताराम कल्याण उत्सव में भाग लिया।1
- ईद मिलाउद्दीन मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर जगह जगह मनाई गई खुशी कानपुर देहात के अमौली गांव से मोहम्मद साहब की पैदाइस पर निकाला गया भारी जुलूस जो कि अमौली से सैयद बाबा की मजार तक निकाला गया जिसमे सैकड़ो लोगों ने खुशी जाहिर की व लंगर आदि का भी प्रोग्राम किया गया1
- सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।1
- बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*1
- डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।4
- कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे3
- 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सौगात । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वरिष्ठ महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा योजना का शुभारंभ किया। योजना के तहत पात्र महिलाएं प्रदेश में रोडवेज बसों से मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। सरकार के इस कदम का उद्देश्य बुजुर्ग महिलाओं को आवागमन में राहत देने के साथ उन्हें आत्मनिर्भर और सुविधाजनक यात्रा का अवसर उपलब्ध कराना है। योजना से धार्मिक, सामाजिक और पारिवारिक कार्यों के लिए यात्रा करने वाली वरिष्ठ महिलाओं को विशेष लाभ मिलने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा से बुजुर्ग महिलाओं के यात्रा खर्च में कमी आएगी और उन्हें सार्वजनिक परिवहन का आसानी से उपयोग करने में मदद मिलेगी।1