logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डबल इंजन सरकार में यूपी बना अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सरकार का जोर उत्तर प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल माहौल के चलते यूपी को “अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश” बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।

8 hrs ago
user_Pankaj Gupta
Pankaj Gupta
Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

डबल इंजन सरकार में यूपी बना अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सरकार का जोर उत्तर प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल माहौल के चलते यूपी को “अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश” बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त सभागार कक्ष में मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ने की। प्रशिक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
    1
    महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति केन्द्रों का होगा सुदृढ़ीकरण
कानपुर। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 09 सितंबर 2026 को पुलिस आयुक्त सभागार कक्ष में मिशन शक्ति के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर पुलिस उपायुक्त (महिला एवं अपराध) ने की। प्रशिक्षण में कमिश्नरेट कानपुर नगर के समस्त थानों के मिशन शक्ति प्रभारियों एवं पुलिस कर्मियों ने सहभागिता की। इस दौरान मिशन शक्ति केन्द्र की संरचना, कार्यप्रणाली एवं उत्तरदायित्वों के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम एवं मिशन शक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रेजेन्टेशन के माध्यम से प्रशिक्षण दिया गया।
अधिकारियों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा उपायों और उपलब्ध सहायता तंत्र के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया। साथ ही मिशन शक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाने और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मिशन शक्ति केन्द्रों को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • योगी सरकार ने यूपी को बनाया विकास का मॉडल, अब संभावनाओं का प्रदेश बन रहा उत्तर प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में लगातार काम किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बदलाव के चलते अब उत्तर प्रदेश की पहचान निराशाओं के प्रदेश के बजाय संभावनाओं और असीमित अवसरों वाले प्रदेश के रूप में बताई जा रही है। सरकार का जोर औद्योगिक विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाओं और निवेश को बढ़ावा देने पर है। विकास परियोजनाओं के विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। योगी सरकार का कहना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल प्रदेश में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश को विकास के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
    1
    योगी सरकार ने यूपी को बनाया विकास का मॉडल, अब संभावनाओं का प्रदेश बन रहा उत्तर प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विकास की नई तस्वीर उभर रही है। योगी सरकार के नेतृत्व में प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार और जनकल्याण से जुड़े क्षेत्रों में लगातार काम किए जाने का दावा किया जा रहा है। इसी बदलाव के चलते अब उत्तर प्रदेश की पहचान निराशाओं के प्रदेश के बजाय संभावनाओं और असीमित अवसरों वाले प्रदेश के रूप में बताई जा रही है। सरकार का जोर औद्योगिक विकास, बेहतर कनेक्टिविटी, आधुनिक सुविधाओं और निवेश को बढ़ावा देने पर है। विकास परियोजनाओं के विस्तार के साथ उत्तर प्रदेश को देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले राज्यों में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। योगी सरकार का कहना है कि मजबूत बुनियादी ढांचा और अनुकूल माहौल प्रदेश में नए निवेश और रोजगार के अवसर पैदा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। डबल इंजन सरकार के प्रयासों से उत्तर प्रदेश को विकास के नए मॉडल के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है।
    user_Pavan Gupta
    Pavan Gupta
    Computer Shop उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • जालौन जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष, पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता, सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने पीडीए को लोगों को छला है, ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार, बोले- उनको कही जगह नही मिल रही है कि भाजपा उन्हें कहा जगह दे रही है, जालौन के उरई स्थित मधुवन विला में कार्यक्रम का हुआ आयोजन। *बाइट:- श्यामलाल पाल--प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी*
    4
    जालौन

जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल,

उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष,
जालौन पहुंचे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल,
उरई में पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए सपा प्रदेश अध्यक्ष,
पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में सैकड़ो की संख्या में जुटे सपा कार्यकर्ता,
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर साधा निशाना, बोले- भाजपा ने पीडीए को लोगों को छला है,
ओमप्रकाश राजभर के बयान पर सपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया पलटवार,
बोले- उनको कही जगह नही मिल रही है कि भाजपा उन्हें कहा जगह दे रही है,
जालौन के उरई स्थित मधुवन विला में कार्यक्रम का हुआ आयोजन।
*बाइट:- श्यामलाल पाल--प्रदेश अध्यक्ष, समाजवादी पार्टी*
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विद्यार्थियों की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा विद्यार्थी परिषद !! उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई द्वारा जिले में जर्जर भवनों छात्रावासों एवं निजी PG में रह रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में छात्रावास में हुई दुखद घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा एवं विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उरई जिले के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मानकों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में रहने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों की है। किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावास में सुरक्षा संबंधी लापरवाही विद्यार्थियों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसलिए प्रशासन द्वारा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना चाहिए। इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रान्त राज्यविश्वविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक अमन पंडा, सहयोग नामदेव, स्वयं गोस्वामी, सूर्यांश राजावत, ओम ठाकुर, देव प्रताप, शुभम, सोम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |
    1
    विद्यार्थियों  की सुरक्षा से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगा विद्यार्थी परिषद !!
उरई। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद उरई द्वारा जिले में जर्जर भवनों छात्रावासों एवं निजी PG में रह रहे छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सर्वेक्षण एवं आवश्यक कार्रवाई किए जाने के संबंध में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया
दिल्ली के सत्य निकेतन क्षेत्र में छात्रावास में हुई दुखद घटना के बाद छात्रों की सुरक्षा एवं विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर व अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, उरई जिले के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा।
कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, अन्य शैक्षणिक संस्थान, छात्रावासों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों की सुरक्षा व्यवस्था, भवन की स्थिति, अग्नि सुरक्षा उपकरण, आपातकालीन निकास एवं अन्य आवश्यक मानकों की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। साथ ही, मानकों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।
परिषद के कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और उनके सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण में रहने की जिम्मेदारी प्रशासन एवं संबंधित संस्थानों की है। किसी भी विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावास में सुरक्षा संबंधी लापरवाही विद्यार्थियों के जीवन के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। इसलिए प्रशासन द्वारा विद्यालय, महाविद्यालय, कोचिंग सेंटर, शैक्षणिक संस्थान व छात्रावासों का निरीक्षण कर आवश्यक सुरक्षा मानकों को अनिवार्य रूप से लागू कराया जाना चाहिए।
इस अवसर पर विद्यार्थी परिषद के प्रान्त राज्यविश्वविद्यालय संयोजक चित्रांशु सिंह, विभाग संयोजक अभय दुबे, जिला संयोजक अमन पंडा, सहयोग नामदेव, स्वयं गोस्वामी, सूर्यांश राजावत, ओम ठाकुर, देव प्रताप, शुभम, सोम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे |
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना
    1
    झांसी डिपो की बस को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर आटा थाने के सामने की घटना
    user_मुजीब आलम पत्रकार
    मुजीब आलम पत्रकार
    Graphic designer उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल! रविन्द्र गौतम ✍️ ​➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं। ​➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है। ​➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है। ​➡️ सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।
    1
    पुल और सड़क के अभाव में कायामदी गांव के ग्रामीण बेहाल, एंबुलेंस तक पहुंचना हुआ मुश्किल!
रविन्द्र गौतम ✍️ 
​➡️ गांव में पक्की सड़क और पुल न होने से एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती; गंभीर मरीजों को ट्रैक्टर से कच्चे रास्ते के सहारे मुख्य मार्ग तक ले जाने में घंटों बर्बाद हो रहे हैं।
​➡️ कच्चा रास्ता कीचड़ में तब्दील होने से मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है, वहीं स्कूली बच्चों और राहगीरों का आवागमन भी ठप होने की कगार पर पहुंच जाता है।
​➡️ ग्रामीणों के अनुसार, 2025 में क्षेत्रीय विधायक को ज्ञापन देकर पुल निर्माण की मांग की गई थी, पर वादे के बावजूद पुल का निर्माण अब तक अधर में लटका है।
​➡️  सड़क और पुल की मांग को लेकर ग्रामीणों में भारी रोष है; प्रशासन से तत्काल मार्ग दुरुस्त कराकर पुल निर्माण की गुहार लगाई है।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • 36 दिन बाद भी एफआईआर नहीं, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप; आज प्रेस वार्ता में शिकायतकर्ता रखेंगे अपनी बात उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में विशेष जाति को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 36 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर अधिवक्ता अजय सिंह और आकाश गौतम ने बुधवार को उरई के अंबेडकर चौराहा स्थित धरना स्थल पर प्रेस वार्ता बुलाई है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गोपालपुरा निवासी राम मोहन पर दुकान पर बैठे लोगों और एक नाबालिग बच्ची के सामने कथित तौर पर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है। प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले में 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन को एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि एसपी ने उसी दिन थाना माधौगढ़ पुलिस को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी और एक गवाह को धमकी दिलाई गई। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायत संख्या 40016526016618 के निस्तारण पर भी सवाल उठाते हुए बिना समुचित जांच के शिकायत का निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वे पूरे मामले, पुलिस की कथित निष्क्रियता, गवाह को मिली धमकी और आगे की रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही अंबेडकर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की भी बात कही गई है। नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी शामिल किया जाना उचित होगा।
    4
    36 दिन बाद भी एफआईआर नहीं, पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप; आज प्रेस वार्ता में शिकायतकर्ता रखेंगे अपनी बात
उरई (जालौन)। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गोपालपुरा में विशेष जाति को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में 36 दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं होने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर अधिवक्ता अजय सिंह और आकाश गौतम ने बुधवार को उरई के अंबेडकर चौराहा स्थित धरना स्थल पर प्रेस वार्ता बुलाई है।
शिकायतकर्ताओं के अनुसार, गोपालपुरा निवासी राम मोहन पर दुकान पर बैठे लोगों और एक नाबालिग बच्ची के सामने कथित तौर पर जातिसूचक एवं अपमानजनक टिप्पणी करने का आरोप है। शिकायतकर्ताओं का दावा है कि घटना से संबंधित वीडियो साक्ष्य भी उनके पास मौजूद है।
प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, मामले में 3 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक जालौन को एफआईआर दर्ज कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया था। आरोप है कि एसपी ने उसी दिन थाना माधौगढ़ पुलिस को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया।
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि 4 सितंबर को मोबाइल फोन के माध्यम से प्रार्थी और एक गवाह को धमकी दिलाई गई। इसके अलावा आईजीआरएस शिकायत संख्या 40016526016618 के निस्तारण पर भी सवाल उठाते हुए बिना समुचित जांच के शिकायत का निस्तारण किए जाने का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में वे पूरे मामले, पुलिस की कथित निष्क्रियता, गवाह को मिली धमकी और आगे की रणनीति को लेकर अपनी बात रखेंगे। साथ ही अंबेडकर चौराहे पर अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने की भी बात कही गई है।
नोट: खबर में लगाए गए आरोप शिकायतकर्ताओं की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति पर आधारित हैं। मामले में पुलिस का पक्ष मिलने पर उसे भी शामिल किया जाना उचित होगा।
    user_Sanjay kumar Pattakar
    Sanjay kumar Pattakar
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डबल इंजन सरकार में यूपी बना अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सरकार का जोर उत्तर प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल माहौल के चलते यूपी को “अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश” बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।
    1
    डबल इंजन सरकार में यूपी बना अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में विकास की रफ्तार लगातार तेज होने का दावा किया जा रहा है। सरकार के अनुसार प्रदेश में बुनियादी ढांचे, निवेश, रोजगार, उद्योग और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में लगातार नए अवसर तैयार हो रहे हैं। सरकार का जोर उत्तर प्रदेश को आर्थिक और औद्योगिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने पर है। बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश के अनुकूल माहौल के चलते यूपी को “अनलिमिटेड पोटेंशियल वाला प्रदेश” बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ने की बात कही जा रही है।
    user_Pankaj Gupta
    Pankaj Gupta
    Media and information sciences faculty उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.