Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मीडिया से चर्चा की।
रियल न्यूज
दतिया। मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मीडिया से चर्चा की।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by रियल न्यूज1
- Post by Lakshya News tv5
- भांडेर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बागपुरा स्थित सामुदायिक भवन में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मंगलवार दोपहर 01 बजे से शाम 04 बजे तक धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा उपस्थित लोगों को मिष्ठान वितरण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रतिनिधि डॉ. संतराम सरौनियाँ, नगर परिषद भांडेर के अध्यक्ष प्रतिनिधि रामजीवन छोटे राय, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला विकास सलाहकार समिति सदस्य हरीओम त्रिपाठी, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राकेश गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा अध्यक्ष गोलू दुबे सहित कई जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी मौजूद रहे। इसके अलावा पार्षद महेश केवट, ब्रजेश प्रजापति, सतीश राय, राधेश्याम सेंगर और संतोष सेंगर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और उनके विचारों पर प्रकाश डालते हुए समाज में समानता और शिक्षा के महत्व को रेखांकित किया।1
- दतिया। सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सोमवार रात उत्तम सिंह अपनी पत्नी उषा के साथ रिश्तेदार के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। आज सोमवार 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार जब दंपति लरायता रोड बायपास पर पहुंचे, तभी मोड़ पर तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों मौके पर ही गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला चिकित्सालय दतिया में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार दोनों को सिर और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने मौके से चार पहिया वाहन को जब्त कर लिया है और फिलहाल दंपति के द्वारा घटना को लेकर अभी कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है।1
- उनाव मंडल में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब अंबेडकर की 135 वीं जयंती1
- बाबा साहब अंबेडकर1
- दतिया.भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में हर्षोल्लास के साथ भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े एवं पुलिस अधीक्षक श्री सूरज कुमार वर्मा द्वारा डॉ. अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें नशा मुक्ति, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसे सामाजिक विषयों पर प्रभावी संदेश प्रस्तुत किए गए। उपस्थित जनसमूह ने इन प्रस्तुतियों की सराहना की। इस अवसर पर कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े, पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी अक्षय कुमार तेम्रवाल द्वारा सभी सभी बच्चों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा शासकीय योजनाओं पर आधारित स्टॉल लगाए गए, जिनके माध्यम से आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत हितग्राहियों को विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान फूड बास्केट वितरण, राहत राशि के प्रमाण पत्र, डॉ. भीमराव अंबेडकर आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत प्रमाण पत्र, दिव्यांग प्रमाण पत्र, संत रविदास योजना के प्रमाण पत्र वितरित किए गए। साथ ही स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को सम्मानित किया गया एवं स्पॉन्सरशिप योजना तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के हितग्राहियों को लाभ प्रदान किया गया। अंत में कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने डॉ. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों एवं सिद्धांतों पर अपने विचार व्यक्त करते हुए सभी को जयंती की शुभकामनाएं दीं और उनके विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया4
- Post by रियल न्यूज1