Shuru
Apke Nagar Ki App…
अयोध्या मे तेज बरसात और आंधी से बीकापुर कोतवाली के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाइवे पर गिरा बड़ा जामुन का पेड़ अयोध्या मे तेज बरसात और आंधी से बीकापुर कोतवाली के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाइवे पर गिरा बड़ा जामुन का पेड़, हाइवे घंटे भर रहा बाधित , प्रशासन के त्वरित कार्यवाही पर हाइवे का जाम खुलवाया गया।
Mayank Srivastava
अयोध्या मे तेज बरसात और आंधी से बीकापुर कोतवाली के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाइवे पर गिरा बड़ा जामुन का पेड़ अयोध्या मे तेज बरसात और आंधी से बीकापुर कोतवाली के बिलारी माफी के पास प्रयागराज हाइवे पर गिरा बड़ा जामुन का पेड़, हाइवे घंटे भर रहा बाधित , प्रशासन के त्वरित कार्यवाही पर हाइवे का जाम खुलवाया गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुआवजे और वादों के बीच फंसी जिंदगी: बरसात में भीगते हुए पीड़ितों ने मेयर साहब के बयानों पर क्या कहा1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। अयोध्या। खबर लखनऊ से कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू। प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल। कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ा है।प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अपनी मांगो को लेकर नेता व कार्यकर्ता लगातार कर रहे नारेबाजी, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे। लखनऊ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व अन्य नेता पुलिस द्वारा रोके जाने पर वैरिकेटिंग पर चढ़े, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।1
- मीरनघाट रेंज में दीवार पर बैठा दिखा तेंदुआ, स्थानीय लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर किया वायरल अयोध्या। सैन्य क्षेत्र के मीरनघाट रेंज में एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने से लोगों में दहशत का माहौल है। इटीआर रेंज के पास एक दीवार पर बैठे तेंदुए का वीडियो स्थानीय लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम देखकर वापस लौट रहे कुछ लोगों ने दीवार पर बैठे तेंदुए को देखा। तेंदुए को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर दिया। बताया जा रहा है कि सैन्य क्षेत्र में पहले भी तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिल चुकी है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पहले से ही पिंजरे लगा रखे हैं। एक बार फिर तेंदुआ दिखाई देने की चर्चा से आसपास के लोगों में भय का माहौल है। फिलहाल वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं हुई है। वन विभाग की ओर से तेंदुए की मौजूदगी और उसे पकड़ने के लिए की जा रही कार्रवाई के संबंध में आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।1
- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बारिश के बीच कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन। अयोध्या। खबर लखनऊ से कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन के तहत लखनऊ में भी विरोध-प्रदर्शन। कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से भारी संख्या में नेता व कार्यकर्ता मौजूद। प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में प्रदर्शन शुरू। प्रदेश भर से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल। कांग्रेस ने प्रदर्शन को ‘वोट चोरी’ के मुद्दे से जोड़ा है।प्रदर्शन में चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे उठाए गए। अपनी मांगो को लेकर नेता व कार्यकर्ता लगातार कर रहे नारेबाजी, वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे गूंजे। लखनऊ में विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा व अन्य नेता पुलिस द्वारा रोके जाने पर वैरिकेटिंग पर चढ़े, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका गया।1
- पैतृक जमीन पर कब्जे की शिकायत, दो माह से सरकारी दफ्तरों की चौखट पर विधवा! शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं, आखिर किसकी लापरवाही से भटक रही पीड़िता? एसडीएम ने काम रुकवाकर जांच के दिए निर्देश? (मिल्कीपुर/अयोध्या) कुमारगंज थाना क्षेत्र के गोयड़ी गांव में पैतृक भूमि पर कथित कब्जे के विवाद ने राजस्व और पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक विधवा वृद्ध महिला का आरोप है कि उसकी सहन की पैतृक भूमि पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है और न्याय की उम्मीद में वह करीब दो माह से अधिकारियों के कार्यालयों के चक्कर काट रही है। सवाल यह है कि जब एक महिला लगातार शिकायतें कर रही थी तो समय रहते विवाद का स्थायी समाधान क्यों नहीं कराया गया? गोयड़ी निवासी गीता सिंह पत्नी स्वर्गीय सुरेश सिंह के पति का वर्ष 2019 में निधन हो चुका है, महिला अपनी दो बेटियों के साथ रहती हैं। उनका दावा है कि घर के सहन में स्थित पैतृक भूमि पर लंबे समय से उनका कब्जा है, "महिला के अनुसार जमीन पर बोरिंग, नल तथा सफेदा और गूलर के पेड़ भी मौजूद हैं। गीता सिंह ने गांव के ही पड़ोसी पवन सिंह पर दबंगई के बल पर भूमि पर कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि विरोध करने पर उन्हें डराने-धमकाने का माहौल बनाया जाता है, महिला के मुताबिक वह अपनी शिकायत लेकर कुमारगंज थाने से लेकर तहसील अधिकारियों तक पहुंचीं, लेकिन समस्या का तत्काल और स्थायी समाधान नहीं हो सका। इसके बाद उन्होंने राज्य महिला आयोग और मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई। मामले में सबसे बड़ा सवाल राजस्व विभाग और पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर उठ रहा है। यदि भूमि विवाद की शिकायत समय रहते मौके पर पहुंचकर राजस्व अभिलेखों और वास्तविक कब्जे की स्थिति की जांच के साथ निस्तारित की जाती, तो एक वृद्ध विधवा को लगातार अधिकारियों की चौखट पर भटकने की नौबत क्यों आती? वहीं पुलिस की भूमिका पर भी सवाल है कि शिकायत के बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद की स्थिति को प्रभावी ढंग से नियंत्रित करने के लिए क्या कदम उठाए गए। एसडीएम मिल्कीपुर पवन कुमार शर्मा ने बताया कि भूमि पर चल रहा काम रुकवा दिया गया है, शिकायत की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। अब प्रशासन की जांच इस मामले में महत्वपूर्ण होगी राजस्व अभिलेख, मौके की पैमाइश, कब्जे की वास्तविक स्थिति और दोनों पक्षों के दावों की निष्पक्ष जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। साथ ही यह भी तय होना चाहिए कि शिकायत के बावजूद यदि कार्रवाई में देरी हुई है तो उसकी जिम्मेदारी किस स्तर पर बनती है। विधवा महिला को न्याय दिलाने के साथ-साथ विभागीय स्तर पर हुई कथित लापरवाही की भी समीक्षा होना जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी पीड़ित को महीनों तक सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। ब्यूरो रिपोर्ट3
- गणपति बप्पा के जयकारों के बीच आज आम घाट पर होगा प्रतिमा विसर्जन ढोल-नगाड़ों की धुन पर थिरकेंगे श्रद्धालु, सुरक्षा को लेकर पुलिस रहेगी मुस्तैद हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। क्षेत्र के पलिया लोहानी स्थित पूरे लाला का पुरवा एवं दूबे का पुरवा में श्री गणेश पूजा समिति की ओर से आयोजित तृतीय गणेश महोत्सव 2026 का समापन आज गणपति प्रतिमा के विसर्जन के साथ होगा। प्रतिमा विसर्जन को लेकर समिति और श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विसर्जन यात्रा में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है। विसर्जन से पहले पंडाल में विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना और आरती की जाएगी। इसके बाद गणपति प्रतिमा को गाजे-बाजे के साथ विसर्जन यात्रा के रूप में आम घाट ले जाया जाएगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालु ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारे लगाएंगे। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवा और श्रद्धालु नृत्य करते हुए आगे बढ़ेंगे, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आएगा। महोत्सव के समापन अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद के रूप में छोले-चावल वितरित किए जाएंगे। विसर्जन यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रहेगी। हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी शेखर नाथ सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहेंगे और यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखेंगे। आम घाट पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। समिति ने श्रद्धालुओं से शांतिपूर्वक विसर्जन में शामिल होने की अपील की है।1
- अयोध्या दीपोत्सव 2026-32 लाख दीयों और 2,100 ड्रोन्स से रचेगा अलौकिक इतिहास राम की नगरी अयोध्या में इस बार का दीपोत्सव-2026 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि त्रेतायुग की भव्यता और आधुनिक तकनीक के अद्भुत संगम का एक ऐतिहासिक प्रतीक बनने जा रहा है। श्री रामलला के भव्य मंदिर में विराजमान होने के बाद आयोजित हो रहा यह दीपोत्सव अब तक का सबसे विशाल और अभूतपूर्व आयोजन होगा, जिसकी तैयारियाँ अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग और राज्य पर्यटन विकास निगम (UPSTDC) द्वारा ज़ोर-शोर से की जा रही हैं। 32 लाख दीयों का नया रिकॉर्ड और 240 मंदिरों में जगमगाहटऔर 2,100 ड्रोन्स का सबसे बड़ा शो और 2,100 बटुकों की महाआरती,श्रद्धालुओं के लिए ₹16,999 का विशेष टूर पैकेज1
- सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें प्रेस विज्ञप्ति मौसम संबंधी चेतावनी के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सतर्कता बरतने की अपील की* *अयोध्या, 25 सितंबर 2026* भारत मौसम विज्ञान विभाग, क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केन्द्र, लखनऊ द्वारा जारी प्रभाव आधारित पूर्वानुमान के अनुसार जनपद अयोध्या में आगामी *02 दिनों के दौरान भारी वर्षा, मेघगर्जन/वज्रपात तथा तेज झोंकेदार हवाएं* चलने की संभावना व्यक्त की गई है। मौसम विभाग द्वारा दिनांक *25-26 सितंबर तथा 26-27 सितंबर 2026* की अवधि के पूर्वानुमान में जनपद अयोध्या को संबंधित चेतावनी वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। मौसम की संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए *जिलाधिकारी अयोध्या श्री शशांक त्रिपाठी ने जनपदवासियों से विशेष सतर्कता बरतने तथा आगामी 02 दिनों तक अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।* जिलाधिकारी ने कहा है कि विशेष रूप से मेघगर्जन एवं आकाशीय बिजली की स्थिति में खुले स्थानों पर जाने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें। *आकाशीय बिजली से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां* जिलाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि— - मेघगर्जन अथवा आकाशीय बिजली की आवाज सुनाई देने पर तत्काल *किसी सुरक्षित पक्के भवन के अंदर चले जाएं।* - *पेड़ के नीचे आश्रय न लें।* पेड़ आकाशीय बिजली से सुरक्षा का सुरक्षित स्थान नहीं हैं। - खेत, खुले मैदान, सड़क, तालाब अथवा अन्य खुले स्थानों पर अनावश्यक रूप से न रहें। - बिजली के खंभों, तारों, ट्रांसफार्मर तथा विद्युत संचालित अन्य वस्तुओं से दूरी बनाए रखें। - वर्षा एवं मेघगर्जन के दौरान *अनावश्यक यात्रा से बचें।* अत्यंत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक यात्रा करें। - घर के अंदर रहते हुए खिड़की एवं दरवाजे बंद रखें। - तेज हवा के दौरान जर्जर भवनों, कमजोर दीवारों, होर्डिंग्स, पेड़ों एवं अन्य असुरक्षित संरचनाओं से दूर रहें। - विद्युत उपकरणों को सुरक्षित रखने के लिए आवश्यकता होने पर उन्हें अनप्लग कर दें। - *जलस्रोतों के आसपास न जाएं* तथा वर्षा के दौरान तालाब, नदी, नहर अथवा अन्य खुले जल क्षेत्रों से दूरी बनाए रखें। - किसान भाई आकाशीय बिजली एवं मेघगर्जन के दौरान खेतों में कार्य करने से बचें और *पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखें।* *नागरिकों से विशेष अपील* जिलाधिकारी ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए सभी नागरिक *घबराएं नहीं, बल्कि सावधानी और सतर्कता बरतें।* अगले दो दिनों में मौसम खराब रहने की संभावना को देखते हुए अत्यावश्यक कार्य न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। उन्होंने जनपदवासियों से अपील की है कि मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें तथा जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। सतर्क रहें, सुरक्षित रहें—आकाशीय बिजली और मेघगर्जन के दौरान खुले स्थान पर न जाएं तथा सुरक्षित भवन में शरण लें1
- मुआवजे के बड़े-बड़े ऐलान के बाद भी हाथ खाली, पीड़ितों की जुबानी सुनिए क्या मिल रहा है और क्या अभी बाकी है1