logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...

on 11 March
user_HTAUBR SQ NEWS
HTAUBR SQ NEWS
Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
on 11 March

हम बेटियों के लिए रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना लेकर आ रहे हैं...

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • बरेली थाना क्षेत् इज्जत नगर के लक्ष्मीपुर मठ के रहने वाले सुमित यादव ने बताया मैं नवोदय हॉस्पिटल
    1
    बरेली थाना क्षेत् इज्जत नगर के लक्ष्मीपुर मठ के रहने वाले सुमित यादव ने बताया मैं नवोदय हॉस्पिटल
    user_NO1 BN NEWS LIVE
    NO1 BN NEWS LIVE
    Board of trade Bareilly, Uttar Pradesh•
    21 hrs ago
  • Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    1
    Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    user_जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • # आधी आने से गरमी से मिली रहात बरेली के लोगों के चहेरे पर दिखी खुशी#
    1
    # आधी आने से गरमी से मिली रहात बरेली के लोगों के चहेरे पर दिखी खुशी#
    user_   ख़बर जंक्शन बरेली
    ख़बर जंक्शन बरेली
    Social Media Manager बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष एप की मदद से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर निवासी के. अशोक कुमार सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। यक्ष एप पर चेहरे की पहचान के बाद आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकंदर उर्फ छोटा और उसके साथी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट और एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो पहले की चोरी की घटना से संबंधित थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक नेपाल बॉर्डर पर बेचने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। साथ ही उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार सिकंदर पर पहले से करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। बाइट पंकज श्रीवास्तव सीओ 3
    1
    बरेली। थाना बारादरी पुलिस ने यक्ष एप की मदद से चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलें और 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है।
घटना 30 मार्च की रात की है, जब सम्राट अशोक नगर निवासी के. अशोक कुमार सिंह के घर में छत के रास्ते घुसकर चोरों ने बुलेट मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन और चांदी का ब्रेसलेट चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी का चेहरा सामने आया। यक्ष एप पर चेहरे की पहचान के बाद आरोपी की पहचान सिकंदर उर्फ छोटा के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिकंदर उर्फ छोटा और उसके साथी मुकेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से चोरी की बुलेट और एक अन्य स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद हुई, जो पहले की चोरी की घटना से संबंधित थी। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की बाइक नेपाल बॉर्डर पर बेचने की योजना बना रहे थे।
गिरफ्तारी के दौरान सिकंदर ने चांदी का ब्रेसलेट निगल लिया, जिसे बरामद करने के लिए उसे अस्पताल भेजा गया है। साथ ही उसके पास से 35 ग्राम स्मैक भी मिली है। दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सिकंदर पर पहले से करीब 18 मुकदमे दर्ज हैं और वह हाल ही में जेल से जमानत पर छूटा था। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक धनंजय पांडेय सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
बाइट  पंकज श्रीवास्तव सीओ 3
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा। जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा। घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया। थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    1
    बरेली। जनपद के अलीगंज थाना क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 24 वर्षीय युवक अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक ने साफ तौर पर कहा कि जब तक उसकी प्रेमिका मौके पर नहीं आएगी, वह नीचे नहीं उतरेगा।
जानकारी के अनुसार, थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी सुनील पुत्र अयोध्या प्रसाद अचानक एक ऊंचे टावर पर चढ़ गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। पुलिसकर्मियों ने युवक को समझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ा रहा।
घटना की खबर फैलते ही मौके पर हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। काफी देर तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद प्रशासन और पुलिस की समझाइश के चलते युवक आखिरकार नीचे उतर आया।
थाना अलीगंज के एसआई नेपाल सिंह ने बताया कि सुनील के खिलाफ पहले भी प्रेमिका को भगा ले जाने के मामले में मुकदमा दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
    user_SURAJ SAGAR
    SURAJ SAGAR
    Local News Reporter आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    37 min ago
  • नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए। पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं। इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए। पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    1
    नौकरी दिलाने के नाम पर 1 लाख की ठगी, पीड़ितों ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
जल जीवन मिशन में ऑपरेटर बनाने का झांसा, दो साल बाद भी नहीं मिली नौकरी
भुता/बरेली। थाना भुता क्षेत्र के ग्राम कौआखेड़ा निवासी सुमित पाठक व उनके भाई प्राजुल पाठक ने एक व्यक्ति पर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया है। पीड़ितों ने थाना भुता व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव बंजरिया निवासी शिव सहाय पुत्र शिव प्रसाद उर्फ जवाहरलाल ने करीब दो वर्ष पूर्व जल जीवन मिशन के तहत ऑपरेटर के पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके बदले उसने प्रति व्यक्ति 25 हजार रुपये लिए।
पीड़ितों के मुताबिक, सुमित पाठक, उनके भाई प्राजुल पाठक, देवेन्द्र कुमार तथा तोताराम पुत्र मुन्नालाल ने मिलकर कुल 1 लाख रुपये आरोपी को दिए थे। आरोप है कि इतने समय बीत जाने के बाद भी न तो नौकरी दिलाई गई और न ही पैसे वापस किए गए। जब पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने यह कहकर टाल दिया कि पैसे अधिकारियों को दे दिए गए हैं।
इसके बाद भी जब पीड़ितों ने दबाव बनाया तो आरोपी गाली-गलौज पर उतारू हो गया। साथ ही, नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे कुछ जरूरी कागजात भी ले लिए गए।
पीड़ितों ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने फर्नीचर कारोबारी पर फर्जी तरीके से लोन कराने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है। डिफेंस कॉलोनी निवासी सरदार बलवीर सिंह पुत्र आशा सिंह के अनुसार उन्होंने बजाज फाइनेंस से लिए गए अन्य सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन एक लोन संख्या LAN P4H2PSC73071289, दिनांक 16 जनवरी 2025, जो सिकलापुर स्थित लक्सर फर्नीचर के माध्यम से कराया गया था, उसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई। पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन फर्नीचर कारोबारियों ने बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये का लोन पास करा लिया। इसमें सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट दिखाकर फर्जी बिल लगाया गया, जबकि वास्तविकता में उन्हें केवल गद्दा सेट और कुछ नकद धनराशि ही दी गई। बलवीर सिंह के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को उनके खाते में पेटीएम के माध्यम से कुल 20,500 रुपये ट्रांसफर किए गए और उन्होंने मौके से केवल गद्दा सेट प्राप्त किया। इस प्रकार उन्हें कुल लगभग 25,500 रुपये ही मिले, जबकि लोन 50 हजार रुपये का दर्शाया गया। आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में फर्नीचर कारोबारियों यश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से शिकायत की तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। यहां तक कि दोबारा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई। पीड़ित ने यह भी बताया कि 25 मार्च 2026 को बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों के सामने भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी ठोस साक्ष्य के सामान देने का दावा करते रहे। बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फर्जी बिल पर उनके हस्ताक्षर कराकर यह पूरा खेल किया गया, जिससे उनकी छवि भी खराब हो रही है और मानसिक रूप से वे काफी परेशान हैं। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्सर फर्नीचर के मालिकों के खिलाफ जांच कर एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    1
    बरेली। इज्जतनगर क्षेत्र निवासी एक युवक ने फर्नीचर कारोबारी पर फर्जी तरीके से लोन कराने और धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने की अपील की है।
डिफेंस कॉलोनी निवासी सरदार बलवीर सिंह पुत्र आशा सिंह के अनुसार उन्होंने बजाज फाइनेंस से लिए गए अन्य सभी लोन की किश्तें समय पर जमा की हैं, लेकिन एक लोन संख्या LAN P4H2PSC73071289, दिनांक 16 जनवरी 2025, जो सिकलापुर स्थित लक्सर फर्नीचर के माध्यम से कराया गया था, उसमें उनके साथ धोखाधड़ी की गई।
पीड़ित का आरोप है कि उन्होंने पर्सनल लोन की मांग की थी, लेकिन फर्नीचर कारोबारियों ने बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों को गुमराह कर फर्जी तरीके से 50 हजार रुपये का लोन पास करा लिया। इसमें सोफा सेट, डबल बेड और गद्दा सेट दिखाकर फर्जी बिल लगाया गया, जबकि वास्तविकता में उन्हें केवल गद्दा सेट और कुछ नकद धनराशि ही दी गई।
बलवीर सिंह के मुताबिक, 19 जनवरी 2026 को उनके खाते में पेटीएम के माध्यम से कुल 20,500 रुपये ट्रांसफर किए गए और उन्होंने मौके से केवल गद्दा सेट प्राप्त किया। इस प्रकार उन्हें कुल लगभग 25,500 रुपये ही मिले, जबकि लोन 50 हजार रुपये का दर्शाया गया।
आरोप है कि जब उन्होंने इस संबंध में फर्नीचर कारोबारियों यश अग्रवाल और अनिल अग्रवाल से शिकायत की तो उन्हें धमकाकर भगा दिया गया। यहां तक कि दोबारा आने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई।
पीड़ित ने यह भी बताया कि 25 मार्च 2026 को बजाज फाइनेंस के कर्मचारियों के सामने भी आरोपियों ने अभद्र व्यवहार किया और बिना किसी ठोस साक्ष्य के सामान देने का दावा करते रहे।
बलवीर सिंह ने आरोप लगाया कि फर्जी बिल पर उनके हस्ताक्षर कराकर यह पूरा खेल किया गया, जिससे उनकी छवि भी खराब हो रही है और मानसिक रूप से वे काफी परेशान हैं।
पीड़ित ने प्रशासन से मामले की गंभीरता को देखते हुए लक्सर फर्नीचर के मालिकों के खिलाफ जांच कर एसएसपी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…
    1
    “बरेली में पुलिस को मिली बड़ी सफलता… अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गिरोह पर कसा शिकंजा… लाखों की अफीम के साथ एक युवक गिरफ्तार, जबकि उसका साथी अभी भी फरार है…
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    3 hrs ago
  • सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई। कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी। मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया। यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
    1
    सुकटिया मढ़ी में उन्नत गन्ना बीज नर्सरी का आयोजन, किसानों को मिली नई तकनीक की जानकारी
द्वारकेश चीनी मिल की पहल, 50 बीघा में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई
बरेली। जनपद के ग्राम सुकटिया मढ़ी में गन्ना उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से द्वारकेश चीनी मिल द्वारा उन्नत गन्ना बीज नर्सरी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पहल शुक्रवार को एक स्थानीय किसान के खेत में की गई।
कार्यक्रम के तहत लगभग 50 बीघा क्षेत्र में उन्नत किस्म के गन्ने की बुवाई की गई। इसका उद्देश्य किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नई विधियों को अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
इस अवसर पर चीनी मिल के मुख्य महाप्रबंधक (गन्ना) पी.के. चतुर्वेदी, अतिरिक्त प्रबंधक प्रवीण सिंह, अधिकारी सौरव गिल और सुपरवाइजर रामकिशोर सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की वैज्ञानिक बुवाई, उत्तम बीज चयन और उत्पादन बढ़ाने के तरीकों की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य महाप्रबंधक पी.के. चतुर्वेदी ने बताया कि यह बीज नर्सरी क्षेत्र में उच्च गुणवत्ता वाले गन्ना बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करेगी, जिससे किसानों की पैदावार और आय में वृद्धि होगी। उन्होंने किसानों से पारंपरिक खेती के बजाय आधुनिक तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।
यह पहल क्षेत्र के गन्ना किसानों के लिए नई उम्मीद लेकर आई है और भविष्य में गन्ना उत्पादन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में सहायक साबित होगी।
    user_Sumit Awasthi पत्रकार
    Sumit Awasthi पत्रकार
    Chauffeur service फरीदपुर, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.