भीमपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगोली व व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मंगल भवन में महिला दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत महिला सशक्तिकरण का संदेश, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग भीमपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगोली व व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मंगल भवन में महिला दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत महिला सशक्तिकरण का संदेश, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एकीकृत बाल विकास परियोजना भीमपुर द्वारा मंगल भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता और व्यंजन प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता कास्दे, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती सुमित्रा इवने तथा मनोनीत जनपद सदस्य मीरकाय बारस्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ श्रीमती रामबाई गुबरेले, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को एक मंच मिला, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
भीमपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगोली व व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मंगल भवन में महिला दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत महिला सशक्तिकरण का संदेश, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग भीमपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम, रंगोली व व्यंजन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा मंगल भवन में महिला दिवस का आयोजन, उत्कृष्ट प्रतिभागियों को अतिथियों ने किया पुरस्कृत महिला सशक्तिकरण का संदेश, बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने लिया कार्यक्रम में भाग बैतूल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर
एकीकृत बाल विकास परियोजना भीमपुर द्वारा मंगल भवन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, स्वास्थ्य, शिक्षा और सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया, जिनमें रंगोली प्रतियोगिता और व्यंजन प्रतियोगिता प्रमुख रूप से शामिल रहीं। इन प्रतियोगिताओं में क्षेत्र की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी कला और हुनर का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा पुरस्कार वितरित
कर सम्मानित किया गया। इस दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती प्रेमलता कास्दे, स्वास्थ्य एवं महिला बाल विकास समिति की सभापति श्रीमती सुमित्रा इवने तथा मनोनीत जनपद सदस्य मीरकाय बारस्कर विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में सीडीपीओ श्रीमती रामबाई गुबरेले, समस्त पर्यवेक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं को एक मंच मिला, जहां उन्होंने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दिया।
- बैलगाड़ी रथ यात्रा से होगा शुभारंभ भैंसदेही मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में शिवभक्तों के लिए एक अनुपम आध्यात्मिक अनुभव का आयोजन होने जा रहा है। प्राचीन शिव मंदिर संस्थान द्वारा आयोजित भव्य शिव महापुराण कथा 12 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 18 मार्च तक चलेगी। कथावाचक सुश्री जया देवी के मुखारविंद से सुनाई जाने वाली यह कथा शिवभक्तों के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है1
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम पंचायत मांडवी अंतर्गत आने वाले ग्राम जूनावानी निवासी किसान रामचंद्र झाड़े के गेहूं की फसल में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई मिली जानकारी अनुसार 7 एकड़ खेत में गेहूं की सफल पक कर तैयार हो गई थी की अचानक लगी आग की लपटों ने भारी मात्रा में गेहूं की सफल जलाकर राख कर दी डायल 112 की सुचना पर आठनेर फायर ब्रिगेड तत्काल मौके पर पहुंची और खेत में फैली आग पर काबू पाया फिलहाल किसान को आगजनी में आर्थिक नुक्सान हुआ है उन्होंने शासन प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है1
- दूनावा-डोल में मक्के के कड़वे और पशु चारे में लगी आग, दमकल ने पाया काबू मुलताई। आज दोपहर लगभग 12:02 बजे दुनावा चौकी क्षेत्र के ग्राम डोल में मनाराम बारंगे के खेत में रखे मक्के के कड़वे और पशु चारे में अचानक आग लग गई। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही मुलताई से दमकल टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। खेत के साइड में काटकर रखी गई गेहूं की फसल भी आग की चपेट में आने से बाल-बाल बच गई, जिससे बड़ा नुकसान टल गया। दमकल वाहन चालक राकेश पवार और गिरीश पिपले ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कार्रवाई की और स्थिति को नियंत्रित किया। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।2
- बिरला को पद से हटाने का ओवैसी संकल्प, विपक्ष को शाह की फटकार, इंदिरा,नेहरू को गालिरों पर माइक चालू- राजीव राय, गांधी परिवार में पैदा होने वाला ही राजा बोले निशिकांत, देश में फ्यूल की कमी नहीं - गोयल और राजनाथ सिंह ने मिलिट्री विजन डॉक्यूमेंट जारी किया..... देखिए देश दुनिया की छ बड़ी खबरें राजपथ न्यूज़ पर....1
- सिवनी मालवा अनुविभाग के शिवपुर थाना पुलिस ने चोरी की कई घटनाओं का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी बरामद की है। जब्त किए गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए बताई जा रही है।1
- खेत के गोदाम में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, 3 बाइक, 4 मोबाइल और 25 क्विंटल मक्का बरामद सिवनी मालवा अनुविभाग के थाना शिवपुर पुलिस ने चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से चोरी की 3 मोटरसाइकिल, 4 मोबाइल फोन, 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार ग्राम बनाडा निवासी फरियादी शीशराम पिता गिरवर सिंह जाट (50 वर्ष) ने थाना शिवपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 29-30 दिसंबर 2025 की दरमियानी रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसके खेत में बने गोदाम का ताला तोड़कर करीब 25 क्विंटल मक्का, माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर और ट्यूबलर बैटरी चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 64 हजार 500 रुपए बताई गई थी। मामले में पुलिस ने धारा 331(4) और 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 9 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि मोनू पारधी निवासी ग्राम धावड़ा घाट ओझा बस्ती के पीछे मंडी की तरफ चोरी के मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जैकेट की जेब से चार मोबाइल फोन बरामद हुए। आरोपी के पास बिना नंबर प्लेट की प्लेटिना मोटरसाइकिल भी मिली। पूछताछ में कबूला कई चोरी की वारदात कड़ी पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि 1. दगड़खेड़ी के पास खेतों से चार मोबाइल और एक प्लेटिना बाइक चोरी की थी। 2. बारंगा गांव से एक और प्लेटिना बाइक चोरी कर बाद में नदी किनारे फेंक दी थी। 3. इटारसी बाजार क्षेत्र से स्प्लेंडर बाइक चोरी कर कुछ दिन चलाने के बाद नहर किनारे झाड़ियों में फेंक दी थी। 4. ग्राम बनाडा के खेत के गोदाम से 25 क्विंटल मक्का, इनवर्टर और बैटरी भी उसी ने चोरी की थी। आरोपी ने चोरी की मक्का धावड़ा घाट स्थित अपनी टपरी में छिपाकर रखी थी, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया। 3.28 लाख का चोरी का माल बरामद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन मोटरसाइकिल, चार मोबाइल फोन और मक्का सहित कुल लगभग 3 लाख 28 हजार रुपए का माल बरामद किया है। मामले में विभिन्न धाराओं में पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इन पुलिसकर्मियों की रही मुख्य भूमिका पूरे मामले के खुलासे में थाना प्रभारी विवेक यादव, एएसआई अनिल ठाकुर, प्रधान आरक्षक सुनील मरकाम, प्रधान आरक्षक विशाल भदौरिया, आरक्षक ओमप्रकाश जाट, पवन तिवारी, शिवम जोशी, महिला आरक्षक प्रीति चौहान एवं चालक आरक्षक विष्णु सनकत की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- wadegaon mela1
- नाका नंबर एक पर नपा नें हटाया अतिक्रमण,हाथ ठेला किया जब्त। मुलताई। नगर के नाका नंबर एक के क्षेत्र में बुधवार को नगर पालिका द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान नवीन स्कूल के सामने सड़क किनारे लगी दुकानों को हटाने के निर्देश दिए गए। नपा अमले ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि सड़क और फुटपाथ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित न करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका के राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे और उपयंत्री महेश शर्मा के मार्गदर्शन में टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। अभियान के दौरान एक हाथ ठेला भी जब्त किया गया। नपा अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि नगर की यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए सड़क किनारे दुकान न लगाएं। वहीं नाका नंबर एक के नवीन स्कूल के सामने दुकान लगाने वाले दुकानदारों का कहना है कि वे वर्षों से यहां सीजनेबल दुकानें लगाते आ रहे हैं,अतिक्रमण के नाम पर दुकान हटाने से उनका व्यापार प्रभावित होगा। वही राजस्व निरीक्षक संतोष शिवहरे ने बताया कि नगर में अतिक्रमण के खिलाफ यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएंगी।2