Shuru
Apke Nagar Ki App…
अम्बेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सांई प्लाजा क्रॉसिंग्स पर रविवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना का मामला सामने आया। अज्ञात वृद्ध व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही देहरादून एक्सप्रेस के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम उपस्थित थी और उन्होंने घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।
BALRAM
अम्बेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सांई प्लाजा क्रॉसिंग्स पर रविवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना का मामला सामने आया। अज्ञात वृद्ध व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही देहरादून एक्सप्रेस के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम उपस्थित थी और उन्होंने घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अम्बेडकरनगर: अकबरपुर रेलवे स्टेशन के पास सांई प्लाजा क्रॉसिंग्स पर रविवार को एक गंभीर रेल दुर्घटना का मामला सामने आया। अज्ञात वृद्ध व्यक्ति ट्रेन के नीचे आ गया। सूचना मिलते ही देहरादून एक्सप्रेस के ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका और वृद्ध को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे तत्काल जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। मौके पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम उपस्थित थी और उन्होंने घटना स्थल पर राहत एवं बचाव कार्य को अंजाम दिया।1
- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला का सराहनीय कार्य घटनास्थल पर पहुंचकर जिला अधिकारी ने संभाला मोर्चा, काफी देर बाद पहुंची अकबरपुर थाने की पुलिस, कार सवार ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर बाइक सवार की दर्दनाक मौत कार छोड़कर कार चालक हुआ सभी लोग फरार, घटनास्थल पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मौजूद अंबेडकर नगर* जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नवत्रिया एस हॉस्पिटल के पास हुआ भीषण सड़क हादसा कार सवार ने मारी बाइक सवार को जोरदार टक्कर बाइक सवार की दर्दनाक मौत, घटनास्थल पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला मौजूद कुछ ही देर में पहुंचे थाना अध्यक्ष श्रीनिवास पांडे।3
- सड़क हादसे में एकलौते पुत्र की दर्दनाक मौत - अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसा - पल्सर सवार युवक को कार ने रौंदा - घटना स्थल पर मौजूद रहे डीएम अनुपम शुक्ला - पीड़ित परिवार को बधाया धड़ास1
- धनघटा थाना क्षेत्र के माड़पौना ग्राम पंचायत के औराहवा टोला में 35 वर्षीय महिला शारदा पत्नी टप्पू की संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार को मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धनघटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लेकिन घटना के बाद पुलिस की भूमिका और क्षेत्र में धड़ल्ले से बिक रही कच्ची शराब को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शारदा अपने चार बच्चों—12 वर्षीय काजल, 9 वर्षीय आंचल, 7 वर्षीय लाजो और 5 वर्षीय बेटे अंकुल—के साथ एक जर्जर मकान में किसी तरह गुजर-बसर कर रही थी। पति रोजी-रोटी की तलाश में बाहर प्रदेश में रहकर काम करता है। ऐसे में महिला और उसके बच्चों की सुरक्षा पर पहले से ही सवाल थे। मृतका की बेटी काजल ने पुलिस को बताया कि गांव के ही एक युवक का शारदा के घर आना-जाना था। काजल के अनुसार, तीन-चार दिन पहले जब वह सहेली के साथ बाहर गई थी, लौटने पर उक्त युवक ने उसके साथ मारपीट की और विवाद हुआ। आरोप है कि घटना से एक दिन पहले भी उसने शारदा के साथ मारपीट की थी। काजल का आरोप है कि घटना वाले दिन सुबह वह युवक गांव में बिक रही कच्ची शराब लेकर घर पहुंचा, शारदा को शराब पिलाई और फिर नशे की हालत में लकड़ी के डंडे व सबल से बेरहमी से पीटा, जिससे शरीर पर कई चोटों के निशान बन गए। बच्चों के बचाव में आने पर उन्हें भी गालियां दी गईं और जान से मारने की धमकी देकर घर से भगा दिया गया। बाद में गांव की दो महिलाएं मौके पर पहुंचीं, तब तक आरोपी फरार हो चुका था। परिजनों का यह भी आरोप है कि घर में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद और सामान भी गायब है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गांव में खुलेआम बिक रही कच्ची शराब पर समय रहते सख्ती होती, तो शायद यह घटना टल सकती थी। सवाल यह भी उठ रहा है कि पहले से विवाद और मारपीट की जानकारी के बावजूद पुलिस ने एहतियाती कदम क्यों नहीं उठाए? पुलिस का कहना है कि पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि, क्षेत्र में यह चर्चा जोरों पर है कि कच्ची शराब के अवैध कारोबार और पुलिस की कथित ढिलाई ने एक महिला की जान ले ली। अब बड़ा सवाल यह है कि क्या पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई होगी, या यह मामला भी कागजी कार्रवाई तक सिमट कर रह जाएगा? पुलिस और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर पूरे क्षेत्र की नजरें टिकी हुई हैं।1
- अम्बेडकरनगर में बड़ा घटनाक्रम: तीन बच्चों की मां दो बच्चों को लेकर लापता, पति ने लगाया गंभीर आरोप रिपोर्ट-अनन्त कुशवाहा अम्बेडकरनगर जिले के रामपुर सकरवारी गांव में एक परिवार के टूटने की घटना ने पूरे इलाके में हलचल पैदा कर दी है। तीन बच्चों की मां अचानक दो बच्चों को साथ लेकर घर से चली गई, जबकि एक बच्चा पीछे छूट गया। घटना के बाद से पति सदमे में है और न्याय की मांग कर रहा है। पीड़ित पति संजय का आरोप है कि मालीपुर गांव निवासी जितेंद्र नामक व्यक्ति का उसकी पत्नी से पहले से संपर्क था। बताया जा रहा है कि घर निर्माण के दौरान उसकी पहचान परिवार से हुई थी और उसका घर पर आना-जाना भी रहता था। एक तारीख को घर में तीखा विवाद हुआ। संजय का कहना है कि झगड़े के तुरंत बाद उसकी पत्नी घर से निकल गई और उसी दिन जितेंद्र भी अपने घर से गायब हो गया। इसके बाद दोनों का कोई पता नहीं चल सका। संजय का आरोप है कि उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाया गया है। कई दिनों तक खुद तलाश करने के बाद जब कोई जानकारी नहीं मिली तो उसने 3 तारीख को बेवाना थाना में शिकायत दर्ज कराई। वह लगातार पुलिस-प्रशासन से गुहार लगा रहा है कि उसकी पत्नी और बच्चों को सुरक्षित बरामद किया जाए। पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी के अनुसार, सभी संभावित पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही सच्चाई सामने लाने का प्रयास किया जाएगा। गांव में इस घटना को लेकर चर्चा और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।4
- गरीब परिवार के घर में घुसकर दबंगों ने बेरहमी से की पिटाई,, अंबेडकर नगर जिले के बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत खुसरूपुर गांव का मामला पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रशासन से लगाए न्याय की गुहार1
- #अकबरपुर से #अयोध्या रोड पर कट बंद होने से लाखों की जनसंख्या में लोग परेशान इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार का एंबुलेंस भी कट बंद होने से रांग साइड जाने को मजबूर हो रहा है सड़क दुर्घटना को दे रहा है दावत #अन्नावा बाजार से #कटेहरी बाजार तक किसी भी समय घट सकती है बड़ी घटना इस घटना का जिम्मेदार आखिर होगा कौन #suyash #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #viral #video #reels #india #UttarPradesh #AmbedkarNagar #akbarpur #MYogiAdityanath #pmo #PMOIndia #YogiAdityanath1
- मकान बनवाते समय रहे सावधान... राजगीर मिस्त्री के सिर पर चढ़ा प्यार का परवान - मकान मालकिन को ही लेकर हुआ फरार - मालकिन तीन बच्चे की मां तो मिस्त्री चार बच्चों का बाप - अंबेडकर नगर में दिख रही है बेहद चौंकाने वाली तस्वीरें..1