लोकेशन बदायूँ तहसील बिसौली वार में अधिवक्ता के चैवर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी बिसौली । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई । हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव , प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे । चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।
लोकेशन बदायूँ तहसील बिसौली वार में अधिवक्ता के चैवर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी बिसौली । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई
। हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन,
दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव , प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे । चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।
- बिसौली में चोरों ने अधिवक्ता के चैम्बर से उड़ाया लैपटॉप और दो लाख से अधिक के स्टांप बदायूं। बिसौली तहसील परिसर में सीओ कार्यालय से कुछ ही दूरी पर बीती रात चोरों ने एक अधिवक्ता के चेंबर को निशाना बनाया और चेंबर का ताला काटकर अंदर रखा लैपटॉप करीब 2 लाख रुपए स्टांप चोरी कर अपने साथ ले गए। सोमवार की सुबह अपने चैम्बर पहुंचे अधिवक्ता को चोरी की जानकारी हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मुआयना किया। तहसील परिसर में चोरी की वारदात से अधिवक्ताओं में सनसनी फैल गई। अधिवक्ताओं ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी नाराजगी भी जाहिर की। सोमवार कीे सुबह अधिवक्ता हृदेश शर्मा तहसील स्थित अपने चैम्बर पहुंचे तब देखा मेन गेट का लॉक देख उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मेज की दराज के ताले भी टूटे हुए थे। अधिवक्ता ने चोरी की वारदात की सूचना पुलिस को दी जिल पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिवक्ता ने पुलिस को बताया कि चेंबर से एक लैपटॉप और लॉकर में रखे करीब दो लाख रुपए स्टांप चोेर चुरा कर अपने साथ ले गए हैं। अधिवक्ता ने कोतवाली पहुंचकर अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- फतेहगंज पश्चिमी में 'सेवा संकल्प अभियान' संपन्न, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा की मौजूदगी में हुए कई सेवा कार्य फतेहगंज पश्चिमी में 'सेवा संकल्प अभियान' संपन्न, विधायक डॉ. डी.सी. वर्मा की मौजूदगी में हुए कई सेवा कार्य फतेहगंज पश्चिमी (बरेली): क्षेत्र के खिरका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पर सोमवार को 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत विभिन्न जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मीरगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. डी. सी. वर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के तहत आयोजित स्वास्थ्य मेले में बड़ी संख्या में पहुंचे स्थानीय नागरिकों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कराकर परामर्श लिया। इसके साथ ही अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल-चाल जानते हुए उन्हें फल वितरित किए गए। स्वास्थ्य सेवाओं के साथ-साथ सीएचसी परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर जिला मंत्री श्री संजय चौहान, गन्ना समिति के चेयरमैन श्री तेजपाल फौजी, मंडल अध्यक्ष श्री कैलाश शर्मा, श्री बबलू गंगवार, और सीएचसी अधीक्षक डॉ. संचित शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- बरेली में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार! बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दौहरहर चौक के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने 30 वर्षीय अजीम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।1
- #हापुड़ BIG BREAKING LIVE #UPDATE 🔴 कार सवार हथियारबंद बदमाशों ने कपड़ों से भरा कैंटर लूटा। दिल्ली से अमरोहा जा रहे कैंटर को ओवरटेक कर दिया वारदात को अंजाम। चालक और परिचालक को बंधक बनाकर जंगल में फेंका, कैंटर लेकर फरार। गढ़ कोतवाली क्षेत्र ग्राम बलवापुर के पास हुई वारदात, पुलिस जांच में जुटी।1
- प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग, विकासपुरी थाने पहुंचे AAP नेता प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR की मांग, विकासपुरी थाने पहुंचे AAP नेता नई दिल्ली में AAP के दिल्ली अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पार्टी विधायकों और पार्षदों के साथ विकासपुरी थाने पहुंचे। उन्होंने दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। मामला तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के दौरान एक युवक को थप्पड़ मारने के विवाद से जुड़ा है। AAP नेताओं ने पुलिस से मामले में FIR दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। जनपद न्यूज़ 24 यूपी सच की आवाज़, जनता के साथ1
- उझानी पुलिस द्वारा 03 अभियुक्तगण को चोरी की मो0सा0 UP25CY9739 के साथ गिरफ्तार किया गया । सुश्री अंकिता शर्मा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदया जनपद बदायूँ द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत श्री अभिषेक कुमार सिह अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं श्री राहुल पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी उझानी बदायूँ के पर्यवेक्षण व नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियान के दौरान थाना उझानी पुलिस द्वारा आज दिनाँक 28.09.26 को समय 13.45 बजे रौली रोड से मुखविर की सूचना पर तीन अभि0 गण 1.आकाश पुत्र उमाशंकर 2. समीर पुत्र समी अहमद 3. मनोज पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे एक मो0सा0 UP25CY9739 (HF DELUXE) बरामद की गयी उक्त मो0सा0 चोरी के सम्बन्ध में दिनाक 26.09.26 को वादी जयप्रकाश पुत्र बुद्धसैन नि0 ग्राम काशीधर्मपुर हाफिजगंज बरेली की तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2) BNS बनाम अज्ञात अभि0 गण के विरुद्ध पंजीकृत है । चोरी की उक्त मो0सा0 बरामदगी के सम्बन्ध में धारा 317(2) BNS की बृद्दि कर गिरफ्तार शुदा अभि0 को नियमानुसार कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पताः- 1.आकाश पुत्र उमाशंकर निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 19 वर्ष 2. समीर पुत्र समी अहमद निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 16 वर्ष बाल अपरचारी 3. मनोज पुत्र वेदपाल निवासी ग्राम बरातेगदार थाना सिविल लाइन बदायूँ उम्र करीब 23 वर्ष बरामदा माल का विवरणः- मो0सा0 UP25CY9739 (HF DELUXE) आपराधिक इतिहास अभियुक्त आकाश - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ आपराधिक इतिहास अभियुक्त समीर - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ आपराधिक इतिहास अभियुक्त मनोज - 1. मु0अ0सं0 369/26 धारा 303(2)/317(2) BNS बीएनएस थाना उझानी बदायूँ गिरफ्तारी करने वाली टीमः- 1. उ0नि0 प्रवीन कुमार थाना उझानी, बदायूँ । 2. उ0नि0 प्रेमपाल सिंह थाना उझानी बदायूँ 3. का0 612 हिमांशु सिरोही थाना उझानी बदायूँ 4. का0 1128 नगेन्द्र सिंह थाना उझानी बदायूं 5. का0 619 प्रवीण कुमार थाना उझानी ब1
- सम्भल में बारिश से धान की फसल प्रभावित, खेतों में पहुंचे डीएम अंकित खण्डेलवाल सम्भल में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बनियाखेड़ा विकासखंड के ग्राम पतरौआ पहुंचकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने खेतों में पहुंचकर धान की फसल की स्थिति देखी और किसानों से सीधे नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का गांववार सर्वे जल्द कराया जाए और सर्वे में एक भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। डीएम ने चंदौसी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित अन्य गांवों की भी जानकारी ली। साथ ही लेखपाल से फसल नुकसान की गाटावार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी समेत संबंधित अधिकारी, लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- बदायूॅं : यातायात पुलिस कर्मी द्वारा वाहनों से वसूली का वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल| बदायूॅं / एक यातायात पुलिस कर्मी का हाइवे पर वाहनों से वसूली करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी मिनी ट्रक के चालक से वसूली कर रहा है। जब मिनी ट्रक चला जाता है तब एक युवक पुलिस कर्मी के पास आता है और उसके हाथ में वसूल की गई रकम को देता है और पुलिस कर्मी उसे अपनी जेब में रख लेता है और इस क्षण को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया। हम इस वीडियो की पुष्टि नही करते है। यह पुलिस और विभाग की जांच का विषय है कि इसमें कितनी सच्चाई है। वीडियो कब और कहां का है इसकी भी पुष्टि नही हो सकी है। चर्चाओं में वायरल वीडियो कछला का बताया जा रहा है।1
- बदायूँ उसावां थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही गौशाला संचालक दानवीर नामक व्यक्ति गिरफ्तार गौवध व सरकारी धन का दुरूपयोग करने के मुकदमे में था वांछित अभिगांव गौशाला की घटना गौशाला संचालक दानवीर गिरफ्तार, गौवध व सरकारी धन के दुरुपयोग के मुकदमे में था वांछित उसावां। थाना उसावां पुलिस ने अभिगांव स्थित गौशाला से जुड़े मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए गौशाला संचालक दानवीर नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ गौवध तथा सरकारी धन के दुरुपयोग से संबंधित मुकदमा दर्ज था और वह इस मामले में वांछित चल रहा था। बताया गया कि अभिगांव स्थित गौशाला में बड़ी संख्या में गोवंश की मौत की सूचना के बाद मामला चर्चा में आया था। घटना के बाद विभिन्न संगठनों और ग्रामीणों ने गौशाला की व्यवस्थाओं को लेकर सवाल उठाए थे। आरोप था कि गौशाला में गोवंश की उचित देखभाल नहीं की जा रही थी। मामले की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी क्रम में थाना उसावां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी दानवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं मामले की जांच के दौरान सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौशाला प्रकरण में हुई गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस द्वारा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।2