logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बरेली में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार! बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दौहरहर चौक के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने 30 वर्षीय अजीम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

4 hrs ago
user_News Network Bharatvarsh
News Network Bharatvarsh
Local News Reporter मीरगंज•
4 hrs ago

बरेली में पुलिस की चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार! बारादरी थाना पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर दौहरहर चौक के पास घेराबंदी की गई। पुलिस ने 30 वर्षीय अजीम को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह लोगों को डराने के लिए तमंचा अपने पास रखता था। बारादरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • असद नगर में 48 घंटे की लगातार बारिश से सड़कें बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी असद नगर में लगातार करीब 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद सड़क और रास्तों की हालत बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर पानी भरने और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलन भरे रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जलनिकासी एवं रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।संवाददाता — आयुष मिश्रा
    1
    असद नगर में 48 घंटे की लगातार बारिश से सड़कें बदहाल, राहगीरों को हो रही परेशानी
असद नगर में लगातार करीब 48 घंटे से हो रही बारिश के बाद सड़क और रास्तों की हालत बेहद खराब हो गई है। कई जगहों पर पानी भरने और कीचड़ जमा होने से राहगीरों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दोपहिया वाहन चालकों को भी फिसलन भरे रास्तों से गुजरने में परेशानी हो रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण सड़क पर जलभराव और कीचड़ की समस्या बढ़ गई है। लोगों ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की स्थिति का निरीक्षण कर जलनिकासी एवं रास्ते की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की है।संवाददाता — आयुष मिश्रा
    user_Ayush Mishra
    Ayush Mishra
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • बारिश के बाद सड़क की हालत बदहाल, बुजुर्ग ताऊ गिरकर हुए घायल संवाददाता रवि यादव बारिश के बाद रोड पर कीचड़ और गंदगी भरी पड़ी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। इसी रास्ते पर एक बुजुर्ग ताऊ गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोट आई है। ग्रामीणों ने प्रधान से रोड डलवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई। ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    1
    बारिश के बाद सड़क की हालत बदहाल, बुजुर्ग ताऊ गिरकर हुए घायल संवाददाता रवि यादव
बारिश के बाद रोड पर कीचड़ और गंदगी भरी पड़ी है, जिससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है।
इसी रास्ते पर एक बुजुर्ग ताऊ गिर गए, जिससे उन्हें काफी चोट आई है।
ग्रामीणों ने प्रधान से रोड डलवाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने अधिकारियों से जल्द सड़क की समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
    user_Ravi Yadav
    Ravi Yadav
    Court reporter मीरगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • लगातार 36 घंटे की बारिश से घर नदी में गिरा सड़क के साथ मकान भी बहगुल नदी में समाने की स्थिति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की बहेड़ी। क्षेत्र के नरसुआ-भैरपुरा गांव में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में सड़क के साथ अरुणदीप का मकान भी नदी में गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से राहत योजना के तहत कोई ठोस मदद नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है। मौके पर मौजूद हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, सचिन सिंह, निशान सिंह, अरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    1
    लगातार 36 घंटे की बारिश से घर नदी में गिरा
सड़क के साथ मकान भी बहगुल नदी में समाने की स्थिति, ग्रामीणों ने प्रशासन से मदद की मांग की
बहेड़ी। क्षेत्र के नरसुआ-भैरपुरा गांव में लगातार करीब 36 घंटे हुई बारिश के बाद बहगुल नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया। नदी के तेज बहाव की चपेट में सड़क के साथ अरुणदीप का मकान भी नदी में गिर गया। इससे परिवार के सामने रहने की गंभीर समस्या खड़ी हो गई है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लगातार कटान के बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से राहत योजना के तहत कोई ठोस मदद नहीं दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि अधिकारियों की ओर से आश्वासन तो दिए जा रहे हैं, लेकिन मौके पर राहत और बचाव के लिए प्रभावी कार्रवाई नजर नहीं आ रही है।
मौके पर मौजूद हरपाल सिंह, हरप्रीत सिंह, जसपाल सिंह, गुरविंदर सिंह, रंजीत सिंह, सचिन सिंह, निशान सिंह, अरविंदर सिंह और लवप्रीत सिंह समेत ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल मौके का निरीक्षण कर प्रभावित परिवार को राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा नदी के कटान को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लोकेशन बदायूँ तहसील बिसौली वार में अधिवक्ता के चैवर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी बिसौली । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई । हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव , प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे । चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।
    3
    लोकेशन बदायूँ

तहसील बिसौली वार में अधिवक्ता के चैवर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी 
बिसौली । तीन  दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया  था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा  सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई । हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और  स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव ,  प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे ।  चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।
    user_Vijay Gautam
    Vijay Gautam
    बिसौली, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 28 घंटे से लगातार बारिश ने हर्रामपुर में मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त; फसलें जमींदोज, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा गांव की गलियां सुनसान, घरों में दुबके ग्रामीण; इंसानों से लेकर पशुओं तक की बढ़ीं मुश्किलें, कच्चे मकानों की दीवारें बैठने और गिरने लगीं बीते 28 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार आसमान से बरस रही बारिश के चलते गांव की गलियां सुनसान पड़ी हैं और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सामान्य दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाली गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगातार बारिश ने ग्रामीणों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है और लोगों को जरूरी कामकाज निपटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की फसलें जमींदोज, मेहनत पर फिरा पानी लगातार बारिश का सबसे अधिक असर किसानों की फसलों पर देखने को मिल रहा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश के चलते पूरी तरह जमीन पर बिछ गई हैं। महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसलों के जमींदोज होने से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान की चिंता खड़ी हो गई है। फसलें गिरने से उपज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे खेती-किसानी पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। लगातार बारिश और नमी के चलते गांव में कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर पड़ने लगी हैं। कई जगह दीवारें बैठ रही हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के सामने अपने आशियाने की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को भी भारी बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है। बारिश से ग्रामीण जीवन प्रभावित, मौसम साफ होने का इंतजार हर्रामपुर गांव में लगातार हो रही बारिश ने इंसानों से लेकर पशुओं तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर खेतों में फसलें बिछ गई हैं, तो दूसरी ओर कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर होकर गिरने लगी हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।
    4
    28 घंटे से लगातार बारिश ने हर्रामपुर में मचाई तबाही, जनजीवन अस्त-व्यस्त; फसलें जमींदोज, कच्चे मकानों पर मंडराया खतरा
गांव की गलियां सुनसान, घरों में दुबके ग्रामीण; इंसानों से लेकर पशुओं तक की बढ़ीं मुश्किलें, कच्चे मकानों की दीवारें बैठने और गिरने लगीं
बीते 28 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार आसमान से बरस रही बारिश के चलते गांव की गलियां सुनसान पड़ी हैं और लोग घरों में दुबकने को मजबूर हैं। सामान्य दिनों में चहल-पहल से गुलजार रहने वाली गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है। लगातार बारिश ने ग्रामीणों की दिनचर्या को प्रभावित कर दिया है और लोगों को जरूरी कामकाज निपटाने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की फसलें जमींदोज, मेहनत पर फिरा पानी
लगातार बारिश का सबसे अधिक असर किसानों की फसलों पर देखने को मिल रहा है। खेतों में खड़ी फसलें बारिश के चलते पूरी तरह जमीन पर बिछ गई हैं। महीनों की मेहनत से तैयार की गई फसलों के जमींदोज होने से किसानों के सामने आर्थिक नुकसान की चिंता खड़ी हो गई है। फसलें गिरने से उपज प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है, जिससे खेती-किसानी पर निर्भर परिवारों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
लगातार बारिश और नमी के चलते गांव में कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर पड़ने लगी हैं। कई जगह दीवारें बैठ रही हैं और गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में कच्चे मकानों में रहने वाले परिवारों के सामने अपने आशियाने की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में पशुओं को भी भारी बारिश के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं को सुरक्षित और सूखे स्थान पर रखना ग्रामीणों के लिए चुनौती बन गया है।
बारिश से ग्रामीण जीवन प्रभावित, मौसम साफ होने का इंतजार
हर्रामपुर गांव में लगातार हो रही बारिश ने इंसानों से लेकर पशुओं तक की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक ओर खेतों में फसलें बिछ गई हैं, तो दूसरी ओर कच्चे मकानों की दीवारें कमजोर होकर गिरने लगी हैं। गांव की गलियों में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीण बारिश थमने का इंतजार कर रहे हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।
    user_Aditya Bhardwaj
    Aditya Bhardwaj
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • राजस्व वसूली में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, प्रवर्तन एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसी वसूली, अंश निर्धारण, विरासत, एंटी भू-माफिया अभियान तथा विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही तहसील अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराने और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
    4
    राजस्व वसूली में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश

सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, प्रवर्तन एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आरसी वसूली, अंश निर्धारण, विरासत, एंटी भू-माफिया अभियान तथा विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही तहसील अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराने और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • नायव तहसीलदार को आय व्यय का व्योरा नहीं दिया मन्दिर कमेटी ने,नोटिस जारी। खमरिया मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर क़ृषि भूमि दर्ज है। 21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला ने नियुक्त की थी 11 सदस्यीय कमेटी,मन्दिर की हालत जर्जर। गतदिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की थी आय व्यय की जाँच की मांग। शीशगढ़।ग्राम खमरिया स्थित ठाकुर दास मन्दिर की संपत्ति की देखरेख के लिए 21 वर्ष पूर्व जिस 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।उक्त कमेटी ने मन्दिर में आज तक कोई पैसा नहीं लगाया है।जिसके कारण मन्दिर जर जर हालत में है।मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर खेती हर ज़मीन है उक्त जमीन की प्रति वर्ष कमेटी नीलामी करती है।मन्दिर की जर जर हालत देख गत दिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में शिकायत कर प्रशासन से गठित कमेटी से पिछले 21 वर्षों से मंदिर की जमीन से हुए आय व्यय का व्योरा माँगा था।मामले में आज सोमवार को मंदिर परिसर में नायव तहसील दार बहेड़ी दिवाकर सिंह पहुंचे उन्होंने मंदिर की गठित कमेटी को बुलाकर आय व्यय की जानकारी मांगी इस पर कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया।तब नायव तहसीलदार ने नोटिस देकर जल्द हिसाब देने को कहा अन्यथा मन्दिर कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी। नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खमरिया मन्दिर की संपत्ति से हुए आय व्यय के व्योरे की जाँच करने को मन्दिर परिसर पहुंचे थे।कमेटी के सदस्यों से पिछले 22 वर्ष का आय व्यय का व्योरा माँगा था।कमेटी ने व्योरा नहीं दिया इसलिए उनको जल्द हिसाब देने को नोटिस दिया गया है अन्यथा कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला द्वारा मन्दिर की सम्पत्ति की देख रेख को 11 सदसयीय कमेटी का गठन किया गया था।
    1
    नायव तहसीलदार को आय व्यय का व्योरा नहीं दिया मन्दिर कमेटी ने,नोटिस जारी।
खमरिया मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर क़ृषि भूमि दर्ज है।
21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला ने नियुक्त की थी 11 सदस्यीय कमेटी,मन्दिर की हालत जर्जर।
गतदिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में प्रार्थना पत्र देकर की थी आय व्यय की जाँच की मांग।
शीशगढ़।ग्राम खमरिया स्थित ठाकुर दास मन्दिर की संपत्ति की देखरेख के लिए 21 वर्ष पूर्व जिस 11 सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।उक्त कमेटी ने मन्दिर में आज तक कोई पैसा नहीं लगाया है।जिसके कारण मन्दिर जर जर हालत में है।मन्दिर के नाम 7 हेक्टेयर खेती हर ज़मीन है उक्त जमीन की प्रति वर्ष कमेटी नीलामी करती है।मन्दिर की जर जर हालत देख गत दिनों ग्रामीणो ने समाधान दिवस में शिकायत कर प्रशासन से गठित कमेटी से पिछले 21 वर्षों से मंदिर की जमीन से हुए आय व्यय का व्योरा माँगा था।मामले में आज सोमवार को मंदिर परिसर में नायव तहसील दार बहेड़ी दिवाकर सिंह पहुंचे उन्होंने मंदिर की गठित कमेटी को बुलाकर आय व्यय की जानकारी मांगी इस पर कमेटी ने कोई हिसाब नहीं दिया।तब नायव तहसीलदार ने नोटिस देकर जल्द हिसाब देने को कहा अन्यथा मन्दिर कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की चेतावनी दी।
नायव तहसीलदार दिवाकर सिंह ने वताया कि ग्रामीणो की शिकायत पर उच्चाधिकारियो के निर्देश पर खमरिया मन्दिर की संपत्ति से हुए आय व्यय के व्योरे की जाँच करने को मन्दिर परिसर पहुंचे थे।कमेटी के सदस्यों से पिछले 22 वर्ष का आय व्यय का व्योरा माँगा था।कमेटी ने व्योरा नहीं दिया इसलिए उनको जल्द हिसाब देने को नोटिस दिया गया है अन्यथा कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही होगी।21 वर्ष पूर्व नायव तहसीलदार चौमहला द्वारा मन्दिर की सम्पत्ति की देख रेख को 11 सदसयीय कमेटी का गठन किया गया था।
    user_BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    BREAKING RV NEWS , Vimal Singh
    Media and information sciences faculty बहेड़ी, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी।
सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बैगुल नदी का पुल बना मुसीबत, चार फीट पानी से आवागमन ठप बरेली जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है। ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके। ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
    2
    बैगुल नदी का पुल बना मुसीबत, चार फीट पानी से आवागमन ठप
बरेली जनपद बरेली के बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिंघाई मुराबान और केसरपुर के बीच बैगुल नदी पर बना पुल बारिश के दिनों में क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन रहा है। लगातार बारिश के बाद इस वर्ष दूसरी बार पुल के ऊपर पानी आ गया है।
ग्रामीणों के अनुसार पुल के ऊपर करीब चार फीट तक पानी बहने के कारण सड़क मार्ग पूरी तरह बंद हो जाता है। इससे विद्यार्थियों, ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों को मजबूरी में दूसरे रास्ते से करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करके आना-जाना पड़ रहा है।
बारिश के दौरान पुल के ऊपर पानी आने से स्कूली विद्यार्थियों की आवाजाही भी प्रभावित होती है। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के मौसम में यही समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है।
इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान अरुण पटेल, लेखपाल शिव शंकर जी, श्री बजरंग सेना के जिला अध्यक्ष सत्यवीर पटेल सहित ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि बैगुल नदी के पुल का जल्द से जल्द निर्माण/पुनर्निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के समय आवागमन बाधित न हो और ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों को सुरक्षित रास्ता मिल सके।
ग्रामीणों ने सरकार से पुल का कार्य शीघ्र शुरू कराने और समस्या का स्थायी समाधान करने की अपील की है।
    user_सचिन मिश्रा
    सचिन मिश्रा
    Local News Reporter Faridpur, Bareilly•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.