Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्व वसूली में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, प्रवर्तन एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसी वसूली, अंश निर्धारण, विरासत, एंटी भू-माफिया अभियान तथा विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही तहसील अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराने और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
जयदेव सिंह
राजस्व वसूली में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, प्रवर्तन एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसी वसूली, अंश निर्धारण, विरासत, एंटी भू-माफिया अभियान तथा विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही तहसील अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराने और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- राजस्व वसूली में तेजी और लंबित मामलों के निस्तारण के निर्देश सम्भल। कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल की अध्यक्षता में कर-करेत्तर, राजस्व, प्रवर्तन एवं चकबंदी कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। जिलाधिकारी ने राजस्व वसूली में तेजी लाने और लंबित प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आरसी वसूली, अंश निर्धारण, विरासत, एंटी भू-माफिया अभियान तथा विभिन्न विभागों के प्रवर्तन कार्यों की समीक्षा की। साथ ही तहसील अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित भ्रमण कर बारिश से प्रभावित फसलों का आकलन कराने और पात्र किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।4
- जनपद संभल की चंदौसी में ब्राह्मण शक्ति संघ के मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जनपद संभल की चंदौसी में रामबाग रोड स्थित बारहसैनी सेवा सदन में ब्राह्मण शक्ति संघ के द्वारा मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।1
- संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग1
- लोकेशन बदायूँ तहसील बिसौली वार में अधिवक्ता के चैवर से लाखों रुपए की हुई चोरी, लैपटॉप भी हुआ गायव , मौके पर पुलिस जांच में जुटी बिसौली । तीन दिन से लगातार हो रही बारिश ने आम लोगों का सुख चैन लूट लिया था जिस कारण सरकारी कार्यालयों से लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर भी नहीं खुल सके । तहसील बिसौली में बने वार एसोसिएशन का मुख्य गेट से लेकर अधिवक्ता हदेश शर्मा का चैवर का मुख्य गेट गिलेंडर्स कटा सोमवार को मिलने से अधिवक्ताओं में खलबली मच गई । हदेश शर्मा ने बताया की उनके चैंबर के काउंटर की रैंक में रखे दो लाख रुपए और स्टांप सहित सामान गायब मिला इसके अलावा लैपटॉप भी गायव कर लिया गया। पीड़ित अधिवक्ता ने डायल 112 पुलिस को काल करके सूचना दी । पुलिस ने मौके पर पूरी घटना की जानकारी ली और उच्च अधिकारियों को भी दूरभाष से अवगत करा दिया । तहसील वार में हुई इस चोरी से अधिवक्ताओं में काफी रोष व्याप्त है । सूचना मिलते ही मौके पर तहसील वार एसोसिएशन के अध्यक्ष अल्ताफ हुसैन, दिनेश चंद्र शर्मा, हरिओम शर्मा, राम रक्षपाल, दीपक यादव, दिनेश सक्सेना, के पी सिंह राणा, सत्यपाल सिंह यादव, रंजीत सिंह, विवेक यादव, रवेन्द्र नाथ गुप्ता, अखिलेश यादव, अंशुल यादव, रोहित, सुनील, कुमारी निधि यादव , सुमित सक्सेना, उदय प्रताप सिंह , मोहम्मद जावेद, सोमेश यादव, बिकास पाठक , योगेश यादव, युधिष्ठिर, कमर अब्बास, कमल यादव , प्रेमशंकर यादव, राजीव दुवे स्नेह गोरव उपाध्याय आदि अधिवक्ता मौके पर पहुंचे । चोरी की इस बढ़ी घटना से लोग तरह तरह का कयाश लगा रहे हैं और खलबली मची हुई है।3
- किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं1
- समस्त श्री श्याम भक्त परिवार ने श्याम बाबा की निशान यात्रा का हनुमान मंदिर के सामने गली में भव्य स्वागत किया समस्त श्री श्याम भक्त परिवार ने श्याम बाबा की निशान यात्रा का हनुमान मंदिर के सामने गली में भव्य स्वागत किया यह निशान यात्रा छोटे सनातन धर्म सभा से आरंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आदर्श रामलीला मैदान सिविल लाइंस रामपुर पर संपन्न होगी इस निशान यात्रा के स्वागत में आशु गुप्ता, विनय मल्होत्रा, पंकज महाजन, पीयूष रस्तोगी, सुमित मित्तल, रितेश, आदि लोग उपस्थित रहे4
- डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया1