Shuru
Apke Nagar Ki App…
DAV स्कूल नूंह में रक्षाबंधन की धूम, छात्राओं ने SP, DC और जिला जज को बांधा रक्षा सूत्र नूंह स्थित DAV विद्यालय में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसके बाद विद्यार्थियों ने राखी बनाओ प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं ने SP नूंह डॉ. अर्पित जैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुशील कुमार गर्ग और उपायुक्त अखिल पिलानी को रक्षा सूत्र बांधा, तिलक लगाया और मिठाई खिलाई। अधिकारियों ने छात्राओं को उपहार भेंट करते हुए उनकी रक्षा और हरसंभव मदद का भरोसा दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने रक्षाबंधन को भाईचारे, सद्भावना और महिला सम्मान का पर्व बताते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा के जरिए आत्मनिर्भर और सशक्त बनने का संदेश दिया।
Mk

More news from हरियाणा and nearby areas
- तावड़ू में बिजली निगम का ALM 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार नूंह जिले के तावड़ू में एंटी करप्शन ब्यूरो यानी ACB ने बिजली निगम के एक असिस्टेंट लाइनमैन को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बावल निवासी राकेश के रूप में हुई है, जो HKRN के तहत बिजली विभाग में कार्यरत था। ACB के मुताबिक, टायर पेस्टिंग की दुकान पर थ्री-फेस बिजली मीटर लगवाने के लिए आरोपी ने 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी, बाद में सौदा 45 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ACB ने जाल बिछाया और शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मौके से रिश्वत की रकम बरामद कर ली गई है। ACB अब मामले में अन्य कर्मचारियों या अधिकारियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।1
- Deepa colony1
- पत्नी की हत्या के दोषी पति को उम्रकैद, 50 हजार रुपये जुर्माना, आठ साल बाद मिला न्याय नूंह। वर्ष 2018 में तावडू सदर थाना क्षेत्र के गांव पढेनी में गर्भवती पत्नी की निर्मम हत्या के मामले में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप चौहान की अदालत ने आरोपी पति राजपाल को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे छ: माह का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार राजपाल ने अपनी गर्भवती पत्नी आरती की हत्या कर दी थी । मामलें की जांच और सुनवाई के दौरान सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी को सुनसान स्थान पर ले गया और गंडासे से उसके गले पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतका की गर्दन पर पांच गंभीर चोटें पाई गई थीं । घटना के बाद मृतका का शव जंगल में फेंक दिया गया था। इस मामले को लेकर मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या सहित गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद नूंह पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी । फैसले के साथ ही लंबे समय से न्याय की प्रतीक्षा कर रहे मृतका के परिजनों को राहत मिली है।1
- ek bacche ne gai shandar Najam madine ka Safar Hai namdeeda namdeeda1
- पुन्हाना के कई वार्डों (जैसे वार्ड 8, 9, 10, 11 और 14) में पुरानी और टूटी हुई पाइपलाइनों के कारण घरों में गंदा और बदबूदार पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।1
- पुनहाना के वार्ड नंबर 8 9 10 में पानी की बूंद बूंद को तरस रहे हैं लोग शाहिद हुसैन पार्षद ने लोगों के साथ उठाई पानी की आवाज1
- सड़कों पर निकले कार्यकर्ता वोट चोरी का लगाया आरोप सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर किया प्रदर्शन1
- नूंह विधायक आफताब ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी और NEET छात्रों से बर्बरता के खिलाफ कांग्रेस का विधानसभा तक पैदल मार्च नूंह से कांग्रेस विधायक आफताब अहमद ने बताया कि राम मंदिर चढ़ावा चोरी और नीट आंदोलन के दौरान जंतर-मंतर पर विद्यार्थियों के साथ हुई बर्बरता के खिलाफ आज विधानसभा तक पैदल मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया।1