Shuru
Apke Nagar Ki App…
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के राधानगर में एक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतक शिक्षक जयकरण जगदेव अपने स्कूल जाने के लिए निकले थे। अभी वह घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनके चचेरे भाई बृजमोहन एवं हरिमोहन ने शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद घटना को लेकर मृतक के परिजनों में काफी गुस्सा देखा गया और बौखलाए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी।
Puran Dewangan
छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के राधानगर में एक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतक शिक्षक जयकरण जगदेव अपने स्कूल जाने के लिए निकले थे। अभी वह घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनके चचेरे भाई बृजमोहन एवं हरिमोहन ने शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद घटना को लेकर मृतक के परिजनों में काफी गुस्सा देखा गया और बौखलाए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी।
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- SA NEWS यूट्यूब चैनल पर संत रामपाल जी महाराज का पूरा वीडियो अवश्य देखने का आग्रह किया गया है।1
- कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बर्रेबेड़ा में अज्ञात लोगों द्वारा एक घर में घुसकर तोड़फोड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़ित रामनाथ उईके द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, 18 जुलाई की दोपहर कुछ अज्ञात लोग उनके घर में घुस गए और वहां रखे घरेलू सामान को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया। आरोपी वारदात को अंजाम देने के बाद घर के दरवाजे पर ताला लगाकर उसकी चाबी भी अपने साथ ले गए। इस घटना में पीड़ित को करीब 20 से 25 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर घटना की विवेचना शुरू कर दी है।1
- छत्तीसगढ़ के धमतरी में पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने तथा आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सत्यापन का एक विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले में रह रहे बाहरी व्यक्तियों, संदिग्ध किरायेदारों, अवैध प्रवासियों और असामाजिक तत्वों की पहचान व सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार पांडेय और नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक चतुर्वेदी ने नगर निगम के सभापति, एल्डरमेन, पार्षदों, सरपंचों, कोटवारों तथा अन्य संबंधित स्टेकहोल्डर्स के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को जनसहभागिता के माध्यम से और अधिक प्रभावी बनाने के लिए वार्ड और ग्राम स्तर पर संदिग्धों तथा अवैध प्रवासियों की कड़ी निगरानी करने के निर्देश दिए गए। जनप्रतिनिधियों से अपने क्षेत्रों में जारी किए गए निवास प्रमाण-पत्रों का व्यवस्थित रजिस्टर रखने और किसी भी नए या अपरिचित व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को देने के लिए कहा गया है। इसके अलावा, राइस मिलों, फैक्ट्रियों, पोल्ट्री फार्मों और निर्माण कार्यों के ठेकेदारों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य रूप से कराएं। सभी मकान मालिकों को अपने किरायेदारों और होटल, लॉज व धर्मशाला संचालकों को हर आगंतुक का वैध पहचान पत्र लेकर विवरण दर्ज करने को कहा गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में अवैध शराब, नशे के कारोबार और जुआ-सट्टा जैसी संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस से साझा करने पर भी विशेष बल दिया गया। धमतरी पुलिस ने अवैध प्रवासियों और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना देने के लिए एक टोल फ्री नंबर 1800-233-1905 जारी किया है, जिस पर सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों ने पुलिस के इस जनसहभागिता आधारित सुरक्षा अभियान, नशामुक्ति अभियान और चेकिंग प्रयासों की सराहना करते हुए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि वे किरायेदारों का सत्यापन कराएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी टोल फ्री नंबर, डायल-112 या नजदीकी थाने में देकर सुरक्षा व्यवस्था में अपना योगदान दें।3
- देश में लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों और राजधानी दिल्ली में प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक द्वारा किए जा रहे अनशन के समर्थन में छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में युवाओं और छात्र-छात्राओं ने जोरदार मोर्चा खोल दिया है। दिल्ली के जंतर-मंतर से संसद भवन तक निकाले जा रहे 'संसद मार्च' की गूंज अब बस्तर के भानुप्रतापपुर अंचल में भी साफ तौर पर सुनाई दे रही है। यहां सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने स्थानीय भानुप्रतापपुर कॉलेज से एक विशाल आक्रोश रैली निकाली, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मुख्य चौक पर पहुंची, जहां एक विशाल प्रदर्शन और सभा का आयोजन किया गया। इस आक्रोश प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की पुरजोर मांग उठाई। इसके साथ ही छात्रों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है कि पेपर लीक माफिया छात्रों की दिन-रात की मेहनत को सरेआम नीलाम कर रहा है।4
- कबीरधाम जिले के ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान के आश्रित ग्राम लालपुर खुर्द में चल रहा नाली निर्माण कार्य भारी भ्रष्टाचार और विभागीय लापरवाही की भेंट चढ़ गया है। ग्रामीणों की सुविधा के लिए ₹5 लाख की भारी-भरकम लागत से स्वीकृत इस निर्माण कार्य में निर्माण एजेंसी 'ग्राम पंचायत तरेंगांव मैदान' द्वारा नियमों को ताक पर रखकर घटिया सामग्री का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत और मीडिया द्वारा इस जमीनी हकीकत को उजागर करने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है। निर्माण स्थल पर तकनीकी मानकों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं। मजबूत सफेद कंक्रीट की जगह बेहद घटिया क्वालिटी की 'लाल बारीक गिट्टी' का धड़ल्ले से उपयोग किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाली को मजबूती देने वाले लोहे के सरियों की दूरी भी निर्धारित सरकारी मानक से कहीं अधिक रखी गई थी ताकि सरिए की मात्रा कम करके सरकारी राशि को ठिकाने लगाया जा सके। इस गंभीर लापरवाही पर पर्दा डालते हुए तकनीकी सहायक ने यह हास्यास्पद और अजीबोगरीब दलील दी कि लाल गिट्टी केवल बेस के लिए थी और मुख्य मटेरियल खत्म होने के कारण थोड़ा सा काम इससे कर दिया गया। ₹5 लाख के इस प्रोजेक्ट में हुए इस खुले भ्रष्टाचार का मामला अब गरमा गया है और जनपद CEO आकाश राजपूत ने इसे बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने दोटूक शब्दों में कहा है कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा। मामले की जांच के लिए जनपद CEO ने SDO (अनुविभागीय अधिकारी) को मौके पर भेजने की बात कही है, जो पूरे निर्माण कार्य की बारीकी से जांच करेंगे और उनकी रिपोर्ट के आधार पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब देखना यह होगा कि क्या दोषी पंचायत प्रतिनिधियों और गैर-जिम्मेदार तकनीकी अमले पर वास्तव में गाज गिरती है या फिर इस फाइल को भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा।1
- कांकेर कलेक्टोरेट में महिला एवं बाल विकास विभाग की समितियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई है।1
- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के राधानगर में एक शिक्षक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद गुस्साए मृतक के परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी, जिससे पूरे क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। यह घटना सोमवार की सुबह करीब 9:30 बजे की है। मृतक शिक्षक जयकरण जगदेव अपने स्कूल जाने के लिए निकले थे। अभी वह घर से महज आधा किलोमीटर की दूरी पर ही पहुंचे थे कि उनके चचेरे भाई बृजमोहन एवं हरिमोहन ने शिक्षक की गला रेत कर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके बावजूद घटना को लेकर मृतक के परिजनों में काफी गुस्सा देखा गया और बौखलाए परिजनों ने आरोपियों के घर में आग लगा दी।1