logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आरा नगर निगम कर्मियों का बड़ा ऐलान: 15 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी आरा नगर निगम कर्मचारी संघ की बैठक शनिवार को संघ अध्यक्ष के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम के स्थायी एवं एनजीओ कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए 15 मई 2026 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है। कर्मचारी संघ की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 11 मई 2026 को पहले सांकेतिक हड़ताल की जाएगी। यदि इसके बाद भी निगम प्रशासन द्वारा मांगों पर कोई ठोस पहल नहीं की गई, तो 15 मई से सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। संघ ने बताया कि 7 अप्रैल 2026 को रमना मैदान स्थित स्टेडियम परिसर में कर्मचारी संघ का चुनाव कराया गया था, जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चयन किया गया। अध्यक्ष पद के लिए पुष्पा सिंह को चुना गया, जिसकी जानकारी निगम कार्यालय को पहले ही दी जा चुकी है। इसके बाद 22 अप्रैल 2026 को कर्मचारी संघ की ओर से नगर आयुक्त को छह सूत्री मांग पत्र सौंपा गया था। संघ का आरोप है कि 15 दिनों का समय देने के बावजूद अब तक प्रशासन की ओर से कोई वार्ता नहीं की गई और न ही कर्मचारियों की समस्याओं पर गंभीरता दिखाई गई। बैठक में मौजूद कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई और कहा कि लगातार अनदेखी के कारण अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। संघ ने स्पष्ट किया कि यदि हड़ताल होती है तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी। कर्मचारी संघ की अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने कहा कि आज आरा नगर निगम कर्मचारी यूनियन की बैठक आयोजित की गई। कई दिनों से लगातार चल रही बैठकों के बाद अब आंदोलन की रूपरेखा पूरी तरह तय कर ली गई है। उन्होंने बताया कि यूनियन की ओर से नगर निगम प्रशासन को 15 दिनों का समय दिया गया था ताकि कर्मचारियों की मांगों पर विचार किया जा सके, लेकिन इस दौरान किसी भी यूनियन प्रतिनिधि को बातचीत के लिए नहीं बुलाया गया। इसी कारण अब हड़ताल का निर्णय लिया गया है। पुष्पा सिंह ने कहा कि 11 मई को कर्मचारी सांकेतिक हड़ताल करेंगे। वहीं 12 मई को एमएलसी चुनाव होने के कारण 12, 13 और 14 मई को आंदोलन स्थगित रखा जाएगा। इसके बाद 15 मई से नगर निगम के सभी कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। इस दौरान सड़क, वार्ड, आवास समेत नगर निगम के सभी कार्य प्रभावित रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक धरना-प्रदर्शन और हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि यूनियन की मुख्य मांगों में अस्थायी कर्मचारियों के छठे वेतनमान का पुनरीक्षण, अंतर राशि का भुगतान और सातवें वेतनमान का लाभ शामिल है। उन्होंने कहा कि सातवां वेतनमान पूर्व की बैठक और वर्तमान सरकार दोनों द्वारा पारित किया जा चुका है, लेकिन अब तक कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला है। पुष्पा सिंह ने कहा कि एनजीओ के माध्यम से कार्यरत सफाईकर्मी कठिन परिस्थितियों में बेहद कम वेतन पर काम कर रहे हैं। नाला सफाई और अन्य जोखिम भरे कार्यों में लगे कर्मचारियों का शोषण किया जा रहा है, जिसे अब यूनियन बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम के पास कर्मचारियों का पूरा रिकॉर्ड उपलब्ध है और उसी के आधार पर कुशल, अति कुशल और अर्धकुशल श्रेणी के अनुसार वेतन दिया जाना चाहिए। उन्होंने स्थायी कर्मचारियों को एसीपी का लाभ देने और एनजीओ कर्मियों को नियमित करने की मांग भी उठाई। साथ ही कहा कि केंद्र सरकार द्वारा तय मजदूरी के अनुसार भुगतान किया जाना चाहिए। पुष्पा सिंह ने आरोप लगाया कि एनजीओ के माध्यम से काम करने वाले कर्मचारियों को मनमाने तरीके से हटाया जाता है। कई कर्मचारी 5 से 10 वर्षों तक सेवा देने के बाद अचानक बेरोजगार कर दिए जाते हैं, जिससे उनके परिवार भुखमरी की स्थिति में पहुंच जाते हैं। उन्होंने कहा कि किसी कर्मचारी को हटाने से पहले उसे स्पष्टीकरण का अवसर दिया जाना चाहिए और यूनियन को भी इस प्रक्रिया में शामिल किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष परिस्थितियों में कर्मचारियों से रविवार या अतिरिक्त समय में काम लिया जाता है, लेकिन उसके अनुसार भुगतान नहीं किया जाता। यूनियन ने मांग की है कि कर्मचारियों को अतिरिक्त कार्य के बदले प्रति घंटे के हिसाब से भुगतान किया जाए। इस बैठक में आरा नगर निगम के कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष अमरनाथ, सचिव राकेश कुमार, उप सचिव दिलीप कुमार सिंह, कार्यालय सचिव सरुण कपूर, कार्यालय सचिव सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, उपकोष पाल जितेंद्र सिंह, सहयोगी ललिता देवी, सहयोगी पूनम देवी के अलावा निगम के सभी वार्ड सुपरवाइजर, वार्ड जमादार, ड्राइवर, सहित सैकड़ो सफाई कर्मी मौजूद रहे।

2 hrs ago
user_अजय कुमार
अजय कुमार
आरा, भोजपुर, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • 🚨 बारात से लौटे युवक पर जानलेवा हमला! रॉड से सिर पर वार, युवक की हालत गंभीर — सदर अस्पताल आरा में भर्ती, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग। भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूध घाट गांव में आपसी विवाद को लेकर युवक पर रॉड से हमला कर दिया गया। घायल युवक सोनू बिन को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल फिर सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया।
    1
    🚨 बारात से लौटे युवक पर जानलेवा हमला!
रॉड से सिर पर वार, युवक की हालत गंभीर — सदर अस्पताल आरा में भर्ती, परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की उठाई मांग।
भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के दूध घाट गांव में आपसी विवाद को लेकर युवक पर रॉड से हमला कर दिया गया। घायल युवक सोनू बिन को गंभीर हालत में पहले निजी अस्पताल फिर सदर अस्पताल आरा में भर्ती कराया गया।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    26 min ago
  • महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
    3
    महाराणा प्रताप जयंती पर रक्तदान महादान शिविर का आयोजन, 25 से अधिक लोगों ने किया रक्तदान
आरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा 25 से अधिक लोगों ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। वक्ताओं ने कहा कि महाराणा प्रताप त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उनके आदर्श आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम द्वारा रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर सुरक्षित तरीके से रक्त संग्रह किया गया। आयोजन के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया गया। रक्तदान करने वाले लोगों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • *जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा* *दिनांक: 09 मई, 2026* *वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन* *कुल 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050 रुपये की समझौता राशि* *आरा, 09 मई:* आज दिनांक 09 मई, 2026 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में *वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत* का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश *श्री पुरुषोत्तम मिश्रा* के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय *श्री आशुतोष कुमार*, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष *श्री राकेश कुमार मिश्रा*, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार*, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव *श्री मनमोहन ओझा*, अभियोजन पदाधिकारी *श्री मणिक कुमार सिंह*, जिला शासकीय अधिवक्ता *श्री रामधनी भारती*, लोक अभियोजक *श्री राणा प्रताप सिंह*, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरीय पदाधिकारीगण, सभी माननीय न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ-साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे। माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए *कुल 19 पीठों* का गठन किया गया था। *राष्ट्रीय लोक अदालत के आंकड़े:* - *कुल निष्पादित मामले:* 1173 - *बैंक ऋण से संबंधित मामले:* 280 - *न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन:* 659 - *बीएसएनएल से संबंधित मामले:* 07 - *कुल समझौता राशि:* 15373050/- रुपये जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार* द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा था। उन्होंने सभी सहयोगियों, बैंक अधिकारियों एवं पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।
    1
    *जिला विधिक सेवा प्राधिकार, व्यवहार न्यायालय, भोजपुर, आरा*  
*दिनांक: 09 मई, 2026*

*वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन*  
*कुल 1173 मामलों का निष्पादन, 15373050  रुपये की समझौता राशि*

*आरा, 09 मई:* आज दिनांक 09 मई, 2026 को व्यवहार न्यायालय, आरा परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भोजपुर, आरा के तत्वावधान में *वर्ष 2026 की दूसरी राष्ट्रीय लोक अदालत* का आयोजन किया गया।

इस राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश *श्री पुरुषोत्तम मिश्रा* के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। 

इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय *श्री आशुतोष कुमार*,   जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम शैलेंद्र कुमार पांडा, जिला पदाधिकारी, भोजपुर, पुलिस अधीक्षक, भोजपुर, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष *श्री राकेश कुमार मिश्रा*, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार*, जिला अधिवक्ता संघ के सचिव *श्री मनमोहन ओझा*, अभियोजन पदाधिकारी *श्री मणिक कुमार सिंह*, जिला शासकीय अधिवक्ता *श्री रामधनी भारती*, लोक अभियोजक *श्री राणा प्रताप सिंह*, जिला अग्रणी प्रबंधक, दक्षिण बिहार ग्रामीण बैंक एवं भारतीय स्टेट बैंक के वरीय पदाधिकारीगण, सभी माननीय न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ-साथ अधिवक्तागण एवं पक्षकारगण उपस्थित थे।

माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए *कुल 19 पीठों* का गठन किया गया था। 

*राष्ट्रीय लोक अदालत के आंकड़े:*
- *कुल निष्पादित मामले:* 1173
- *बैंक ऋण से संबंधित मामले:* 280
- *न्यायालय में लंबित सुलहनीय वादों का निष्पादन:* 659
- *बीएसएनएल से संबंधित मामले:* 07
- *कुल समझौता राशि:* 15373050/- रुपये 

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव *श्री दिवाकर कुमार* द्वारा बताया गया कि इस राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु विगत 2 माह से सभी कार्यालय कर्मी एवं पारा विधिक स्वयंसेवकों द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा था। उन्होंने सभी सहयोगियों, बैंक अधिकारियों एवं पक्षकारों का आभार व्यक्त किया।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    2 hrs ago
  • जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी आरा सदर द्वारा किया गया। इस दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से निर्मित पक्के संरचनाओं को भी तोड़ा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। साथ ही, पासवान चौक से धरहरा तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के कार्य को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी अतिक्रमण हटाना आवश्यक हैं। अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भूमि एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    1
    जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया
जिला पदाधिकारी भोजपुर, श्री तनय सुल्तानिया के निर्देशानुसार आज दिनांक 09 मई 2026 को धरहरा से पासवान चौक तक अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व अंचलाधिकारी आरा सदर द्वारा किया गया। इस  दौरान नगर निगम की टीम, प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।
अभियान के तहत सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। जिला प्रशासन द्वारा अवैध रूप से निर्मित पक्के संरचनाओं को भी तोड़ा जा रहा है। यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुगम बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई। साथ ही, पासवान चौक से धरहरा तक प्रस्तावित सड़क परियोजना के कार्य को सुचारु रूप से सुनिश्चित करने के लिए भी अतिक्रमण हटाना आवश्यक हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सार्वजनिक भूमि एवं सड़क पर किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध आगे भी अभियान लगातार जारी रहेगा। जिला प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि दोबारा अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    user_Neha Gupta
    Neha Gupta
    Reporter hai reporting karte Hain आरा, भोजपुर, बिहार•
    5 hrs ago
  • भोजपुर के आरा में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आयोजित इस अदालत में जिला जज ने न्याय के त्वरित निपटारे पर जोर दिया। इससे लंबित मामलों में फंसे लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है।
    1
    भोजपुर के आरा में वर्ष 2026 की द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तहत आयोजित इस अदालत में जिला जज ने न्याय के त्वरित निपटारे पर जोर दिया। इससे लंबित मामलों में फंसे लोगों को जल्द राहत मिलने की संभावना है।
    user_आर.शंकर
    आर.शंकर
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    10 hrs ago
  • जनतंत्र वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने लोहार समुदाय से जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर खास अपील की है। उनकी यह अपील लोहार समाज के भविष्य और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह संदेश राष्ट्रीय स्तर पर इस समुदाय की स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
    1
    जनतंत्र वास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज किशोर शर्मा ने लोहार समुदाय से जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर खास अपील की है। उनकी यह अपील लोहार समाज के भविष्य और अधिकारों को लेकर महत्वपूर्ण मानी जा रही है। यह संदेश राष्ट्रीय स्तर पर इस समुदाय की स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
    user_आर के शर्मा
    आर के शर्मा
    Local Politician आरा, भोजपुर, बिहार•
    13 hrs ago
  • भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड की कटेया पंचायत में KPL के तहत एक शानदार क्रिकेट मुकाबला आयोजित हुआ। किंग्स इलेवन कटेया और कटेया सुपर किंग के बीच यह रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। स्थानीय दर्शकों ने इस मैच का खूब आनंद लिया।
    1
    भोजपुर जिले के बिहिया प्रखंड की कटेया पंचायत में KPL के तहत एक शानदार क्रिकेट मुकाबला आयोजित हुआ। किंग्स इलेवन कटेया और कटेया सुपर किंग के बीच यह रोमांचक भिड़ंत देखने को मिली। स्थानीय दर्शकों ने इस मैच का खूब आनंद लिया।
    user_Deshi dashtak
    Deshi dashtak
    Behea, Bhojpur•
    6 hrs ago
  • 👓 लगातार मोबाइल और लैपटॉप देखने से आंखों पर बढ़ रहा है असर, अब आरा में आंखों की सुरक्षा का आधुनिक समाधान! भोजपुर आरा के जीरो माइल वी-मार्ट के पास खुल गया है “फ्रेमलेंस”, जहां हर प्रकार के आधुनिक और स्टाइलिश फ्रेम उपलब्ध हैं। यहां फ्री में आंखों की जांच की सुविधा दी जा रही है। फ्रेमलेंस के फाउंडर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज के डिजिटल दौर में लगातार स्क्रीन देखने से आंखों के लेंस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बचाव के लिए सही फ्रेम और लेंस बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप भी आंखों की बेहतर देखभाल और स्टाइलिश फ्रेम की तलाश में हैं, तो आज ही पहुंचे फ्रेमलेंस। 📍 पता – जीरो माइल, वी-मार्ट के पास, आरा 📞 संपर्क – 87894 13458
    1
    👓 लगातार मोबाइल और लैपटॉप देखने से आंखों पर बढ़ रहा है असर, अब आरा में आंखों की सुरक्षा का आधुनिक समाधान!

भोजपुर आरा के जीरो माइल वी-मार्ट के पास खुल गया है “फ्रेमलेंस”, जहां हर प्रकार के आधुनिक और स्टाइलिश फ्रेम उपलब्ध हैं। यहां फ्री में आंखों की जांच की सुविधा दी जा रही है।

फ्रेमलेंस के फाउंडर ने मीडिया से बातचीत में बताया कि आज के डिजिटल दौर में लगातार स्क्रीन देखने से आंखों के लेंस पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है, जिससे बचाव के लिए सही फ्रेम और लेंस बेहद जरूरी हो गया है।

अगर आप भी आंखों की बेहतर देखभाल और स्टाइलिश फ्रेम की तलाश में हैं, तो आज ही पहुंचे फ्रेमलेंस।
📍 पता – जीरो माइल, वी-मार्ट के पास, आरा
📞 संपर्क – 87894 13458
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.