Shuru
Apke Nagar Ki App…
Vinod Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अर्पित की श्रद्धांजलि प्रयागराज: पूर्व सांसद प्रयागराज डॉ रीता बहुगुणा जोशी के आवास पर पहुंचे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,उनके पति पी. सी. जोशी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की!1
- मेजारोड बाजार में धड़ल्ले से दौड़ रहे ओवरलोड डंफर, हादसे का खतरा बढ़ा मेजा, प्रयागराज। मेजारोड बाजार में इन दिनों गिट्टी व बोल्डर (पत्थर) लदे ओवरलोड डंफरों का संचालन बेखौफ तरीके से जारी है। भटौती पहाड़ी स्थित क्रशर प्लांट से निकलने वाले ये भारी वाहन दिन-रात बाजार की सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पूर्व में भी ऐसे ओवरलोड डंफरों की चपेट में आने से कई हादसे हो चुके हैं, जिनमें लोगों को चोटें आईं और भारी नुकसान हुआ। इतना ही नहीं, डंफर हादसों की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि डंफर की टक्कर से दिघिया चौकी में तैनात रहे उपनिरीक्षक वीरेंद्र प्रताप सिंह की भी मौत हो चुकी है। इसके अलावा भी कई घटनाओं में डंफरों ने लोगों की जान ली है, जिससे क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। बाजार की संकरी सड़कों पर इन भारी वाहनों के गुजरने से अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है, जिससे राहगीरों और दुकानदारों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। लोगों का आरोप है कि ओवरलोड फर्राटा भर रहे इन डंफरों को कहीं न कहीं पुलिसिया संरक्षण प्राप्त है, जिसके चलते इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं हो पा रही है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन क्षेत्र में इसको लेकर चर्चाएं तेज हैं। नियमों की उड़ रही धज्जियां खनन व परिवहन नियमों के तहत किसी भी वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी या पत्थर लादना प्रतिबंधित है। साथ ही वाहनों को तिरपाल से ढंकना, वैध परमिट व रॉयल्टी होना तथा निर्धारित मार्ग का पालन करना अनिवार्य है। आबादी वाले क्षेत्रों में भारी वाहनों के संचालन के लिए तय समय और सुरक्षा मानकों का पालन जरूरी है, लेकिन मेजारोड बाजार में इन नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि डंफरों पर क्षमता से अधिक पत्थर लादे जा रहे हैं, जो कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। इससे स्थानीय लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। थाना प्रभारी ने कही कार्रवाई की बात थाना प्रभारी मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि ओवरलोड डंफरों के संचालन की जानकारी मिली है। जल्द ही अभियान चलाकर ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और नियमित चेकिंग कर स्थिति पर नियंत्रण किया जाएगा। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।1
- सांप पकड़ते लड़कियों का वायरल हो रहा है वीडियो यह किस जिले का है हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है सांप पकड़ते लड़कियों का वायरल हो रहा है वीडियो यह किस जिले का है हमारा चैनल पुष्टि नहीं करता है1
- प्रयागराज एसीपी बारा की सख्त चेतावनी के बावजूद नारीबारी में अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग सकी प्रयागराज एसीपी बारा की सख्त चेतावनी के बावजूद नारीबारी में अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग सकी सूरवाल साहनी स्थित अमृत सरोवर तालाब से जेसीबी और ट्रैक्टरों से लगातार मिट्टी की खुदाई होती रही ग्रामीणों ने बताया कि खनन देर तक बेखौफ चलता रहा और प्रशासन की कार्रवाई नदारद रही स्थानीय सूत्रों का दावा है कि एक स्वयंभू पत्रकार ही चौकी में मध्यस्थता कर रहा है इस पूरे प्रकरण में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है2
- प्यार में धोका देने पे लड़की यमुना पुल से खुद गई !! #prayagraj लड़की को प्यार में मिला धोखा #special_tiwari_ #paryagraj #viral #volg #updet1
- प्रयागराज: फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बौडई कटौता गांव मे अनियंत्रित आर्टिगा कार ने बारातियो को रौदा, घटना मे 2 लोगो की दर्दनाक मौत हो गई वही 10 से ज्यादा लोग गंभीर रूप से घायल हो गए !बारात मे द्वारचार के समय ये हादसा हुआ है!घटना को अंजाम देकर कार चालक फिलहाल मौके से फरार हो गया ,फरार कार चालक की तलाश मे पुलिस जुटी हुई है .....1
- पुलिस चौकी में सब इंस्पेक्टर का भोजपुरी गाने में रील,वीडियो वायरल प्रयागराज: पुलिस के सब इंस्पेक्टर का वीडियो वायरल,भोजपुरी गाने में चौकी के अंदर बनाई गई रील,पुलिस की वर्दी का मजाक बनाते दिखे दरोगा,रामगढ़ चौकी में तैनात हैं सब इंस्पेक्टर आशीष सिंह,यमुनानगर जोन के कोरांव थाना क्षेत्र का पूरा मामला।2
- एसीपी बारा की सख्त चेतावनी के बावजूद नारीबारी में रात में अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग सकी विडियो वायरल एसीपी बारा की सख्त चेतावनी के बावजूद नारीबारी में अवैध मिट्टी खनन पर रोक नहीं लग सकी विडियो वायरल सूरवाल साहनी स्थित अमृत सरोवर तालाब से जेसीबी और ट्रैक्टरों से लगातार मिट्टी की खुदाई होती रही ग्रामीणों ने बताया कि खनन देर तक बेखौफ चलता रहा और प्रशासन की कार्रवाई नदारद रही इस पूरे प्रकरण में उसकी भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है1
- घर के नीचे से आती थी अजीब आवाजें तो पुलिस बुलाई...... फिर घर के नीचे जो मिला उससे पुलिसवालों के पैरों तले भी जमीन खिसक गई मेरठ BIG BREAKING: मेरठ में तहखाने में चल रही थी 'मौत की फैक्ट्री' जनपद मेरठ के गांव खरदौनी में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्वाट टीम और थाना इंचौली पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर दबिश देकर अवैध तमंचा निर्माण फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। यह कोई साधारण बरामदगी नहीं थी, बल्कि जमीन के नीचे बने तहखाने में संगठित तरीके से हथियार तैयार किए जा रहे थे। एसपी देहात अभिजीत कुमार के मुताबिक, 5 मई को की गई इस कार्रवाई में मौके से चार आरोपियों इमरान, नरेंद्र, उमंग और कुलदीप को गिरफ्तार किया गया। इनमें इमरान को मुख्य सरगना बताया जा रहा है, जबकि अन्य आरोपी तैयार माल की सप्लाई और नेटवर्क संभालते थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को जो मिला, वह इस पूरे नेटवर्क की गंभीरता को दिखाता है - 5 तैयार अवैध त* मंचे 45 नाल (बैरल) 48 अधबने बट करीब 150 फायरिंग पिन 3 ड्रिल मशीनें और भारी मात्रा में हथियार बनाने के अन्य उपकरण बरामदगी से साफ है कि यह सिर्फ अस्थायी काम नहीं, बल्कि सुनियोजित और निरंतर चल रही अवैध फैक्ट्री थी, जहां कच्चे माल से लेकर तैयार हथियार तक का पूरा सेटअप मौजूद था। पुलिस ने थाना इंचौली में मुकदमा दर्ज कर लिया है। अब जांच का फोकस उन लिंक्स पर है, जिनके जरिए ये हथियार बाजार तक पहुंचते थे। सप्लायरों की पहचान की जा रही है और नेटवर्क से जुड़े हर शख्स पर कार्रवाई की बात कही गई है। सबसे बड़ा सवाल यही है अगर यह फैक्ट्री पकड़ी नहीं जाती, तो ये हथियार किन हाथों में पहुंचते? और कितनी वारदातों की जमीन तैयार हो रही थी? फिलहाल पुलिस कार्रवाई को बड़ी सफलता मान रही है, लेकिन असली परीक्षा अब उस पूरे जाल को तोड़ने की है, जो तहखाने से निकलकर शहर और आसपास के इलाकों तक फैला हो सकता है।1