औरापाट गांव में उम्मीद की नई फसल,मशरूम आजीविका परियोजना में फलन शुरू, उत्पादन की एजेंसी करेगी बाय-बैक डुमरी: आकांक्षी प्रखंड डुमरी का औरापाट मॉडल गांव आज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई कहानी गढ़ रहा है। सीमित संसाधनों और अनिश्चित आय से जूझ रहे PVTG समुदाय के परिवारों के जीवन में अब मशरूम आजीविका परियोजना के माध्यम से सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में संचालित “औरापाट मशरूम आजीविका परियोजना” में अब फलन (फ्रूटिंग) की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। जिन परिवारों को मशरूम किट एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया था, उनके इकाइयों में अब ऑयस्टर मशरूम तैयार होने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है।योजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के कुल 500 PVTG एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध रूप से मशरूम खेती एवं प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी आय के स्थायी स्रोत विकसित हो सकें। प्रथम चरण में औरापाट गांव के 45 PVTG परिवारों को मशरूम किट वितरित की गई तथा उन्हें ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि कम लागत एवं सीमित स्थान में भी मशरूम की खेती कर सम्मानजनक आय अर्जित की जा सकती है।इस परियोजना का क्रियान्वयन जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate, खूँटी के सहयोग से किया जा रहा है। एक वर्षीय इस योजना के तहत लाभुकों को ऑयस्टर एवं बटन मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं टूल किट प्रदान की जा रही है।महत्वपूर्ण बात यह है कि क्षमता निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक भी किया जाएगा, जिससे किसानों को बाजार की चिंता से मुक्ति मिलेगी और उन्हें उनकी उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा।आगामी चरण में गांव में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग, एक्सपोज़र विज़िट तथा जिला मुख्यालय में मशरूम मार्ट स्थापित करने की योजना है। पाउडर, चिप्स, बड़ी एवं पापड़ जैसे मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।
औरापाट गांव में उम्मीद की नई फसल,मशरूम आजीविका परियोजना में फलन शुरू, उत्पादन की एजेंसी करेगी बाय-बैक डुमरी: आकांक्षी प्रखंड डुमरी का औरापाट मॉडल गांव आज आत्मनिर्भरता की दिशा में एक नई कहानी गढ़ रहा है। सीमित संसाधनों और अनिश्चित आय से जूझ रहे PVTG समुदाय के परिवारों के जीवन में अब मशरूम आजीविका परियोजना के माध्यम से सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है।उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के मार्गदर्शन में संचालित “औरापाट मशरूम आजीविका परियोजना” में अब फलन (फ्रूटिंग) की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी
है। जिन परिवारों को मशरूम किट एवं प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया था, उनके इकाइयों में अब ऑयस्टर मशरूम तैयार होने लगे हैं। इससे ग्रामीणों में उत्साह और आत्मविश्वास दोनों बढ़ा है।योजना के अंतर्गत डुमरी प्रखंड के कुल 500 PVTG एवं जनजातीय परिवारों को चरणबद्ध रूप से मशरूम खेती एवं प्रशिक्षण से जोड़ा जा रहा है, ताकि उनकी आय के स्थायी स्रोत विकसित हो सकें। प्रथम चरण में औरापाट गांव के 45 PVTG परिवारों को मशरूम किट वितरित की गई तथा उन्हें
ऑयस्टर मशरूम उत्पादन का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया कि कम लागत एवं सीमित स्थान में भी मशरूम की खेती कर सम्मानजनक आय अर्जित की जा सकती है।इस परियोजना का क्रियान्वयन जिला योजना शाखा द्वारा APP Aggregate, खूँटी के सहयोग से किया जा रहा है। एक वर्षीय इस योजना के तहत लाभुकों को ऑयस्टर एवं बटन मशरूम की खेती के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग एवं टूल किट प्रदान की जा रही है।महत्वपूर्ण बात यह है
कि क्षमता निर्माण कर रही एजेंसी द्वारा उत्पादित मशरूम का बाय-बैक भी किया जाएगा, जिससे किसानों को बाजार की चिंता से मुक्ति मिलेगी और उन्हें उनकी उपज का सुनिश्चित मूल्य प्राप्त होगा।आगामी चरण में गांव में मशरूम प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना, स्वयं सहायता समूहों का गठन, पैकेजिंग एवं ब्रांडिंग, एक्सपोज़र विज़िट तथा जिला मुख्यालय में मशरूम मार्ट स्थापित करने की योजना है। पाउडर, चिप्स, बड़ी एवं पापड़ जैसे मूल्य संवर्धित उत्पादों के माध्यम से ग्रामीणों को सीधे बाजार से जोड़ा जाएगा।
- चैनपुर: चैनपुर थाना क्षेत्र के बेंदोरा गांव में मंगलवार देर रात करीब 9 बजे जंगली हाथी ने अचानक गांव में घुसकर उत्पात मचाया। हाथी ने गांव के गरीब किसान बंधनु नायक के घर पर हमला कर उसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।1
- गुमला: उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में आज समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जन शिकायत निवारण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सामुदायिक समस्याओं से उपायुक्त को अवगत कराया। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित किया जाए।जन शिकायत निवारण दिवस में रायडीह प्रखंड अंतर्गत ग्राम तुलमुंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों द्वारा वीर शहीद पोटो हो खेल योजना के तहत खेल मैदान निर्माण कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि गाँव में खेल मैदान नहीं होने के कारण बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।रायडीह प्रखंड के ही ग्राम सिलिंगा, पंचायत सुरसांग के ग्रामीणों ने पालामाड़ा नदी पर पुलिया निर्माण कराने की मांग रखी। ग्रामीणों ने बताया कि पुलिया नहीं होने से आवागमन तथा बच्चों को स्कूल जाने में काफी कठिनाई होती है।रायडीह प्रखंड के ग्राम लालमाटी, पंचायत उपरखंटगा के ग्रामीणों ने लालमाटी से सोकराहातु के बीच सड़क निर्माण कराने हेतु आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र दुर्गम होने के कारण बरसात के मौसम में आवागमन अत्यंत कठिन हो जाता है, जिससे मरीजों को अस्पताल ले जाने में भी परेशानी होती है।गुमला प्रखंड के ग्राम छोटा लोरो बैर टोली निवासी करमा उरांव ने अपने द्वारा लगाए गए पेड़-पौधों को क्षति पहुंचाने के मामले में मुआवजा दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया।उन्होंने बताया कि पड़ोसी जमीन पर संचालित ईंट भट्ठा के कार्य के दौरान उनके पेड़-पौधों को नुकसान पहुंचाया गया है।कामडारा प्रखंड के ग्राम विकमा के ग्रामीणों ने एस.पी.जी. प्राथमिक विद्यालय, बिकमा की भूमि पर अवैध कब्जा एवं घेराबंदी रोकने के संबंध में आवेदन दिया। ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय की भूमि पर कब्जा किए जाने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।विशुनपुर प्रखंड के ग्राम कोयनारटोली निवासी गोपाल बड़ाईक, भूतपूर्व हवलदार (16 बिहार रेजिमेंट) द्वारा पेंशन से संबंधित आवश्यक प्रमाण पत्र निर्गत कराने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया, ताकि उन्हें पेंशन का लाभ प्राप्त हो सके।घाघरा प्रखंड अंतर्गत सोसो मौजा स्थित रोमन काथलिक मिशन चर्च, सोसो के प्रतिनिधियों द्वारा प्रस्तावित रेलवे लाइन सर्वे को लेकर आवेदन दिया गया, जिसमें धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थानों को प्रभावित होने से बचाने के लिए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने का अनुरोध किया गया।बसिया प्रखंड के ग्राम रामडीह गरई टोली निवासी बबलू चीक बड़ाइक द्वारा चीक बड़ाइक जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने में हो रही कठिनाइयों के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया।उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि व्यक्तिगत आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा प्रत्येक मामले का निष्पक्ष एवं संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस आमजन की समस्याओं के समाधान का एक महत्वपूर्ण मंच है, जहाँ लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुना और समाधान के लिए आवश्यक पहल की जाती है।2
- गुमला: आज मंगलवार को चंदाली स्थित ईवीएम वेयरहाउस हाउस का निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त के द्वारा ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं, सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख रखाव आदि की जांच की गई। उन्होंने संपूर्ण परिसर का भ्रमण कर जायजा लिया तथा विद्युत व्यवस्था, बैलट यूनिट हॉल, अग्निशमन व्यवस्था, कमरों के सीलिंग, डबल लॉक की स्थिति एवं निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित अन्य मानदंडों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मौके पर उप विकास आयुक्त गुमला दिलेश्वर महत्तो, SDO सदर राजीव नीरज , उप निर्वाचन पदाधिकारी सुषमा लकड़ा ,विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं निर्वाचन कार्यालय के कर्मीगण मौजूद थे। ==============================5
- Post by Dipak gupta2
- एसएसपी शशि मोहन के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में अंकुश लगाने विशेष रणनीति के तहत कबाड़ के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार एक ही दिन 8 बड़ी कार्यवाही में 134 टन स्क्रैप और मिनी राइस मिल से मैग्नीज मेटल व पाईलेट गोली जप्त पूंजीपथरा पुलिस ने अवैध कबाड परिवहन में लगी 6 ट्रक और 1 माजदा वाहन जप्त कर आरोपियों पर किया गया वैधानिक कार्रवाई। 🚨 एसएसपी शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश — संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने “ऑपरेशन प्रहार”के तहत अवैध कबाड़ कारोबार पर लगातार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।1
- Post by AAM JANATA1
- सड़क हादसे में इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में हुई मौत बोध टोली में पसरा मातम1
- चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के दतरा गांव स्थित गुलाबगंज नदी और केड़ेंग गांव के बाला नदी पर बन रहे पुल पिछले तीन वर्षों से अधूरे पड़े हैं। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को जिप सदस्य मेरी लकड़ा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।1