ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में वेतन कटौती को लेकर वर्करों का हंगामा रिपोर्टर शुभम साहू कानपुर कानपुर। अरमापुर स्थित ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में बुधवार को वेतन कटौती के मुद्दे को लेकर बड़ी संख्या में वर्करों ने हंगामा शुरू कर दिया। वेतन में कटौती किए जाने से नाराज सैकड़ों वर्कर फैक्ट्री के बाहर एकत्र होकर विरोध जताने लगे। अचानक बड़ी संख्या में कर्मचारियों के एक साथ प्रदर्शन करने से फैक्ट्री परिसर के बाहर माहौल गरमा गया। बताया जा रहा है कि वर्करों के बीच वेतन कटौती को लेकर नाराजगी बनी हुई थी। बुधवार को मामला उस समय बढ़ गया, जब कर्मचारियों ने एकजुट होकर फैक्ट्री के बाहर विरोध शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे वर्करों का कहना था कि वेतन से कटौती किए जाने को लेकर उन्हें स्पष्ट जानकारी और उचित जवाब चाहिए। सैकड़ों कर्मचारियों के एकत्र होने से फैक्ट्री के बाहर काफी भीड़ जमा हो गई। वर्कर अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते रहे। कर्मचारियों ने वेतन में की गई कटौती को लेकर संबंधित अधिकारियों से स्थिति स्पष्ट करने और उनकी समस्या का समाधान कराने की मांग उठाई। हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर सुरक्षा व्यवस्था भी बढ़ाई गई। फैक्ट्री के बाहर कर्मचारियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस की मौजूदगी रही, जिससे स्थिति पर नजर रखी जा सके। अधिकारियों की ओर से कर्मचारियों से बातचीत कर मामले को शांत कराने का प्रयास किए जाने की बात सामने आई है। वेतन कटौती को लेकर शुरू हुआ यह विरोध कितना आगे बढ़ता है, यह कर्मचारियों और प्रबंधन के बीच होने वाली बातचीत पर निर्भर करेगा। फिलहाल बड़ी संख्या में वर्करों के फैक्ट्री के बाहर जुटने से इलाके में हलचल बनी हुई है। हालांकि, वेतन में कितनी कटौती हुई, कितने कर्मचारियों पर इसका असर पड़ा और प्रबंधन की ओर से इस संबंध में क्या निर्णय लिया गया है, इसकी आधिकारिक पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

- अपने देश के लिए युवा शहीद का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता हमीरपुर। सुमेरपुर कस्बे में देशभक्तों की देश के प्रति भूमिका के तहत वर्णिता संस्था ने मंगलवार को ‘विमर्श विविधा’ कार्यक्रम आयोजित कर स्वतंत्रता संग्राम के युवा क्रांतिकारी खुदीराम बोस की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संस्था अध्यक्ष डॉ. भवानीदीन ने कहा कि खुदीराम बोस सही मायने में युवा शहीद थे। देश की आजादी के लिए उनका योगदान और बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि खुदीराम बोस का जन्म 3 दिसंबर 1889 को बंगाल के मिदनापुर जिले के बहुवैनी गांव में त्रैलोक्यनाथ बोस और लक्ष्मीप्रिया देवी के घर हुआ था। कक्षा नौ तक पढ़ाई करने के बाद वह स्वदेशी आंदोलन से जुड़ गए। अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के विरोध में उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियों में भाग लिया। बोस ने अपने साथी प्रफुल्ल कुमार चाकी के साथ मुजफ्फरपुर के जज किंग्सफोर्ड को निशाना बनाने की योजना बनाई थी। हालांकि, जिस बग्घी को निशाना बनाया गया, उसमें किंग्सफोर्ड के बजाय दो महिलाएं सवार थीं, जिनकी मौत हो गई। घटना के बाद बोस को गिरफ्तार कर लिया गया और 11 अगस्त 1908 को मुजफ्फरपुर जेल में करीब 18 वर्ष की आयु में फांसी दे दी गई। कार्यक्रम में अशोक अवस्थी, सिद्धा, बाबूलाल प्रजापति, महावीर प्रजापति, रामनारायण सोनकर, रामबाबू, होरीलाल, राहुल, शुभम सोनकर, पंकज सिंह, भोलू सिंह, रिचा, सतेंद्र और अखिलेश आदि मौजूद रहे।1
- कानपुर बर्रा बाईपास से भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई कानपुर बर्रा बाईपास से भाजपा बर्रा मंडल अध्यक्ष द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई1
- दिनांक 27.05.26 को बेकनगंज निवासी निशा कौसर नामक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी और परिजनों द्वारा शव को दफना दिया गया था। जिला रिपोर्टर अनूप कुमार निषाद दिनांक 27.05.26 को बेकनगंज निवासी निशा कौसर नामक महिला की करंट लगने से मृत्यु हो गयी थी और परिजनों द्वारा शव को दफना दिया गया था। बाद में कुछ तथ्य प्रकाश में आने के उपरान्त घटना हत्या कर देने की प्रतीत हुई, जिसके क्रम में नियमानुसार महिला के शव को कब्र से बाहर निकाल कर पोस्टमॉर्टम हेतु भेजा गया। साक्ष्य संकलन एवं पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर मृतका के पति की संलिप्तता पायी गयी जिसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है विवेचना प्रचलित है आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। बाइट-पुलिस उपायुक्त सेन्ट्रल, श्री अतुल कुमार श्रीवास्तव। UP Police Police Commissionerate Kanpur Nagar1
- कानपुर नगर वार्ड 68 पार्षद सिराज कुनकुन महोदय की जी के द्वारा नव ज्योति विद्यालय के पास नगर निगम के कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र की जनता की समस्या का तत्काल कराया समाधान कानपुर ब्रेकिंग न्यूज़, कानपुर नगर वार्ड 68 नवज्योति विद्यालय के पास नाले पूरी तरह भरे हुए और गंदगी का अंबार पार्षद महोदय जी के द्वारा तत्काल नगर निगम अधिकारियों को सूचित कर समस्या का समाधान कराया नमस्कार आप देख रहे हैं वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र की रिपोर्ट जैसा की कल दिनांक 11 अगस्त दिन मंगलवार स्थानीय लोगों के अनुसार वार्ड 68 पार्षद सिराज कुनकुन जी पत्राचार के माध्यम से जनता की शिकायत थी की वार्ड 68 में नव ज्योति विद्यालय के पास सड़क पर गंदे नालों का पानी रोड पर आ चुका है और आवागमन में बच्चों को और बुजुर्गों को महिलाओं को कई तरह की समस्याएं आने-जाने में हो रही है असुविधा समस्या वार्ड 68 पार्षद महोदय जी शिराज कुनकुन जी के द्वारा तत्काल नगर निगम के कर्मचारियों को सूचित करके क्षेत्र की जनता समस्या का मौके पर खड़े होकर समस्या का समाधान कराया जा रहा है कानपुर से संवाददाता वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ एवं समृद्ध भारत समाचार पत्र दिनकर जी की रिपोर्ट वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ समृद्ध भारत समाचार पत्र वीडियो की पुष्टि नहीं करता है न्यूज़ विज्ञापन खोया पाया के लिए संपर्क करें1
- सजेती पुलिस ने अवैध तमंचा और कारतूस के साथ एक युवक को दबोचा कानपुर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सजेती थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुजेला पुल के पास से एक युवक को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। सजेती थाना प्रभारी अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक युवक अवैध हथियार के साथ घाटमपुर से सजेती की ओर आने वाले रास्ते पर गुजेला पुल के पास किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान रोहित (लगभग 25 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय संतोष सिंह, निवासी ग्राम अमौली, थाना सजेती के रूप में हुई है। जामा तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से एक 12 बोर का देशी तमंचा और एक 12 बोर का जिंदा कारतूस बरामद किया। सजेती पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० 256/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस गिरफ्तारी में थानाध्यक्ष अनुज कुमार, उपनिरीक्षक विनीत कुमार गौतम, सालिक राम और उपनिरीक्षक बृजेन्द्र सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- *जूही में पिछले 4 महीनों से नल उगल रहे ‘जहर’ जैसा पानी, पार्षद शालू सुनील कन्नौजिया समेत सड़क पर उतरीं क्षेत्रीय महिलाएं; जल निगम प्रबंधक को दी आंदोलन की चेतावनी* जूही क्षेत्र में पिछले 4 महीनों से दूषित और काला पानी आने से परेशान लोगों का गुस्सा सोमवार को सड़क पर उतर आया। पार्षद शालू सुनील कनौजिया ने क्षेत्रीय महिलाओं के साथ जूही बारा देवी चौराहे पर बोतलों में नल का काला गंदा पानी लेकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने जल निगम और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी कर जल्द समस्या दूर करने की मांग की। पार्षद के मुताबिक करीब 15 मोहल्लों की 10 हजार की आबादी बदबूदार पानी पीने को मजबूर है। लोगों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन की जांच और उसे बदलने की मांग की। पार्षद ने चेतावनी दी कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो जल निगम कार्यालय का घेराव कर आंदोलन तेज किया जाएगा।1
- मैं शेर अप न्यूज़ रिपोर्टर अनूप मिश्रा हूं जो कि मैं सोशल मीडिया पर वीडियो देखा है यह कानपुर नगर में एनिमल चौराहे का है इसको विशेष तौर से नगर के जो है आरटीओ संबंधित यह जो जांच है यहां जो टीआई वगैरा जो उपस्थित किए गए हैं यह कांस्टेबल दो ₹2000 ले रहा है इसको तो तत्काल प्रभाव से निरस्त कर जाना चाहिए कई बार यह संवेदनशील शिकायतें आ चुकी है ओवरलोडिंग के से पैसे ले लेना उनको छोड़ देना ऑटो वाले को शोषण करना यह तो बात गलत है हम तो कह रहे हैं जो इस पोस्ट पर द ए सब है उनको भी सस्पेंड करना चाहिए दो कौड़ी के सिपाहियों को पावर किसने दी है मैं शेर अप न्यूज़ रिपोर्टर अनूप मिश्रा हूं जो कि मैं सोशल मीडिया पर वीडियो देखा है यह कानपुर नगर में एनिमल चौराहे का है इसको विशेष तौर से नगर के जो है आरटीओ संबंधित यह जो जांच है यहां जो टीआई वगैरा जो उपस्थित किए गए हैं यह कांस्टेबल दो ₹2000 ले रहा है इसको तो तत्काल प्रभाव से निरस्त कर जाना चाहिए कई बार यह संवेदनशील शिकायतें आ चुकी है ओवरलोडिंग के से पैसे ले लेना उनको छोड़ देना ऑटो वाले को शोषण करना यह तो बात गलत है हम तो कह रहे हैं जो इस पोस्ट पर द ए सब है उनको भी सस्पेंड करना चाहिए दो कौड़ी के सिपाहियों को पावर किसने दी है1
- अरमापुर थाना क्षेत्र के आर्डिनेंस फैक्ट्री में वर्करों का हंगामा । ब्रेकिंग...कानपुर, यूपी वर्करों के द्वारा वेतन में कटौती को लेकर चल रहा हंगामा सैकड़ों की संख्या में वर्कर फैक्ट्री के बाहर कर रहे जमकर हंगामा मौके पर स्थानीय पुलिस मौजूद1